नहर भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, किसानों के लिए खुला आवागमन मार्ग राजस्व और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने फेफरताल क्षेत्र में हटाया अवैध कब्जा नर्मदापुरम। जिला प्रशासन द्वारा नहरों और शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसानों की सुविधा और सिंचाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को प्रशासन ने फेफरताल क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर नहर भूमि से अवैध कब्जा हटाया।कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में तहसीलदार नर्मदापुरम नगर सरिता मालवीय, नहर विभाग के अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद जाटव, राजस्व विभाग तथा सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजर अग्रवाल इंपीरिया एवं रामानंद मैरिज गार्डन संचालक द्वारा नहर विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।संयुक्त टीम ने किसानों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए बंद पड़े रास्ते को भी खुलवाया, जिससे अब किसानों को कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों की आवाजाही में सुविधा मिलेगी। स्थानीय farmers ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए राहत महसूस की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नहरों, सिंचाई मार्गों और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही किसानों के हितों और सिंचाई व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- अस्थि विसर्जन के दौरान नर्मदा में डूबा किशोर, 5 घंटे बाद मिला शव पर्यटन घाट पर नहाते समय हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम नर्मदापुरम। शहर के प्रसिद्ध पर्यटन घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर अपने दादा की अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के साथ छिंदवाड़ा जिले से नर्मदापुरम आया था। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र यादव (16) निवासी उमरेठ तहसील, जिला छिंदवाड़ा रविवार सुबह अपने परिवार के साथ पर्यटन घाट पहुंचा था। दादा की अस्थियां विसर्जित करने के बाद वह करीब सुबह 8:30 बजे स्नान करने नदी में उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान घटना की जानकारी मिलते ही होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों और जाल की सहायता से किशोर की तलाश शुरू की गई। नदी में पानी अधिक गहरा होने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब पांच घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बेटे के इंतजार में घाट किनारे बैठे रहे परिजन रेस्क्यू अभियान के दौरान परिजन घाट किनारे बैठकर बेटे के मिलने की आस लगाए रहे। मां की चीख-पुकार सुन मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घाट क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश घटना की जानकारी मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं माली सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी भी मौके पर पहुंचे। नगरपालिका अध्यक्ष ने घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार सावधानी संबंधी उद्घोषणा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रतिबंधित एवं गहरे घाटों पर स्नान न करें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा2
- नर्मदा नहाने आए 6 दोस्तों में से एक डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। मंडीदीप से बुधनी पिकनिक मनाने पहुंचे थे दोस्त, खुशियां मातम में बदलीं। दोस्त ने जान पर खेलकर संदीप को बचाया, लेकिन कैलाश पानी के तेज बहाव में लापता। अंधेरा होने के कारण रविवार का सर्च ऑपरेशन रुका, कल सुबह फिर शुरू होगी तलाश।1
- नर्मदापुरम के होशंगाबाद में सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब स्कूटी सवार एक महिला और बच्ची संतुलन खोकर चलते रोलर के आगे जा गिरीं। यह घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए; हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।1
- नर्मदापुरम के इटारसी में आबकारी विभाग ने संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी, जिसमें 33 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 1350 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इस कार्रवाई में 12 प्रकरण दर्ज किए गए, जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 76,000 रुपये आंकी गई है। विभाग की यह कार्रवाई लगातार जारी रहने की बात कही गई है।1
- सोहागपुर के टूराखापा गाँव में 60 वर्षीय सेवकराम पर उनके खेत में काम करते समय बाप-बेटे ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पन्नालाल और शंकरलाल कटिया के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में स्वर्गीय श्रीमती किरण सरोज की सातवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों और नर्मदा परिक्रमावासियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज के परिवार ने इस पुण्य कार्य का आयोजन कर खीर पूड़ी सहित कई व्यंजन परोसे।1
- मध्य प्रदेश के सोहागपुर स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दुर्लभ 'इंडियन पैंगोलिन' देखा गया है, जिसे दुनिया में सबसे ज़्यादा तस्करी किए जाने वाले जीवों में गिना जाता है। वन विभाग ने इसे सफल वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का नतीजा बताया है, जिससे कई विलुप्तप्राय प्रजातियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, इस संकटग्रस्त जीव पर अवैध तस्करी का खतरा अब भी बना हुआ है।1
- पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल-इटारसी रेलखंड पर 26.50 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का काम पूरा हो गया है। बरखेड़ा और बुदनी के बीच इस नई पटरी से जनशताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन गुजरी। इससे ट्रेनों की आवाजाही तेज़ और आसान होगी, जिससे यात्रा का समय बचेगा।1