logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हाथरस के सादाबाद स्थित राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. संजीव कुमार वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मृदुला गौतम द्वारा अतिथियों का स्वागत करने के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी जिम्मेदारी से देखभाल करने का आह्वान किया। प्राचार्या प्रो. मृदुला गौतम ने विकास और शहरीकरण के कारण हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पौधारोपण करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। इसके साथ ही महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों ने भी बढ़ते प्रदूषण और ओजोन परत को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया और छात्रों को पीपल, वट, नीम तथा विभिन्न फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस पौधारोपण अभियान में प्रो. सत्यप्रिया वत्सल, डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. डी.के. तौमर, डॉ. नरेन्द्र सिंह, प्रो. डी.के. गौतम, डॉ. राधा शर्मा, श्री नीरज उपाध्याय, डॉ. आशीष श्रीवास्तव और श्री संजय शर्मा सहित महाविद्यालय के तमाम शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधे लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

2 hrs ago
user_Akhilesh Varshney
Akhilesh Varshney
Local News Reporter सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
47496273-245b-4657-b1f4-7df99f316adb

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हाथरस के सादाबाद स्थित राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. संजीव कुमार वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मृदुला गौतम द्वारा अतिथियों का स्वागत करने के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी जिम्मेदारी से देखभाल करने का आह्वान किया। प्राचार्या प्रो. मृदुला गौतम ने विकास और शहरीकरण के कारण हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पौधारोपण करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। इसके साथ ही महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों ने भी बढ़ते प्रदूषण और ओजोन परत को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया और छात्रों को पीपल, वट, नीम तथा विभिन्न फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस पौधारोपण अभियान में प्रो. सत्यप्रिया वत्सल, डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. डी.के. तौमर, डॉ. नरेन्द्र सिंह, प्रो. डी.के. गौतम, डॉ. राधा शर्मा, श्री नीरज उपाध्याय, डॉ. आशीष श्रीवास्तव और श्री संजय शर्मा सहित महाविद्यालय के तमाम शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधे लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस जिले के सादाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में उत्तर प्रदेश शासन के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार को एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सादाबाद के विधायक गुड्डू चौधरी और सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से केवल पौधा लगाने तक ही सीमित न रहने बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया, ताकि लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें। इसी क्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान मिल सके। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भूमि को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, डीपीएम बलवीर सिंह वर्मा, मनोज चौधरी और वंशी वाले सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
    3
    हाथरस जिले के सादाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में उत्तर प्रदेश शासन के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार को एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सादाबाद के विधायक गुड्डू चौधरी और सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से केवल पौधा लगाने तक ही सीमित न रहने बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया, ताकि लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें। इसी क्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान मिल सके।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भूमि को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, डीपीएम बलवीर सिंह वर्मा, मनोज चौधरी और वंशी वाले सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
    user_Akhilesh Varshney
    Akhilesh Varshney
    Local News Reporter सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सपा अपनी पुरानी 'वोट बैंक' की राजनीति से ज्यादा वक्त तक दूरी नहीं बना सकती है। सपाइयों का मुखौटा अब सबके सामने उतर चुका है। उनकी असलियत सामने आने में भले ही थोड़ी देर हुई हो, लेकिन आखिरकार उनकी वास्तविक सच्चाई पूरी तरह से उजागर हो गई है।
    1
    सपा अपनी पुरानी 'वोट बैंक' की राजनीति से ज्यादा वक्त तक दूरी नहीं बना सकती है। सपाइयों का मुखौटा अब सबके सामने उतर चुका है। उनकी असलियत सामने आने में भले ही थोड़ी देर हुई हो, लेकिन आखिरकार उनकी वास्तविक सच्चाई पूरी तरह से उजागर हो गई है।
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Hathras, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए थाना हाथरस गेट पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 950 ग्राम चांदी के चोरी हुए आभूषण और ₹1,610 नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ कार्यालय के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को तवेला गली के रहने वाले गगन वर्मा ने थाना हाथरस गेट में शिकायत दर्ज कराई थी कि चोर उनकी 'साक्षी ज्वैलर्स' नामक दुकान का शटर काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण चुरा ले गए। इसके अलावा, 15 जून 2026 को महादेव कॉलोनी में किराये पर रहने वाले कृष्णपाल ने भी अपने मकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जलालपुर निवासी अनंत और जलालपुर गणेशपुर निवासी सनी सेंगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी करने की बात स्वीकार की है और साक्षी ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटने का जुर्म भी कबूल किया है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए थाना हाथरस गेट पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 950 ग्राम चांदी के चोरी हुए आभूषण और ₹1,610 नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ कार्यालय के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को तवेला गली के रहने वाले गगन वर्मा ने थाना हाथरस गेट में शिकायत दर्ज कराई थी कि चोर उनकी 'साक्षी ज्वैलर्स' नामक दुकान का शटर काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण चुरा ले गए। इसके अलावा, 15 जून 2026 को महादेव कॉलोनी में किराये पर रहने वाले कृष्णपाल ने भी अपने मकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जलालपुर निवासी अनंत और जलालपुर गणेशपुर निवासी सनी सेंगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सुनसान मकानों की रेकी कर चोरी करने की बात स्वीकार की है और साक्षी ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटने का जुर्म भी कबूल किया है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Dinesh kumar
    Dinesh kumar
    Voice of people हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हाथरस के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। यह हादसा विद्यालय की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में हुआ। आग लगने की वजह से कमरे में रखा बिस्तर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। राहत की बात यह रही कि विद्यालय में रह रही सभी 21 छात्राएं इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के समय सभी छात्राएं नीचे मैस में बैठकर भोजन कर रही थीं, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कमरे से धुआं उठता देखकर विद्यालय के शिक्षकों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान जब छोटी दमकल का पानी खत्म हो गया, तो विद्यालय की ही पानी की टंकी से पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजेव नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यालय की छात्राओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और घटना की पूरी जानकारी ली। इस पूरी घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
    1
    हाथरस के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। यह हादसा विद्यालय की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में हुआ।

आग लगने की वजह से कमरे में रखा बिस्तर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। राहत की बात यह रही कि विद्यालय में रह रही सभी 21 छात्राएं इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के समय सभी छात्राएं नीचे मैस में बैठकर भोजन कर रही थीं, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

कमरे से धुआं उठता देखकर विद्यालय के शिक्षकों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान जब छोटी दमकल का पानी खत्म हो गया, तो विद्यालय की ही पानी की टंकी से पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजेव नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यालय की छात्राओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और घटना की पूरी जानकारी ली। इस पूरी घटना में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हाथरस के थाना हसायन पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और ₹33,300 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम नगला रति के पास से इन तीनों को दबोचा। इस मामले में ग्राम छीतीपुर निवासी महावीर सिंह ने 7 मई 2026 को अपने घर से अज्ञात चोरों द्वारा नकदी और जेवर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तहरीर के आधार पर थाना हसायन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जहांगीरपुर कोडरा निवासी राजेश, छीतीपुर निवासी योगेश और एक महिला शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले सुनसान पड़े मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बरामद सामान में एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चार जोड़ी पायल, दो बच्चा कंदुनी, सोने की तीन अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    2
    हाथरस के थाना हसायन पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और ₹33,300 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम नगला रति के पास से इन तीनों को दबोचा।

इस मामले में ग्राम छीतीपुर निवासी महावीर सिंह ने 7 मई 2026 को अपने घर से अज्ञात चोरों द्वारा नकदी और जेवर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तहरीर के आधार पर थाना हसायन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जहांगीरपुर कोडरा निवासी राजेश, छीतीपुर निवासी योगेश और एक महिला शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले सुनसान पड़े मकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बरामद सामान में एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चार जोड़ी पायल, दो बच्चा कंदुनी, सोने की तीन अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    user_Dinesh kumar
    Dinesh kumar
    Voice of people हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सादाबाद थाना क्षेत्र के मढ़नई गांव में शादी समारोह के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। देवनगर सलेमपुर रोड के रहने वाले सत्यवीर सिंह अपनी चार वर्षीय बेटी सोना और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव मढ़नई में अपने रिश्तेदार प्रवीण (पुत्र युगराज सिंह) के यहां आयोजित भात कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रविवार को प्रवीण की बारात आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में जानी थी, लेकिन इस हृदयविदारक घटना के बाद शादी वाले घर की तमाम खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब एक बजे मासूम सोना घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक गांव में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम जब परिजनों को आशंका हुई कि बच्ची पास के पोखर में तो नहीं चली गई, तो ग्रामीणों की मदद से पोखर में तलाश शुरू कराई गई। पोखर की सफाई कराए जाने के दौरान मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ। उसे तत्काल बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई की, जिसके बाद परिजन बच्ची के शव को सादाबाद स्थित अपने घर ले गए। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    4
    सादाबाद थाना क्षेत्र के मढ़नई गांव में शादी समारोह के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। देवनगर सलेमपुर रोड के रहने वाले सत्यवीर सिंह अपनी चार वर्षीय बेटी सोना और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव मढ़नई में अपने रिश्तेदार प्रवीण (पुत्र युगराज सिंह) के यहां आयोजित भात कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रविवार को प्रवीण की बारात आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में जानी थी, लेकिन इस हृदयविदारक घटना के बाद शादी वाले घर की तमाम खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब एक बजे मासूम सोना घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक गांव में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम जब परिजनों को आशंका हुई कि बच्ची पास के पोखर में तो नहीं चली गई, तो ग्रामीणों की मदद से पोखर में तलाश शुरू कराई गई। पोखर की सफाई कराए जाने के दौरान मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ। उसे तत्काल बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई की, जिसके बाद परिजन बच्ची के शव को सादाबाद स्थित अपने घर ले गए। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Jitu gautam
    Jitu gautam
    Business Analyst सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.