प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर ने लिया तुरंत ऐक्शन cmho को संभाग से बाहर स्थानांतरण को लेकर लिखा पत्र ब्यूरो चीफ – अनिल जटिया CMHO सहित तीन पर गाज, जिला कलक्टर ने उदयपुर संभाग से बाहर भेजने का लिखा पत्र प्रतापगढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा बड़ा प्रशासनिक निर्णय सामने आया है। जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उन्हें उदयपुर संभाग से बाहर स्थानांतरित करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। सूत्रों के अनुसार संबंधित अधिकारियों के कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय कार्यों में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और व्यवस्थाओं में शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिला कलक्टर द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है, ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। हालांकि आधिकारिक आदेश जारी होना अभी शेष है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों के बीच इस निर्णय को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर ने लिया तुरंत ऐक्शन cmho को संभाग से बाहर स्थानांतरण को लेकर लिखा पत्र ब्यूरो चीफ – अनिल जटिया CMHO सहित तीन पर गाज, जिला कलक्टर ने उदयपुर संभाग से बाहर भेजने का लिखा पत्र प्रतापगढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा बड़ा प्रशासनिक निर्णय सामने आया है। जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उन्हें उदयपुर संभाग से बाहर स्थानांतरित करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। सूत्रों के अनुसार संबंधित अधिकारियों के कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल
रही थीं। विभागीय कार्यों में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और व्यवस्थाओं में शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिला कलक्टर द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है, ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। हालांकि आधिकारिक आदेश जारी होना अभी शेष है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों के बीच इस निर्णय को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
- छोटी सादड़ी में मनाई जाएगी शिवराज जी महाराज की जयंती मराठा समाज द्वारा शिवाजी महाराज के 19 फरवरी को जन्म जयंती के उपलक्ष में चल समारोह निकाला जाएगा जो गोविंदेश्वर महादेव गांधी चौराहे होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर प्रताप चौक सदर बाजार चारभुजा मंदिर होते हुए नरसिंह मंदिर पर समाप्त होगा3
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- कुकड़ेश्वर। आगामी त्यौहारों को लेकर कुकड़ेश्वर थाना परिसर में पुलिस प्रशासन एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली, रामनवमी एवं रमजान माह के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द ओर आपसी भाईचारा बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में थाना प्रभारी भीम सिसोदिया ने सभी नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों को पारंपरिक उत्साह के साथ- साथ आपसी सद्भाव और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार नवीन सलोत्रे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार, नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, बिजली विभाग से नितिन हुईके सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे ताकि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था, बिजली, पेयजल एवं साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनी रहें। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।1
- बांसवाड़ा, 18 फरवरी/गायत्री मण्डल की ओर से संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में एमजी अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक आशीष अधिकारी की अध्यक्षता में आध्यात्मिक संगोष्ठी एवं प्रयोगधर्मा साहित्यसर्जक व मनीषी चिन्तक हरीश आचार्य का एकल सनातन काव्य पाठ कार्यक्रम हुआ। इसमें धर्म-अध्यात्म के विभिन्न तत्त्वों की सारगर्भित चर्चा हुई। इसमें मेघा सराफ, पुष्पा व्यास, राजेन्द्र नानालाल जोशी, यश सराफ, जुगल जयशंकर त्रिवेदी (मुम्बई), चन्द्रेश व्यास, अनिल नरहरि भट्ट, अनिता अधिकारी, आचार्य योगिता व्यास आदि ने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के उपरान्त जाने-माने साहित्यकार हरीश आचार्य की आध्यात्मिक सांस्कृतिक रचनाओं पर केन्द्रित एकल काव्य पाठ ने काव्य रसिकों को आनंदित कर दिया। इस अवसर पर श्री पीताम्बरा आश्रम के साधक-साधिकाओं की ओर से पगड़ी, हार तथा उपरणे पहनाकर हरीश आचार्य का अभिनन्दन किया गया। इससे पूर्व आशीष अधिकारी एवं श्रीमती अनिता अधिकारी ने हनुमान पूजा की तथा आरती एवं पुष्पान्जलि विधान पूर्ण किया। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ भी किए गए।1
- Post by Pintu Meena Meena1
- ताल :- ताल और आसपास के क्षेत्रों में मावठे की बारिश ने दूसरी बार फैसले चौपट कर दी है । 15 दिन पूर्व हुई बारिश से कई फैसले चौपट हो गई है बीति रात आसपास के ग्रामीण अंचलों ( कीटखेडी, कोट कराड़िया, मरमियाखेड़ी, नाथूखेड़ी, चांपला खेड़ी, आक्या, टुंगनी)में भारी बारिश और हवा से कई फसलों ने अपनी जगह छोड़ दी जिससे फैसले नीचे गिर गई। पूर्व में भी किसानों द्वारा नुकसानी के संबंध में प्रशासकीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था किंतु कोई उचित कार्यवाही नही हुई है।2
- दिनांक 15/ 2 /2026 को श्री रामचरित मानस मंडल द्वारा शिव पार्वती के शुभ विवाह पर बहुत ही धूमधाम से विधि विधान के साथ हल्दी रस एवं शुभ विवाह का आयोजन किया गया। शहर भ्रमण के साथ शोभायात्रा भक्ति जन शिव पार्वती शुभ विवाह के अवसर पर बाराती सजी। बहुत ही धूमधाम से घोड़े और ऊंट पर सवार होकर भगवान शिव पार्वती का शिव विवाह का स्वभाव यात्रा शहर भर में करते हुए। और महा आरती के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया1
- बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने विधानसभा में टी ए डी छात्रावासों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। टी ए डी छात्रावास में भ्रष्टाचार का आरोप, मंत्री बाबूलाल खराड़ी नहीं दे पाए जवाब1