कामिल पाशा ने समर्थकों से किया संवाद, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर अमरोहा। थाना डिडौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनपुर में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता कामिल पाशा उर्फ बब्बू ने पहुंचकर अपने समर्थकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर समर्थकों से चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। कामिल पाशा ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। साथ ही क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है। जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए आधी रात में भी हाजिर रहने की बात कही। कामिल पाशा के संवाद कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने उनका स्वागत किया और पार्टी को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में अब्दुल कलाम, अभिनय चौधरी, परवेज जफर, ठेकेदार एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य उस्मान अली, पूर्व प्रधान फरोगे नजम, फैज अली पाशा समेत कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रीय राजनीति और संगठन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई।
कामिल पाशा ने समर्थकों से किया संवाद, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर अमरोहा। थाना डिडौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनपुर में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेता कामिल पाशा उर्फ बब्बू ने पहुंचकर अपने समर्थकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर समर्थकों से चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या
में स्थानीय समर्थक और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। कामिल पाशा ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। साथ ही क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए
हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है। जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए आधी रात में भी हाजिर रहने की बात कही। कामिल पाशा के
संवाद कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने उनका स्वागत किया और पार्टी को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में अब्दुल कलाम, अभिनय चौधरी, परवेज जफर, ठेकेदार एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य उस्मान अली, पूर्व प्रधान फरोगे नजम, फैज अली पाशा समेत कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रीय राजनीति और संगठन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई।
- अमरोहा में चुनावी प्रचार का अनोखा अंदाज!सिर पर पराली रख महिला के घर पहुंचे पूर्व विधायक मदन चौहान, वीडियो वायरल अमरोहा में चुनावी प्रचार का अनोखा अंदाज!सिर पर पराली रख महिला के घर पहुंचे पूर्व विधायक मदन चौहान, वीडियो वायरल नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक मदन चौहान का अनोखा अंदाज कैमरे में कैद हुआ। वायरल वीडियो में वह सिर पर पराली रखकर महिला के घर जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई। लोग इस तस्वीर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।1
- जमीन के लालच में बड़े भाई ने छोटे भाई की 6 लाख रुपए देखकर कराई हत्या अमरोहा जनपद की थाना आदमपुर पुलिस ने हत्या की घटना का 48 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है बताते चलें कि 11 सितंबर को वादी रूपराम ने सूचना दी थी कि उनके पुत्र जोगेन्द्र को तीन लोग घर से मोटरसाइकिल पर बुलाकर ले गए थे अगले दिन जोगेन्द्र का शव ग्राम औगारपुर में एक खेत में पड़ा मिला था सूचना पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी विवेचना में सामने आया कि मृतक के बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या की साजिश रची थी मृतक शराब का आदी था और जमीन बेचना चाहता था तथा परिवार से झगड़ा करता था इसी से परेशान होकर बड़े भाई ने तीन आरोपियों को 6 लाख रुपये का लालच देकर हत्या करवाई थी थाना आदमपुर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है1
- अमरोहा शहर में अवैध रूप से बनी दुकानों पर कार्रवाई सदर एसडीएम ने सभी दुकानों को किया सील अमरोहा शहर में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक ने नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास रोड पर बनी पांच अवैध दुकानों को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना नक्शा पास कराए की गई अवैध प्लाटिंग पर बनी इन दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की। इस दौरान एसडीएम ने चेतावनी दी और कहा कि जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। शहर में बिना नक्शा पास कराए हो रही अवैध प्लाटिंग पर जल्द ही अभियान चलाकर बुलडोजर चलाया जाएगा। एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक ने बताया कि अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई होती रहेगी।2
- आलमपुरी में तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ प्रारंभ, गांव की सुख-शांति के लिए आयोजन *आलमपुरी में तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ प्रारंभ, गांव की सुख-शांति के लिए आयोजन* *नौगावां सादात / अमरोहा।* तहसील क्षेत्र के ग्राम आलमपुरी में गांव की सुख-शांति व उन्नति के लिए तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों ने मिलजुल कर इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी का कल्याण हो, इसी कामना को लेकर सामूहिक रूप से रामायण पाठ का आयोजन कराया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस पाठ में गांव के सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि बुधवार को रामायण पाठ के समापन के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी ग्रामीण प्रसाद ग्रहण करेंगे। भंडारे में आसपास के गांवों के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।1
- श्री गणेशाय नम: कल हसनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान में श्री गणेश कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के पावन एवं भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। तत्पश्चात नगर में निकाली गई भगवान श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ऊषा शर्मा जी, प्रांत सह मंत्री विद्या भारती अक्षी अग्रवाल जी, भाजपा नेता मिठनलाल खड़गवंशी जी, जिला अध्यक्ष शोभित शर्मा जी, शीशपाल सिंह खड़गवंशी जी, चंकी सहदेव जी, लक्ष्य अग्रवाल जी, शुभम शर्मा जी, सौरभ अग्रवाल जी, यश वर्मा जी, मोहित ठाकुर जी, लोक शर्मा जी, विजय शर्मा जी, पूर्व सभासद प्रभास शर्मा जी, प्रियांशु श्रीवास्तव जी, हिमांशु शर्मा जी, जिला अध्यक्ष मयंक सक्सेना जी, कुशाग्र सक्सेना जी, शैंकी जी, अंकित यादव जी, आयुष मित्तल जी, यशवीर यादव जी, लक्ष्य ठाकुर जी, अभिषेक वर्मा जी, नितिन सक्सेना जी, अर्पित सक्सेना जी, अरविंद शर्मा जी, सीताराम यादव जी, शेखर वर्मा जी, अरुण मिश्रा जी, संदीप रस्तोगी जी, राजकुमार अग्रवाल जी, अनंत अग्रवाल जी, प्रशांत सक्सेना जी, दीपक सक्सेना जी, तरुण अग्रवाल जी, राहुल मित्तल जी, सूरज शर्मा जी, विवेक गौड़ जी, संजू शर्मा जी, डिबो वाले अनिल सक्सेना जी, उज्ज्वल सक्सेना जी, आरती शर्मा जी, राजीव शर्मा जी, अवनीश ठाकुर जी, आकाश अग्रवाल जी एवं प्रिंस अग्रवाल जी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित गणमान्यजन एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिले स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए श्री गणेश कल्याण सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🚩 गणपति बप्पा मोरया! 🚩 मंगलमूर्ति मोरया! 🙏 जय श्री गणेश! 🙏 #चन्द्रपाल_खड़गवंशी #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा421
- जनपद संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद पर ग्रामीणों ने विकास न करने के लगाए गंभीर आरोप और कहां इस गांव में अगर वोट मांगने आएंगे तो बाहर एक बोर्ड लगा देंगे जिस पर लिख देंगे सपा विधायक इकबाल महमूद का आना इस गांव में वर्जित है1
- अमरोहा में बाइक सवार हमलावरों ने कारपेंटर को मारी गोली,टहलने निकला था वाजिद अली,दोनों हमलावर गोली मारकर भागे अमरोहा में बाइक सवार हमलावरों ने कारपेंटर को मारी गोली,टहलने निकला था वाजिद अली,दोनों हमलावर गोली मारकर भागे, घायल को सीएचसी में कराया भर्ती,परिजनों ने किसी भी रंजिश से किया इनकार, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी,गजरौला थाना के जलालनगर मोहल्ले की घटना...1
- अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात घर से कुछ दूरी पर टहलने निकले एक कारपेंटर को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली युवक की दाईं जांघ में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। घायल युवक को रास्ते से गुजर रहे मोहल्ले के युवकों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गजरौला में कारपेंटर को बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली, मची सनसनी1