अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 16 शीशी बंटी-बबली बरामद चौक (महराजगंज)। थाना चौक पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 अदद अवैध शराब (बंटी-बबली) बरामद की। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार (28) पुत्र रामकवल, निवासी मदनपुर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मु.अ.सं. 134/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय और कांस्टेबल संतोष कुमार चौहान शामिल रहे।
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 16 शीशी बंटी-बबली बरामद चौक (महराजगंज)। थाना चौक पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 अदद अवैध शराब (बंटी-बबली) बरामद की। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार (28) पुत्र रामकवल, निवासी मदनपुर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मु.अ.सं. 134/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय और कांस्टेबल संतोष कुमार चौहान शामिल रहे।
- 🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🚨 अस्पताल का रास्ता बंद होने से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, एनएचआई-पीएनसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन 📍 फरेंदा, महराजगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान अस्पताल जाने का मार्ग बंद किए जाने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर एनएचआई/पीएनसी के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल रास्ता बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में समाजसेवी करमचंद यादव, पूर्व प्रधान शमशेर उर्फ लंबू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार यादव (तोलन), प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव, महेंद्र भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। #BreakingNews #Maharajganj #Farenda #BankatiCHC #NHI #PNC #RoadBlock #HospitalRoad #PublicProtest #UPNews #EmergencyServices #जनहित #महराजगंज #फरेंदा #ब्रेकिंगन्यूज़1
- ठूठीबारी पुलिस ने चोरी का खुलासा कर 3 को पकड़ा, अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा महराजगंज थाना ठूठीबारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोलर पैनल और बैट्री चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा है। पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी_ के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ_ के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05.08.2026 को थाना ठूठीबारी पुलिस चेकिंग के दौरान सक्रिय थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 3 अभियुक्तों को दबोचा। पुलिस ने मु0अ0सं0 109/26, धारा 331(4), 305(a) BNS का सफल अनावरण किया। अभियुक्तों के कब्जे से _Eastman कम्पनी की 04 अदद बैट्री, PV POWER TECH कम्पनी के 05 अदद सोलर पैनल, 02 अदद मोबाइल फोन_ बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त _स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP56BH5970_ को भी धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1. तबरेज अंसारी पुत्र बाबूद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम जमुईकला, थाना ठूठीबारी — उम्र 21 वर्ष 2. चन्द्रशेखर साहनी पुत्र विनोद साहनी, निवासी ग्राम कटका, थाना निचलौल — उम्र 21 वर्ष 3. बलराम दुबे पुत्र स्व0 दिग्विजय दुबे, निवासी ग्राम जमुईकला, थाना ठूठीबारी — उम्र 24 वर्ष *गिरफ्तारी टीम:* उ0नि0 दिनेश सिंह यादव, उ0नि0 अजय कुमार यादव, का0 दिलीप यादव, का0 सुनील कुमार, का0 अवधेश यादव, का0 निलेश पाण्डेय, का0 दीपक कुमार, का0 दुर्गा प्रसाद चौरसिया।1
- starpublicnews आज दिनांक 05-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- शादी की जिद्द पर अड़ी युवती, चढ़ी मोबाइल टावर पर, घंटो तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, फरेंदा पुलिस के समझाने पर पर लड़की उतरीं, बताया जाता है कि किसी लड़के से प्रेम प्रसंग है और उसी से शादी की जिद्द को लेकर लड़की टावर पर चढ़ गई थी। लड़की के टावर पर चढ़ने के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, बरहाल पुलिस ने समझा बूझकर लड़की को उसके घर भेजा ! #Maharajganj #police #farenda #love #marriage #event #pipra #tahsildar #people #girl #and #boyfriend1
- समरधीरा में पीडब्ल्यूडी की सड़क बनी जानलेवा, जलभराव से राहगीर परेशान महराजगंज, 4 अगस्त 2026 (मंगलवार): जनपद महराजगंज के समरधीरा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सड़क हल्की बारिश में ही जलमग्न हो जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली वर्षा होते ही सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है और चारों ओर गंदगी का अंबार लग जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हाल ही में कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था का समुचित ध्यान नहीं रखा गया। परिणामस्वरूप बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे कई दोपहिया वाहन चालक गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत करने पर उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि सड़क पुरानी है, इसलिए यह समस्या हो रही है और नए निर्माण के बाद स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि हाल में हुए निर्माण के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी मार्ग के समीप एक ग्रामीण अस्पताल भी स्थित है। जलभराव के कारण मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस के आवागमन में भी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से सड़क पर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 📍 फरेन्दा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 📍 फरेन्दा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा आज 5 अगस्त 2026 को फरेन्दा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार गांव में एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर तत्काल पहुंची फरेन्दा पुलिस ने काफी देर तक समझाइश और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित टॉवर से नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है। युवती के टॉवर पर चढ़ने के कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फेसबुक हैशटैग: #BreakingNews #Maharajganj #Farenda #PipraTahsildar #UPPolice #MaharajganjNews #UttarPradesh #PublicMaharajganjNews #ViralNews #LatestNews1
- महराजगंज : ठूठीबारी पुलिस ने किया चोरी का बड़ा खुलासा 3 शातिर चोर गिरफ्तार,सोलर पैनल-बैटरियां बरामद महराजगंज : ठूठीबारी पुलिस ने किया चोरी का बड़ा खुलासा 3 शातिर चोर गिरफ्तार,सोलर पैनल-बैटरियां बरामद1