108 एम्बुलेंस कर्मियों की सतर्कता से बची युवती की जान, समय पर मिला जीवनरक्षक उपचार *मैनपुरी* जनपद मैनपुरी से एक सराहनीय और प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जहाँ 108 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा की तत्परता और सूझबूझ ने एक युवती को नया जीवन दिया। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय अंजली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। घबराए परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल मैनपुरी लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस संख्या UP32FG2430 मौके पर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात EMT कन्हैयालाल राजपूत एवं पायलट गोविंद सिंह ने बिना देरी किए मरीज को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। उस समय मरीज का ऑक्सीजन सेचुरेशन मात्र 72% था, जो अत्यंत गंभीर स्थिति को दर्शाता है। एम्बुलेंस कर्मियों ने तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट प्रदान किया और लगातार मरीज के वाइटल्स मॉनिटर करते रहे। साथ ही टेलीकम्युनिकेशन के माध्यम से ERCP डॉक्टर राकेश जी से संपर्क कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श लिया गया। डॉक्टर के निर्देशानुसार मरीज को IV फ्लूड, ऑक्सीजन सपोर्ट तथा शॉक पोजीशन में रखा गया। EMT कन्हैयालाल राजपूत की कुशलता और टीम के समर्पण के चलते मरीज को सुरक्षित मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस टीम की इस त्वरित और समर्पित सेवा की परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। 👉 यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपातकालीन स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा किसी जीवनरेखा से कम नहीं है, जहाँ हर सेकंड कीमती होता है और सही समय पर मिली मदद जीवन बचा सकती है।

- गुजरात के सूरत से बीजेपी द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने का मामला सामने आया है। इस ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के लोगों को वोट डालने भेजा गया। बताया जा रहा है कि यह वही सूरत स्टेशन है, जहां एक दिन पहले ट्रेन पकड़ने पहुंचे मजदूरों को लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा था। ये मजदूर यूपी और बिहार के थे।1
- मुर्शिदाबाद श्रुति 2 bahawalpur water park se1
- Post by Peru Patel1
- Post by Biswanath singh1
- प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (Civil Services Day) मनाया जाता है। यह दिन लोक सेवकों को देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को याद करने के अवसर के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 2006 में हुई थी।1
- डीसीएम और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत एक युवक की दर्दनाक मौत रोड पर लगा जाम घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है मामला कीरतपुर चौकी के पास मैन रोड का है1
- Post by ABU NEWS CHANNEL ಸಂಪಾದಕರು1
- दिल्ली में नकली उत्पाद बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान नकली Eno पाउडर और NESCAFE कॉफी तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। छापेमारी में करीब 1 लाख Eno शैशे, 50 हजार NESCAFE कॉफी शैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, 2 ड्रम एसिड समेत भारी मात्रा में कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में नितिन भारद्वाज, संजय बंसल, उत्तम दास और पापाई दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और बाजार में पहुंचाए गए नकली माल की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली सामान ब्रांडेड पैकिंग में तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने लोगों से खरीदारी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।2