मवई चौराहे पर सुनार की दुकान में नकबजनी, चांदी के जेवर चोरी फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर स्थित शनी ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने दीवार में नकब काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से 15 चांदी की राखियां और पांच जोड़ा चांदी की तोड़ियां चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हुई, जब दुकान मालिक गुड्डन पुत्र मोहनलाल, निवासी हरिहरगंज फतेहपुर, दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिलने और दीवार में नकब कटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना हुसैनगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष आलोक पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही चोरी की घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष आलोक पांडेय ने पीड़ित दुकानदार को जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मवई चौराहे पर सुनार की दुकान में नकबजनी, चांदी के जेवर चोरी फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर स्थित शनी ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने दीवार में नकब काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से 15 चांदी की राखियां और पांच जोड़ा चांदी की तोड़ियां चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हुई, जब दुकान मालिक गुड्डन पुत्र मोहनलाल, निवासी हरिहरगंज फतेहपुर, दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिलने और दीवार में नकब कटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना हुसैनगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष आलोक पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही चोरी की घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष आलोक पांडेय ने पीड़ित दुकानदार को जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कोलंबो टेस्ट: श्रीलंका का जोरदार संघर्ष, दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज रायबरेली : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला रोमांचक मोड़ पर ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। पहली पारी में 213 रनों से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में 429/9 का मजबूत स्कोर बनाकर भारत के हाथों से जीत छीन ली और मुकाबला ड्रॉ करा लिया। हालांकि, भारत ने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 165 रनों से जीता था, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 2 मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया। मैच का संक्षिप्त विवरण भारत (पहली पारी): 503/9 (पारी घोषित) देवदत्त पडिक्कल – 117 रन ध्रुव जुरेल – 115* रन ऋषभ पंत – 63 रन श्रीलंका (पहली पारी): 290 रन ऑलआउट सोनल दिनुषा – 103 रन पसिंदु सूरियाबंदरा – 80 रन श्रीलंका (दूसरी पारी – फॉलोऑन): 429/9 (पारी घोषित) मैच समाप्त) सोनल दिनुषा – 133* रन पसिंदु सूरियाबंदरा – 92 रन मानव सुथार – 3/121 | रविंद्र जडेजा – 3/94 परिणाम: मैच ड्रॉ (भारत 1-0 से सीरीज जीता) प्लेयर ऑफ द मैच: सोनल दिनुषा (श्रीलंका) मैच का पूरा हाल 1. भारत का पहली पारी में बड़ा स्कोर कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी 503/9 पर घोषित की। टीम के लिए युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (117) और ध्रुव जुरेल (115*) ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं। इनके अलावा ऋषभ पंत ने 63 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। 2. पहली पारी में श्रीलंका की लड़खड़ाहट जवाब में उतरी श्रीलंका की टीम पहली पारी में 290 रनों पर ही सिमट गई। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुषा ने जुझारू शतक (103 रन) जड़ा, जबकि पसिंदु सूरियाबंदरा ने 80 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत को 213 रनों की बड़ी बढ़त मिली, जिसके बाद कप्तान गिल ने मेजबान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। 3. श्रीलंका का रिकॉर्ड वापसी और सोनल दिनुषा का धैर्य दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मैच का पासा पलट दिया। सोनल दिनुषा ने 264 गेंदों में 133 रनों की नाबाद और जुझारू पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों को पस्त कर दिया। दूसरी तरफ पसिंदु सूरियाबंदरा ने भी 92 रन और कमिंदु मेंडिस ने 55 रन का अहम योगदान दिया। 4. आखिरी दिन का नतीजा पांचवें दिन भारतीय स्पिन गेंदबाज मानव सुथार और रविंद्र जडेजा (3-3 विकेट) ने अंतिम 4 विकेट झटकने की बहुत कोशिश की, लेकिन श्रीलंका के निचले क्रम ने डटकर सामना किया। दूसरी पारी में श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 429 रन बनाए और 216 रनों की बढ़त हासिल कर ली। समय खत्म होने के करीब दोनों कप्तानों ने मैच ड्रॉ समाप्त करने पर सहमति जताई। श्रृंखला का सार: भारत भले ही दूसरा टेस्ट मैच नहीं जीत सका, लेकिन गॉल टेस्ट में मिली बड़ी जीत के बदौलत सीरीज की ट्रॉफी भारत के नाम रही। युवा स्पिनर मानव सुथार सीरीज में सबसे ज्यादा 16 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे।1
- दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट ।1
- रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों ने एसपी को बांधी राखी, मिला रिटर्न गिफ्ट रायबरेली। रक्षाबंधन के पर्व पर स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को राखी बांधी। बच्चों ने एसपी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाई। बच्चों के स्नेह से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार भी अभिभूत नजर आए। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को रिटर्न गिफ्ट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी। एसपी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के माध्यम से ही वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस अधीक्षक और स्कूली बच्चों के बीच भाई-बहन जैसा स्नेह देखने को मिला। बच्चों और पुलिस के बीच बने इस आत्मीय रिश्ते ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम ने पुलिस और बच्चों के बीच विश्वास, सुरक्षा और अपनत्व का संदेश दिया।1
- फतेहपुर। जहां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शान से लहराया गया, वहीं उसी जगह पर दबंगों ने जमकर बवाल काट दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। फतेहपुर में तिरंगा स्थल पर दबंगई! मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी घमासान1
- ऊंचाहार के अरखा गांव में जलभराव की समस्या का जल्द होगा समाधान: ADO पंचायत और VDO ने किया निरीक्षण ऊंचाहार(रायबरेली)। तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा अरखा में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। ग्रामीणों को हो रही इस गंभीर समस्या का स्थायी निराकरण कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक टीम ने गांव का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सभा के मुख्य प्रहरी एवं समाजसेवी श्री जितेंद्र बहादुर जी की मौजूदगी में ए.के. वर्मा (ADO पंचायत/प्रशासक) तथा प्रेमचंद्र (ग्राम विकास अधिकारी - VDO) ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व तकलीफों को करीब से देखा। गांव की निकासी व्यवस्था और अन्य जमीनी समस्याओं को समझने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को त्वरित राहत देने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि रक्षाबंधन के पर्व के ठीक अगले दिन से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इस समस्या से मुक्ति मिल सके। इस दौरान श्री जितेंद्र बहादुर जी ने अधिकारियों का ध्यान गांव की अन्य बुनियादी समस्याओं की ओर भी आकृष्ट कराया। निरीक्षण के समय गांव के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने शीघ्र कार्य शुरू कराने के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला! कौशाम्बी से निकली भव्य पदयात्रा, लखनऊ तक होगा आंदोलन #69000शिक्षकभर्ती #UPSSSC #भर्तीघोटाला #आरक्षण #सरदारसेना सम्राटसेना कौशाम्बी उत्तरप्रदेश पदयात्रा युवाओंकाआंदोलन निष्पक्षजांच लखनऊ CMOffice अभिषेकपटेल चंद्रगुप्तमौर्य UPNews TeacherRecruitment UPGovernment *कौशाम्बी से जर्नलिस्ट मनोज कुमार की रिपोर्ट* 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला! कौशाम्बी से निकली भव्य पदयात्रा, लखनऊ तक होगा आंदोलन #69000शिक्षकभर्ती #UPSSSC #भर्तीघोटाला #आरक्षण #सरदारसेना सम्राटसेना कौशाम्बी उत्तरप्रदेश पदयात्रा युवाओंकाआंदोलन निष्पक्षजांच लखनऊ CMOffice अभिषेकपटेल चंद्रगुप्तमौर्य UPNews TeacherRecruitment UPGovernment *कौशाम्बी से जर्नलिस्ट मनोज कुमार की रिपोर्ट*1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1