दिवेर विजय महोत्सव के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित खैरथल, 15 सितंबर 2026। राजकीय महाविद्यालय, खैरथल में दिवेर विजय महोत्सव–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “विजयी योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप” रखा गया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा, तिजारा, बीबीरानी, खैरथल एवं मुंडावर सहित गीता देवी डिग्री कॉलेज तथा एसवीआर कॉलेज, भिवाड़ी के कुल 21 प्रतिभागियों ने सहभागिता करते हुए विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रनिष्ठा एवं कुशल प्रशासनिक दृष्टिकोण को अपने वक्तव्यों का आधार बनाया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा के डॉ. मनोज चौपड़ा, राजकीय महाविद्यालय तिजारा की प्रियंका गुप्ता, राजकीय महाविद्यालय मुंडावर के नूरजमान खान तथा राजकीय महाविद्यालय खैरथल के डॉ. जाकिर हुसैन ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय खैरथल की सानिया ने, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा की दीपिका और तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय खैरथल की नेहा ने प्राप्त किया। ये सभी विद्यार्थी खैरथल-तिजारा जिले का प्रतिनिधित्व जयपुर में 17 और 18 सितम्बर को होने वाले सम्भाग स्तर के कार्यक्रम में करेंगे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. महेश गोठवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रभावी भाषण के लिए आवश्यक बिंदुओं एवं भाषण-कौशल की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल वर्मा ने किया, जबकि डॉ. दीपक चंदवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजवीर सिंह मीणा, डॉ. सरस्वती मीणा, आशीष शर्मा, विक्रम सिंह, तरुण यादव एवं विकाश ने सहयोग प्रदान किया।
दिवेर विजय महोत्सव के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित खैरथल, 15 सितंबर 2026। राजकीय महाविद्यालय, खैरथल में दिवेर विजय महोत्सव–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “विजयी योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप” रखा गया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा, तिजारा, बीबीरानी, खैरथल एवं मुंडावर सहित गीता देवी डिग्री कॉलेज तथा एसवीआर कॉलेज, भिवाड़ी के कुल 21 प्रतिभागियों ने सहभागिता करते हुए विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रनिष्ठा एवं
कुशल प्रशासनिक दृष्टिकोण को अपने वक्तव्यों का आधार बनाया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा के डॉ. मनोज चौपड़ा, राजकीय महाविद्यालय तिजारा की प्रियंका गुप्ता, राजकीय महाविद्यालय मुंडावर के नूरजमान खान तथा राजकीय महाविद्यालय खैरथल के डॉ. जाकिर हुसैन ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय खैरथल की सानिया ने, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा की दीपिका और तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय खैरथल की नेहा ने प्राप्त किया। ये सभी विद्यार्थी खैरथल-तिजारा जिले का प्रतिनिधित्व जयपुर में 17 और 18 सितम्बर को होने वाले सम्भाग स्तर के कार्यक्रम में करेंगे।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. महेश गोठवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रभावी भाषण के लिए आवश्यक बिंदुओं एवं भाषण-कौशल की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल वर्मा ने किया, जबकि डॉ. दीपक चंदवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजवीर सिंह मीणा, डॉ. सरस्वती मीणा, आशीष शर्मा, विक्रम सिंह, तरुण यादव एवं विकाश ने सहयोग प्रदान किया।
- मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा1
- राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की हुई शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया। डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।2
- कस्बे के कालका माता मंदिर रोड स्थित सनराईज पब्लिक सेकेंडरी स्कूल बानसूर में गणेश चतुर्थी व हिंदी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया1
- Revadi mein bone link jaanch ka Bhanda fod Revadi Haryana1
- कोटपूतली -बहरोड़ जिले के खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।1
- *दैनिक न्यूज़, रेवाड़ी* *रेवाड़ी में एक महिला की चेन खींचकर भागे बदमाश, स्नैचिंग का केस दर्ज*1
- जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: उपखण्ड क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी स्कूल व कोचिंग सेंटर. खैरथल-तिजारा: जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी स्थानीय अवकाश के आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला मूनपुर क्षेत्र का सामने आया है, जहां जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद माउंट व्यू मॉडल स्कूल, मूनपुर और फोकस कोचिंग आज भी अनाधिकृत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला? कार्यालय जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी संशोधित आदेश (क्रमांक - सामान्य/राज.अव./2026/337, दिनांक 24/02/2026) के तहत कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। आदेश के अनुसार आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को 'मेला श्री हनुमान जी महाराज' के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित है। इसके बावजूद, मूनपुर स्थित माउंट व्यू मॉडल स्कूल और फोकस कोचिंग संस्थान द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए स्कूल व कोचिंग का संचालन जारी रखा गया है, जिससे स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। प्रशासनिक निर्देशों की परवाह नहीं जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने तथा मेलों व त्योहारों के दौरान स्थानीय अवकाश के पालन के लिए निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन कुछ निजी संस्थान और कोचिंग संचालक मुनाफा कमाने के चक्कर में छात्र-छात्राओं के हितों और प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस प्रकार मनमाने ढंग से सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले इन संस्थानों पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग क्या सख्त कार्रवाई करता है। सीबीईओ अर्जुन सिंह ने कहा कि अवकाश सभी के लिए समान है इसमें निजी में आरबीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय के लिए कोई अलग से नियम नहीं हैं। कुछ निजी विद्यालयों की अवकाश के दिनों में स्कूल लगाने की सूचनाएं मिली हैं मौका मुआयना कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।1
- नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है। नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है।1