Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के कोंच नगर में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक बैटरी संचालित स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी से धुआं निकलने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, आसपास के दुकानदारों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, लहार निवासी इस्ताक मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे कोंच नगर के बाबू पैलेस के पास बाजार करने आए थे। उन्होंने अपनी बैटरी वाली स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी कर पास की दुकान से सामान लेने चले गए।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन के कोंच नगर में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक बैटरी संचालित स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी से धुआं निकलने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, आसपास के दुकानदारों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, लहार निवासी इस्ताक मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे कोंच नगर के बाबू पैलेस के पास बाजार करने आए थे। उन्होंने अपनी बैटरी वाली स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी कर पास की दुकान से सामान लेने चले गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई1
- उरई (जालौन) से खास बुंदेलखंडी खबर: आप देख रहे हैं बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ चैनल, बुंदेलखंड की आवाज। भैया हारो राम-राम समय चरण मा पहुंचे हम, हम आपको भैया पत्रकार अखिलेश सोनी जालौन से खबर सुनावत हन। यह हमार प्यारो बुंदेलखंड है, अउ बुंदेलखंड मा हमार जिला जालौन है। यह खबर हम आप तक पहुंचा रहे हैं जालौन से, जालौन उरई से। भैया, भारत रत्न की जयंती के मौके पे पूरा जिला जालौन मा जोश अउ उत्साह देखे कू मिलो। बाबा साहब के विचार “शिक्षित बनो, संगठित रहो अउ संघर्ष करो” कों संदेश लेके बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच अउ दलित डिग्निटी एंड जस्टिस सेंटर द्वारा डॉ. अम्बेडकर सम्मान यात्रा निकारी गई। ई यात्रा उरई के अम्बेडकर चौराहा से बिहान सुरू भई। सबै लोग जुट के बाबा साहब की मूर्ति पे माल्यार्पण करिन अउ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। “जय भीम–जय संविधान” के नारा लगावत 14 सदस्यन की टीम मोटरसाइकिलन पे सवार होके निकल पड़ी। यात्रा उरई से कोंच, जालौन, माधौगढ़ अउ कालपी तक पहुंची अउ फेर वापस उरई आके बड़ी सभा मा बदल गई। रास्ता मा जिधर-जिधर बाबा साहब की मूर्ति मिली, उहां रुक के माल्यार्पण कियो गओ। हर तहसील मा नुक्कड़ सभा करिके लोगन कू संविधान अउ अधिकारन के बारे मा जागरूक कियो गओ अउ प्रस्तावना पढ़वाई गई। वक्तन मा बताओ गओ कि बाबा साहब कों सपना तब पूरा होई जब समाज पढ़ो-लिखो अउ एकजुट रहो। कार्यक्रम मा अलग-अलग तहसीलन के जिम्मेदार लोगन अउ समाजसेवियन ने बढ़-चढ़ के भाग लियो अउ पूरा माहौल जय भीम के नारन से गूंज उठो। अंतिम बात: हमार बीच कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आओ हम संवत हन, सबसे पहले हम आपको बताय चाहत हन भैया हारो राम-राम। हमार बीच मौजूद कार्यकर्तन कहिन कि बाबा साहब के बताय रास्ता पर चलके ही समाज मा बराबरी अउ सम्मान मिल सकत है। अगर आप देखे चाहत हौ अउ ऐसे ही खबरन से जुड़े रहना चाहत हौ, तौ बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ चैनल कू सब्सक्राइब करो, फॉलो करो अउ कमेंट जरूर करो। यही रही पूरी खबर, जालौन उरई से भैया पत्रकार अखिलेश सोनी।1
- नोएडा में बवाल, 100 वाहन फूंके, 300 लोग गिरफ्तार... अब कैसे हैं हालात1
- Post by Bheem rajawat 96288004582
- भव्य और ऐतिहासिक रही अंबेडकर जयंती रैली, “जय भीम” के नारों से गूंजा महमूद नगर कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव माजरा महमूद नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा इलाका “जय भीम” के नारों से गूंज उठा। प्रकाशानंद महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में सुबह से ही भारी उत्साह देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। डीजे की धुन पर बाबा साहेब के सम्मान में गीत बजते रहे और लोगों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जहां जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरे माहौल में सामाजिक एकता, समानता और जागरूकता का संदेश साफ तौर पर देखने को मिला। पुलिस व्यवस्था: कार्यक्रम के दौरान कदौरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। उपनिरीक्षक सत्य नारायण सिंह, मानस मिश्रा, अजब सिंह, प्रमोद कुमार, योगेन्द्र कुमार और बृजेश राजपूत सहित पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अन्य व्यवस्थाएं: रैली के दौरान जगह-जगह जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। सहयोगी: इस आयोजन को सफल बनाने में राजकिशोर, पवन कुमार, सरलेश, वीरबाबू, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, शतेंद्र कुमार, कमल, नीलू, धीरज, नीरज, शैलभ, राजेंद्र, कल्लू, गौरव, श्याम, फूल सिंह, अरविंद कुमार उर्फ चुल्लू, राकेश कुमार, सुभाष, भारत सिंह, धरम भाई, राजा और निखिल चौधरी सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आउट्रो: यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि था, बल्कि समाज में समानता, एकता और जागरूकता का सशक्त संदेश भी दे गया।4
- जालौन। नगर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गों से विशाल रैली निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। सुबह से ही नगर में उत्सव का माहौल रहा। विभिन्न संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से रैली शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरती हुई नगर के प्रमुख चौराहों पर पहुंची। रैली में शामिल लोग “जय भीम” और “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर रहे थे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। डीजे और बैंड-बाजों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर का माहौल भक्ति और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन1
- उरई (जालौन) – डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर पूरे अप्रैल माह को “आंबेडकर माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच एवं दलित डिग्निटी एंड जस्टिस सेंटर द्वारा जिले की सभी पाँच तहसीलों में “डॉ. आंबेडकर सम्मान यात्रा” निकाली गई। यह यात्रा सुबह 8 बजे उरई स्थित डॉ. आंबेडकर चौराहे से शुरू हुई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और संविधान की प्रस्तावना के पाठ से हुई। इसके बाद “जय भीम – जय संविधान” के नारों के साथ 14 सदस्यीय टीम मोटरसाइकिलों पर सवार होकर यात्रा पर निकली। यात्रा का रूट उरई → कोंच → जालौन → माधौगढ़ → कालपी होते हुए पुनः उरई में समाप्त हुआ, जहां एक बड़ी रैली और सभा का आयोजन किया गया। प्रमुख गतिविधियां हर तहसील मुख्यालय पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया यात्रा मार्ग में जहां भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा मिली, वहां माल्यार्पण किया गया मुख्य संदेश यात्रा के दौरान बाबा साहब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो” को जन-जन तक पहुंचाया गया। आयोजन में शामिल प्रमुख लोग इस यात्रा में विभिन्न तहसीलों के कोऑर्डिनेटर एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें प्रदीप कुमार, सनेशराजा, उषा देवी, सचिन चौधरी, अनीता, सुरेंद्र, एड. निकहत परवीन, एड. अजय सिंह, एड. किरण मेहरा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। आयोजकों का उद्देश्य संस्था के संस्थापक/संयोजक एड. कुलदीप कुमार बौद्ध ने बताया कि: अप्रैल माह को “दलित हिस्ट्री मंथ” के रूप में मनाया जा रहा है जिले के 135 से अधिक गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की गई है इस रिपोर्ट को प्रशासन और सरकार को सौंपा जाएगा उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस सामाजिक जागरूकता अभियान से जुड़कर बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाएं।1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं दरअसल आज़ सीएचसी जालौन का महानिदेशक प्रशिक्षण स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश ने औचक निरीक्षण किया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1