logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजनीतिक द्वेष में झूठे आरोप लगाए जा रहे: लखन प्रताप सिंह शाहजहांपुर। समाज में बढ़ते जनसमर्थन और विपक्ष की मजबूती से घबराकर कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के तहत झूठे आरोप लगा रहे हैं। यह बात लखन प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा से समाज सेवा और पीड़ितों की मदद करता रहा है। ब्राह्मण समाज सहित दबे-कुचले वर्गों के लोग बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे कुछ नेताओं में घबराहट साफ दिखाई दे रही है। लखन प्रताप सिंह ने वर्ष 2008 की होली पर हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय राजनीतिक दबाव में उनके पूरे परिवार को फर्जी मुकदमों में फँसाया गया था। उन्होंने बताया कि बाद में न्यायालय में सच्चाई सामने आई और जिला अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक सभी मामलों में उनका परिवार पूरी तरह दोषमुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनके या उनके परिवार के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है। जमीन कब्जाने जैसे आरोपों को भी उन्होंने निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास किया है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी ने अपराध किया है तो कानून उसके खिलाफ कार्रवाई करे, लेकिन पूरे परिवार को प्रताड़ित करना गलत है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और सच्चाई को समझें।

2 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    5
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ऑनलाइन गेम की लत में युवक ने खुद के घर में की चोरी, फर्जी लूट की कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह; सुनार समेत दो हिरासत में #Shahjahanpurnews #science #argument #wednesday #wednesdayvibes #wednesdaynight #characterdevelopment #holidays #socialissues #localnews #investigation
    1
    ऑनलाइन गेम की लत में युवक ने खुद के घर में की चोरी, फर्जी लूट की कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह; सुनार समेत दो हिरासत में #Shahjahanpurnews
#science #argument #wednesday #wednesdayvibes #wednesdaynight #characterdevelopment #holidays #socialissues #localnews #investigation
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    1
    Post by पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    user_पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Ravi Kaithwar
    1
    Post by Ravi Kaithwar
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • like
    1
    like
    user_Talibmdkkhan
    Talibmdkkhan
    Reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपूर्वा ठाकुर के कैंप कार्यालय का हुआ उद्घाटन ​ ​ जलालाबाद / जलालाबाद क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निस्तारण और संवाद को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार को बरेली रोड स्थित श्री राम टॉकीज परिसर में कैंप कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शुरू हुए इस कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आगाज हुआ। उद्घाटन से पूर्व परिसर में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच अपूर्वा ठाकुर एवं अजय गुप्ता ने विधि-विधान से पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरी तरह पारंपरिक ढंग से संपन्न हुए इस अनुष्ठान ने आयोजन को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहूति के पश्चात परशुरामपुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सत्यदेव पांडे ने फीता काटकर कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनसेवा के लिए समर्पित यह स्थान निश्चित रूप से विकास की नई इबारत लिखेगा। कार्यालय के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से उत्साह का माहौल था। उद्घाटन के दौरान भाजपा नेता आशुतोष गुप्ता, वैभव त्रिवेदी, दिनेश राठौड़, जितेंद्र सिंह राठौड़, मंजू, वंदना शुक्ला सहित भारी संख्या में समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने इसे जनसंपर्क का एक सशक्त माध्यम बताया और कहा कि अब क्षेत्रवासियों को अपनी बात रखने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ​स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। लोगों का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र 132 के अंतर्गत इस प्रमुख स्थान पर कार्यालय खुलने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आमजन की सुनवाई आसान होगी। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
    1
    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपूर्वा ठाकुर के कैंप कार्यालय का हुआ उद्घाटन
​
​
जलालाबाद / जलालाबाद क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निस्तारण और संवाद को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार को बरेली रोड स्थित श्री राम टॉकीज परिसर में कैंप कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शुरू हुए इस कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी और प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आगाज हुआ। उद्घाटन से पूर्व परिसर में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच अपूर्वा ठाकुर एवं अजय गुप्ता ने विधि-विधान से पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरी तरह पारंपरिक ढंग से संपन्न हुए इस अनुष्ठान ने आयोजन को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहूति के पश्चात परशुरामपुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सत्यदेव पांडे ने फीता काटकर कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनसेवा के लिए समर्पित यह स्थान निश्चित रूप से विकास की नई इबारत लिखेगा। कार्यालय के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से उत्साह का माहौल था। उद्घाटन के दौरान भाजपा नेता आशुतोष गुप्ता, वैभव त्रिवेदी, दिनेश राठौड़, जितेंद्र सिंह राठौड़, मंजू, वंदना शुक्ला सहित भारी संख्या में समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने इसे जनसंपर्क का एक सशक्त माध्यम बताया और कहा कि अब क्षेत्रवासियों को अपनी बात रखने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ​स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। लोगों का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र 132 के अंतर्गत इस प्रमुख स्थान पर कार्यालय खुलने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और आमजन की सुनवाई आसान होगी। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहाँपुर: दहेज उत्पीड़न मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई
    1
    शाहजहाँपुर: दहेज उत्पीड़न मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    1
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.