logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत कबीर अकादमी एवं शोध संस्थान में कार्यक्रम के दौरान लगी आग, समय रहते पाया गया काबू आरएसएस शताब्दी वर्ष के पंचम कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्टी के बीच हुआ हादसा, प्रशासन व स्वयंसेवकों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी संतकबीरनगर। मगहर स्थित कबीर एकेडमी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के पंचम कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्टी के दौरान अचानक आग लग गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति गंभीर बन गई। बताया जाता है कि कार्यक्रम अपने पूरे चरम पर था, तभी परिसर के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। खलीलाबाद थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। स्वयंसेवकों, फायर कर्मियों और पुलिस की संयुक्त तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला भी तत्काल सक्रिय हो गया। मौके पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम), उप जिलाधिकारी (एसडीएम), अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिसर में रखे कुछ सामान के नुकसान की बात सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा, वहीं लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

4 days ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

संत कबीर अकादमी एवं शोध संस्थान में कार्यक्रम के दौरान लगी आग, समय रहते पाया गया काबू आरएसएस शताब्दी वर्ष के पंचम कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्टी के बीच हुआ हादसा, प्रशासन व स्वयंसेवकों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी संतकबीरनगर। मगहर स्थित कबीर एकेडमी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के पंचम कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्टी के दौरान अचानक आग लग गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति गंभीर बन गई। बताया जाता है कि कार्यक्रम अपने पूरे चरम पर था, तभी परिसर के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही

देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। खलीलाबाद थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। स्वयंसेवकों, फायर कर्मियों और पुलिस की संयुक्त तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला भी तत्काल सक्रिय हो गया। मौके पर

अपर जिलाधिकारी (एडीएम), उप जिलाधिकारी (एसडीएम), अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिसर में रखे कुछ सामान के नुकसान की बात सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा, वहीं लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Virendra Kumar knoojiya
    1
    Post by Virendra Kumar knoojiya
    user_Virendra Kumar knoojiya
    Virendra Kumar knoojiya
    Farmer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाइक के दीवाने युवाओं के लिए गोलघर गोरखपुर में जावा यजदी ने मजबूत और माइलेज देने वाली बाइक शोरूम खोला है। यहां 2 से 4 लाख रुपए के बीच में मिल जाएंगी गाड़ियां।
    1
    बाइक के दीवाने युवाओं के लिए गोलघर गोरखपुर में जावा यजदी ने मजबूत और माइलेज देने वाली बाइक शोरूम खोला है। यहां 2 से 4 लाख रुपए के बीच में मिल जाएंगी गाड़ियां।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ब्रेकअप के बाद गोरखपुर में टावर पर चढ़ा युवक, इंस्टाग्राम पर बयां करता रहा दर्द, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद बिहार के बेतिया का रहने वाला युवक मानसिक तनाव में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक नीचे नहीं उतरा। इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपना दर्द बयां करता रहा, जिससे इलाके में हलचल मच गई। शाहपुर पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा। पूछने पर उसने शांति की तलाश में टावर पर चढ़ने की बात बताई।
    1
    ब्रेकअप के बाद गोरखपुर में टावर पर चढ़ा युवक, इंस्टाग्राम पर बयां करता रहा दर्द, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद बिहार के बेतिया का रहने वाला युवक मानसिक तनाव में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक नीचे नहीं उतरा। इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपना दर्द बयां करता रहा, जिससे इलाके में हलचल मच गई। शाहपुर पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा। पूछने पर उसने शांति की तलाश में टावर पर चढ़ने की बात बताई।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • अजीत मिश्रा (खोजी) साहब की चाय पर सक्रिय, पर 'जहरीले' पनीर पर मौन: क्या फूड विभाग का ईमान बिक चुका है? ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल (उत्तर प्रदेश) "रामा स्वीट हाउस की दबंगई: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', आखिर किसका संरक्षण है मिलावटखोरों को?" "साहब की गाड़ी आती है, हिस्सा लेती है और निकल जाती है... बस्ती में फूड विभाग बना 'वसूली विभाग'!" "नकली पनीर की मंडी बना चिलमा बाजार: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद क्या जागेगा कुंभकर्णी प्रशासन?" "बस्ती: अखिलेश यादव को चाय पिलाने वाले की जांच, लेकिन नकली सामान बेचने वालों को खुली छूट क्यों?" "रामा स्वीट हाउस की तीन दुकानों पर मिलावट का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।" ​बस्ती। उत्तर प्रदेश का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) इन दिनों अपनी कार्यशैली को लेकर कम और अपनी 'खास' सक्रियता को लेकर ज्यादा चर्चा में है। ताज़ा मामला विभाग के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। एक तरफ विभाग उस शख्स की जांच करने में पूरी ताकत झोंक देता है जिसने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी, वहीं दूसरी तरफ बस्ती जिले के चिलमा बाजार में खुलेआम बिक रहा 'सफेद जहर' यानी नकली पनीर विभाग को दिखाई नहीं दे रहा। ​दुबौलिया: 'कमीशन' के खेल में दांव पर जनता की जान ​दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार से लगातार नकली पनीर और मिलावटी सामान की बिक्री की खबरें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फूड विभाग की गाड़ी जब इलाके में आती है, तो हड़कंप मचने के बजाय एक 'सेट खेल' शुरू होता है। गाड़ी देखते ही दुकानें कुछ देर के लिए बंद होती हैं, कथित तौर पर 'हिस्सा' पहुँचता है और फिर गाड़ी रफूचक्कर हो जाती है। इसके बाद मिलावट का काला कारोबार फिर से सरपट दौड़ने लगता है। ​"फूड विभाग को मिलता रहे अपना हिस्सा, भाड़ में जाए जनता" — यह जुमला आज चिलमा बाजार के हर आम आदमी की जुबान पर है। ​रामा स्वीट हाउस: बेखौफ मिलावटखोरी और गुंडागर्दी ​चिलमा बाजार स्थित रामा स्वीट हाउस और इसकी संचालित तीनों शाखाएं इस समय शिकायतों के केंद्र में हैं। ​दबंगई का आलम: एक माह पहले जब एक जागरूक ग्राहक ने खराब सामान की शिकायत की, तो दुकानदार ने सुधार करने के बजाय धमकी दी— "जाओ जांच करा लो, जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना।" * सोशल मीडिया पर वायरल: कल फिर एक ग्राहक को नकली पनीर थमा दिया गया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, तो वह वायरल हो गया। दुकानदार की इस बेखौफी से साफ है कि उसे विभाग के 'आशीर्वाद' पर पूरा भरोसा है। ​पोर्टल पर पहुंची शिकायत, क्या जागेगा प्रशासन? ​थक-हारकर पीड़ित ग्राहक ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर नकली पनीर और मिलावटी सामान की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब सवाल यह उठता है कि: ​क्या विभाग केवल राजनीतिक रसूख वाले मामलों में ही अपनी फुर्ती दिखाएगा? ​क्या चिलमा बाजार के बच्चों और आम जनता की जान की कीमत विभाग के 'हिस्से' से कम है? ​क्या रामा स्वीट हाउस जैसे संस्थानों पर नकेल कसी जाएगी या फिर 'हिस्सा' बढ़ाकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा? ​निष्कर्ष: जनता अब तमाशा देख रही है। अगर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी चिलमा बाजार में नकली पनीर की बिक्री बंद नहीं हुई और रामा स्वीट हाउस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि बस्ती का फूड विभाग मिलावटखोरों का संरक्षक बन चुका है।
    1
    अजीत मिश्रा (खोजी)
साहब की चाय पर सक्रिय, पर 'जहरीले' पनीर पर मौन: क्या फूड विभाग का ईमान बिक चुका है?
ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल (उत्तर प्रदेश)
"रामा स्वीट हाउस की दबंगई: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', आखिर किसका संरक्षण है मिलावटखोरों को?"
"साहब की गाड़ी आती है, हिस्सा लेती है और निकल जाती है... बस्ती में फूड विभाग बना 'वसूली विभाग'!"
"नकली पनीर की मंडी बना चिलमा बाजार: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद क्या जागेगा कुंभकर्णी प्रशासन?"
"बस्ती: अखिलेश यादव को चाय पिलाने वाले की जांच, लेकिन नकली सामान बेचने वालों को खुली छूट क्यों?"
"रामा स्वीट हाउस की तीन दुकानों पर मिलावट का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।"
​बस्ती। उत्तर प्रदेश का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) इन दिनों अपनी कार्यशैली को लेकर कम और अपनी 'खास' सक्रियता को लेकर ज्यादा चर्चा में है। ताज़ा मामला विभाग के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। एक तरफ विभाग उस शख्स की जांच करने में पूरी ताकत झोंक देता है जिसने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी, वहीं दूसरी तरफ बस्ती जिले के चिलमा बाजार में खुलेआम बिक रहा 'सफेद जहर' यानी नकली पनीर विभाग को दिखाई नहीं दे रहा।
​दुबौलिया: 'कमीशन' के खेल में दांव पर जनता की जान
​दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार से लगातार नकली पनीर और मिलावटी सामान की बिक्री की खबरें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फूड विभाग की गाड़ी जब इलाके में आती है, तो हड़कंप मचने के बजाय एक 'सेट खेल' शुरू होता है। गाड़ी देखते ही दुकानें कुछ देर के लिए बंद होती हैं, कथित तौर पर 'हिस्सा' पहुँचता है और फिर गाड़ी रफूचक्कर हो जाती है। इसके बाद मिलावट का काला कारोबार फिर से सरपट दौड़ने लगता है।
​"फूड विभाग को मिलता रहे अपना हिस्सा, भाड़ में जाए जनता" — यह जुमला आज चिलमा बाजार के हर आम आदमी की जुबान पर है।
​रामा स्वीट हाउस: बेखौफ मिलावटखोरी और गुंडागर्दी
​चिलमा बाजार स्थित रामा स्वीट हाउस और इसकी संचालित तीनों शाखाएं इस समय शिकायतों के केंद्र में हैं।
​दबंगई का आलम: एक माह पहले जब एक जागरूक ग्राहक ने खराब सामान की शिकायत की, तो दुकानदार ने सुधार करने के बजाय धमकी दी— "जाओ जांच करा लो, जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना।" * सोशल मीडिया पर वायरल: कल फिर एक ग्राहक को नकली पनीर थमा दिया गया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, तो वह वायरल हो गया। दुकानदार की इस बेखौफी से साफ है कि उसे विभाग के 'आशीर्वाद' पर पूरा भरोसा है।
​पोर्टल पर पहुंची शिकायत, क्या जागेगा प्रशासन?
​थक-हारकर पीड़ित ग्राहक ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर नकली पनीर और मिलावटी सामान की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब सवाल यह उठता है कि:
​क्या विभाग केवल राजनीतिक रसूख वाले मामलों में ही अपनी फुर्ती दिखाएगा?
​क्या चिलमा बाजार के बच्चों और आम जनता की जान की कीमत विभाग के 'हिस्से' से कम है?
​क्या रामा स्वीट हाउस जैसे संस्थानों पर नकेल कसी जाएगी या फिर 'हिस्सा' बढ़ाकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा?
​निष्कर्ष:
जनता अब तमाशा देख रही है। अगर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी चिलमा बाजार में नकली पनीर की बिक्री बंद नहीं हुई और रामा स्वीट हाउस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि बस्ती का फूड विभाग मिलावटखोरों का संरक्षक बन चुका है।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ✍️ #आशुसिंह संतकबीरनगर। जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शामिल सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा घोषणा की गई है कि कक्षा 11 (प्रथम वर्ष) की नियमित कक्षाएं आगामी 24 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान में नामांकन को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कराकर सीटें सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से इस वर्ष भी एक विशेष पहल के तहत 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां 2 अप्रैल से ही सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जो छात्र अभी तक नामांकन नहीं करा सके हैं, वे शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी, इसलिए समय पर प्रवेश लेना आवश्यक है ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के शुरू कर सकें। #liveuponenews
    2
    ✍️ #आशुसिंह 
संतकबीरनगर। 
जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शामिल सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा घोषणा की गई है कि कक्षा 11 (प्रथम वर्ष) की नियमित कक्षाएं आगामी 24 अप्रैल से प्रारंभ होंगी।
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान में नामांकन को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कराकर सीटें सुनिश्चित कर रहे हैं।
विद्यालय की ओर से इस वर्ष भी एक विशेष पहल के तहत 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देना है।
प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां 2 अप्रैल से ही सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जो छात्र अभी तक नामांकन नहीं करा सके हैं, वे शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी, इसलिए समय पर प्रवेश लेना आवश्यक है ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के शुरू कर सकें।
#liveuponenews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गोरखपुर में महिला के साथ बुलेट पर स्टंटबाजी, प्लेबैक में भोजपुरी गाना…अब हुआ यह हाल गोरखपुर में महिला को बुलेट पर बिठाकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया, नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे खोज निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसकी बाइक सीज कर दिया गया। वायरल रील में भोजपुरी गाना बज रहा है और युवक बीच सड़क पर दोनों हाथ छोड़ते हुए फुल स्पीड में बाइक भगाते हुए दिख रहा है। पीछे बैठी महिला भी काफी रोमांचित हो रही है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान चौरी चौरा इलाके के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है।
    1
    गोरखपुर में महिला के साथ बुलेट पर स्टंटबाजी, प्लेबैक में भोजपुरी गाना…अब हुआ यह हाल गोरखपुर में महिला को बुलेट पर बिठाकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया, नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे खोज निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसकी बाइक सीज कर दिया गया। वायरल रील में भोजपुरी गाना बज रहा है और युवक बीच सड़क पर दोनों हाथ छोड़ते हुए फुल स्पीड में बाइक भगाते हुए दिख रहा है। पीछे बैठी महिला भी काफी रोमांचित हो रही है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान चौरी चौरा इलाके के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • ग्राम वासियों के सहयोग से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी ने कराया शिव दुर्गा मंदिर की स्थापना, गांव में उल्लास का माहौल भक्ति भावना होगी मजबूत।
    1
    ग्राम वासियों के सहयोग से जिला पंचायत पद के प्रत्याशी ने कराया शिव दुर्गा मंदिर की स्थापना, गांव में उल्लास का माहौल भक्ति भावना होगी मजबूत।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.