logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: जिलाधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश आई कैन न्यूज / कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मातृत्व योजना के अंतर्गत मंत्रा एप पर लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी लंबित भुगतानों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने माइक्रोप्लान के तहत सभी संबंधित एमवाईसी को अपने क्षेत्र में लंबित भुगतानों को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी पंजीकृत सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिदिन निर्धारित समयावधि में हुए प्रसव एवं मृत्यु से संबंधित अद्यतन विवरण गूगल फॉर्म के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आंकड़ों का नियमित, सटीक एवं व्यवस्थित संकलन किया जाए, ताकि जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति की प्रभावी निगरानी की जा सके और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण की होगी गहन समीक्षा जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष, विस्तृत एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए स्थायी समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संबंधित मजिस्ट्रेट एवं चिकित्सक को शामिल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अस्पताल, चिकित्सक अथवा संबंधित स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही या कार्य में शिथिलता सामने आती है तो उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु से संबंधित प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लिया जाए। कार्रवाई केवल आंकड़ों के संकलन तक सीमित न रहे, बल्कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र के चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को भयमुक्त, सुरक्षित एवं बिना किसी अनुचित दबाव के अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता एवं मरीजों की सुरक्षा के साथ-साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमापूर्ण कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। सीएचसी पर ऑक्सीजन व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक धनराशि की उपलब्धता एवं समय से उपयोग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके और ऑक्सीजन की कमी के कारण उपचार प्रभावित न हो। शव वाहन की सुविधा के संबंध में पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश बैठक में शव वाहन की उपलब्धता एवं उसके उपयोग से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आमजन को शव वाहन की उपलब्धता, संपर्क व्यवस्था एवं उपयोग की प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट, पारदर्शी एवं विधिवत जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय से इस सुविधा का लाभ मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में टीकाकरण कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK), 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं, आशाओं के भुगतान, कालाजार, फाइलेरिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। विशेष रूप से दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने तथा एंबुलेंस सेवाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा कार्य के प्रति उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों की नियमित समीक्षा करें तथा अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों को सुलभ, सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता, सेवा भावना एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
50a41d9e-e119-47a3-8f9b-09a9b7992f7a

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस हंगामा टाइम्स न्यूज़, कुशीनगर कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार एवं शांतिपूर्ण जुलूस निकाले गए, जिसमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान पूरे जिले में अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला। जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और इस्लाम के शांति, प्रेम एवं भाईचारे के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। जुलूस के माध्यम से समाज में शांति, आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। खास बात यह रही कि जुलूस में बुजुर्गों के साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही। जुलूस के मार्गों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, मीठे चावल सहित खाने-पीने की अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए सेवा और सहयोग की भावना का परिचय दिया। इससे जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जुलूस के मार्गों की लगातार निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता तथा आयोजकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जिले में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर कुशीनगर की गंगा-जमुनी तहजीब, अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया।
    4
    धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस
हंगामा टाइम्स न्यूज़, कुशीनगर
कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार एवं शांतिपूर्ण जुलूस निकाले गए, जिसमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
जुलूस के दौरान पूरे जिले में अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। 
जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए।
इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और इस्लाम के शांति, प्रेम एवं भाईचारे के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। जुलूस के माध्यम से समाज में शांति, आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। 
खास बात यह रही कि जुलूस में बुजुर्गों के साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही।
जुलूस के मार्गों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, मीठे चावल सहित खाने-पीने की अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। 
लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए सेवा और सहयोग की भावना का परिचय दिया। इससे जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
वहीं, जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जुलूस के मार्गों की लगातार निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
प्रशासन और पुलिस की सक्रियता तथा आयोजकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जिले में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर कुशीनगर की गंगा-जमुनी तहजीब, अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया।
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नेपाल में भीषण बाढ़ आने से कुशीनगर जिला प्रशासन मुस्तैद, निरीक्षण हेतु पहुंचे। नेपाल के रसुवा जिले में ग्लेशियर जनित झील फटने की सूचना के बाद कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी (नारायणी) के जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। वाल्मीकि बैराज से करीब 2.50 से 3 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना को देखते हुए संभावित बाढ़ के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी ने शिवपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर नदी किनारे बसे संवेदनशील गांवों में ग्रामीणों से हालात की जानकारी ली। ग्रामीणों को नदी और निचले इलाकों से दूर रहने तथा पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम को तैनात किया गया है। राहत-बचाव उपकरणों के साथ प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पूरी तैयारी की जा रही है।
    1
    नेपाल में भीषण बाढ़ आने से कुशीनगर जिला प्रशासन मुस्तैद, निरीक्षण हेतु पहुंचे।
नेपाल के रसुवा जिले में ग्लेशियर जनित झील फटने की सूचना के बाद कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी (नारायणी) के जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।
वाल्मीकि बैराज से करीब 2.50 से 3 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना को देखते हुए संभावित बाढ़ के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी ने शिवपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर नदी किनारे बसे संवेदनशील गांवों में ग्रामीणों से हालात की जानकारी ली। ग्रामीणों को नदी और निचले इलाकों से दूर रहने तथा पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है।
संभावित बाढ़ से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम को तैनात किया गया है। राहत-बचाव उपकरणों के साथ प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पूरी तैयारी की जा रही है।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लुकपुर से पहुंचे हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों में झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा का इंतजाम किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पकहा लुकपुर जटहा बाजार एकवनही कटाई भरपुरवा पुरनहां मिश्रा में भी जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नुरी जामा मस्जिद से इमाम हाफिज एस एस कादरी की मौजूदगी में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मनऊवर अली मुंशी रहे।कलाम आजाद डॉक्टर गोस्लिम अंसारी हाफिज इश्तियाक इलियास इजहार अब्दुल कलाम आजाद गयासुद्दीन डॉक्टर नईमुद्दीन अंसारी शमसुद्दीन अंसारी मोहम्मदी अंसारी रियाजुद्दीन सैफुल्लाह अंसारी नसरुद्दीन अंसारी जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव शौरभ यादव विजय विकेक भारगोव सोनम सिंघ अनसीखा रामचंदर यादव हेड कांस्टेबल गोरखनाथ शेरबहादुर सिंह श्रवण कुमार अनुराग कुमार बृजेश यादव सहित सभी बीट के पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लुकपुर से पहुंचे हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों में झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा का इंतजाम किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पकहा लुकपुर जटहा बाजार एकवनही कटाई भरपुरवा पुरनहां मिश्रा में भी जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नुरी जामा मस्जिद से इमाम हाफिज एस एस कादरी की मौजूदगी में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मनऊवर अली मुंशी रहे।कलाम आजाद डॉक्टर गोस्लिम अंसारी हाफिज इश्तियाक इलियास इजहार अब्दुल कलाम आजाद गयासुद्दीन डॉक्टर नईमुद्दीन अंसारी शमसुद्दीन अंसारी मोहम्मदी अंसारी रियाजुद्दीन सैफुल्लाह अंसारी नसरुद्दीन अंसारी जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव शौरभ यादव विजय विकेक भारगोव सोनम सिंघ अनसीखा रामचंदर यादव हेड कांस्टेबल गोरखनाथ शेरबहादुर सिंह श्रवण कुमार अनुराग कुमार बृजेश यादव सहित सभी बीट के पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद
    1
    जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न

बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद

कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लुकपुर से पहुंचे हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों में झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा का इंतजाम किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पकहा लुकपुर जटहा बाजार एकवनही कटाई भरपुरवा पुरनहां मिश्रा में भी जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नुरी जामा मस्जिद से इमाम हाफिज एस एस कादरी की मौजूदगी में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मनऊवर अली मुंशी रहे।कलाम आजाद डॉक्टर गोस्लिम अंसारी हाफिज इश्तियाक इलियास इजहार अब्दुल कलाम आजाद गयासुद्दीन डॉक्टर नईमुद्दीन अंसारी शमसुद्दीन अंसारी मोहम्मदी अंसारी रियाजुद्दीन सैफुल्लाह अंसारी नसरुद्दीन अंसारी जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव शौरभ यादव विजय विकेक भारगोव सोनम सिंघ अनसीखा रामचंदर यादव हेड कांस्टेबल गोरखनाथ शेरबहादुर सिंह श्रवण कुमार अनुराग कुमार बृजेश यादव सहित सभी बीट के पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद

    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज से माहौल हुआ भक्तिमय सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश बंजारी पट्टी। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को बंजारी पट्टी क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नात और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। त्योहार को लेकर युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व मानवता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। आयोजकों ने सभी लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।
    4
    सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस
ईद मिलादुन्नबी पर बंजारी पट्टी में निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज से माहौल हुआ भक्तिमय
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
बंजारी पट्टी। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को बंजारी पट्टी क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नात और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। त्योहार को लेकर युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व मानवता, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
आयोजकों ने सभी लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला। वीओ- कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद--मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए। इस अवसर पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को इस्लाम के संदेश और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। जुलूस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा, आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देना रहा। जुलूस में बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। वीओ- जुलूस के रास्तों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा ठंडे पानी और मीठे चावल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। जुलूस में शामिल लोगों के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जुलूसों की लगातार निगरानी की गई और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर कुशीनगर जनपद में निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर समाज को अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच पूरे जिले में आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
    4
    धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, 
जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस
धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, 
जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस
कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला। 
वीओ-
कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद--मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए।
इस अवसर पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को इस्लाम के संदेश और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया।
जुलूस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा, आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देना रहा। जुलूस में बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
वीओ-
जुलूस के रास्तों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा ठंडे पानी और मीठे चावल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। जुलूस में शामिल लोगों के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।
जुलूसों की लगातार निगरानी की गई और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर कुशीनगर जनपद में निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर समाज को अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच पूरे जिले में आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नोनिया पट्टी से निकला जुलूस, नात और नारों से गुंजा पडरौना ईद मिलादुन्नबी पर नोनिया पट्टी से निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज और झंडों की कतारों से सुभाष चौक से तिलक चौक तक सजा पडरौना
    1
    नोनिया पट्टी से निकला जुलूस, नात और नारों से गुंजा  पडरौना 
ईद मिलादुन्नबी पर नोनिया पट्टी से निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज और झंडों की कतारों से सुभाष चौक से तिलक चौक तक सजा पडरौना
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🚨 नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी का रौद्र रूप, भीषण बाढ़ से भारी तबाही! 🌊 कई घर, सड़कें और पुल बाढ़ की चपेट में, कई लोगों के लापता होने की खबर। राहत-बचाव कार्य जारी।
    1
    🚨 नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी का रौद्र रूप, भीषण बाढ़ से भारी तबाही! 🌊
कई घर, सड़कें और पुल बाढ़ की चपेट में, कई लोगों के लापता होने की खबर। राहत-बचाव कार्य जारी।
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नेपाल के भीषण बाढ़ में अब तक 16 लोगों की मौत, करीब 400 पर्यटक लापता, 130 भारतीय नागरिक लापता, 291 विदेशी, 80 नेपाली नागरिक लापता, यूपी, बिहार में अलर्ट। तिब्बत की ओर आई इस तबाही के मंजर में कई पॉवर प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आपात बैठक बुलाई, राहत बचाव के लिए सेना मैदान में उतरी है।
    1
    नेपाल के भीषण बाढ़ में अब तक 16 लोगों की मौत, करीब 400 पर्यटक लापता, 130 भारतीय नागरिक लापता, 291 विदेशी, 80 नेपाली नागरिक लापता, यूपी, बिहार में अलर्ट।
तिब्बत की ओर आई इस तबाही के मंजर में कई पॉवर प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आपात बैठक बुलाई, राहत बचाव के लिए सेना मैदान में उतरी है।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.