मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार रेल्वे पुलिस को मिली सफलता छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाना से मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया, फरियादी संजय पिता रघुनंदन बेले निवासी ग्राम छिपन्या पिपरिया जिला बैतूल बोरदेही जाने के लिये स्टेशन छिंदवाड़ा आया था, जिसका मोबाईल रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा के मुसाफिरखाना से अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर लिया गया। रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा एवं आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक किया जाकर आरोपी संजय पिता राम जी साहू निवासी वार्ड नंबर 10 खजरी अंतू मोर डोंगरी थाना उमरेठ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा मुसाफिरखाना से फरियादी का मोबाईल चोरी कर मोटरसायकल से भागता हुआ पाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाईल कीमत 43,हजार का पेश करने पर तथा आरोपी द्वारा चोरी करने में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल जप्त किया गया।
मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार रेल्वे पुलिस को मिली सफलता छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के मुसाफिरखाना से मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया, फरियादी संजय पिता रघुनंदन बेले निवासी ग्राम छिपन्या पिपरिया जिला बैतूल बोरदेही जाने के लिये स्टेशन छिंदवाड़ा आया था, जिसका मोबाईल रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा के मुसाफिरखाना से अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर लिया गया। रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा एवं आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक किया जाकर आरोपी संजय पिता राम जी साहू निवासी वार्ड नंबर 10 खजरी अंतू मोर डोंगरी थाना उमरेठ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा मुसाफिरखाना से फरियादी का मोबाईल चोरी कर मोटरसायकल से भागता हुआ पाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाईल कीमत 43,हजार का पेश करने पर तथा आरोपी द्वारा चोरी करने में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल जप्त किया गया।
- आज दिनांक 30/3/2026 को दक्खिनगांव सैंदर निंदूरा बाराबंकी एक्वा पाम आइसलैंड राजस्व टीम ने1
- छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से छिंदवाड़ा सिंगोड़ी की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से1
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ हत्याकांड! बैल के बदले किसान ने जहर देकर बाघ को मार डाला, शव दफनाया। वन विभाग ने डॉग स्क्वॉयड से राज खोला, 6 गिरफ्तार। DFO साहिल गर्ग की बाइट। वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा सवाल! 🐅⚖️ #TigerPoaching #Satpuda #ChhindwaraNews #WildlifeCrime1
- महावीर जयंती पर जैन समाज का सेवा भाव, अस्पताल में फल वितरण से छाई खुशियां1
- *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।* गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मानवीयता को किया गया तार-तार। *कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी, सच्चाई दबाने की कोशिश।* ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार को धमकाने और मोबाइल जबरन छुड़ाने का आरोप। *मौके पर मौजूद लोगों ने भी बनाया दबाव, खुलकर बोलने से लोग डरे।* बीच कवरेज में लगातार बाधा, पूरे मामले को दबाने की आशंका। *अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।* बड़ा सवाल — कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा सिवनी अस्पताल में ‘गुंडा राज’? *जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव 9584667143*1
- आस्था और श्रद्धा के संग रवाना हुई तीर्थ यात्रा, विधायक दिनेश राय ने दिखाई हरी झंडी #सिवनी / #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना के अंतर्गत आज सिवनी से वाराणसी– #अयोध्या तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन भावपूर्ण माहौल में रवाना हुई। पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक श्री राय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सुख-शांति लेकर आएगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय तीर्थ अनुभव की प्रार्थना की।उल्लेखनीय है कि इस यात्रा के तहत सिवनी जिले से कुल 279 श्रद्धालु वाराणसी एवं अयोध्या के पवित्र धामों के दर्शन करेंगे, जिनके लिए शासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।1
- 🔹जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 🔹दिनांक 28.03.2026 को चौकी दुनावा, थाना मुलताई में *आवेदिका श्रीमती चमेली बाई पति जी.एस. रघुवंशी निवासी कालापाठा बैतूल* द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान (आदित्य TVS के सामने, दुनावा) से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हेवेल्स कंपनी के बिजली वायर के 28 बंडल (कीमती लगभग 98,000/- रुपये) चोरी कर लिए गए हैं। 🔹आवेदन की जांच के दौरान उपलब्ध CCTV फुटेज, खरीदी बिल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया। 🔹 इस पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 331(3), 305(ए)* भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग* 🔹जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिनांक 22.03.2026 को दो व्यक्ति स्कूटी से आकर मकान का ताला तोड़कर वायर चोरी करते हुए दिखाई दिए। 🔹आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मुलताई श्री नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा विशेष टीम गठित की गई। 🔹*आरोपी गिरफ्तार* पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर *आरोपी नितिन विश्वकर्मा पिता दिलीप विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी भारत भारती, थाना कोतवाली, जिला बैतूल* को दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। 🔹एक अन्य *आरोपी सूरज उर्फ एलियन भावसार* फरार है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। 🔹 *जब्ती* आरोपी से चोरी गए 28 मंडलों में से 26 केबल वायर के बंडल जप्त किए गए हैं। अनुमानित कीमत 95000/– 🔹*सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री नरेंद्र सिंह परिहार, चौकी प्रभारी दुनावा श्री नेपाल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील पांड्रम, आरक्षक अभिषेक वाडीवा एवं आरक्षक नरेश तुमराम, आरक्षक सोनू भारती, सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक की अपील* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे CCTV कैमरे, मजबूत ताले एवं नियमित निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 100 पर दें। 🔹उन्होंने यह भी कहा कि बैतूल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयास जारी रहेंगे।1
- श्री राम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब श्री राम मंदिर में प्रातः काल से लगी रही भक्तों की भारी भीड़ विशाल भंडारे में पहुंच समूचा सिंगोड़ी नगर एवं आसपास क्षेत्र का जनमानस स्थानीय श्री राम मंदिर सिंगोड़ी में प्रातः काल 10:00 बजे से जिले एवं प्रदेश से आए संगीत कलाकारों के द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के मधुर भजनों के साथ श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया श्री राम जन्म महोत्सव के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन सिंगोड़ी के श्री राम मंदिर परिसर में किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया जानकारी देते हुए श्री राम मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहित साहू ने बताया कि प्रतिवर्तन अनुसार इस वर्ष भी बड़े ही भव्य तरीके से श्री राम मंदिर की में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का दिव्य एवं आलौकिक जन्म महोत्सव मनाया गया सुमधुर भजनों की प्रस्तुति में लोगों ने झूम-झूम कर नृत्य किया बधाई गीत पर महिलाओं ने भी भाव विभोर होकर नृत्य किया श्री मानस सेवा सत्संग समिति के अध्यक्ष पप्पू राव सोनी जी द्वारा स्वर्गीय भास्कर राव सोनी की स्मृति में स्मृति चिन्ह देकर अपने विशेष कार्यों के लिए गणमान्य नागरिकों का जन्मोत्सव के दौरान सम्मान किया गया बाहर से आए संगीत कलाकारों का उत्साह वर्धन करने लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी एक से बढ़कर एक संगीत भजनों का लोगों ने आनंद लिया जन्मोत्सव के तुरंत बाद मंदिर परिसर में एक दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से लगातार 8:00 बजे रात्रि तक चलता रहा क्योंकि श्री राम मंदिर सिंगोड़ी की एक अनूठी परंपरा रही है। योगेश यादव एवं पवन राल सोनी ने जानकारी दी की देर रात श्री राम भगवान की पालकी यात्रा का शुभारंभ देवी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुआ एवं संपूर्ण गांव का भ्रमण करते हुए बस स्टैंड सिंगोड़ी पहुंचा जहां अंजुमन कमेटी के द्वारा उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात सुंदर आकर्षक आतिशबाजी का लोगों ने आनंद लिया जगह-जगह भंडारा प्रसाद का वितरण समितियां के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया शोभायात्रा का समापन श्रीदेवी दुर्गा मंदिर में श्री राम के जय घोष के साथ संपन्न हुआ देर रात तक भाग प्रतियोगिता का आयोजन चलता रहा।1