logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुरई में अवैध मवेशी परिवहन के विरुद्ध उतई पुलिस की कार्रवाई, भैंसों से भरे पिकअप को घेराबंदी कर 06 आरोपियों एवं 02 अपचारी बालकों को पकड़ा पुरई में अवैध मवेशी परिवहन के विरुद्ध उतई पुलिस की कार्रवाई, भैंसों से भरे पिकअप को घेराबंदी कर 06 आरोपियों एवं 02 अपचारी बालकों को पकड़ा मुख्य बिंदु ▪️ *नर्सरी के पास ग्राम पुरई में पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन की जांच की, जिसमें 03 नग भैंस मवेशी पाए गए।* ▪️ *मवेशियों के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की।* ▪️ *प्रकरण में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 02 अपचारी बालकों को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया है।* ▪️ *मवेशियों सहित परिवहन में प्रयुक्त पिकअप, स्कॉर्पियो एवं मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई*। संक्षिप्त विवरण दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना उतई पुलिस को मवेशियों को अवैध रूप से परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम पुरई स्थित नर्सरी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान मैक्सिमा पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PF 6904 में 03 नग भैंस मवेशी पाए गए। मवेशियों के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। मौके पर स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 04 HD 1564 तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LB 1123 भी पाए गए। पुलिस द्वारा मौके से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 02 अपचारी बालकों को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। बरामद मवेशियों का पशु चिकित्सा अधिकारी से परीक्षण कराया जाकर नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की गई। प्रकरण में मवेशियों के परिवहन के स्रोत, गंतव्य तथा इस गतिविधि में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है। फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) प्रारंभिक जांच में मवेशियों को वाहन के माध्यम से बिना वैध दस्तावेज अथवा अनुमति के परिवहन किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घेराबंदी कर परिवहन में प्रयुक्त वाहनों एवं मवेशियों को कब्जे में लिया गया। घटना स्थल नर्सरी के पास, ग्राम पुरई, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. कमल गिरी गोस्वामी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आदर्श नगर उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 2. जीमू गोस्वामी उर्फ संजू गोस्वामी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बावापारा, आदर्श नगर उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 3. कमलेश गिरी गोस्वामी, उम्र 35 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 4. करन गिरी गोस्वामी, उम्र 19 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग। 5. टोमन यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 6. जागेश्वर सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 7. 02 अपचारी बालक — विधि अनुसार अभिरक्षा में। जप्त सामग्री 1. 03 नग भैंस मवेशी। 2. मैक्सिमा पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PF 6904। 3. स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 04 HD 1564। 4. मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LB 1123। अपराध क्रमांक एवं धाराएं अपराध क्रमांक 428/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना उतई पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई तथा मवेशियों एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मवेशियों के अवैध परिवहन अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। —0000—

10 hrs ago
user_हेमंत उमरे ,7509375525
हेमंत उमरे ,7509375525
दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago
6fc21026-2386-4896-bb58-b3ef009f515e

पुरई में अवैध मवेशी परिवहन के विरुद्ध उतई पुलिस की कार्रवाई, भैंसों से भरे पिकअप को घेराबंदी कर 06 आरोपियों एवं 02 अपचारी बालकों को पकड़ा पुरई में अवैध मवेशी परिवहन के विरुद्ध उतई पुलिस की कार्रवाई, भैंसों से भरे पिकअप को घेराबंदी कर 06 आरोपियों एवं 02 अपचारी बालकों को पकड़ा मुख्य बिंदु ▪️ *नर्सरी के पास ग्राम पुरई में पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन की जांच की, जिसमें 03 नग भैंस मवेशी पाए गए।* ▪️ *मवेशियों के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की।* ▪️ *प्रकरण में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 02 अपचारी बालकों को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया है।* ▪️ *मवेशियों सहित परिवहन में प्रयुक्त पिकअप, स्कॉर्पियो एवं मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई*। संक्षिप्त विवरण दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना उतई पुलिस को मवेशियों को अवैध रूप से परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम पुरई स्थित नर्सरी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान मैक्सिमा पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PF 6904 में 03 नग भैंस मवेशी पाए गए। मवेशियों के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। मौके पर स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 04 HD 1564 तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LB 1123 भी पाए गए। पुलिस द्वारा मौके से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 02 अपचारी बालकों को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। बरामद मवेशियों का पशु चिकित्सा अधिकारी से परीक्षण कराया जाकर नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की गई। प्रकरण में मवेशियों के परिवहन के स्रोत, गंतव्य तथा इस गतिविधि में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है। फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध

करने का तरीका) प्रारंभिक जांच में मवेशियों को वाहन के माध्यम से बिना वैध दस्तावेज अथवा अनुमति के परिवहन किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घेराबंदी कर परिवहन में प्रयुक्त वाहनों एवं मवेशियों को कब्जे में लिया गया। घटना स्थल नर्सरी के पास, ग्राम पुरई, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. कमल गिरी गोस्वामी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आदर्श नगर उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 2. जीमू गोस्वामी उर्फ संजू गोस्वामी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बावापारा, आदर्श नगर उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 3. कमलेश गिरी गोस्वामी, उम्र 35 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 4. करन गिरी गोस्वामी, उम्र 19 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग। 5. टोमन यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 6. जागेश्वर सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 7. 02 अपचारी बालक — विधि अनुसार अभिरक्षा में। जप्त सामग्री 1. 03 नग भैंस मवेशी। 2. मैक्सिमा पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PF 6904। 3. स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 04 HD 1564। 4. मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LB 1123। अपराध क्रमांक एवं धाराएं अपराध क्रमांक 428/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना उतई पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई तथा मवेशियों एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मवेशियों के अवैध परिवहन अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। —0000—

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोलियारी में अनियमितता पर लाइसेंस निलंबित, दो पर विक्रय प्रतिबंध, गुणवत्तायुक्त कीटनाशी एवं उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई धमतरी। जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक एवं उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, अधिक दर पर विक्रय और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में उप संचालक कृषि के नेतृत्व में गठित निरीक्षण दल द्वारा जिले के सहकारी संस्थानों एवं निजी उर्वरक-कीटनाशक विक्रय परिसरों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिनों जिले के विभिन्न विकासखण्डों में सहकारी संस्थाओं सहित दर्जनों निजी विक्रय परिसरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड धमतरी के मेसर्स मधु कृषि केन्द्र, कोलियारी में अनियमितता पाए जाने पर उप संचालक कृषि द्वारा संबंधित विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं मेसर्स गंगबेर कृषि केन्द्र, अछोटा तथा मेसर्स शिवम ट्रेडर्स, खरेंगा में अनियमितता पाए जाने पर विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त मेसर्स अनल एग्रो एजेंसी दानीटोला, मेसर्स हिमांशु कृषि केन्द्र कोलियारी, मेसर्स धमतरी कृषि केन्द्र भोयना, मां कर्मा कृषि केन्द्र भटगांव, मेसर्स साहू ट्रेडर्स अकलाडोंगरी, मेसर्स किसान मितान कोलियारी, मेसर्स सिन्हा कृषि केन्द्र कोलियारी एवं मेसर्स हर्षिका कृषि केन्द्र कोलियारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में उर्वरक एवं कीटनाशक की उपलब्धता, भंडारण, वितरण, विक्रय दर तथा गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर सामग्री बेचने, बिना बिल विक्रय करने, स्टॉक में अनियमितता अथवा गुणवत्ता संबंधी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। सुधारात्मक रवैया नहीं अपनाने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस को निलंबित अथवा निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। कृषकों से अपील की गई है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशक की खरीदी सहकारी संस्थाओं अथवा अधिकृत निजी विक्रय केंद्रों से ही करें। सामग्री की खरीदी शासन द्वारा निर्धारित दर पर करें तथा प्रत्येक खरीदी का पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। किसी विक्रेता द्वारा अधिक दर पर विक्रय, कालाबाजारी, बिना बिल बिक्री, गुणवत्ता में संदेह अथवा अन्य अनियमितता किए जाने की स्थिति में निकटतम कृषि कार्यालय को तत्काल सूचना दें। विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई की जाएगी।
    2
    कोलियारी में अनियमितता पर लाइसेंस निलंबित,  दो पर विक्रय प्रतिबंध, गुणवत्तायुक्त कीटनाशी एवं उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई
धमतरी। जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक एवं उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, अधिक दर पर विक्रय और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में उप संचालक कृषि के नेतृत्व में गठित निरीक्षण दल द्वारा जिले के सहकारी संस्थानों एवं निजी उर्वरक-कीटनाशक विक्रय परिसरों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिनों जिले के विभिन्न विकासखण्डों में सहकारी संस्थाओं सहित दर्जनों निजी विक्रय परिसरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड धमतरी के मेसर्स मधु कृषि केन्द्र, कोलियारी में अनियमितता पाए जाने पर उप संचालक कृषि द्वारा संबंधित विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं मेसर्स गंगबेर कृषि केन्द्र, अछोटा तथा मेसर्स शिवम ट्रेडर्स, खरेंगा में अनियमितता पाए जाने पर विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।
इसके अतिरिक्त मेसर्स अनल एग्रो एजेंसी दानीटोला, मेसर्स हिमांशु कृषि केन्द्र कोलियारी, मेसर्स धमतरी कृषि केन्द्र भोयना, मां कर्मा कृषि केन्द्र भटगांव, मेसर्स साहू ट्रेडर्स अकलाडोंगरी, मेसर्स किसान मितान कोलियारी, मेसर्स सिन्हा कृषि केन्द्र कोलियारी एवं मेसर्स हर्षिका कृषि केन्द्र कोलियारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में उर्वरक एवं कीटनाशक की उपलब्धता, भंडारण, वितरण, विक्रय दर तथा गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर सामग्री बेचने, बिना बिल विक्रय करने, स्टॉक में अनियमितता अथवा गुणवत्ता संबंधी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। सुधारात्मक रवैया नहीं अपनाने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस को निलंबित अथवा निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। कृषकों से अपील की गई है कि वे उर्वरक एवं कीटनाशक की खरीदी सहकारी संस्थाओं अथवा अधिकृत निजी विक्रय केंद्रों से ही करें। सामग्री की खरीदी शासन द्वारा निर्धारित दर पर करें तथा प्रत्येक खरीदी का पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। किसी विक्रेता द्वारा अधिक दर पर विक्रय, कालाबाजारी, बिना बिल बिक्री, गुणवत्ता में संदेह अथवा अन्य अनियमितता किए जाने की स्थिति में निकटतम कृषि कार्यालय को तत्काल सूचना दें। विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व PCC कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर 7 घंटे तक जांच . धमतरी। कथित ₹3,000 करोड़ के छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को धमतरी में पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर कार्रवाई की। ईडी की टीम ने करीब सात घंटे तक परिसर में दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच पूरी होने के बाद टीम कुछ आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर रवाना हुई। हालांकि, ईडी की ओर से आधिकारिक रूप से यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि कौन-कौन से दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार के कार्यकाल में कथित रूप से एक संगठित सिंडिकेट के माध्यम से शराब कारोबार में अनियमितताएं हुईं और इससे बड़ी मात्रा में अवैध धन का प्रवाह हुआ। ईडी इसी कथित मनी ट्रेल और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इस मामले में रामगोपाल अग्रवाल को ईडी पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी अब विभिन्न स्थानों से प्राप्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व PCC कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर 7 घंटे तक जांच
.
धमतरी। कथित ₹3,000 करोड़ के छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को धमतरी में पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर कार्रवाई की। ईडी की टीम ने करीब सात घंटे तक परिसर में दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच पूरी होने के बाद टीम कुछ आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर रवाना हुई। हालांकि, ईडी की ओर से आधिकारिक रूप से यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि कौन-कौन से दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
जांच एजेंसी का आरोप है कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार के कार्यकाल में कथित रूप से एक संगठित सिंडिकेट के माध्यम से शराब कारोबार में अनियमितताएं हुईं और इससे बड़ी मात्रा में अवैध धन का प्रवाह हुआ। ईडी इसी कथित मनी ट्रेल और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि इस मामले में रामगोपाल अग्रवाल को ईडी पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी अब विभिन्न स्थानों से प्राप्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • कवर्धा जिले में दो दिनों में 20 गौ माता की मौत कवर्धा जिला मुख्यालय कलेक्टर दफ्तर में सुनील केसरवानी बैठे अनशन पर कवर्धा जिले में दो दिनों में 20 गौ माता की मौत कवर्धा जिला मुख्यालय कलेक्टर दफ्तर में सुनील केसरवानी बैठे अनशन पर सुनील के केशरवानी ने कहा कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों के कारण दो दिनों में 20 गायों की हुई है। मौत.. #गौमाता #ट्रेंडिंग #leteshnews
    1
    कवर्धा जिले में दो दिनों में 20 गौ माता की मौत कवर्धा जिला मुख्यालय कलेक्टर दफ्तर में  सुनील केसरवानी बैठे अनशन पर
कवर्धा जिले में दो दिनों में 20 गौ माता की मौत कवर्धा जिला मुख्यालय कलेक्टर दफ्तर में  सुनील केसरवानी बैठे अनशन पर सुनील के केशरवानी ने कहा कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों के कारण दो दिनों में 20 गायों की हुई है। मौत..
#गौमाता #ट्रेंडिंग #leteshnews
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    5 hrs ago
  • कवर्धा में बड़ा हादसा टला, सांडों की लड़ाई में स्कूटी सवार महिला गिरी Kawardha News कवर्धा में बड़ा हादसा टला, सांडों की लड़ाई में स्कूटी सवार महिला गिरी कवर्धा। जय स्तंभ चौक के पास आज उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब दो-तीन सांड अचानक आपस में लड़ने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी सवार महिला सांडों की चपेट में आ गई और सड़क पर गिर गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला की मदद की। राहत की बात यह रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई। सांडों की लड़ाई और महिला के गिरने का पूरा घटनाक्रम मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
    1
    कवर्धा में बड़ा हादसा टला, सांडों की लड़ाई में स्कूटी सवार महिला गिरी Kawardha News 
कवर्धा में बड़ा हादसा टला, सांडों की लड़ाई में स्कूटी सवार महिला गिरी
कवर्धा। जय स्तंभ चौक के पास आज उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब दो-तीन सांड अचानक आपस में लड़ने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी सवार महिला सांडों की चपेट में आ गई और सड़क पर गिर गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला की मदद की। राहत की बात यह रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई। सांडों की लड़ाई और महिला के गिरने का पूरा घटनाक्रम मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • pata chale to sampark kare 🙏
    1
    pata chale to sampark kare 🙏
    user_Chhota don Don
    Chhota don Don
    भाटापारा, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा मार्ग पर अश्लील डांस का विरोध, आस्था की यात्रा में मर्यादा बनाए रखने की मांग बिहार से देवघर जा रही कांवड़ यात्रा के रास्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में यात्रा मार्ग पर अश्लील डांस होता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मौके पर इसका विरोध किया। उसका कहना है कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति और श्रद्धा से जुड़ी धार्मिक यात्रा है, इसलिए यात्रा मार्ग पर इस तरह की गतिविधियों से बचना चाहिए। वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आयोजनों में मर्यादा और अनुशासन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नोट: उपलब्ध वीडियो में डांस की गतिविधि दिखाई दे रही है, लेकिन वीडियो की सटीक तारीख और लोकेशन की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
    1
    कांवड़ यात्रा मार्ग पर अश्लील डांस का विरोध, आस्था की यात्रा में मर्यादा बनाए रखने की मांग
बिहार से देवघर जा रही कांवड़ यात्रा के रास्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में यात्रा मार्ग पर अश्लील डांस होता दिखाई दे रहा है।
इसी दौरान एक व्यक्ति ने मौके पर इसका विरोध किया। उसका कहना है कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति और श्रद्धा से जुड़ी धार्मिक यात्रा है, इसलिए यात्रा मार्ग पर इस तरह की गतिविधियों से बचना चाहिए।
वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आयोजनों में मर्यादा और अनुशासन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
नोट: उपलब्ध वीडियो में डांस की गतिविधि दिखाई दे रही है, लेकिन वीडियो की सटीक तारीख और लोकेशन की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    13 hrs ago
  • धमतरी में ED की बड़ी दबिश, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के घर छापा धमतरी।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2400 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच अब धमतरी तक पहुंच गई है। आज सुबह करीब 6 बजे ED की टीम ने धमतरी में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, दो गाड़ियों में पहुंची ED की करीब 8 सदस्यीय टीम ने घर के अंदर पहुंचकर जांच शुरू की और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, टीम दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। रामगोपाल अग्रवाल का नाम शराब घोटाले के साथ-साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े मामलों की जांच में भी सामने आता रहा है। हालांकि, इन मामलों में सामने आए आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत की प्रक्रिया के बाद ही होगा। इधर, ED की कार्रवाई की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। कांग्रेस का आरोप है कि रामगोपाल अग्रवाल पहले से जेल में हैं, ऐसे में उनके घर पर कार्रवाई कर परिवार को परेशान किया जा रहा है। पार्टी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए यह भी सवाल उठाया कि दूसरे कथित घोटालों में ED की कार्रवाई क्यों नहीं होती। वहीं, कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी नेताओं को इसी तरह निशाना बनाया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और ED कार्यालय के घेराव जैसे कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या रामगोपाल अग्रवाल के घर की जांच से शराब घोटाले में कोई नया कनेक्शन सामने आएगा? या फिर धमतरी में ED की यह कार्रवाई एक बार फिर सियासी घमासान की वजह बनेगी.
    4
    धमतरी में ED की बड़ी दबिश, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के घर छापा
धमतरी।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2400 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच अब धमतरी तक पहुंच गई है। आज सुबह करीब 6 बजे ED की टीम ने धमतरी में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, दो गाड़ियों में पहुंची ED की करीब 8 सदस्यीय टीम ने घर के अंदर पहुंचकर जांच शुरू की और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, टीम दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। रामगोपाल अग्रवाल का नाम शराब घोटाले के साथ-साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े मामलों की जांच में भी सामने आता रहा है। हालांकि, इन मामलों में सामने आए आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत की प्रक्रिया के बाद ही होगा। इधर, ED की कार्रवाई की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। कांग्रेस का आरोप है कि रामगोपाल अग्रवाल पहले से जेल में हैं, ऐसे में उनके घर पर कार्रवाई कर परिवार को परेशान किया जा रहा है। पार्टी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए यह भी सवाल उठाया कि दूसरे कथित घोटालों में ED की कार्रवाई क्यों नहीं होती। वहीं, कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी नेताओं को इसी तरह निशाना बनाया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और ED कार्यालय के घेराव जैसे कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या रामगोपाल अग्रवाल के घर की जांच से शराब घोटाले में कोई नया कनेक्शन सामने आएगा? या फिर धमतरी में ED की यह कार्रवाई एक बार फिर सियासी घमासान की वजह बनेगी.
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • आरजी कार हत्याकांड की दूसरी बरसी पर अभया की मां रत्ना देबनाथ ने दावा किया है आरजी कार हत्याकांड की दूसरी बरसी पर अभया की मां रत्ना देबनाथ ने दावा किया है कि उनकी बेटी का बलात्कार नहीं बल्कि हत्या की गई थी। इससे यह संकेत मिलता है कि आम जनता को इतने समय तक गुमराह किया गया था। जब सत्ता के आगे सच हार जाए, तो सवाल सिर्फ़ अपराध का नहीं होता… सवाल ज़मीर का होता है। एक बेटी की मौत पर कहानियाँ नहीं, सच चाहिए। और न्याय चाहिए चाहे उसके सामने कोई भी हो।
    1
    आरजी कार हत्याकांड की दूसरी बरसी पर अभया की मां रत्ना देबनाथ ने दावा किया है
आरजी कार हत्याकांड की दूसरी बरसी पर अभया की मां रत्ना देबनाथ ने दावा किया है कि उनकी बेटी का बलात्कार नहीं बल्कि हत्या की गई थी। इससे यह संकेत मिलता है कि आम जनता को इतने समय तक गुमराह किया गया था।
जब सत्ता के आगे सच हार जाए,
तो सवाल सिर्फ़ अपराध का नहीं होता…
सवाल ज़मीर का होता है।
एक बेटी की मौत पर
कहानियाँ नहीं, सच चाहिए।
और न्याय चाहिए
चाहे उसके सामने कोई भी हो।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.