logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दिवेर विजय महोत्सव के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित* *दिवेर विजय महोत्सव के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित* खैरथल हीरालाल भूरानी राजकीय महाविद्यालय, खैरथल में दिवेर विजय महोत्सव–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “विजयी योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप” रखा गया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा, तिजारा, बीबीरानी, खैरथल एवं मुंडावर सहित गीता देवी डिग्री कॉलेज तथा एसवीआर कॉलेज, भिवाड़ी के कुल 21 प्रतिभागियों ने सहभागिता करते हुए विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रनिष्ठा एवं कुशल प्रशासनिक दृष्टिकोण को अपने वक्तव्यों का आधार बनाया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा के डॉ. मनोज चौपड़ा, राजकीय महाविद्यालय तिजारा की प्रियंका गुप्ता, राजकीय महाविद्यालय मुंडावर के नूरजमान खान तथा राजकीय महाविद्यालय खैरथल के डॉ. जाकिर हुसैन ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय खैरथल की सानिया ने, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा की दीपिका और तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय खैरथल की नेहा ने प्राप्त किया। ये सभी विद्यार्थी खैरथल-तिजारा जिले का प्रतिनिधित्व जयपुर में 17 और 18 सितम्बर को होने वाले सम्भाग स्तर के कार्यक्रम में करेंगे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. महेश गोठवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रभावी भाषण के लिए आवश्यक बिंदुओं एवं भाषण-कौशल की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल वर्मा ने किया, जबकि डॉ. दीपक चंदवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजवीर सिंह मीणा, डॉ. सरस्वती मीणा, आशीष शर्मा, विक्रम सिंह, तरुण यादव एवं विकाश ने सहयोग प्रदान किया।

1 day ago
user_Hiralal Bhurani
Hiralal Bhurani
Advertising agency खैरथल, अलवर, राजस्थान•
1 day ago
68efbee6-7f51-4b70-9503-6e28896d27a9

*दिवेर विजय महोत्सव के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित* *दिवेर विजय महोत्सव के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित* खैरथल हीरालाल भूरानी राजकीय महाविद्यालय, खैरथल में दिवेर विजय महोत्सव–2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “विजयी योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में महाराणा प्रताप” रखा गया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा, तिजारा, बीबीरानी, खैरथल एवं मुंडावर सहित गीता देवी डिग्री कॉलेज तथा एसवीआर कॉलेज, भिवाड़ी के कुल 21 प्रतिभागियों ने सहभागिता करते हुए विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने महाराणा प्रताप

ea5b094a-05c7-4ea2-ba31-75a83eea5a38

के शौर्य, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रनिष्ठा एवं कुशल प्रशासनिक दृष्टिकोण को अपने वक्तव्यों का आधार बनाया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा के डॉ. मनोज चौपड़ा, राजकीय महाविद्यालय तिजारा की प्रियंका गुप्ता, राजकीय महाविद्यालय मुंडावर के नूरजमान खान तथा राजकीय महाविद्यालय खैरथल के डॉ. जाकिर हुसैन ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय खैरथल की सानिया ने, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय टपूकड़ा की दीपिका और तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय खैरथल की नेहा ने प्राप्त किया। ये सभी विद्यार्थी खैरथल-तिजारा जिले का प्रतिनिधित्व जयपुर में 17 और 18 सितम्बर को होने वाले सम्भाग स्तर

8f613185-6a12-4a6e-aa21-ce9c33b06798

के कार्यक्रम में करेंगे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. महेश गोठवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रभावी भाषण के लिए आवश्यक बिंदुओं एवं भाषण-कौशल की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल वर्मा ने किया, जबकि डॉ. दीपक चंदवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजवीर सिंह मीणा, डॉ. सरस्वती मीणा, आशीष शर्मा, विक्रम सिंह, तरुण यादव एवं विकाश ने सहयोग प्रदान किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खैरथल से ओम प्रकाश रोघा ने कांग्रेस से सभापति के लिए किया नामांकन
    1
    खैरथल से ओम प्रकाश रोघा ने कांग्रेस से सभापति के लिए किया नामांकन
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की बाडा बंदी का भाजपा पर लगाया आरोप। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कोटा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
    1
    अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की बाडा बंदी का भाजपा पर लगाया आरोप।
क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कोटा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Local News Reporter तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • फोन पे, गूगल पे से पेमेंट पर पैसा लगेगा ? देखिये किसका कितना लगेगा...... #UPI #NPCI #DigitalPayment
    1
    फोन पे, गूगल पे से पेमेंट पर पैसा लगेगा ? 
देखिये किसका कितना लगेगा......
#UPI #NPCI #DigitalPayment
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रेवाड़ी में DMC के सामने खुली नगर परिषद की पोल: पार्षदों में बताइए शहर के बदहाली बोलने अगली जांच तक पूरा होना चाहिए काम। भाड़ावास गेट की हालत से अवगत कराते शहर के लोग।* रेवाड़ी में डीएमसी प्रदीप अहलावत ने कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को पहली बार नगर पार्षदों के साथ बैठक की। यह बैठक महज परिचय तक सीमित नहीं रही। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं डीएमसी के सामने रखीं और नगर परिषद के कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी शिकायतें कीं। सफाई व्यवस्था और घर-घर कचरा उठाने से लेकर भरी नालियां, सड़कों में गड्ढे और भाड़ावास गेट की समस्याओं तक कई मुद्दे उठाए गए। पार्षदों का कहना था कि शहर के कई वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते और घर-घर से कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी कई जगह नियमित नहीं आतीं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा नालियों की सफाई नहीं होने, सड़कों की खराब हालत और बेसहारा गौवंश की समस्या से भी डीएमसी को अवगत कराया गया।
    1
    रेवाड़ी में DMC के सामने खुली नगर परिषद की पोल: पार्षदों में बताइए शहर के बदहाली बोलने अगली जांच तक पूरा होना चाहिए काम।
भाड़ावास गेट की हालत से अवगत कराते शहर के लोग।*
रेवाड़ी में डीएमसी प्रदीप अहलावत ने कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को पहली बार नगर पार्षदों के साथ बैठक की। यह बैठक महज परिचय तक सीमित नहीं रही। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं डीएमसी के सामने रखीं और नगर परिषद के कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी शिकायतें कीं। सफाई व्यवस्था और घर-घर कचरा उठाने से लेकर भरी नालियां, सड़कों में गड्ढे और भाड़ावास गेट की समस्याओं तक कई मुद्दे उठाए गए।
पार्षदों का कहना था कि शहर के कई वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते और घर-घर से कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी कई जगह नियमित नहीं आतीं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा नालियों की सफाई नहीं होने, सड़कों की खराब हालत और बेसहारा गौवंश की समस्या से भी डीएमसी को अवगत कराया गया।
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    1 hr ago
  • पुरानी रंजिश में मेडिकल स्टोर पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी पुरानी रंजिश में मेडिकल स्टोर पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी नूंह। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुन्हाना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में शिकायत के आधार पर पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में एक पक्ष के सलमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं उनके बेटे परवेज आलम को भी चोटें आई हैं । इसके अलावा इस मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष से भी एक युवक को भी चोट आयी है, जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया है । मामले में पुनहाना शहर थाना पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
    1
    पुरानी रंजिश में मेडिकल स्टोर पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी 
पुरानी रंजिश में मेडिकल स्टोर पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी 
नूंह। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुन्हाना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में शिकायत के आधार पर पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में एक पक्ष के सलमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं उनके बेटे परवेज आलम को भी चोटें आई हैं । इसके अलावा इस मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष से भी एक युवक को भी चोट आयी है, जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया है । मामले में पुनहाना शहर थाना पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
    user_Zahir Khan Journalist
    Zahir Khan Journalist
    Court reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • कोटपूतली_बहरोड़ जिले के बागावास चौरासी परमानंद धाम के रात्रि में हजारों की संख्या में पदयात्रा पहुंची
    1
    कोटपूतली_बहरोड़ जिले के बागावास चौरासी परमानंद धाम के रात्रि में हजारों की संख्या में पदयात्रा पहुंची
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-अध्यापक और कमांडो टीम सड़कों पर उतरे, CM के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन नूंह जिले के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) छात्र, अध्यापक और कमांडो टीम बुधवार को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने पलवल टी पॉइंट से लघु सचिवालय तक मार्च निकाला और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। बता दें कि, इस दौरान समाजसेवी हिदायत कमांडो ने स्थानीय नेता और जिला प्रशासन पर आरोप लगाए। बाद में लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
    1
    मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-अध्यापक और कमांडो टीम सड़कों पर उतरे, CM के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
नूंह जिले के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) छात्र, अध्यापक और कमांडो टीम बुधवार को अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने पलवल टी पॉइंट से लघु सचिवालय तक मार्च निकाला और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। बता दें कि, इस दौरान समाजसेवी हिदायत कमांडो ने स्थानीय नेता और जिला प्रशासन पर आरोप लगाए। बाद में लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • खैरथल नगर परिषद से विक्रम उर्फ विक्की चौधरी ने किया सभापति के लिए नामांकन
    1
    खैरथल नगर परिषद से विक्रम उर्फ विक्की चौधरी ने किया सभापति के लिए नामांकन
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.