Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला - किसानों का फूटा गुस्सा, अब आर-पार की तैयारी भारतीय किसान संघ ने सरकार को दी चेतावनी भारी समस्याओं का समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन मंडला से उठी आवाज, पूरे प्रदेश में असर जारी
Neelesh THAKUR
मंडला - किसानों का फूटा गुस्सा, अब आर-पार की तैयारी भारतीय किसान संघ ने सरकार को दी चेतावनी भारी समस्याओं का समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन मंडला से उठी आवाज, पूरे प्रदेश में असर जारी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by प्रशांत पटैल1
- Post by Neelesh THAKUR1
- जिला योजना भवन में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जल जीवन मिशन सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर मिश्रा ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित की जाए तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को जिले में व्यापक रूप से संचालित कर गतिविधियां की जाए। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में आमजन को समय पर और सुचारु रूप से राशन वितरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर मिश्रा ने जबलपुर संभाग आयुक्त धनंजय सिंह द्वारा ली जाने वाली वीसी बैठक के मद्देनजर सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे तय विषयों पर अद्यतन जानकारी तैयार रखें और जिले की स्थिति संभाग में बेहतर बनी रहे, यह सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सिकल सेल एनीमिया उपचार, स्क्रीनिंग, टीबी जांच, एसएनसीयू में बेड ऑक्यूपेंसी, निक्षय पोषण बास्केट वितरण, तथा आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही मॉडरेट एनीमिक गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं आयुष्मान भारत निरामयम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बालिका शौचालयों के निर्माण एवं मरम्मत की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए एसडीएम को प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना, सहित सभी एसडीएम और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।1
- आमझर-सिलघिटी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में कई घायल घुघरी/ आमझर और सिलघिटी के बीच स्थित मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके चलते संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, एक युवक घायल सिवनी/घंसौर। थाना घंसौर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरोदा पटरी रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 64 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरोदा माल निवासी नारायण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 5 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे उसके पिता अक्तू लाल कन्हेरिया (64) साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अक्तू लाल गंभीर रूप से घायल हो गए और पास में मौजूद युवक रविंद्र कुलेते भी चोटिल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान अक्तू लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रविंद्र को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।1
- रात 1 बजे के बाद मची अफरा-तफरी; शॉर्ट सर्किट की आशंका --- जबलपुर के बेलबाग इलाके में देर रात एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। नुकसान का आकलन जारी है। --- 👤 रिपोर्टर दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़1
- Post by Rajju Bhartiya1
- मंडला जिले के जनपद पंचायत घुघरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरेहली में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में “हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन” योजना के अंतर्गत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह निषेध, महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013, तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है। इसके लिए दोषियों पर 1 लाख रुपये तक जुर्माना एवं 2 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। कार्यक्रम में शी-बॉक्स पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी तथा आईईसी सामग्री का वितरण भी किया गया। साथ ही महिलाओं को टिकाऊ खेती, पशुपालन एवं कौशल विकास योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरालीगल वालेंटियर शिखा श्रीवास्तव ने जन लोक उपयोगी अदालत, हिट एंड रन योजना एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी देते हुए टोल फ्री नंबर 15100 से अवगत कराया। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक बाजपेयी, सहायक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाठक, सरपंच, उपसरपंच एवं ग्राम के अनेक महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना रहा।1
- शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की 3 गाड़ियां पहुंचीं --- जबलपुर के बेलबाग क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक किराना दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। - करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। --- 📍 लोकेशन बेलबाग, जबलपुर (मध्यप्रदेश) --- 👤 रिपोर्टर दीपक विश्वकर्मा --- 📰 स्रोत सच तक पत्रिका न्यूज़1