logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंदी-उर्दू के साहित्यिक संगम के बीच चमका कासगंज का नाम हिंदी-उर्दू के साहित्यिक संगम के बीच चमका कासगंज का नाम गंजडुंडवारा के शिक्षक अलीम रजा को मिला राष्ट्रीय भाषा अवार्ड, गोल्ड मेडल से सम्मानित कासगंज/गंजडुंडवारा। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को नई दिल्ली स्थित गालिब इंस्टीट्यूट में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र के शिक्षक अलीम रजा को राष्ट्रीय भाषा अवार्ड से सम्मानित किया गया। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, भाषा नवाचार और नई पहलों के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें गोल्ड मेडल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मान मिलने से जिले के शिक्षकों एवं शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान समारोह कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ, इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। संघ के सरपरस्त प्रोफेसर जियाउर्रहमान सिद्दीकी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने हिंदी दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में हिंदी और उर्दू के ऐतिहासिक एवं साहित्यिक संगम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों भाषाओं ने भारतीय समाज और साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हरियाणा साहित्यिक एवं संस्कृति अकादमी के डॉ. जितेंद्र परवाज ने अपने शायराना अंदाज में हिंदी-उर्दू साहित्य की खूबसूरती और दोनों भाषाओं के आपसी संबंधों पर विचार रखे। वहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अरबी-फारसी विभाग की हेड प्रोफेसर सालेहा रशीद ने हिंदी साहित्य तथा उर्दू की महत्वपूर्ण साहित्यिक पुस्तकों और उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार विजेंद्र कुमार कसाना ने कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ द्वारा भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाषा के प्रचार-प्रसार और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के ऐसे प्रयास समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है राष्ट्रीय भाषा पुरस्कार कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वासिल अली गुर्जर ने राष्ट्रीय भाषा पुरस्कार की जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष ऐसे शिक्षकों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने भाषा एवं साहित्यिक गतिविधियों के शिक्षण, पाठ्यक्रम विकास, भाषा नवाचार, नई पहल, भाषा के प्रचार-प्रसार तथा सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर जियाउर्रहमान सिद्दीकी, प्रोफेसर सालेहा रशीद एवं डाइट प्रवक्ता चंदौली अजहर सईद ने शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया। इसी क्रम में पीएम श्री संविलियन विद्यालय अल्हैपुर, गंजडुंडवारा के शिक्षक अलीम रजा को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं भाषा के क्षेत्र में किए गए नवाचार और नई पहलों के लिए राष्ट्रीय भाषा अवार्ड (गोल्ड मेडल) प्रदान किया गया। उन्हें गोल्ड मेडल के साथ स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अलीम रजा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से उनके विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का नाम गौरवान्वित हुआ है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वासिल अली गुर्जर ने सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

1 day ago
user_Amit kumar
Amit kumar
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
966e723f-5392-493f-93a6-0b06344b2a7b

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कासगंज के मानपुर नगरिया में बिजली संकट से गुस्साए ग्रामीणों का मिर्जापुर पावर हाउस पर जोरदार प्रदर्शन, घंटों चले धरने के बाद लौटी बिजली कासगंज। जनपद के मानपुर नगरिया गांव में पिछले दो हफ्तों से चल रही भारी बिजली कटौती से तंग आकर ग्रामीणों ने बीती रात मिर्जापुर बिजली घर का घेराव किया। उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने के दावों के विपरीत, गांव में कई-कई घंटों तक अंधेरा छाया रहता है। भीषण गर्मी और बरसात के इस मौसम में बिजली न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अजीत चौहान के नेतृत्व में पावर हाउस पर धरना दिया। पुलिस और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद रात को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।इस पूरे घटनाक्रम के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: 15-20 दिनों से भारी कटौती: मानपुर नगरिया में पिछले 15-20 दिनों से लगातार बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। रात का अंधेरा और उमस: रोजाना शाम 7:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक बिजली पूरी तरह गुल रहती है। बरसात और गर्मी के मौसम में लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।सरकारी दावों की पोल: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के सख्त निर्देश हैं, लेकिन धरातल पर बिजली बहुत कम समय के लिए आ रही है। अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया: प्रदर्शन से पहले जब भाजपा नेता अजीत चौहान ने जूनियर इंजीनियर (JE) कुमारपाल और एसडीओ (SDO) से फोन पर बात की, तो किसी ने भी संतोषजनक जवाब या सटीक जानकारी नहीं दी, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। रात को घेराव और धरना: अधिकारियों के रवैये से नाराज होकर ग्रामीण रात करीब 10:30 बजे मिर्जापुर बिजली घर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस: हंगामे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नगरिया आशीष राय और 112 डायल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। दो घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई: पुलिस की मौजूदगी और ग्रामीणों के भारी दबाव के बाद, रात करीब 12:30 बजे बिजली विभाग ने आपूर्ति सुचारू की, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। यह लोग रहे मौजूद इस प्रदर्शन में अजीत चौहान, देवेंद्र सिंह³, मनोज भारद्वाज, सुनील सिंह सोलंकी, सौरभ ठाकुर, विजय यादव, अवधेश बघेल, डॉ. जितेंद्र बघेल उपस्थित रहे
    4
    कासगंज के मानपुर नगरिया में बिजली संकट से गुस्साए ग्रामीणों का मिर्जापुर पावर हाउस पर जोरदार प्रदर्शन, घंटों चले धरने के बाद लौटी बिजली
कासगंज। जनपद के मानपुर नगरिया गांव में पिछले दो हफ्तों से चल रही भारी बिजली कटौती से तंग आकर ग्रामीणों ने बीती रात मिर्जापुर बिजली घर का घेराव किया। उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने के दावों के विपरीत, गांव में कई-कई घंटों तक अंधेरा छाया रहता है। भीषण गर्मी और बरसात के इस मौसम में बिजली न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अजीत चौहान के नेतृत्व में पावर हाउस पर धरना दिया। पुलिस और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद रात को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।इस पूरे घटनाक्रम के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
15-20 दिनों से भारी कटौती: 
मानपुर नगरिया में पिछले 15-20 दिनों से लगातार बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं।
रात का अंधेरा और उमस:
रोजाना शाम 7:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक बिजली पूरी तरह गुल रहती है। बरसात और गर्मी के मौसम में लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।सरकारी दावों की पोल: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के सख्त निर्देश हैं, लेकिन धरातल पर बिजली बहुत कम समय के लिए आ रही है।
अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया:
प्रदर्शन से पहले जब भाजपा नेता अजीत चौहान ने जूनियर इंजीनियर (JE) कुमारपाल और एसडीओ (SDO) से फोन पर बात की, तो किसी ने भी संतोषजनक जवाब या सटीक जानकारी नहीं दी, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।
रात को घेराव और धरना:
अधिकारियों के रवैये से नाराज होकर ग्रामीण रात करीब 10:30 बजे मिर्जापुर बिजली घर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए।
मौके पर पहुंची पुलिस:
हंगामे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नगरिया आशीष राय और 112 डायल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
दो घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई: 
पुलिस की मौजूदगी और ग्रामीणों के भारी दबाव के बाद, रात करीब 12:30 बजे बिजली विभाग ने आपूर्ति सुचारू की, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। यह लोग रहे मौजूद इस प्रदर्शन में अजीत चौहान, देवेंद्र सिंह³, मनोज भारद्वाज, सुनील सिंह सोलंकी, सौरभ ठाकुर, विजय यादव, अवधेश बघेल, डॉ. जितेंद्र बघेल उपस्थित रहे
    user_Harish Chandra
    Harish Chandra
    Media house कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बाबा बागेश्वर धाम लोगों को समझा रहे हैं लेकिन नेता मान ही नहीं रहे हैं।
    1
    बाबा बागेश्वर धाम लोगों को समझा रहे हैं लेकिन नेता मान ही नहीं रहे हैं।
    user_Maulana Chand Miyan alvi barkati
    Maulana Chand Miyan alvi barkati
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कासगंज: कच्ची फसल कटवाने को लेकर किसानों में आक्रोश, ठेकेदार पर जबरन कटाई कराने का आरोप
    1
    कासगंज: कच्ची फसल कटवाने को लेकर किसानों में आक्रोश, ठेकेदार पर जबरन कटाई कराने का आरोप
    user_निरपेक्ष समाचार 24*7
    निरपेक्ष समाचार 24*7
    Local News Reporter सहवार, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुरादाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को हटाने का आदेश क्या जारी करा, आदेश जारी होने के बाद सरकारी जमीनों पर अवैध ढांचा बनाने वालों के पेट में पानी हो गया है, क्योंकि यह जमात सोच रही थी, कि सरकार भी इनकी रहेगी और सरकारी जमीन भी इनके बाप दादा लाई है।
    1
    मुरादाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को हटाने का आदेश क्या जारी करा, आदेश जारी होने के बाद सरकारी जमीनों पर अवैध ढांचा बनाने वालों के पेट में पानी हो गया है, क्योंकि यह जमात सोच रही थी, कि सरकार भी इनकी रहेगी और सरकारी जमीन भी इनके बाप दादा लाई है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गंगीरी थाना क्षेत्र के नारायनपुर बंबे पर स्थित नवीन राजकीय हाईस्कूल से अज्ञात चोर एलसीडी चुरा ले गए। चोरों ने हॉल का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह स्कूल खुलने पर घटना का पता चला। स्कूल की इंचार्ज अनुराधा ने बताया कि प्रधानाचार्य गरिमा छुट्टी पर हैं और स्कूल का प्रभार उनके पास है। मंगलवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचीं, तो हॉल का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दीवार पर लगी एलसीडी गायब थी। अनुराधा ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि स्कूल की ओर से तहरीर मिलने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना का जल्द खुलासा करने की कोशिश की जाएगी। वहीं, गंगीरी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित हैं। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर रोक लगाने की मांग की है।
    1
    गंगीरी थाना क्षेत्र के नारायनपुर बंबे पर स्थित नवीन राजकीय हाईस्कूल से अज्ञात चोर एलसीडी चुरा ले गए। चोरों ने हॉल का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह स्कूल खुलने पर घटना का पता चला।
स्कूल की इंचार्ज अनुराधा ने बताया कि प्रधानाचार्य गरिमा छुट्टी पर हैं और स्कूल का प्रभार उनके पास है। मंगलवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचीं, तो हॉल का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दीवार पर लगी एलसीडी गायब थी।
अनुराधा ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि स्कूल की ओर से तहरीर मिलने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना का जल्द खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।
वहीं, गंगीरी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित हैं। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर रोक लगाने की मांग की है।
    user_Deepak Kushwaha
    Deepak Kushwaha
    अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कासगंज नगर पालिका के मंदिर में पेंटर ने पोती कालिख! मेहनताना नहीं मिलने से नाराजगी का मामला
    1
    कासगंज नगर पालिका के मंदिर में पेंटर ने पोती कालिख! मेहनताना नहीं मिलने से नाराजगी का मामला
    user_निरपेक्ष समाचार 24*7
    निरपेक्ष समाचार 24*7
    Local News Reporter सहवार, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *लालची हिंदू* *📍मीरा रोड मुंबई में* *एक व्यक्ति ने अपना डेढ़ करोड़ का फ्लैट* एक मुस्लिम परिवार को किराए पर दिया था *अब वह मुस्लिम परिवार ना तो भाड़ा दे रहा है* और ना फ्लैट खाली कर रहा है 😳 *और देखिए किस तरह का दादागिरी दिखा रहा है* और महिलाओं को सामने कर रहा है *आरफा खानम शेरवानी से लेकर राहुल गांधी,, अखिलेश यादव,, राना अय्यूब जैसे लोग* कितने भी छाती कुटे की भारत में लोग मुसलमानों को भाड़े पर मकान नहीं देते *तो उसका सबसे बड़ा कारण यही है 💁‍♀️💁‍♂️*
    1
    *लालची हिंदू* 
*📍मीरा रोड मुंबई में*
*एक व्यक्ति ने अपना डेढ़ करोड़ का फ्लैट* एक मुस्लिम परिवार को किराए पर दिया था 
*अब वह मुस्लिम परिवार ना तो भाड़ा दे रहा है* और ना फ्लैट खाली कर रहा है 😳
*और देखिए किस तरह का दादागिरी दिखा रहा है* और महिलाओं को सामने कर रहा है 
*आरफा खानम शेरवानी से लेकर राहुल गांधी,, अखिलेश यादव,, राना अय्यूब जैसे लोग* कितने भी छाती कुटे की भारत में लोग मुसलमानों को भाड़े पर मकान नहीं देते *तो उसका सबसे बड़ा कारण यही है 💁‍♀️💁‍♂️*
    user_बीरेन्द्र जीत शर्मा
    बीरेन्द्र जीत शर्मा
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, पिता ने एसएसपी से की शिकायत* *
    1
    *पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, पिता ने एसएसपी से की शिकायत*

*
    user_UP JANSAMVAD NEWS
    UP JANSAMVAD NEWS
    Local News Reporter अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.