आरटीए सचिव ने कार्यालय में आने वाले वाहन चालकों को हेलमेट / सीट बेल्ट का प्रयोग करने बारे किया जागरूक :- आरटीए सचिव ने कार्यालय में आने वाले वाहन चालकों को हेलमेट / सीट बेल्ट का प्रयोग करने बारे किया जागरूक :- रोहतक, 18 फरवरी : प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल ने अपने कार्यालय में आने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों विशेषकर हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियम नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत बनाये गए है। नागरिक अपनी एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत इन नियमों का स्वेच्छा से पालन करें। वीरेंद्र सिंह ढुल ने उनके कार्यालय में सरकारी कार्य से पहुंचे मोटर साइकिल सवारों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया। गत दिनों उपायुक्त सचिन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक समीक्षा बैठक में निर्देश दिये गए थे कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहनों का सरकारी कार्यालयों व पार्किंग में प्रवेश निषेध किया जाये। इन्ही आदेशों की अनुपालना में प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल ने अपने कार्यालय में आने वाले वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। वीरेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग किये बिना वाहन न चलाये। ऐसा करने से वाहन चालक के जीवन को खतरे का अंदेशा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालक के अलावा मोटर साइकिल या स्कूटर पर बैठने वाली दूसरी सवारी के लिए भी हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। हेलमेट का प्रयोग करने से सडक़ दुर्घटना की स्थिति में सिर में गहरी चोट से बचाव होता है। उन्होंने चार पहिया वाहन चालकों से भी वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने को कहा। सचिव कार्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी इस कार्यालय में सरकारी कार्य से आने वाले सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों विशेषकर हेलमेट एवं सीट बेल्ट का वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।

- सत जीन्दा कल्याणा (एस.जे.के.) कॉलेज में आज एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार उद्यमिता विकास क्लब और रोजगार प्लेसमेंट एवं सूचना प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एसएमईसी ट्रस्ट तथा भारत केयर्स के सहयोग से हुआ। इसका मुख्य विषय 'कौशल का निर्माण, उज्ज्वल भविष्य का निर्माण' था। सेमिनार की रूपरेखा डॉ. पूनम अधलखा ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना था। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि छात्रों की रोजगार क्षमता और उद्यमिता कौशल का विकास हो सके। सेमिनार के मुख्य वक्ता श्री राहुल राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। श्री राजपूत ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. पूनम अधलखा और डॉ. मानसा रॉय के निर्देशन में हुआ। सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इनमें डॉ. रीतूलाल और डॉ. शालिनी शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. हरीश चंद्र का विशेष सहयोग रहा।2
- बाढ़डा हल्के के गांव रूदड़ोल में सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर आकाश की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि चरखी दादरी के बाढ़डा क्षेत्र के गांव रूदड़ोल के वीर सपूत, 27 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर आकाश का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कार्यरत थे और वर्तमान में NMDC Limited की नागरनार स्टील परियोजना, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) में तैनात थे। जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को कोलाब नदी में नहाते समय पैर फिसलने से डूबने के कारण उनका दुखद निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है।1
- #चरखी दादरी के होटल सम्राट एंड गेस्ट हॉउस ने की होली पर स्पेशल छूट1
- जुलाना: कस्बे के मालवी रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक मकान पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में लगे लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य और पास में बंधे घोड़े सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया। मकान मालिक रमेश लाठर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर उनके मकान परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में कंपन महसूस हुआ और दीवारों में दरारें तक आ गईं। बिजली गिरते ही तेज रोशनी और जोरदार आवाज से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा कि रसोई में गैस सिलेंडर फट गया है। बिजली गिरने के तुरंत बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, फ्रिज, सिलिंग फैन और पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई। घर में लगे कई स्विच बोर्ड भी पिघल गए। घटना के बाद पूरे मकान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रमेश लाठर के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे घोड़ा पालन का कार्य करते हैं और उनका फार्म मकान के पास ही स्थित है। घटना के समय घोड़े भी वहीं बंधे हुए थे। तेज धमाके से घोड़े बुरी तरह घबरा गए, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। यदि बिजली सीधे मकान या अस्तबल पर गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। फोटो केप्शन: 18 जुलाना 01: आसमानी बिजली गिरने से जले बिजली के उपकरण।1
- Bhiwani1
- Grewal Car Protection Hub लोहरू | पुरानी गाड़ियों की शानदार रेंज आसान फाइनेंस पर बेहतरीन प्राइज1
- Rohtak दिल्ली बायपास मर्डर मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, बाबा गैंग का सरगना एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार . #rohtak #haryana #news #digitalbhoomi #db #explore1
- कार बाजार की दुनिया में लोहारू में बड़ा धमाका ग्रेवाल कार प्रोटेक्शन हब की ग्रांड ओपनिंग1