*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 50 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत भूमि प्रतिफल करने से खुले इंदौर-पीथमपुर इकोनोमिक कॉरिडोर परियोजना के सफलता के रास्ते* *मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 50 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत भूमि प्रतिफल करने से खुले इंदौर-पीथमपुर इकोनोमिक कॉरिडोर परियोजना के सफलता के रास्ते* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 *धार 1 मई 2026।* इंदौर-पीथमपुर इकोनोमिक कॉरिडोर परियोजना क्षेत्र के समग्र औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय भू-स्वामियों एवं किसानों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने जा रही है। 75 मीटर चौड़ी, 20 किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों ओर 300-300 मीटर में विकसित होने वाली इस परियोजना जिसमें 1300 हेक्टेयर से अधिक भूमि शामिल है तथा इसकी परियोजना लागत 2360 करोड़ है। यह परियोजना न केवल क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करेगी, बल्कि भूमि देने वाले किसानों को प्रत्यक्ष एवं दीर्घकालिक आर्थिक लाभ भी सुनिश्चित करेगी। इस परियोजना में शामिल भूमि के विकास की सबसे बड़ी चुनौती थी आपसी सहमति से भू-स्वामियों से भूमि प्राप्त करना क्योंकि परियोजना में शामिल भूमि शहर के समीप होने से यहाँ की भूमि का बाजार मूल्य अधिक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस वास्तविक समस्या को समझा गया एवं कृषकों के हित में तत्काल निर्णय लेते हुए भू-स्वामियों को उनके द्वारा समर्पित की गई भूमि के प्रतिफल के रूप में मिलने वाली भूमि को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। यह निर्णय किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है और उन्हें इस योजना में स्वेच्छा से अपनी भूमि देने के लिए प्रेरित कर रहा है। योजना के प्रथम चरण का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन का कार्यक्रम 03 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे सेक्टर-ए, इन्दौर पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरीडोर, ग्राम नैनोद, इन्दौर में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रथम चरण की लागत 326.51 करोड है। विकसित भूमि के रूप में मुआवजा मिलने से भू-स्वामियों को भविष्य में अधिक मूल्य प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, इस विकसित भूमि का उपयोग वे आवासीय, वाणिज्यिक अथवा अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होगी। परियोजना के अंतर्गत आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को भी लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र का समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा। जिला प्रशासन एवं एमपीआईडीसी के अधिकारियों द्वारा भी भू-स्वामियों से सतत संवाद स्थापित कर उन्हें योजना के लाभों के बारे में अवगत कराया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और किसान इस महत्वाकांक्षी परियोजना में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं।

- धार में ट्रांसफार्मर टेस्टिंग के दौरान विस्फोट, 3 बिजलीकर्मी झुलसेः मितेश-झरी 95% तक, ऋषभ40% झुलसा; तीनों इंदौर रेफर राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार के तिरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बोधवाडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 33 केवी विद्युत ग्रिड पर नए ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे मौके पर मौजूद तीन आउटसोर्स विद्युत कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए धार के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, ग्रिड पर नए ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान हुए विस्फोट में कर्मचारी मितेश, झरी और ऋषभ गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में मितेश और झरी लगभग 95 प्रतिशत तक झुलस गए हैं, जबकि तिरला निवासी ऋषभ करीब 40 प्रतिशत झुलसा है। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।3
- Post by प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई1
- 🙏🙏🙏2
- धार ग्रामीण किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने पर मोहन आर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर गमछा फूल से स्वागत किया जैसे ही मध्य प्रदेश भाजपा के द्वारा धार ग्रामीण जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष पर मोहन आर्य का नाम आने पर गंधवानी में पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला मिठाई खिलाकर मोहन आर्य का स्वागत किया इस मौके पर शिवपाल आर्य सदाशिव बरफा राकेश मोटसरा पवन रावत दीपक पांडे हरिओम मालविया ऋषभ पाटनी मनोज शर्मा रवि काग मौजूद रहे2
- शहर में झपटमारी, स्वैचिंग एवं लूट आदि वारदातें पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर आनंद कलादगी, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 दिशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग अन्नपूर्णा इन्दौर शिवेन्दु जोशी के नेतृत्व में झपटमारी के अपराधों में आरोपीयो को शीघ्र पकडने के लिये थाना प्रभारी द्वारकापुरी मनीष मिश्र को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में थाना द्वारकापुरी के पंजाब बेकरी के पास अंकल गली द्वारकापुरी में कल दिनांक 30/04/2026 को सुबह पैदल भ्रमण के दौरान बुजुर्ग महिला के बाईक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के द्वारा गले से चेन झपटकर झपटमारी की घटना घटित की गई थी जिस पर फरियादी की रिपोर्ट पर थाना द्वारकापुरी में अपराध क्रमांक 341/26 धारा 304(2) बीएनएस का अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना में थाना प्रभारी द्वारकापुरी की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीव्ही केमरा एवं अन्य तकनीकि साक्ष्य के आधार पर आरोपी रोशन सिंह पिता चिराग सिंह शिकलीकर उम्र 31 वर्ष निवासी 754 आकाश नगर इन्दौर एवं अन्य दो नाबालिक साथी निवासी आकाश नगर इन्दौर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपीगणो द्वारा छीनी गयी सोने कि चेन व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया। आरोपीगणो से पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल के दस्तावेज चाहे गये तो उन्होने बताया कि हमारे पास गाडी से संबंधीत कोई दस्तावेज नहीं है बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपीगणो ने स्वीकार किया की हम तीनो ने मिलकर वाहन क्रमांक MP09NE2156 बजाज डिस्कवर मोटर सायकल को गुरुशंकर नगर गोंदवले धाम के पास इन्दौर से चोरी की। उक्त चोरी हुयी मोटर सायकल के संबंध में थाना द्वारकापुरी, इन्दौर पर अप.क्र. 342/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध है। आरोपीगणो से अन्य पटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।2
- CM मोहन यादव पहुंचे जबलपुर बरगी डेम क्रूज हादसा स्थल बरगी डेम MP मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे बरगी डैम क्रूज हादसा स्थल बचाओ और राहत कार्य में लगे अधिकारी और जवानों से बचाओ और राहत कार्य की जानकारी ली1
- सतना डालीबाबा चौक लखेरा जी की चक्की के सामने आटो चालक ने नशे में खडी गाडी को टक्कर मारी और गाडी नाले में जा गिरी आस पास कोई नहीं था नहीं तो दुर्घटना हो जाती यातायात में सबसे बड़ी समस्या ई रिक्शा है ना ही इनके विरुद्ध कार्यवाही हो रही और ना ही किसी भी ई रिक्शा ड्राइवर का, लाइसेंस ही चेक किया जा रहा बस सभी विल आम जनता के नाम पर थोप रही है सरकार आज तक ई रिक्शा वालों का ना ही कोई रूट निर्धारित है और ना ही किसी का कोई रिकॉर्ड है1
- *श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के हाथों फीता कटवाकर सावित्री ठाकुर जी ने रेलवे ओवरब्रिज का ट्रैफिक किया प्रारंभ* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 *धार* /— अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमसम्मान का अद्वितीय संदेश देते हुए धार–महू लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने आज धार को गुणावाद से जोड़ने वाले कनेक्टिंग रेलवे ओवरब्रिज (ब्रिज क्रमांक 217) की पूर्ण हो चुकी एक शाखा पर ट्रैफिक का शुभारंभ कर इसे आमजन की सेवा में समर्पित किया। इस विशेष अवसर पर मंत्री महोदया ने कार्यक्रम को श्रमिकों को समर्पित करते हुए निर्माण कार्य में लगे आदिवासी श्रमिक भाई-बहनों के हाथों फीता कटवाकर ट्रैफिक प्रारंभ करवाया। श्रमिक दिवस के दिन लिया गया यह निर्णय श्रम के सम्मान, भागीदारी और समर्पण को दर्शाने वाला प्रेरणादायी उदाहरण बना। अपने संबोधन में श्रीमती ठाकुर ने कहा कि श्रमिक राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव होते हैं और उनके परिश्रम से ही विकास के बड़े कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि यह रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा। यह कार्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हो रहे तीव्र विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से ही ऐसे जनहितकारी प्रकल्प समय पर पूर्ण हो रहे हैं और जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। मंत्री महोदया ने इस दौरान श्रमिकों का सम्मान करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई तथा उनके अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होंने श्रमिक भाई-बहनों के हाथों श्रीफल अर्पित करवाकर उनके योगदान को विशेष रूप से सम्मानित किया और कहा कि श्रमिकों का सम्मान ही सच्चे अर्थों में श्रमिक दिवस की सार्थकता है। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि धार क्षेत्र में शीघ्र रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संबंधित रेलवे अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं टिकाऊ सुविधा मिल सके। इस अवसर पर धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा जी, क्षेत्रीय ग्रामीणजन, बड़ी संख्या में श्रमिक साथी एवं रेलवे विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने इस अवसर को श्रमिक सम्मान के रूप में मनाते हुए इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। यह रेलवे ओवरब्रिज न केवल यातायात की समस्या को कम करेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ श्रमिकों के सम्मान का भी प्रतीक बनकर उभरेगा।4