logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्जापुर में POCSO पीड़िता को धमकी, कार्रवाई न होने पर CM से लगाई न्याय की गुहार 👉 खुद को बीजेपी नेता बताने वाले युवक पर आरोप, पुलिस कार्रवाई में देरी से परिवार दहशत में मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां POCSO Act की एक नाबालिग पीड़िता ने प्रेस वार्ता कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले अभिषेक पाठक नामक युवक, जो खुद को बीजेपी से जुड़ा नेता बताता है, ने उसे फोन पर धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण पूरा परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कभी खुद को भारतीय जनता पार्टी का नेता, कभी विश्व हिंदू परिषद का पदाधिकारी, तो कभी समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताकर दबाव बनाने की कोशिश करता है। प्रेस वार्ता के दौरान पीड़िता ने CM Yogi Adityanath से सीधे हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की। परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़िता को सुरक्षा और न्याय मिल सके।

1 hr ago
user_Shriyam News Network
Shriyam News Network
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मिर्जापुर में POCSO पीड़िता को धमकी, कार्रवाई न होने पर CM से लगाई न्याय की गुहार 👉 खुद को बीजेपी नेता बताने वाले युवक पर आरोप, पुलिस कार्रवाई में देरी से परिवार दहशत में मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां POCSO Act की एक नाबालिग पीड़िता ने प्रेस वार्ता कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले अभिषेक पाठक नामक युवक, जो खुद को बीजेपी से जुड़ा नेता बताता है, ने उसे फोन पर धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण पूरा परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कभी खुद को भारतीय जनता पार्टी का नेता, कभी विश्व हिंदू परिषद का पदाधिकारी, तो कभी समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताकर दबाव बनाने की कोशिश करता है। प्रेस वार्ता के दौरान पीड़िता ने CM Yogi Adityanath से सीधे हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की। परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़िता को सुरक्षा और न्याय मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • PM modi
    1
    PM modi
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | भदोही भदोही जनपद में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। गाधी नहर के किनारे बनी सड़क के चौड़ीकरण का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। लंबे समय से संकरी सड़क के कारण आवागमन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों और व्यापारियों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी। कार्यदायी संस्था द्वारा मशीनों और मजदूरों की मदद से तेजी से काम कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीणों में इस विकास कार्य को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें एक बेहतर और सुरक्षित सड़क का लाभ मिलेगा।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | भदोही
भदोही जनपद में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। गाधी नहर के किनारे बनी सड़क के चौड़ीकरण का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। लंबे समय से संकरी सड़क के कारण आवागमन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों और व्यापारियों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी।
कार्यदायी संस्था द्वारा मशीनों और मजदूरों की मदद से तेजी से काम कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
ग्रामीणों में इस विकास कार्य को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें एक बेहतर और सुरक्षित सड़क का लाभ मिलेगा।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ptrkar deepak Shukla meja
    1
    Post by Ptrkar deepak Shukla meja
    user_Ptrkar deepak Shukla meja
    Ptrkar deepak Shukla meja
    Court reporter मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • घूरपुर थाना क्षेत्र में 9 लाख रुपये के फर्जी बैंक ड्राफ्ट से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित शिव नारायण यादव ने 2 मार्च को तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जब ड्राफ्ट बैंक में जमा किया गया, तो जांच में वह फर्जी निकला। बैंक प्रबंधक ने साफ किया कि इसका कोई वैध रिकॉर्ड नहीं है। मामले में पुलिस जांच पूरी होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज पीड़ित ने आज मंगलवार दोपहर उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
    1
    घूरपुर थाना क्षेत्र में 9 लाख रुपये के फर्जी बैंक ड्राफ्ट से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित शिव नारायण यादव ने 2 मार्च को तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जब ड्राफ्ट बैंक में जमा किया गया, तो जांच में वह फर्जी निकला। बैंक प्रबंधक ने साफ किया कि इसका कोई वैध रिकॉर्ड नहीं है। मामले में पुलिस जांच पूरी होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज पीड़ित ने आज मंगलवार दोपहर उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाराणसी: अर्दली बाजार के उत्फ़त बीबी के हाता में मकान में लगी आग, बचाव कार्य जारी वाराणसी के अर्दली बाजार क्षेत्र स्थित उत्फ़त बीबी के हाता में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शकील अहमद के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में धुआं फैल गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। वहीं दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल मकान के अंदर बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    वाराणसी: अर्दली बाजार के उत्फ़त बीबी के हाता में मकान में लगी आग, बचाव कार्य जारी
वाराणसी के अर्दली बाजार क्षेत्र स्थित उत्फ़त बीबी के हाता में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शकील अहमद के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में धुआं फैल गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। वहीं दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
फिलहाल मकान के अंदर बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
  • करछना के कटका गांव के विवेक पाल नामक युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसा कर बनाया शारीरिक संबंध, जब महिला हुई गर्भ से प्रेमी ने बच्चा गिरवाने और जान से की धमकी दी तो महिला ने प्रेमी पर दर्ज कराया मुकदमा, प्रेमी एक दिन के लिए गया जेल। जब बेल से आया तो 20अप्रैल को शादी कर रहा है । महिला पुलिस के साथ घर पहुंची तो घरवालों ने भी मारने पीटने की धमकी दी। महिला ने शासन प्रशासन से शादी रुकवाने की मांग की । और लड़का घर से फरार है ।
    1
    करछना के कटका गांव के विवेक पाल नामक युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसा कर बनाया शारीरिक संबंध, जब महिला हुई गर्भ से  प्रेमी ने बच्चा गिरवाने और जान से की धमकी दी तो महिला ने प्रेमी पर दर्ज कराया मुकदमा, प्रेमी एक दिन के लिए गया जेल। जब बेल से आया तो 20अप्रैल को शादी कर रहा है । महिला पुलिस के साथ घर   पहुंची तो घरवालों ने भी मारने पीटने की धमकी दी। महिला ने शासन प्रशासन से शादी रुकवाने की मांग की । और लड़का घर से फरार है ।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    Artist Meja, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    1
    सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by NEWS TIME UP
    1
    Post by NEWS TIME UP
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Ptrkar deepak Shukla meja
    1
    Post by Ptrkar deepak Shukla meja
    user_Ptrkar deepak Shukla meja
    Ptrkar deepak Shukla meja
    Court reporter मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.