बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कवर्धा, 30 मार्च 2026। ‘‘बाल विवाह मुक्त भारत/छत्तीसगढ़ अभियान‘‘ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष कवर्धा में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 10 मार्च 2024 से प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा का पूर्ण उन्मूलन करना है। कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि कानूनन अपराध भी है। इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा बाधित होती है। साथ ही यह बच्चों के अधिकारों का हनन भी है। इस बुराई के उन्मूलन हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यशाला में नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभापति श्री बिहारी धुर्वे, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कवर्धा एवं दशरंगपुर के परियोजना अधिकारी, विकासखंड कवर्धा के अंतर्गत पर्यवेक्षक, सरपंच, सचिव, शिक्षक, रोजगार सहायक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के ब्लॉक समन्वयक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर टोल फ्री नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर सूचित करने की अपील की गई।
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कवर्धा, 30 मार्च 2026। ‘‘बाल विवाह मुक्त भारत/छत्तीसगढ़ अभियान‘‘ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष कवर्धा में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 10 मार्च 2024 से प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा का पूर्ण उन्मूलन करना है। कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विवाह केवल एक
सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि कानूनन अपराध भी है। इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा बाधित होती है। साथ ही यह बच्चों के अधिकारों का हनन भी है। इस बुराई के उन्मूलन हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यशाला में नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभापति श्री बिहारी धुर्वे, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कवर्धा एवं दशरंगपुर के परियोजना अधिकारी, विकासखंड कवर्धा के अंतर्गत पर्यवेक्षक, सरपंच, सचिव, शिक्षक, रोजगार सहायक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के ब्लॉक समन्वयक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर टोल फ्री नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर सूचित करने की अपील की गई।
- तिल्दा नेवरा से इस वाक्ता बडी खबर सासाहोली से संकरा सडक निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। सासाहोली से संकरा मार्ग सडक निर्माण कार्य कछुआ की चल चल ही है। जिससे मार्ग मे आने जाने वाले लोगो को दिक्क़तो का समाना करना पडता है। इसी मार्ग मे कारखाने होने से भारी वाहनों का रेला लगा रहता है जिससे धूलो के अबार उडते रहते है। एक सायकिल सावार मजदूर ने नाम नहीं छपने के शर्त पर बताया की तेज रफ्तार भारी वाहन से धूल के साथ छोटी बडी पथ्थर के टुकड़े पडने से उसे गंभीर चोट आई है नहीं पानी का छिडकाव होता है और नहीं सही गुणवत्ता का मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है लाखों रूपये की लगत से हो रहे निर्माण कार्य आखिर किसके भेट चड रही है2
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- मानस केटरिंग सर्विस बिल्हा बिलासपुर छत्तीसगढ़1
- एयरपोर्ट चौक के पास नौसीखिया नाबालिक कार चालक ने बाइक चालक को लिया चपेट में चकरभाठा थाना का मामला आज सोमवार की सुबह 10:00 ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह 8:30 करीब एक नाबालिक कार चालक कर से क्रिकेट खेलने एयरपोर्ट चौक के पास मैदान में आया था जो शायद कार को चलाना भी सीख रहा था इस दौरान चकरभाठा बस्ती की ओर से एक 15 वर्षीय बालक कम खोजने की तलाश में बाइक क्रमांक cg 10 एम 3130 चकरभाठा मार्केट की ओर जा रहा था जिसे एयरपोर्ट चौक चकरभाठा के पास सामने से आ रहे एक नाबालिक कार चालक के द्वारा ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया गया जिसकी वजह से बाइक चालक नाम आकाश पिता रामकिशन उम्र 15 वर्ष के करीब पता ग्राम धमनी को चोटे आई है जिसे आटो से घर भेज दिया गया एवं आरोपी कार चालक कार छोड़कर वहां से फरार हो गया जिसके बाद काफी देर तक कार और बाइक घटना स्थल पर पड़ी रही 10.30 बजे तक पुलिस के आने का इंतजार किया जा रहा था आपको बता दें कि क्षेत्र में कई लापरवाह माता-पिता अपने नाबालिक बच्चों को लाड प्यार के चक्कर में बाइक स्कूटी एवं कर की चाबी दे देते हैं और वह यह भूल जाते हैं कि किसी बड़ी दुर्घटना में उनके दिल के टुकड़े की जान भी जा सकती है और उनके लाडले की लापरवाही की वजह से किसी अन्य की भी जान जा सकती है जिसका खामियाजा माता-पिता को ही भुगतना पड़ेगा लेकिन उसके बाद भी आज के जमाने के कुछ लापरवाह माता-पिता इस बात को भूल जाते हैं और अपने नाबालिक बच्चों को जिद करने पर कार बाइक स्कूटी की चाबी दे देते हैं इसके बाद नाबालिक बच्चे जब वाहन चलते हैं तो उन्हें यह लगता है कि यह सड़क भी उनके बाप की है वह अनियंत्रित हाई इस्पिड में वाहन चलाते हैं जिसकी वजह से वह खुद तो दुर्घटना के शिकार होते ही है लेकिन अन्य आम लोगों को भी ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर देते हैं जिसकी वजह से आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है आपने देखा भी होगा चकरभाठा एयरपोर्ट से मार्केट के बीच में सुबह दोपहर शाम कई नाबालिक बालक बालिका वाहन चलाते नजर आते हैं जिन पर चकरभाठा पुलिस और यातायात पुलिस को उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है क्योंकि बच्चे नाबालिक है तो उन पर कार्यवाही नहीं हो सकती लेकिन उनके माता-पिता और वाहन पर तो कार्यवाही की जा सकती है ताकि आने वाले समय में इस तरह के किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके1
- *रायपुर विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया*। रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने डीआई वाहन को रौंदा, चालक फरार रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित जीरो प्वाइंट के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। यहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों के चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना के चलते विधानसभा रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालकों की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by दैनिक मूक पत्रिका1
- ग्राम दगौरी में शराबी बेटे ने मोबाइल मांगने की बात पर पिता एवं बहन के साथ की मारपीट थाना बिल्हा में मामला दर्ज आज सोमवार की सुबह 11:30 पर बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - मेलू राम सूर्यवंशी पिता स्व.सुखनाथ सूर्यवंशी उम्र 61 साल ग्राम दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने रविवार की की साम 17.11 बजे थाना बिल्हा मे रिपोर्ट दर्ज कराई है की विववरण – मैं ग्राम दगौरी मे रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि दिनांक 29.03.2026 के दोपहर 03.00 बजे मै अपने घर पर था उसी समय मेरा छोटा बेटा दुर्गेश सूर्यवशी शराब पीकर घर आया और मेरी बेटी सुर्किता से मोबाईल मांगने लगा तो वह मोबाईल दिया तो दुर्गेश मोबाईल को गिरा दिया तो मै बोला तुम्हारे पास भी तो मोबाईल है उससे मोबाईल क्यो मांग रहा है उतने मे तुम चुप रहो बोल कर गाली दिया तो मै चुप चाप बैठे रहा उतने मे वह मेरी बेटी सुर्किता से इयर फोन मांगा नही देने पर सुर्किता को गंदी गंदी गाली देने लगा जिसे मेरे द्वारा मना करने पर मुझे भी बीच मे आते हो बोलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज देकर जान से मार दुंगा कहते हुए आंगन मे पडे डण्डा को उठा कर मेरे शरीर मे मारा है जिससे मेरे कमर, दोनो पैर एवं पीठ मे दर्द हो रहा है घटना को मेरी बेटी सुर्किता एवं पडोस के लोग देखे सुने है बीच बचाव किये है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा धारा- 296, 115(2), 351(2) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी1
- *देखिये मूक पत्रिका (CG/MP सहित सभी सोशल मीडिया पर..* *यदि आप भी अपने आस पास की खबरों के लिए अपडेट रहना चाहते हैं तो हमारे न्यूज चैनल मूक पत्रिका एंड मूक पत्रिका 27× 7 NEWS(CG/MP) के निचे दिए गए लिंक को क्लिक करके हमारे साथ जुड़े रहिये... 👇🏻👇🏻* *हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे और लाइक करे और जुड़े रहे आसपास के खबरों से लगातार* *मूक पत्रिका News (CG/MP) न्यूज़ देखें* *आशीष कुमार कंठले* *राष्ट्रीय दैनिक मूक पत्रिका* *संपादक /प्रधान संपादक* *Mo.-7999238079,8878131207*1
- अहिंसा का संदेश” लेकर निकली महावीर जयंती की भव्य शोभायात्रा तिल्दा-नेवरा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती (जन्म कल्याणक महोत्सव) पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ आयोजित इस पर्व में जैन समाज सहित शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म की नैतिक आधारशिला माने जाते हैं। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और 42 वर्षों तक कठोर तपस्या कर 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया। उनके द्वारा बताए गए पांच प्रमुख सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बजरंग चौक, गांधी चौक एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष एक समान वेशभूषा में, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों द्वारा शरबत व स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। महावीर स्वामी के विचारों को भी इस दौरान स्मरण किया गया, जिनमें आत्मसंयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश प्रमुख रहा। उन्होंने सिखाया कि हर जीव के प्रति दया रखें, क्योंकि घृणा अंततः विनाश का कारण बनती है। शोभायात्रा में महेंद्र जैन, मंगल जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, अमित जैन, शैलेश जैन, अनिल जैन, प्रफुल्ल जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, रूपेश जैन, विवेक जैन, सारंग जैन, नीरज जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजेश जैन, प्राजेश जैन, अंकित जैन, अतुल जैन, दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही, आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति में श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित जिनालय में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जैन समाज द्वारा इस पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए प्रसाद एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।2