नगर निगम, सीतामढ़ी में जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में कथित अनियमितता का मामला प्रकाश में आने पर की गई आवश्यक कार्रवाई। नगर क्षेत्र के निवासी श्री सद्दाम राइन द्वारा अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम में आवेदन दिया गया था। इस क्रम में श्री राइन ने आरोप लगाया कि वसूली सिपाही दिनेश कुमार उर्फ बबलू तिवारी द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत करने के एवज में अवैध राशि की मांग की गई। उक्त संबंध में श्री राइन द्वारा जिलाधिकारी, सीतामढ़ी को शिकायत प्रस्तुत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता एवं संबंधित कर्मी को तलब किया तथा दोनों पक्षों से विस्तृत पूछताछ की। प्रारंभिक जांच एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला सत्य प्रतीत होने पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जिलाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) को विभागीय जांच का दायित्व सौंपते हुए निर्देशित किया गया है कि नगर निगम से संबंधित ऐसे सभी मामलों/शिकायतों की सघन एवं निष्पक्ष जांच कर विस्तृत जांच प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जन्म प्रमाण पत्र सहित किसी भी नागरिक सेवा के लिए निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह एवं समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- Post by Expose sitamarhi1
- विधानसभा में गरजे विधायक अमित कुमार रानू, किसानों के हक में उठाई बुलंद आवाज शिवहर के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अमित कुमार रानू ने विधानसभा में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को मजबूती से उठाया। बेलसंड, तरियानी और परसौनी प्रखंड के किसानों के जमीन अधिग्रहण मुआवजा, फसल क्षति मुआवजा और लंबित सहायता राशि जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के किसानों को उम्मीद है कि इस पहल से उनकी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और उन्हें न्याय मिलेगा। #AmitKumarRanu #Belsand #Shivhar #KisanKiAwaaz #FarmersIssue #BiharPolitics #Vidhansabha #KisanAdhikar #Taraiyani #Parsauni1
- 🙏 जय श्री राम 🙏 माँ विणा वादिनी विवाह मंडली (उद्यम पंजीकरण संख्या : UDYAM-BR-23-0106397) श्रद्धा • संस्कार • भव्य आयोजन हमारे द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम— हनुमान आराधना अष्टयाम कार्यक्रम नवह पाठ राम विवाह महोत्सव शिव विवाह महोत्सव सतवार पाठ जागरण एवं भजन-कीर्तन मंचीय प्रस्तुति (रामायण / शिव लीला / कृष्ण लीला) धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तर काण्ड कथा ग्राम एवं नगर — प्रत्येक स्थान पर उपलब्ध अनुभवी कलाकारों द्वारा मर्यादित प्रस्तुति आज ही बुकिंग कराएँ मो. 95186 04235 आपकी आस्था — हमारी जिम्मेदारी माँ विणा वादिनी विवाह मंडली1
- ye dekhiye mar hua jamkar1
- लीची अनुसंधान केंद्र, मुसहरी में प्रमंडल स्तरीय बागवानी महोत्सव 2026 का भव्य आगाज, आधुनिक तकनीक से रूबरू हुए किसान *प्रमंडलीय आयुक्त ने किया उद्घाटन, वैज्ञानिक खेती और नवाचार पर विशेष जोर* *बागवानी महोत्सव बना किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र, किसानों में भारी उत्साह* जयचंद्र कुमार राज्य सचिव बिहार दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार मुजफ्फरपुर 17 फरवरी, 2026 प्रमंडल स्तरीय बागवानी महोत्सव 2026 का भव्य एवं आकर्षक आयोजन लीची अनुसंधान केंद्र, मुसहरी में किया गया। तीन दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को तिरहुत प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया और बड़ी संख्या में किसान, गार्डनर एवं पुष्प प्रेमी कार्यक्रम में शामिल हुए।उद्घाटन के उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए 10 स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों एवं तकनीकों की जानकारी ली तथा उपस्थित किसानों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से अपील की कि वे महोत्सव में उपलब्ध तकनीकी जानकारी और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें।महोत्सव में सामान्य रूप से उत्पादित फल, फूल एवं सब्जियों के साथ-साथ पॉली हाउस में उत्पादित शिमला मिर्च, मशरूम, शहद, पान के पत्ते तथा जाड़े के मौसमी फूलों के पौधों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। आधुनिक तकनीक से तैयार इन उत्पादों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। पॉली हाउस में उगाई गई सब्जियों की गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग को देखकर किसान उत्साहित नजर आए। इस बार महोत्सव में कुल 15 वर्गों की विभिन्न 46 शाखाओं में प्रदर्शन के लिए पंजीकरण आमंत्रित किए गए थे। पंजीकरण के आधार पर प्रमंडल के विभिन्न जिलों से कृषकों, गार्डनरों एवं पुष्प प्रेमियों द्वारा कुल 46 प्रदर्शन दर्ज किए गए हैं। सामान्य रूप से उत्पादित सब्जी वर्ग में सर्वाधिक पंजीकरण प्राप्त हुआ है, जिससे स्पष्ट है कि किसान सब्जी उत्पादन की उन्नत विधियों में विशेष रुचि ले रहे हैं। महोत्सव में प्रदर्शित विभिन्न वर्गों एवं शाखाओं का मूल्यांकन वैज्ञानिकों की कमेटी द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग की प्रत्येक शाखा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः ₹3000, ₹2000 एवं ₹1500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। आयोजकों का मानना है कि इससे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन होगा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान फल, फूल, सब्जी, पान, मखाना एवं शहद जैसी फसलों की वैज्ञानिक खेती से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञ किसानों को उन्नत बीज, पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, ड्रिप सिंचाई, पॉली हाउस तकनीक और मूल्य संवर्धन के उपायों के बारे में मार्गदर्शन दे रहे हैं। साथ ही नई-नई तकनीकों के उपयोग से उत्पादन बढ़ाने एवं लागत घटाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। तीन दिवसीय इस बागवानी महोत्सव का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना, उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा उत्पादों के बेहतर विपणन की संभावनाओं से अवगत कराना है। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। आयोजन समिति को उम्मीद है कि यह महोत्सव प्रमंडल में उद्यानिकी के विकास को नई दिशा देगा और किसानों की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।1
- Darbhanga में क्रिकेट का महामुकाबला: 241 रन ठोक मुड़िया 11 बनी चैंपियन, 110 रन से फाइनल जीत ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब! #darbhangadiaries #darbhanga_mithila #darbhanga #DarbhangaNews #cricket #cricketlovers #cricketfans #tennis #tennistournament #tennisplayer #tennislife #cricketnews #cricketfever1
- Post by LIVE CITY DARBHANGA1
- Post by Expose sitamarhi1