logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

03 कुंतल एल्युमिनियम बिजली का तार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार मैगलगंज-खीरी मैगलगंज पुलिस ने बिजली के एल्युमिनियम तार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया करीब 03 कुंतल एल्युमिनियम बिजली का तार बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक कार और एक बाइक भी कब्जे में ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों में शोभित वर्मा पुत्र नारद वर्मा, बीरेन्द्र वर्मा पुत्र शिवकुमार वर्मा, दोनों निवासी गोविंदनगर, सुलेमपुर कोन तथा सुनील कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद, निवासी मोहल्ला बीनापुरम, गोविंदनगर, सुलेमपुर कोन, कोतवाली सदर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। मामले में अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

2 hrs ago
user_Birendra shukla
Birendra shukla
Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
e285d0ed-c5bd-4d1b-996e-949bb97ce65c

03 कुंतल एल्युमिनियम बिजली का तार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार मैगलगंज-खीरी मैगलगंज पुलिस ने बिजली के एल्युमिनियम तार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया करीब 03 कुंतल एल्युमिनियम बिजली का तार बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक कार और एक बाइक भी कब्जे में ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों में शोभित वर्मा पुत्र नारद वर्मा, बीरेन्द्र वर्मा पुत्र शिवकुमार वर्मा, दोनों निवासी गोविंदनगर, सुलेमपुर कोन तथा सुनील कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद, निवासी मोहल्ला बीनापुरम, गोविंदनगर, सुलेमपुर कोन, कोतवाली सदर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। मामले में अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हर घर जल योजना एक सपना बनकर रह गई सालों से टंकी का अधूरा निमार्ण पड़ा सालों से रोका हुआ पानी टंकी का निर्माण हर घर जल योजना के तहत इस टंकी का निर्माण शुरू हुआ था और दो साल बीत जाने के बाद भी निमार्ण कार्य रुका हुआ है जानकारी के अनुसार पसगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर के सरैया में हर घर जल योजना के तहत टंकी निर्माण शुरू हुआ था लेकिन टंका का आधा अधूरा ही निमार्ण हो सका जिसके बाद काम बंद कर दिया गया जिसे दोबारा नहीं शुरू किया गया जिससे ग्रामीणों में भारी रोष वहीं ग्रामीणों ने बताया की कई बार अधिकारियों से बात की लेकिन उसके बाद भी अभी तक निमार्ण कार्य शुरू नहीं किया जा सका वहीं ग्रामीण बाबू, रामपाल, शिवकुमार ने मांग करते हुए कहा जल्द टंकी का निर्माण शुरू कराया जाये।
    1
    हर घर जल योजना एक सपना बनकर रह गई सालों से टंकी का अधूरा निमार्ण पड़ा
सालों से रोका हुआ पानी टंकी का निर्माण हर घर जल योजना के तहत इस टंकी का निर्माण शुरू हुआ था और दो साल बीत जाने के बाद भी निमार्ण कार्य रुका हुआ है जानकारी के अनुसार पसगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर के सरैया में हर घर जल योजना के तहत टंकी निर्माण शुरू हुआ था लेकिन टंका का आधा अधूरा ही निमार्ण हो सका जिसके बाद काम बंद कर दिया गया जिसे दोबारा नहीं शुरू किया गया जिससे ग्रामीणों में भारी रोष वहीं ग्रामीणों ने बताया की कई बार अधिकारियों से बात की लेकिन उसके बाद भी अभी तक निमार्ण कार्य शुरू नहीं किया जा सका वहीं ग्रामीण बाबू, रामपाल, शिवकुमार ने मांग करते हुए कहा जल्द टंकी का निर्माण शुरू कराया जाये।
    user_Salman Khan shanu
    Salman Khan shanu
    Grain Shop मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • छोटी काशी में आज सावन के तीसरे दिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन भोले बाबा के दर्शन
    1
    छोटी काशी में आज सावन के तीसरे दिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन
भोले बाबा के दर्शन
    user_Patrkar Surya Prakash Mishra.
    Patrkar Surya Prakash Mishra.
    Local News Reporter गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा : डीआईजी वी. विक्रमन माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव, विद्वान शिक्षकों का सम्मान; डीआईजी वी. विक्रमन को मिला 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' लखीमपुर खीरी। विद्या भारती विद्यालय माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी एवं माधव गुरुकुलम छात्रावास में शुक्रवार को श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला, शिवकांत मिश्रा एवं राजकिशोर दीक्षित का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन कर अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लखीमपुर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वी. विक्रमन, विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज, प्राचार्या साधना अवस्थी, पूर्व प्राचार्य डॉ. दयानंद शुक्ला, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रवक्ता शिवकांत मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता राजकिशोर दीक्षित तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रबोध शुक्ल द्वारा माँ भारती, माँ सरस्वती एवं परम पूजनीय माधव जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी वी. विक्रमन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव इस महान परंपरा को जीवंत बनाए रखने का उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा कि बालक कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिनका व्यक्तित्व बचपन में प्राप्त संस्कारों से निर्मित होता है। इस अवसर पर राष्ट्र सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डीआईजी वी. विक्रमन को 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध कर रहा है। शिवकांत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है और इसकी सुंदर झलक माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में दिखाई देती है। वहीं राजकिशोर दीक्षित ने विद्यालय को संस्कारित एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों के निर्माण की सशक्त पाठशाला बताते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की। विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज ने कहा कि विद्यालय अपनी 18 वर्षों की गौरवपूर्ण शैक्षणिक यात्रा में कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, सेवाभावी, अनुशासित, विवेकशील एवं राष्ट्रभक्त विद्यार्थियों के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित गुरुजनों का रोली-तिलक, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अनुरा अग्रवाल, रवि अवस्थी, यश बाजपेई, अंश वर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या साधना अवस्थी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूजा गुप्ता एवं अमन वर्मा ने किया। इस अवसर पर विकास बाजपेई, रुचि यादव, मानसी मिश्रा, प्रियांशी वर्मा, रोली गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामजन्म बरनवाल, सर्वेश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, विनीता त्रिपाठी, डॉ. पारुल त्रिवेदी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा : डीआईजी वी. विक्रमन
माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव, विद्वान शिक्षकों का सम्मान; डीआईजी वी. विक्रमन को मिला 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026'
लखीमपुर खीरी। विद्या भारती विद्यालय माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी एवं माधव गुरुकुलम छात्रावास में शुक्रवार को श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला, शिवकांत मिश्रा एवं राजकिशोर दीक्षित का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन कर अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लखीमपुर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वी. विक्रमन, विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज, प्राचार्या साधना अवस्थी, पूर्व प्राचार्य डॉ. दयानंद शुक्ला, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रवक्ता शिवकांत मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता राजकिशोर दीक्षित तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रबोध शुक्ल द्वारा माँ भारती, माँ सरस्वती एवं परम पूजनीय माधव जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि डीआईजी वी. विक्रमन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव इस महान परंपरा को जीवंत बनाए रखने का उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा कि बालक कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिनका व्यक्तित्व बचपन में प्राप्त संस्कारों से निर्मित होता है। इस अवसर पर राष्ट्र सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डीआईजी वी. विक्रमन को 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध कर रहा है। शिवकांत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है और इसकी सुंदर झलक माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में दिखाई देती है। वहीं राजकिशोर दीक्षित ने विद्यालय को संस्कारित एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों के निर्माण की सशक्त पाठशाला बताते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की।
विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज ने कहा कि विद्यालय अपनी 18 वर्षों की गौरवपूर्ण शैक्षणिक यात्रा में कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, सेवाभावी, अनुशासित, विवेकशील एवं राष्ट्रभक्त विद्यार्थियों के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित गुरुजनों का रोली-तिलक, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अनुरा अग्रवाल, रवि अवस्थी, यश बाजपेई, अंश वर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या साधना अवस्थी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूजा गुप्ता एवं अमन वर्मा ने किया।
इस अवसर पर विकास बाजपेई, रुचि यादव, मानसी मिश्रा, प्रियांशी वर्मा, रोली गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामजन्म बरनवाल, सर्वेश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, विनीता त्रिपाठी, डॉ. पारुल त्रिवेदी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीतापुर घुड़खेरा गांव में जला ट्रांसफार्मर जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ सीतापुर घुड़खेरा गांव में जला ट्रांसफार्मर किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ कृपया बिजली से सावधान रहे रात को जला ट्रांसफार्मर रात में पास कोई न होने के कारण बाल बाल बचे
    1
    सीतापुर घुड़खेरा गांव में जला ट्रांसफार्मर जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ
सीतापुर घुड़खेरा गांव में जला ट्रांसफार्मर किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ कृपया बिजली से सावधान रहे रात को जला ट्रांसफार्मर रात में पास कोई न होने के कारण बाल बाल बचे
    user_Vijendra Singh vloggers
    Vijendra Singh vloggers
    Photographer महोली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.