अंतिम छोर के ग्राम कुर्री टोला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नई पहल विशेष मेगा ड्राइव का हुआ शुभारंभ शहडोल 26 अगस्त 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) के मार्गदर्शन एवं पहल पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सेवाओं, न्याय एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष मेगा ड्राइव प्रारंभ की गई है। इस अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के चिन्हित 8 जिलों में से प्रत्येक जिले में एक ऐसे दूरस्थ एवं जरूरतमंद ग्राम का चयन कर वहां के लोगों को विधिक सेवाओं एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल श्री काशीनाथ सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल द्वारा जिले के अंतिम छोर पर स्थित बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम कुर्री टोला का चयन विशेष मेगा ड्राइव के लिए किया गया। दिनांक 25.08.2026 को ग्राम कुर्री टोला में विशेष मेगा ड्राइव का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सहायता, न्याय तक पहुंच तथा NALSA, SALSA एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस विशेष पहल के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वेता परते तिवारी एवं जिला विधिक अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह परस्ते द्वारा ग्राम कुर्री टोला पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। इस दौरान पैरा-लीगल वालंटियर श्री प्रकाश राव भी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने एवं उन्हें विधिक सेवाओं और शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने में सहयोग किया। अधिकारियों एवं पैरा-लीगल वालंटियर द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को समझते हुए उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, न्याय तक पहुंच, कानूनी अधिकारों, विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही पात्र ग्रामीणों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैगा आदिवासी बाहुल्य एवं अत्यंत दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण ग्राम कुर्री टोला में इस प्रकार की पहल का विशेष महत्व है। विशेष मेगा ड्राइव का उद्देश्य केवल विधिक जागरूकता तक सीमित न होकर ग्राम के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को NALSA एवं SALSA की विधिक सेवा योजनाओं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके लाभ को वास्तविक रूप से लाभार्थियों तक पहुंचाना है। इस अभियान के माध्यम से संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं की पहचान, पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन, आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियाओं में सहायता तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की यह पहल ‘न्याय आपके द्वार’ की भावना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि न्याय एवं विधिक सेवाएं केवल शहरों और न्यायालयों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना भी विधिक सेवा प्राधिकरण की प्राथमिकता है। ग्राम कुर्री टोला में विशेष मेगा ड्राइव के शुभारंभ के अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। आने वाले समय में अभियान के माध्यम से ग्राम के अधिकाधिक लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा पात्र हितग्राहियों को NALSA, SALSA एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल का संकल्प है कि न्याय, विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति दूरी, जानकारी के अभाव अथवा अन्य किसी कारण से अपने अधिकारों एवं योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
अंतिम छोर के ग्राम कुर्री टोला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नई पहल विशेष मेगा ड्राइव का हुआ शुभारंभ शहडोल 26 अगस्त 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) के मार्गदर्शन एवं पहल पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सेवाओं, न्याय एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष मेगा ड्राइव प्रारंभ की गई है। इस अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के चिन्हित 8 जिलों में से प्रत्येक जिले में एक ऐसे दूरस्थ एवं जरूरतमंद ग्राम का चयन कर वहां के लोगों को विधिक सेवाओं एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल श्री काशीनाथ सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल द्वारा जिले के अंतिम छोर पर स्थित बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम कुर्री टोला का चयन विशेष मेगा ड्राइव के लिए किया गया। दिनांक 25.08.2026 को ग्राम कुर्री टोला में विशेष मेगा ड्राइव का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सहायता, न्याय तक पहुंच तथा NALSA, SALSA एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस
विशेष पहल के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वेता परते तिवारी एवं जिला विधिक अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह परस्ते द्वारा ग्राम कुर्री टोला पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। इस दौरान पैरा-लीगल वालंटियर श्री प्रकाश राव भी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने एवं उन्हें विधिक सेवाओं और शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने में सहयोग किया। अधिकारियों एवं पैरा-लीगल वालंटियर द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को समझते हुए उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, न्याय तक पहुंच, कानूनी अधिकारों, विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही पात्र ग्रामीणों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैगा आदिवासी बाहुल्य एवं अत्यंत दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण ग्राम कुर्री टोला में इस प्रकार की पहल का विशेष महत्व है। विशेष मेगा ड्राइव का उद्देश्य केवल विधिक जागरूकता तक सीमित न होकर ग्राम के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को NALSA एवं SALSA की विधिक सेवा योजनाओं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके लाभ को वास्तविक रूप से लाभार्थियों तक पहुंचाना है। इस अभियान के माध्यम से संबंधित विभागों के साथ
समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं की पहचान, पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन, आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियाओं में सहायता तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की यह पहल ‘न्याय आपके द्वार’ की भावना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि न्याय एवं विधिक सेवाएं केवल शहरों और न्यायालयों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना भी विधिक सेवा प्राधिकरण की प्राथमिकता है। ग्राम कुर्री टोला में विशेष मेगा ड्राइव के शुभारंभ के अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। आने वाले समय में अभियान के माध्यम से ग्राम के अधिकाधिक लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा पात्र हितग्राहियों को NALSA, SALSA एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल का संकल्प है कि न्याय, विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति दूरी, जानकारी के अभाव अथवा अन्य किसी कारण से अपने अधिकारों एवं योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
- डॉ मोहन यादव जी मध्य प्रदेश में जनवरी में होगा जीआईएस मीट पीएम मोदी होंगे सम्मिलित l डॉ मोहन यादव जी ने मध्य प्रदेश में जनवरी में होगा जी आई एस मीट पीएम मोदी होंगे सम्मिलित l1
- पुलिस को मिली सफलताः दो नकबजनी/चोरी के मामलों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया लाखों का मशरूका बरामद* • उमरिया *चंदिया थाना क्षेत्र में हुई 02 चोरी की घटनाओं का तत्परता से खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है* • *पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस.परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता* दिनांक 11.08.2026 को फरियादी विकास चतुर्वेदी पिता रमाकांत चतुर्वेदी, उम्र 36 वर्ष, निवासी छाहर मोहल्ला चंदिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.08.2026 को अज्ञात चोर द्वारा घर के पीछे खेत में लगी कटीली तार काटकर घर में प्रवेश किया तथा अलमारी का लॉकर तोड़कर चांदी की बिछिया, पायल, सोने का मंगलसूत्र, एवं तांबे का लोटा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना चंदिया में अपराध क्रमांक 241/2026, धारा 331(4), 305(ए) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार दिनांक 21.08.2026 को फरियादिया शाहजहां खान पति मो. हारून खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सोनारी थाना बड़वारा जिला कटनी, हाल वार्ड क्र. 07 चंदिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.08.2026 को अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला खोलकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 331(4), 305(ए) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध किया गया। घटित दोनो मामलो में पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग उमरिया श्री पी.एस.परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह पाटले सहित पुलिस टीम गठित कर मामले में संलिप्त आरोपी एवं चोरी गये मशरूका के पतासाजी के प्रयास शुरू किये गये । पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं विश्लेषण, तकनीकी सहयोग, आसूचना संकलन की मदद से संदेही की पहचान की गई। संदेही निवासी चंदिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी के कब्जे से फरियादिया शाहजहां खान के प्रकरण में 01 नग सोने की पंचाली, 01 नग सोने की अंगूठी, 01 नग सोने का लौंग, 01 जोड़ी चांदी की पायल एवं 1,900/- नगदी, कुल करीब 1,00,000/- का मशरूका बरामद किया गया। वहीं फरियादी विकास चतुर्वेदी के घर हुई चोरी के मामले में आरोपी के कब्जे से 01 नग सोने का मंगलसूत्र एवं 01 जोड़ी चांदी की पायल, करीब 1,00,000/- कीमत का मशरूका बरामद किया गया। पुलिस टीम का योगदान उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय सिंह पाटले, उनि भगत सिंह, सउनि शिवपाल सिंह, प्रआर. सूर्यप्रकाश शुक्ला, आर. गनेन्द्र परस्ते, आर.प्रदीप परते, आर. प्रदीप उईके, मआर. दिव्या कुशवाहा एवं मआर. प्रिया ओड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- 💥 *बड़ी खबर* 💥 *अवैध रेत परिवहन में सलग्न डग्गी द्वारा दो गौवंश को रौँदकर सड़क के किनारे फंसा प्रशाशनिक संरक्षण में चल रहा रेत का अवैध काला कारोबार* 📢📢📢📢📢📢📢📢 *जिला मुख्यालय शहडोल से लगभग दस किमी. दूर शहडोल रीवा मार्ग पर ग्राम निपनिया में वन रक्षक नाका के पास 26/08/2026के भोर में सूत्रों ने बताया कि नरवार कुवंरसेजा से रेत का अवैध कारोबार करने वाली डग्गी लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क के किनारे बैठे गौवंश को जोरदार टक्कर मारकर खुद सड़क के किनारे फ़स गई l* *रेत का अवैध परिवहन करने वाले लोंगो के द्वारा तुरंत डग्गी को निकाल कर चलता बने गौवंश सड़क के किनारे अभी भी पड़े हैं* *सूत्रों ने यह बताया कि वन विभाग और खनिज विभाग के संरक्षण में ये रेत का कारोबार चल रहा है यदि ग्रामीण कोई इस अवैध रेत के परिवहन के बारे में बोलते हैं तो उन्हें तरह तरह की धमकियाँ दी जाती हैं* एक तरफ जिला प्रशासन भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का दम भरता है दूसरी ओर जिला मुख्यालय के नाक के नीचे खनिज सम्पदा का इस तरह प्रशासनिक संरक्षण में दोहन होना प्रशासन के मुहं में करारा तमाचा है जिससे लाखों रूपये प्रतिदिन के राजस्व की हानि हो रही है l 💥💥💥💥💥💥💥 💥 *बड़ी खबर* 💥 *अवैध रेत परिवहन में सलग्न डग्गी द्वारा दो गौवंश को रौँदकर सड़क के किनारे फंसा प्रशाशनिक संरक्षण में चल रहा रेत का अवैध काला कारोबार* 📢📢📢📢📢📢📢📢 *जिला मुख्यालय शहडोल से लगभग दस किमी. दूर शहडोल रीवा मार्ग पर ग्राम निपनिया में वन रक्षक नाका के पास 26/08/2026के भोर में सूत्रों ने बताया कि नरवार कुवंरसेजा से रेत का अवैध कारोबार करने वाली डग्गी लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क के किनारे बैठे गौवंश को जोरदार टक्कर मारकर खुद सड़क के किनारे फ़स गई l* *रेत का अवैध परिवहन करने वाले लोंगो के द्वारा तुरंत डग्गी को निकाल कर चलता बने गौवंश सड़क के किनारे अभी भी पड़े हैं* *सूत्रों ने यह बताया कि वन विभाग और खनिज विभाग के संरक्षण में ये रेत का कारोबार चल रहा है यदि ग्रामीण कोई इस अवैध रेत के परिवहन के बारे में बोलते हैं तो उन्हें तरह तरह की धमकियाँ दी जाती हैं* एक तरफ जिला प्रशासन भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का दम भरता है दूसरी ओर जिला मुख्यालय के नाक के नीचे खनिज सम्पदा का इस तरह प्रशासनिक संरक्षण में दोहन होना प्रशासन के मुहं में करारा तमाचा है जिससे लाखों रूपये प्रतिदिन के राजस्व की हानि हो रही है l 💥💥💥💥💥💥💥1
- नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर फावड़े की चोट, पार्षद बोले- जब अमला नहीं जागा तो खुद संभाला मोर्चा पाली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 में सफाई व्यवस्था को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में वार्ड के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल युवाओं और वार्डवासियों के साथ हाथों में फावड़ा लेकर खुद सफाई करते नजर आ रहे हैं। शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 2 में कई दिनों से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई थी। गंदगी और कचरे से परेशान वार्डवासियों ने नगर पालिका के जिम्मेदारों को कई बार इसकी जानकारी दी। इसके बावजूद जब सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद वार्डवासियों ने खुद सफाई का जिम्मा उठाया। उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल भी फावड़ा लेकर मैदान में उतर गए। वीडियो में कई युवा भी उनके साथ सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उपाध्यक्ष ने नगर पालिका पर साधा निशाना नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि वार्ड में सफाई को लेकर कई बार नगर पालिका से आग्रह किया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। जब शिकायतों के बाद भी सफाई नहीं हुई तो वार्डवासियों के साथ खुद सफाई करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को सफाई के लिए फावड़ा उठाना पड़े, यह नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा मामले में पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि मिश्रा ने भी नगर पालिका पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 2 नगर पालिका क्षेत्र का हिस्सा है और वहां सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। इसके लिए किसी राजनीतिक खींचतान की जरूरत नहीं होनी चाहिए। रवि मिश्रा ने कहा कि यदि नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता खुद वार्ड में जाकर सफाई करेंगे और इसकी जिम्मेदारी उठाएंगे। वायरल वीडियो ने अब सफाई व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सवाल यह है कि जब सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, तो आखिर जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों को खुद फावड़ा क्यों उठाना पड़ा?4
- जिले करकेली ब्लॉक के बड़ागाव विद्यालय की बढ़ी सस्मया"बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े इन सवालों पर प्रशासन की कार्रवाई अब सबसे बड़ा इंतजार है। मध्यप्रदेश उमरिया जिले में इन दिनों सरकार के सिस्ट्म का पोल खोलता नजर आ रहा है बता दे कि जिले के करकेली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ागांव में बदहाल सड़क स्कूल की टपकती छत और शिक्षकों की कथित लापरवाही के खिलाफ छात्र छात्राओं व ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्र छात्राओं अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में जोरदार रैली निकाली। हाथों में तख्तियां और जुबां पर नारे लेकर छात्र छात्राओं का हुजूम कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ के दलदल में बदल जाता है। बच्चों को इसी जोखिम भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचने की मजबूरी बनी हुई है। वहीं स्कूल की छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर भी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से समस्याएं बताने के बावजूद जिम्मेदारों ने अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। आक्रोशित छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण स्कूल भवन की मरम्मत और शिक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग की। छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों ने दो टूक कहा अब आश्वासन नहीं समस्याओं का धरातल पर समाधान चाहिए। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े इन सवालों पर प्रशासन की कार्रवाई अब सबसे बड़ा इंतजार है।2
- कबाड़ की झूठी शिकायत कर खाकी को बदनाम करने की साजिश कपड़ा व्यापारी गुलाम लेमन का षड्यंत्र जल्द होगा उजागर1
- **उमरिया जिले में किसानों महाआंदोलन की तैयारी** **9 सितंबर से घेरा डालो डेरा डालो महाआंदोलन** भारतीय किसान संघ उमरिया द्वारा 21 जुलाई 2026 को जिला प्रशासन को विभिन्न समस्याओं को लेकर खासकर पाली क्षेत्र में खुलने वाली नई 9 प्राइवेट कॉलरी खदान खनिज खदानों की अनुमित्ताओं को लेकर जिला प्रशासन को कोयले की पोटली के साथ ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था जिसमें 30 दोनों का समय किया गया था लेकिन 30 दिन पूर्व होने के उपरांत भी किसानों की समस्याओं की तरफ कोई पहल नहीं किया गया । **खनिज क्षेत्र बैठक की सूचना नहीं** विगत 25 अगस्त 2026 को कमिश्नर एवं कलेक्टर उमरिया में कई खदानों के साथ बैठक की किंतु दुर्भाग्यवश किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया और ना ही किसानों को सम्मिलित किया गया **9 सितंबर से घेरा डालो डेरा डालो महाआंदोलन** किसानों के द्वारा प्रशासन को 30 दोनों का समय दिया गया था जो की समाप्त हो चुका है और उसके उपरांत किसान संगठन ने 9 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिस क्रम में 9 सितंबर को घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के तहत शहडोल घुनघुटी नेशनल हाईवे राजमार्ग को पूर्णता बंद किया जाएगा, आंदोलन अनिश्चितकालीन बढ़ाने पर उमरिया जिले की सातों तहसील राजमार्गों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं उमरिया जिले के आने जाने वाले समस्त रास्ते रेल मार्ग में प्रदर्शन किया जाएगा, इसकी पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।3
- 2 महीने से भी कम समय में क्षेत्र को मिला तीसरा बड़ा औद्योगिक यूनिट- सीएम डॉक्टर मोहन यादव जी1