Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायपुर (ब्यावर) होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं होली,घुलंडी व शीतला सप्तमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं । समाजसेवी व भावी सरपंच प्रत्याशी प्रवीण आचार्य ग्राम पंचायत गिरी जिला ब्यावर ।*
Shyam Saini
रायपुर (ब्यावर) होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं होली,घुलंडी व शीतला सप्तमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं । समाजसेवी व भावी सरपंच प्रत्याशी प्रवीण आचार्य ग्राम पंचायत गिरी जिला ब्यावर ।*
More news from राजस्थान and nearby areas
- करेंट बहुत खतरनाक हे सब करेंट से दूर रहे और सावधानी बरते1
- न्यूज़ @ बर पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर ने बर में किया साफ सफाई और स्वच्छता निरीक्षण ,सफाई कर्मियों से स्वच्छता को लेकर की बात, भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले,गर्म जोशी से किया मंत्री का स्वागत ,ब्यावर के बर में पहुचे मंत्री मदन दिलावर1
- "मासिक पुण्यतिथि आयोजित भिक्षु मक्ति" आचार्य भिक्षु की अहिंसा सार्वभौम और सार्वजनीन मारवाड़ जंक्शन,पाली आचार्य भिक्षु स्थल संस्थान सिरियारी के मिक्षु समवसरण भव्य मक्ति का कार्यक्रम शासन श्री मुनि श्री मुनिव्रतजी स्वामी के सान्निध्य एवं मुनि श्री चैतन्यकुमार "अमन" के निर्देशन में हुआ। पाली के संगायक श्री शिखरचंद चौरड़िया ने सुमधुर एवं जोशीले स्वर में एक से एक बढ़कर गीतों का संगानकर एक समां बांध दिया। इस अवसर पर मुनि श्री चैतन्य कुमार "अमन" गीत की प्रस्तुति देते हुए कहा- आचार्य भिक्षु महान् कष्ट सहिष्णु, दृढ़ संकल्पी, लक्ष्य के प्रति समर्पित, सत्य के महान उपासक और जिनवाणी के आराधक संत थे। आचार्य भिक्षु की अहिंसा सार्वभौम और सार्वजनीन समता पर आधारित थी। आज उनके यशस्वी पट्टधर परम्परा में एकादशम अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण लाडनूं की घरा पर योगक्षेम वर्ष के अन्तर्गत चार सौ से अधिक साधु-साध्वियों को शिक्षण-प्रशिक्षण दे रहे है। ऐसे महान् आचार्यों से धर्मसंघ की अहर्निश प्रभावना हो रही है। होलिका पर्व को लक्षित कर मुनि अमन ने आगे कहा होली का पर्व रंगों का पर्व है। रंग चिकित्सा तथा कलर थैरेपी के द्वारा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संवेगों को नियंत्रित कर स्वस्थ तन-मन-चिन्तन का प्रभावित किया जा सकता है। बशर्ते सही मार्ग और मार्गदर्शक का योग मिले। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष निर्मल श्रीश्रीमाल, उपाध्यक्ष उत्तमचंद सुखलेचा, संगठन मंत्री जयन्तिलाल बरलोटा, अभिषेक दूगड़, माणकचंद गादिया, इन्द्रचंद गादिया, मनीषजी रांका, भंवरलाल नाहर, ने विचार प्रस्तुत किया। पदाधिकारीयों ने मिलकर संगायक शिखर चौरड़िया को मोमेन्टों व दुपट्टा प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विशेष रूप से उपस्थित थे। समागत डॉ. महेन्द्र जौरवाल हड्डी फेक्चर एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, डॉ रामनिवास कुमावत दंत्त एवं मुख रोग विशेषज्ञ पाली का भी सम्मान किया गया।3
- पीपाड़ सिटी। आमजन की सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए रविवार को पीपाड़ शहर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाधिकारी खेताराम सियोल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के मुख्य चौराहे पर राहगीरों और वाहन चालकों को राजकोप सिटीजन एप्लिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जागरूकता पैम्फलेट वितरित किए। थानाधिकारी खेताराम सियोल ने लोगों को बताया कि बदलती तकनीक के साथ पुलिस भी हाईटेक हो रही है। राजकोप सिटीजन ऐप आम नागरिकों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक घर बैठे कई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं, जैसे आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद प्राप्त करना,बिना थाने आए ऑनलाइन अपनी रिपोर्ट दर्ज कराना,किरायेदार या घरेलू नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सीधे पुलिस तक पहुँचाना।अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने मुख्य चौराहे पर आने-जाने वाले लोगों को रोककर उन्हें मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने का तरीका बताया। सियोल ने बताया कि इस ऐप का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना और अपराध नियंत्रण में पारदर्शिता लाना है। इस दौरान पुलिस जाब्ता के साथ एएसआई पुखराज व दिनेश ने लोगों से अपील की गई कि वे खुद भी जागरूक बनें और दूसरों को भी इस डिजिटल सेवा के प्रति प्रेरित करें।1
- राजस्थान पुलिस का एक और वीडियो चूरू के रतनगढ़ में पुलिस कर्मी की अभद्रता और सामने आई।1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- रायपुर (ब्यावर) होली बधाई संदेश,समाजसेवी रामेश्वर सैनी होली , घुलंडी व शीतला सप्तमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं । समाजसेवी व भावी सरपंच प्रत्याशी रामेश्वर सैनी धोलीधेड़ ग्राम पंचायत बिराटिया कला जिला ब्यावर1
- ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत शीतल कुमारी प्रजापत सेन्दडा सेंदड़ा थाना क्षेत्र के झाड़ली मानपुरा सरहद आशीर्वाद होटल के सामने एक ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल सुल्तान सिंह ने बताया कि लाडू सिंह पुत्र घीसा सिंह निवासी पातल की डांग धौला दाता ग्राम पंचायत भेरु खेड़ा उम्र 41 वर्ष बर से अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी सेंदड़ा के निकट राजमार्ग पर बाइक के पीछे चल रहे ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए शव को ब्यावर स्थित राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय में रखवाया है। हादसे की बात ट्रेलर चालक अपना ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।3
- मेड़ता क्षेत्र के गांव पांचडोलियां में सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए सोहन सिंह और माधो सिंह ने अपने पिता भगीरथ सिंह की स्मृति में दलित वर्ग के लोगों के लिए स्वेच्छा भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में अतिथियों को गाजे-बाजे के साथ आमंत्रित किया गया और पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया।1