Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी पुलिस लाइन #droneboybbk #viral #barabanki #15august #बाराबंकी_मोहब्बतो_का_शहर
राम जी दीक्षित पत्रकार
बाराबंकी पुलिस लाइन #droneboybbk #viral #barabanki #15august #बाराबंकी_मोहब्बतो_का_शहर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी के भाजपा नेता हारून राईन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- भगवा वेश, सीएम योगी जैसा रूप-रंग और हाथ में तिरंगा… रामनगर में ‘योगी सेवक’ की भौकाली एंट्री देख हर कोई रह गया दंग, यात्रा में हजारों की भीड़ से गरमाई सियासत रामनगर, बाराबंकी:स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करने और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से आज बाराबंकी जिले की रामनगर विधानसभा क्षेत्र में अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की सबसे खास बात रही कि इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल और उन्हीं जैसे रूप-रंग में नजर आने वाले ‘योगी सेवक’ पण्डित नीरज शर्मा ने किया। भगवा वस्त्र, योगी आदित्यनाथ जैसी वेशभूषा और लगभग वैसा ही रूप धारण किए नीरज शर्मा जब तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में आगे बढ़े तो लोगों का ध्यान उनकी ओर खिंच गया। विधानसभा रामनगर क्षेत्र में सैदनपुर से शुरू होकर विश्वप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा होते हुए महादेवा ऑडिटोरियम करीब तीन किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर, बाइक और हजारों लोग शामिल हुए। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में खासा उत्साह नजर आया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से पूरा रामनगर क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। -नीरज शर्मा खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अनुयायी और ‘योगी सेवक’ बताते हैं। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नीरज शर्मा की कई तस्वीरें भी वायरल हैं। योगी आदित्यनाथ जैसे रूप-रंग और भगवा वेशभूषा में नजर आने वाले नीरज शर्मा लंबे समय से रामनगर क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी इस भव्य तिरंगा यात्रा ने जहां देशभक्ति का संदेश दिया, वहीं रामनगर विधानसभा क्षेत्र की सियासत में भी हलचल बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के बीच रामनगर में योगी आदित्यनाथ जैसे रूप-रंग में सजे ‘योगी सेवक’ नीरज शर्मा की अगुवाई में निकली यह तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी फिलहाल इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यात्रा में उमड़ी भीड़ और देशभक्ति के नारों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले रामनगर के माहौल को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। -मेरठ जिले के रहने वाले नीरज शर्मा वर्ष 2022 में रामनगर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतर गए थे। उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने से उस समय बीजेपी खेमे में भी हलचल देखने को मिली थी। नीरज शर्मा पिछले कई वर्षों से रामनगर क्षेत्र की जनता के बीच संपर्क कर रहे हैं। वह क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में लाउडस्पीकर लगवाने की बात भी करते हैं और इसे अपनी हिंदू आस्था से जोड़ते हैं। नीरज शर्मा का कहना है कि हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र में धर्म फुटबॉल की तरह उठे और जाति पत्थर की तरह दबे। हिंदुत्व और सनातन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की मजबूत विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और क्षेत्र की जनता की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी सख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी। जहां जवान और किसान खड़ा हो जाता है, वहां जीत सुनिश्चित हो जाती है। -तिरंगा यात्रा को लेकर नीरज शर्मा ने कहा कि यह अवसर बेहद खास है, क्योंकि 15 अगस्त को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और लोगों में इसके प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होनी चाहिए। नीरज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने झंडा संहिता में किए गए बदलावों का भी जिक्र करते हुए कहा कि अब लोग अपने घरों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित कर सकते हैं।1
- अधिवक्ताओं ने कचेहरी में निकली तिरंगा रैली कई सैकड़ा अधिवक्ता रहे मौजूद जय हिन्द, वंदे मातरम् के लगाए नारे अधिवक्ता एकता का दिया संदेश जनपद बाराबंकी के जिला बार में निकाली गई रैली1
- लखनऊ 15 अगस्त (जश्न-ए-आज़ादी) के शुभ अवसर पर किया गया ध्वजारोहण। मॉडर्न मांटेसरी स्कूल हमीरापुर में किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन। स्कूल में छोटे बच्चों ने 15 अगस्त जश्न-ए-आज़ादी के मौके पर देश भक्ति गीतों के साथ अमर हुए देश के वीर जवानों को किया याद। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता हसीब खान ने की शिरकत। कांग्रेस नेता हसीब खान का स्कूल प्रबंधन ने फूल माला पहना कर किया ज़ोरदार स्वागत। कांग्रेस नेता हसीब खान ने देश की शान तिरंगा फहराया और राष्ट्र गान की गूंजों के बाद देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले अमर हुए वीर जवानों को किया याद। कांग्रेस नेता हसीब खान ने बताया 15 अगस्त जश्न ए आज़ादी देश का सबसे बड़ा पर्व है और इसको सभी धर्मों के लोग मिलकर मनाते है। आज के दिन हमारे देश को आज़ादी मिली थी और हमारे देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों को हम नमन करते हैं और उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा - हसीब खान।4
- *‼️थाना महिगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिंगुरपुर में हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री अमित कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट। थाना महिगवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिंगुरपुर में हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री अमित कुमार आनंद द्वारा दी गयी बाइट।1
- 🇮🇳 15 अगस्त पर डॉ. राधेश्याम गौड़ की खास शुभकामनाएं | स्वस्थ समाज, सशक्त भारत का संकल्प | CHC बड़ागांव 🇮🇳 15 अगस्त पर डॉ. राधेश्याम गौड़ की खास शुभकामनाएं | स्वस्थ समाज, सशक्त भारत का संकल्प | CHC बड़ागांव1
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के नेतृत्व में बाराबंकी पुलिस द्वारा निकाली गई भव्य 'तिरंगा यात्रा'-* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में मनाए जा रहे *'हर घर तिरंगा'* अभियान के अंतर्गत राष्ट्र के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए आज दिनांक 14.08.2026 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइंस, बाराबंकी से एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारे लगाए गए, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। पुलिस बल द्वारा आमजनमानस से 'हर तिरंगा अभियान' के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री रितेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से एक और ट्यूबवेल कनेक्शन जोड़ने को लेकर अदालत के आदेश पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हो गई। गांव में पहले से रामनिवेश और रामकुमार के ट्यूबवेल इसी ट्रांसफार्मर से चल रहे हैं। गांव के रामप्रसाद ने भी इसी ट्रांसफार्मर से कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकृति मिल गई थी। रामनिवेश और रामकुमार ने ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने का हवाला देकर नए कनेक्शन का विरोध किया और 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। मामला अदालत पहुंचने के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर बुधवार को जेई राजकुमार पुलिस टीम के साथ कनेक्शन जुड़वाने पहुंचे। टीम में दरोगा लालजी यादव और सिपाही प्रमोद कुमार, सुरेंद्र कुमार व श्याम सिंह शामिल थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कनेक्शन का विरोध करने पर विवाद बढ़ा और दरोगा ने रामनिवेश को लाठी से पीटकर घायल कर दिय�2
- आवास योजना के नाम पर ₹10 हजार लेने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय सीतापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ₹10 हजार लेने, इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर असलहे के बल पर मारपीट करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वह अपनी फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता रेनू पत्नी स्वर्गीय जयकरन, निवासी ग्राम बिनौरा, थाना नैमिषारण्य, जनपद सीतापुर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात बदरुद्दीन प्रधान, निवासी कचनार से विकास भवन के पास हुई थी। आरोप है कि बदरुद्दीन प्रधान ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन देते हुए ₹10 हजार की व्यवस्था कर कचनार स्थित अपने घर आने को कहा था। पीड़िता के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को वह किसी तरह ₹10 हजार की व्यवस्था कर बदरुद्दीन प्रधान के घर कचनार पहुंची। आरोपी उस समय घर पर मौजूद नहीं था। महिला ने फोन पर संपर्क किया और सुबह से शाम तक उसके आने का इंतजार किया। शाम के समय आरोपी के पहुंचने पर कथित रूप से आवास योजना के नाम पर उससे ₹10 हजार नकद ले लिए गए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद बदरुद्दीन प्रधान विकास भवन ले जाने की बात कहकर महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक अज्ञात एवं सुनसान स्थान स्थित कमरे में ले गया। महिला का आरोप है कि वहां असलहे के बल पर उसे कमरे में पटककर मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी साड़ी उतार दी और अन्य कपड़े उतारने का प्रयास करते हुए उसके साथ जबरदस्ती और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसे मां-बहन की गालियां दीं तथा घटना की जानकारी किसी को देने या पुलिस में शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, उसने हिम्मत जुटाकर शोर मचाया और आरोपी को धक्का देकर कमरे से बाहर निकलकर भागी। सड़क पर राहगीरों की मौजूदगी के कारण वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल सकी। घटना के बाद भयभीत महिला ने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसका कहना है कि शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। 1090 पर कार्रवाई न होने का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता 13 अगस्त को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में ₹10 हजार वापस दिलाने के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा होने के कारण पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले में दर्ज मुकदमे अथवा कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।1