टीसी के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगने का आरोप लोकेशन: विदिशा स्लग: टीसी के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगने का आरोप लोकेशन: विदिशा एंकर: विदिशा कलेक्ट्रेट में एक अभिभावक ने नारायणा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अभिभावक का आरोप है कि पूरी फीस जमा करने के बावजूद स्कूल बच्चों की टीसी नहीं दे रहा और अतिरिक्त राशि की मांग की जा रही है। मामले में जिला शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वीओ: विदिशा निवासी पदम सिंह खंगार कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीपीसी आर.पी. लखेर को शिकायत सौंपते हुए बताया कि उनके दो बच्चों की पढ़ाई 1 लाख 30 हजार रुपये में तय हुई थी और उन्होंने पूरी फीस जमा कर दी है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन टीसी जारी नहीं कर रहा और 30 से 40 हजार रुपये अतिरिक्त मांग रहा है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। बाइट 1 – पदम सिंह खंगार (शिकायतकर्ता) वीओ: वहीं डीपीसी आर.पी. लखेर ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। संबंधित स्कूल के खिलाफ पहले से भी कुछ शिकायतें लंबित हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच के लिए समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और बीआरसी द्वारा भी मामले की जांच कराई जाएगी। बाइट 2 – आर.पी. लखेर, डीपीसी
टीसी के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगने का आरोप लोकेशन: विदिशा स्लग: टीसी के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगने का आरोप लोकेशन: विदिशा एंकर: विदिशा कलेक्ट्रेट में एक अभिभावक ने नारायणा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अभिभावक का आरोप है कि पूरी फीस जमा करने के बावजूद स्कूल बच्चों की टीसी नहीं दे रहा और अतिरिक्त राशि की मांग की जा रही है। मामले में जिला शिक्षा विभाग ने
जांच शुरू कर दी है। वीओ: विदिशा निवासी पदम सिंह खंगार कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीपीसी आर.पी. लखेर को शिकायत सौंपते हुए बताया कि उनके दो बच्चों की पढ़ाई 1 लाख 30 हजार रुपये में तय हुई थी और उन्होंने पूरी फीस जमा कर दी है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन टीसी जारी नहीं कर रहा और 30 से 40 हजार रुपये अतिरिक्त मांग रहा है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की
मांग की है। बाइट 1 – पदम सिंह खंगार (शिकायतकर्ता) वीओ: वहीं डीपीसी आर.पी. लखेर ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। संबंधित स्कूल के खिलाफ पहले से भी कुछ शिकायतें लंबित हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच के लिए समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और बीआरसी द्वारा भी मामले की जांच कराई जाएगी। बाइट 2 – आर.पी. लखेर, डीपीसी
- *प्रेस विज्ञप्ति* *जिला महिला कांग्रेस विदिशा द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत के महिला विरोधी बयानों के विरोध में किया गया पुतला दहन* *विदिशा* अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय _श्रीमती अलका लांबा जी_ के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष _श्रीमती रीना बोरासी जी_ के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस विदिशा द्वारा आज दिनांक 3 अगस्त 2026 को बरईपुरा चौराहा पर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता बहनें एवं कांग्रेसजन उपस्थित हुए। केंद्रीय मंत्री _श्री प्रहलाद जोशी_ द्वारा _बिलकिस बानो प्रकरण_ के दोषियों का स्वागत एवं समर्थन करने तथा सांसद _श्रीमती कंगना रनौत_ द्वारा आंदोलनकारी बेटियों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका किरार ने कहा कि "महिलाओं के सम्मान पर आंच आने पर महिला कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। दोषियों का महिमामंडन और आंदोलनकारी बेटियों का अपमान देश की महिलाओं का अपमान है। महिला bbyeकांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी।" कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री सुभाष बोहत ने कहा कि जब तक दोषियों का समर्थन करने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी और महिलाओं का सम्मान नहीं बढ़ेगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। आंदोलन में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जिला प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री सांसद अपनी गरिमा को रहे हैं इनको छात्रों से माफी मांगना चाहिए कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में पदाधिकारियों उपस्थित रही l जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण कुमार अवस्थी महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष प्रीति कुशवाहा जिला कांग्रेस कमेटी के नेता जवाहर सिंह कुशवाह ,कौशल्या साहू आराधना अहिरवार, जानकी बाई सहित अनेक महिलाओं उपस्थित रही l निदेदक प्रियंका किरार अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस विदिशा माननीय संवाददाता महोदय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कृपया खबर को प्रकाशित करने की कृपा करें l ---2
- सावन के प्रथम सोमवार पर शिवभक्ति का उमड़ा जनसैलाब, कुरवाई से देवपुर के लिए निकली डाक कांवड़ यात्रा सावन के प्रथम सोमवार पर शिवभक्ति का उमड़ा जनसैलाब, कुरवाई से देवपुर के लिए निकली डाक कांवड़ यात्रा कुरवाई। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर कुरवाई नगर शिवमय हो उठा। भगवान भोलेनाथ के जयघोष और "हर-हर महादेव" के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने कुरवाई से देवपुर स्थित शिवधाम के लिए भव्य डाक कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त केसरिया वेशभूषा धारण कर हाथों में ध्वज और कंधों पर कांवड़ लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और शिव भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। डाक कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा जलपान एवं सेवा शिविर भी लगाए गए। यात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में देवपुर के लिए रवाना हुई। सावन के पहले सोमवार को निकली इस धार्मिक यात्रा ने क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी यात्रा का जगह-जगह स्वागत कर शिवभक्तों का उत्साहवर्धन किया। सावन के पहले सोमवार को देशभर में शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और कांवड़ यात्राओं का आयोजन किया गया।3
- पुलिस प्रशासन के अधिकारी नशा मुक्ति का पालन करते हुए MP सीधी SP साहब, देखिए ना आपके पुलिसकर्मी किस तरह वर्दी का मान उड़ा रहे हैं। नशे में धुत होकर सड़क पर गिर रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश सरकार ने नशा मुक्ति अभियान चलाया था। मंत्री शपथ दिला रहे थे। शायद SP साहब, आपने भी नशा न करने की शपथ दिलाई होगी। फिर यह सब क्या हो रहा है?1
- दतिया में फिर हारी BJP, 6016 वोट से कांग्रेस जीती मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को हराया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66 हजार 757 और भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60 हजार 741 वोट मिले। घनश्याम ने 6016 वोटों से जीत दर्ज की।1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर बीना में जश्न, पटाखे फोड़कर मनाई खुशी जमकर नाचे पूर्व मंत्री लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:-दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद बीना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर के निवास से ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और सर्वोदय चौराहे पर पहुंचकर जमकर नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा "दतिया की यह जीत सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं है। यह उन युवा बेरोजगारों की जीत है जिन्हें आज रोजगार नहीं मिल रहा है। यह जीत उन माताओं-बहनों की है जिन पर अत्याचार हो रहे हैं। यह जीत उन आम जनता की है जो भाजपा के भ्रष्टाचार से पीड़ित है। दतिया तो अभी झांकी है, देश और प्रदेश अभी बाकी है। आने वाले समय में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।" कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति जुलूस और जश्न में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। इस मौके पर प्रमुख रूप से *शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्याम व्यास, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा महेंद्र नवैया, नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय, पार्षद अतीक खान, जिला संगठन मंत्री पीपी नायक, कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश पंजाबी, पशु सेवा दल शहर अध्यक्ष प्रमोद राय, युवा सेवा दल कांग्रेस प्रभारी भूपेंद्र गोदना, सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष पंकज यादव, अनुसूचित जाति जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक परिहार और कांग्रेस जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।4
- दतिया उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत पर मुंगावली में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न अशोकनगर। दतिया उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य पर जय स्तंभ चौराहे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न आतिशबाजी कर कर बाटी मिठाइयां ओर जीत की दी बधाइयां। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष पालीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहां की दतिया में सच की जीत हुई है क्योंकि देश भर में भाजपा द्वारा आम लोगों पर काफी अत्याचार किए जा रहे हैं लोकतंत्र की हत्या की जा रही है युवाओं पर लाठियां चलाई जा रही है जिसके चलते दतिया विधानसभा में जनता ने भाजपा को सबक सिखाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाया है। और यह विजय रथ आगे ही बढ़ता रहेगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सभी छोटे बड़े बड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- खतरे मे बच्चे - चार गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए नदी के ऊपर स्टॉप डैम होकर गुजरना पड़ता है - जान का खतरा हमेशा बना रहता है 4 फीट के आसपास गैप को कूदकर करते हैं पार - मीडिया के दखल के बाद एसडीएम पहुंचे मौके पर - टॉप 10 के रास्ते पर लगाए कटीली झाड़ियां रुक बच्चों का रास्ता स्कूल नहीं गए बहुत सारे बच्चे - पुल पार कर जाने में 5 किलोमीटर का और सड़क रास्ते से जाने पर लगभग 15 किलोमीटर का एक तरफ का रास्ता करना होगा तय स्लग : खतरे मे बच्चे - चार गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए नदी के ऊपर स्टॉप डैम होकर गुजरना पड़ता है - जान का खतरा हमेशा बना रहता है 4 फीट के आसपास गैप को कूदकर करते हैं पार - मीडिया के दखल के बाद एसडीएम पहुंचे मौके पर - टॉप 10 के रास्ते पर लगाए कटीली झाड़ियां रुक बच्चों का रास्ता स्कूल नहीं गए बहुत सारे बच्चे - पुल पार कर जाने में 5 किलोमीटर का और सड़क रास्ते से जाने पर लगभग 15 किलोमीटर का एक तरफ का रास्ता करना होगा तय लोकेशन विदिशा एंकर : जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम बंधेरा, ककरुआ, इमलिया और बेहलोट के दर्जनों बच्चे हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए ग्राम पलोह जाते हैं वहां तक पहुंचाने के लिए नदी के ऊपर बनी है स्टॉप डैम से होकर उनका रास्ता 5 किलोमीटर का होता है जबकि सड़क मार्ग से जाने पर उनके लिए यह रास्ता 15 किलोमीटर का हो जाता है आने जाने में 29 किलोमीटर का सफर तय करना होगा वहां के जरिए जाने की स्थिति आर्थिक रूप से गांव वालों की नहीं है किसी के चलते गए बच्चों ने पढ़ाई आठवीं में छोड़ दी स्टॉप डैम के चौड़े रास्ते और नीचे रहते खतरनाक पानी से जान जोखन में डालकर बच्चे पलोह स्कूल स्कूल जाते हैं, इसी मामले का मीडिया के दखल के बाद विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा तहसीलदार तमामन अधिकारी मौके पर पहुंचे वस्तु स्थिति को देखकर उन्होंने भी स्वीकार किया कि बच्चे खतरे में जा रहे हैं आज सुबह चौकीदार के माध्यम से उन्होंने इस रास्ते पर कटीले तार लगाकर आवाजाही बंद कर दी जिससे बच्चे आज स्कूल नहीं जा पाए गांव के रह वासियों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह बच्चों के लिए गाड़ी उपलब्ध नहीं कर पाते ऐसे में या तो बंधेरा में स्कूल को उन्नयनकर हाई स्कूल किया जाए या फिर स्टॉप डैम की वजह यहां पुल बनाया जाए अगर एसडीएम में इस समस्या को स्वीकार किया उसे हल करने के संबंध में भी अपनी बात रखी स्कूल के ऑनलाइन के संबंध में विचार किया जा रहा है बाईट : छात्र बाईट : छात्र बाईट : एसडीएम4