अवैध गांजे की खेती करते खेत मालिक गिरफ्तार, मौके से कर रहा था सप्लाई अवैध गांजे की खेती करते खेत मालिक गिरफ्तार, मौके से कर रहा था सप्लाई चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में आने वाले उचनार खुर्द गांव में गांजे की अवैध खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके गीले और सूखे पौधे जब्त किए हैं। साथ ही गांजे की दो पुड़िया भी बरामद हुई है। ऐसे में आशंका है कि मौके से ही गांजे की पुड़िया बना कर बिक्री के लिए भेजी जा रही थी। कपासन थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले में खेत मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कपासन थाना इंचार्ज प्रशिक्षु आरपीएस मनीष शर्मा की टीम ने कार्यवाही की है। प्रशिक्षु आरपीएस को सूचना मिली थी कि उचनार खुर्द गांव निवासी धनराज पुत्र भगवान जटिया के अपने खेत पर अवैध रूप से गांजे के पौधे बो रखे हैं। इस सूचना के बाद जांच करवा कर दबिश दी। मौके पर गांजे की अवैध खेती हो रखी थी। पुलिस ने गांजे के पौधे उखाड़े। यहां से कुल 129 गांजे के पौधे मिले, जिनका वजन कुल 16.42 किलो निकला। वहीं यहां गांजे के सूखे पौधे भी पड़े हुवे थे। इसका वजन 6 किलो 90 ग्राम निकला। इन्हें जब्त कर लिया गया। तलाशी के दौरान गांजे की दो पुड़िया भी पड़ी मिली। ऐसे में आशंका है कि खेत पर ही गांजे की पुड़िया बना कर बिक्री के लिए सप्लाई के लिए जा रही हो और गांजा कपासन और आस पास के क्षेत्रों में आपूर्ति के लिए जा रहा हो। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले में अग्रिम अनुसंधान भूपालसागर थानाधिकारी घेवरचंद को सौंपी है। अब भूपालसागर पुलिस मामले की जांच करेगी। अनुसंधान में आगे की कड़ी जुड़ने तथा बाजार में गांजे की पुड़िया बेचने वालों का खुलासा भी हो सकता है।

- Post by विनोद भील1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- 🚨 सड़क हादसा केस: घायल युवती को मिला 40.75 लाख का मुआवजा चित्तौड़गढ़, 20 अप्रैल — मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण, निम्बाहेड़ा (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02) की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाते हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को 40 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला पीठासीन अधिकारी कुसुम सूत्रकार द्वारा सुनाया गया। 📌 क्या है पूरा मामला? निम्बाहेड़ा की अटल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय काजल जैन ने अपने वकील करणसिंह भाटी के माध्यम से दावा पेश किया था। घटना 20 मई 2022 की है, जब काजल अपने साथियों के साथ बाइक से चित्तौड़गढ़ से निम्बाहेड़ा लौट रही थी। रास्ते में रावलिया गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने लापरवाही से टक्कर मार दी। ⚠️ हादसे के परिणाम बाइक चालक की मौके पर ही मौत काजल जैन गंभीर रूप से घायल इलाज के दौरान बायां पैर काटना पड़ा स्थायी दिव्यांगता 🏢 बीमा कंपनी की दलील नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से कहा गया कि: बाइक पर तीन लोग सवार थे दुर्घटना चालक की गलती से हुई ट्रेलर के पास वैध परमिट और फिटनेस नहीं था ⚖️ कोर्ट का निर्णय अदालत ने सभी साक्ष्यों और तथ्यों पर विचार करते हुए: काजल को कुशल श्रमिक माना उसकी अविवाहित स्थिति और भविष्य पर प्रभाव को ध्यान में रखा 👉 33,83,000 रुपये मुआवजा + 6% ब्याज 👉 कुल मिलाकर 40,75,000 रुपये देने का आदेश ✅ यह निर्णय सड़क दुर्घटना पीड़ितों के अधिकारों और न्याय के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। . . #Rajasthan #chittorgah #acssident1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी सोमवार को कराणा स्थित बेणेश्वर धाम पहुंचे। जहां उन्होंने माँ आंजना माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में पूरे विधि-विधान से भाग लिया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विधायक डांगी ने समाज के विभिन्न वर्गों के वरिष्ठ जनों और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डांगी ने राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने सरकार की आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक ने भव्य आयोजन के लिए समस्त समाजजनों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।1
- MAA JOGANIA EPISODE -18......A Novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- Post by Alert Nation News1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- उदयपुर की फतेहसागर झील में सनसनी! सोमवार दोपहर झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 😨 👮♂️ सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची 🤿 गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला 🪪 पर्स में मिला नाम – भवानी सिंह शेखावत (उम्र करीब 55 वर्ष) 📌 फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है 🚨 हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए अभी फॉलो करें 👉 @rdxnews_1 .1