Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगरौली में विधायक रामनिवास शाह ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना ही समाज की सच्ची शक्ति है।
Rtv भारत
सिंगरौली में विधायक रामनिवास शाह ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना ही समाज की सच्ची शक्ति है।
More news from Sonbhadra and nearby areas
- सोनभद्र पुलिस अधीक्षक ने चुर्क में रिजर्व पुलिस लाइन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के बाद यूपी-112 वाहनों, दंगा नियंत्रण उपकरणों, मेस और बैरकों की जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन, तत्परता व स्वच्छता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।3
- सोनभद्र पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में नशा तस्कर मनोज कुमार की करीब ₹27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज की है। अनपरा थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी से अर्जित उसके बैंक खाते, मकान और भूमि को जब्त किया है। सीओ पिपरी ने पुष्टि की कि नशे के कारोबारियों पर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- सोनभद्र के ओबरा में एक मामले को लेकर लोगों ने संबंधित अधिकारी से माफी की मांग की है। इस घटना से नाराज़ होकर उन्होंने अपनी बात मजबूती से रखी।1
- सोनभद्र के घोरवाल स्थित कांशीराम आवास में गंदी नालियां और शौचालय निकासी पूरी तरह जाम हैं, जिससे कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा है। कॉलोनी बनने के बाद से आज तक मरम्मत न होने के कारण निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।3
- कोलिन्डूबा में बिजली संकट गहराया, एक हफ्ते से अंधेरे में ग्रामीण । कोलिन्डूबा में बिजली संकट गहराया, एक हफ्ते से अंधेरे में ग्रामीण । विंढमगंज सोनभद्र/जनपद सोनभद्र के विकासखंड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलिन्डूबा में देवी धाम के पास लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते पूरे गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी और संबंधित अधिकारी शिकायत के बावजूद समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को आए तेज आंधी-तूफान के बाद ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया था। तब से बिजली सप्लाई केवल नाम मात्र की मिल रही है। हालत यह है कि घरों में बल्ब तक ठीक से नहीं जल पा रहे हैं और मोबाइल चार्ज करने में भी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं। ग्रामीण जितेन्द्र भारती ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को सूचना दी गई, लेकिन कर्मचारी मौके पर आकर केवल देखकर वापस चले गए। हर बार सिर्फ आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मुस्लिम बस्ती निवासी अब्दुल हकीम ने भी विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव के लोग लगातार परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि समय से बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। यदि जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।4
- कटौली गांव में चाकूबाजी, मामूली विवाद में युवक गंभीर घायल, जांच में जुटी पुलिस सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में गुरुवार रात चाकूबाजी की घटना में एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामूली विवाद के बाद हुई इस घटना की सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक सहित दूसरे पक्ष के युवक को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां घायल का इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान कटौली निवासी 20 वर्षीय गोलू बैगा पुत्र देवमूरत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में कहासुनी और हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान चाकू से हमला होने की बात सामने आई है, जिसमें गोलू के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना में दूसरे पक्ष के युवक को भी हल्की चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कटौली गांव में चाकूबाजी, मामूली विवाद में युवक गंभीर घायल, जांच में जुटी पुलिस सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में गुरुवार रात चाकूबाजी की घटना में एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामूली विवाद के बाद हुई इस घटना की सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक सहित दूसरे पक्ष के युवक को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां घायल का इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान कटौली निवासी 20 वर्षीय गोलू बैगा पुत्र देवमूरत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में कहासुनी और हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान चाकू से हमला होने की बात सामने आई है, जिसमें गोलू के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना में दूसरे पक्ष के युवक को भी हल्की चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।2
- सिंगरौली के ब्लॉक-बी के ग्रामीण रोजगार के आश्वासन के बाद भी नौकरी न मिलने से नाराज़ होकर कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल झूठे वादे किए गए हैं।1
- sahi ya galat1
- Post by Vikash kumar1