logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षा के मंदिर में बदहाली और मनमानी: पीलूखेड़ी हाई स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, जिम्मेदारों की चुप्पी और पत्रकारों से अभद्रता मध्य प्रदेश के शासकीय हाई स्कूल, ग्राम पीलूखेड़ी (संकुल चरनाल, अहमदपुर) में शिक्षा के नाम पर लापरवाही और व्यवस्थाओं की भारी कमी देखने को मिली है। स्कूल परिसर में शिक्षा के मंदिर की हालत बद से बदतर हो चुकी है, जहां प्रशासनिक उदासीनता का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। दूषित पानी पीने को मजबूर मासूम छात्र स्कूल में बच्चों के लिए वाटर कूलर (फ्रीजर) के माध्यम से पानी की व्यवस्था जरूर की गई है, लेकिन महीनों से इसमें पानी की सप्लाई एक ऐसी टंकी से की जा रही है जो पूरी तरह असुरक्षित है। बच्चों ने बताया कि पानी की इस टंकी पर न तो कोई कवर है और न ही ढक्कन। इसके खुले होने के कारण इसमें लगातार बारिश का पानी जमा हो रहा है, जिसे पीने के लिए छात्र विवश हैं। दूषित पानी के सेवन से बच्चों को तरह-तरह के संक्रमण (इन्फेक्शन) और बीमारियां हो रही हैं। कई बच्चे हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन विद्यालय में कुल मिलाकर शुद्ध पेयजल का भारी अभाव है। नरक में तब्दील शौचालय और तंबाकू का सेवन विद्यालय के शौचालयों की हालत बेहद दयनीय और अस्वच्छ है। शौचालयों में भारी गंदगी, टूटे हुए कमोड और बिखरे पड़े सामान इसकी बानगी पेश करते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इन परिसरों में तंबाकू के पाउच, बीड़ी, सिगरेट और गुटके के रैपर खुलेआम बिखरे मिले हैं, और कई जगहों पर थूका हुआ भी पाया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर शिक्षा के इस मंदिर में तंबाकू और नशीले पदार्थों का सेवन कौन कर रहा है, और इस पर रोक लगाने वाला कोई क्यों नहीं है? इतना ही नहीं, शौचालयों और कमरों के आसपास मृत पक्षी भी पड़े हुए हैं, जिससे गंभीर बीमारी फैलने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। जिम्मेदार मौन और पत्रकारों से अभद्रता इन गंभीर समस्याओं पर जब मीडिया ने पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों, प्रभारियों व शिक्षकों से बात करने की कोशिश की, तो सबने चुप्पी साध रखी है (मौैन धारण किए हुए हैं)। कवरेज के दौरान शिक्षक रघुवीर सिंह मीणा ने हदें पार करते हुए पत्रकारों के साथ खुलेआम अभद्रता की। उन्होंने न केवल मोबाइल छीनने की धमकी दी, बल्कि पर्सनल डेटा डिलीट करवाने की बात कहते हुए पत्रकारों को खुलेआम धमकाया भी। यह पूरी स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि शासकीय हाई स्कूल पीलूखेड़ी में नियमों को ताक पर रखकर किस तरह बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस सनसनीखेज खुलासे के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या और कब सख्त कार्रवाई करता है। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना की विशेष रिपोर्ट देखिए

2 hrs ago
user_रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना
रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना
Local News Reporter सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

शिक्षा के मंदिर में बदहाली और मनमानी: पीलूखेड़ी हाई स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, जिम्मेदारों की चुप्पी और पत्रकारों से अभद्रता मध्य प्रदेश के शासकीय हाई स्कूल, ग्राम पीलूखेड़ी (संकुल चरनाल, अहमदपुर) में शिक्षा के नाम पर लापरवाही और व्यवस्थाओं की भारी कमी देखने को मिली है। स्कूल परिसर में शिक्षा के मंदिर की हालत बद से बदतर हो चुकी है, जहां प्रशासनिक उदासीनता का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। दूषित पानी पीने को मजबूर मासूम छात्र स्कूल में बच्चों के लिए वाटर कूलर (फ्रीजर) के माध्यम से पानी की व्यवस्था जरूर की गई है, लेकिन महीनों से इसमें पानी की सप्लाई एक ऐसी टंकी से की जा रही है जो पूरी तरह असुरक्षित है। बच्चों ने बताया कि पानी की इस टंकी पर न तो कोई कवर है और न ही ढक्कन। इसके खुले होने के कारण इसमें लगातार बारिश का पानी जमा हो रहा है, जिसे पीने के लिए छात्र विवश

हैं। दूषित पानी के सेवन से बच्चों को तरह-तरह के संक्रमण (इन्फेक्शन) और बीमारियां हो रही हैं। कई बच्चे हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन विद्यालय में कुल मिलाकर शुद्ध पेयजल का भारी अभाव है। नरक में तब्दील शौचालय और तंबाकू का सेवन विद्यालय के शौचालयों की हालत बेहद दयनीय और अस्वच्छ है। शौचालयों में भारी गंदगी, टूटे हुए कमोड और बिखरे पड़े सामान इसकी बानगी पेश करते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इन परिसरों में तंबाकू के पाउच, बीड़ी, सिगरेट और गुटके के रैपर खुलेआम बिखरे मिले हैं, और कई जगहों पर थूका हुआ भी पाया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर शिक्षा के इस मंदिर में तंबाकू और नशीले पदार्थों का सेवन कौन कर रहा है, और इस पर रोक लगाने वाला कोई क्यों नहीं है? इतना ही नहीं, शौचालयों और कमरों के आसपास मृत पक्षी भी पड़े हुए हैं, जिससे गंभीर बीमारी फैलने का खतरा

और अधिक बढ़ गया है। जिम्मेदार मौन और पत्रकारों से अभद्रता इन गंभीर समस्याओं पर जब मीडिया ने पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों, प्रभारियों व शिक्षकों से बात करने की कोशिश की, तो सबने चुप्पी साध रखी है (मौैन धारण किए हुए हैं)। कवरेज के दौरान शिक्षक रघुवीर सिंह मीणा ने हदें पार करते हुए पत्रकारों के साथ खुलेआम अभद्रता की। उन्होंने न केवल मोबाइल छीनने की धमकी दी, बल्कि पर्सनल डेटा डिलीट करवाने की बात कहते हुए पत्रकारों को खुलेआम धमकाया भी। यह पूरी स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि शासकीय हाई स्कूल पीलूखेड़ी में नियमों को ताक पर रखकर किस तरह बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस सनसनीखेज खुलासे के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या और कब सख्त कार्रवाई करता है। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना की विशेष रिपोर्ट देखिए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Gulshan bhi ab to Bina na lagta Hai har EK apna begana lagta hai welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure
    1
    Gulshan bhi ab to Bina na lagta Hai har EK apna begana lagta hai welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure
    user_Mohabbat Raas Na Aayi
    Mohabbat Raas Na Aayi
    Artist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 📰 जन्माष्टमी पर हुआ भव्य सुंदरकांड, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु 📰 जन्माष्टमी पर हुआ भव्य सुंदरकांड, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु कालापीपल जागीर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम सेवा समिति राम दरबार कालापीपल जागीर के तत्वावधान में समिति सदस्य श्री शुभम विश्वकर्मा, पिता श्री घीसिलाल विश्वकर्मा के निवास पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। संगीतमय प्रस्तुति के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सुंदरकांड का श्रवण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री खाटू श्याम एवं भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया। श्री खाटू श्याम सेवा समिति राम दरबार कालापीपल जागीर द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    📰 जन्माष्टमी पर हुआ भव्य सुंदरकांड, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
📰 जन्माष्टमी पर हुआ भव्य सुंदरकांड, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
कालापीपल जागीर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम सेवा समिति राम दरबार कालापीपल जागीर के तत्वावधान में समिति सदस्य श्री शुभम विश्वकर्मा, पिता श्री घीसिलाल विश्वकर्मा के निवास पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। संगीतमय प्रस्तुति के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सुंदरकांड का श्रवण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री खाटू श्याम एवं भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
श्री खाटू श्याम सेवा समिति राम दरबार कालापीपल जागीर द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_OMPRAKASH MUKATI
    OMPRAKASH MUKATI
    Local News Reporter इछावर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मातृ प्रेम और आस्था का पावन पर्व — बछ बारस ,श्रीमती बबीता परमार, नगर पालिका अध्यक्ष शुजालपुर 🙏 मातृ प्रेम और आस्था का पावन पर्व — बछ बारस 🐄🌸 श्रीमती बबीता परमार, नगर पालिका अध्यक्ष शुजालपुर ने गौ माता एवं बछड़े का पूजन कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी माताओं को बछ बारस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏 #बछबारस #गोवत्सद्वादशी #गौमाता #शुजालपुर #बबीता_परमार #श्रीकृष्ण #आस्था #सनातन
    1
    मातृ प्रेम और आस्था का पावन पर्व — बछ बारस ,श्रीमती बबीता परमार, नगर पालिका अध्यक्ष शुजालपुर 
🙏 मातृ प्रेम और आस्था का पावन पर्व — बछ बारस 🐄🌸
श्रीमती बबीता परमार, नगर पालिका अध्यक्ष शुजालपुर ने गौ माता एवं बछड़े का पूजन कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सभी माताओं को बछ बारस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
#बछबारस #गोवत्सद्वादशी #गौमाता #शुजालपुर #बबीता_परमार #श्रीकृष्ण #आस्था #सनातन
    user_HIGH NEWS LIVE
    HIGH NEWS LIVE
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो के विरोध को लेकर तिलक नगर में जनता का आक्रोश झेल रहे मेट्रो कॉर्पोरेशन के जीएम राजपूत ने *मीडियाकर्मी का पकड़ा माईक, सवालो से बचते रहे राजपूत*, वीडियो हुआ वायरल
    1
    इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो के विरोध को लेकर तिलक नगर में जनता का आक्रोश झेल रहे मेट्रो कॉर्पोरेशन के जीएम राजपूत ने 
*मीडियाकर्मी का पकड़ा माईक, सवालो से बचते रहे राजपूत*,   वीडियो हुआ वायरल
    user_SAB News Tak
    SAB News Tak
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अनाक क्राकाटोआ में फिर विस्फोट, सुबह तीन बार फटा ज्वालामुखी जकार्ता/बैंटन: इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में मंगलवार (8 सितंबर 2026) सुबह फिर से विस्फोट हुए। PVMBG और मैग्मा इंडोनेशिया के अनुसार सुबह 05:08, 05:34 और 07:49 बजे तीन छोटे-छोटे erupsi दर्ज किए गए। दोपहर में भी एक और विस्फोट हुआ। ये विस्फोट स्ट्रॉम्बोलियन प्रकार के थे। प्रत्येक की अवधि महज 10 से 19 सेकंड रही। भूकंपमापी यंत्रों पर 44 से 50 मिलीमीटर तक का कंपन दर्ज हुआ। ज्यादातर मामलों में राख का गुबार नजर नहीं आया। इससे पहले 4 से 6 सितंबर तक ज्वालामुखी में लगभग 25 घंटे तक लगातार विस्फोट होते रहे थे। उस दौरान लावा की लाल-नारंगी लपटें CCTV कैमरों में कैद हुई थीं और राख 50 हजार फीट तक पहुंच गई थी। इससे जकार्ता समेत कई हवाई अड्डे बंद हो गए थे और सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई थीं। भूवैज्ञानिक एजेंसी ने अनाक क्राकाटोआ का स्टेटस लेवल-III (सावधान) पर बनाए रखा है। अधिकारियों ने लोगों और पर्यटकों को सक्रिय क्रेटर से कम से कम 3 किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी है। आगे भी विस्फोट की संभावना बनी हुई है। ज्वालामुखी की गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    1
    अनाक क्राकाटोआ में फिर विस्फोट, सुबह तीन बार फटा ज्वालामुखी

जकार्ता/बैंटन: इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में मंगलवार (8 सितंबर 2026) सुबह फिर से विस्फोट हुए। PVMBG और मैग्मा इंडोनेशिया के अनुसार सुबह 05:08, 05:34 और 07:49 बजे तीन छोटे-छोटे erupsi दर्ज किए गए। दोपहर में भी एक और विस्फोट हुआ।

ये विस्फोट स्ट्रॉम्बोलियन प्रकार के थे। प्रत्येक की अवधि महज 10 से 19 सेकंड रही। भूकंपमापी यंत्रों पर 44 से 50 मिलीमीटर तक का कंपन दर्ज हुआ। ज्यादातर मामलों में राख का गुबार नजर नहीं आया।

इससे पहले 4 से 6 सितंबर तक ज्वालामुखी में लगभग 25 घंटे तक लगातार विस्फोट होते रहे थे। उस दौरान लावा की लाल-नारंगी लपटें CCTV कैमरों में कैद हुई थीं और राख 50 हजार फीट तक पहुंच गई थी। इससे जकार्ता समेत कई हवाई अड्डे बंद हो गए थे और सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई थीं।

भूवैज्ञानिक एजेंसी ने अनाक क्राकाटोआ का स्टेटस लेवल-III (सावधान) पर बनाए रखा है। अधिकारियों ने लोगों और पर्यटकों को सक्रिय क्रेटर से कम से कम 3 किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी है। आगे भी विस्फोट की संभावना बनी हुई है।

ज्वालामुखी की गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    user_Gulfam khan
    Gulfam khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by K K D NEWS MP/CG
    1
    Post by K K D NEWS MP/CG
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आज 8 सितंबर 2026 को शाजापुर में इंस्टाग्राम कमेंट के जरिए अल्लाह की शान में गुस्ताखी का शर्मनाक मामला सामने आया। AIMIM मध्य प्रदेश की टीम ने तत्काल SP शाजापुर से मुलाकात कर FIR और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस प्रशासन ने तत्काल FIR दर्ज की। अल्लाह और हमारे नबी ﷺ की शान में गुस्ताखी हरगिज़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी हरकतों के खिलाफ हम संविधान और कानून के दायरे में मजबूती से आवाज़ उठाते रहेंगे। जो लोग नफरत और फिरकापरस्ती फैलाकर हिंदू-मुस्लिम एकता में दरार पैदा करना चाहते हैं, हम उनके खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। इस मुल्क की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने देंगे। मोहसिन अली खान प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM मध्य प्रदेश
    1
    आज 8 सितंबर 2026 को शाजापुर में इंस्टाग्राम कमेंट के जरिए अल्लाह की शान में गुस्ताखी का शर्मनाक मामला सामने आया।
AIMIM मध्य प्रदेश की टीम ने तत्काल SP शाजापुर से मुलाकात कर FIR और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस प्रशासन ने तत्काल FIR दर्ज की।
अल्लाह और हमारे नबी ﷺ की शान में गुस्ताखी हरगिज़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी हरकतों के खिलाफ हम संविधान और कानून के दायरे में मजबूती से आवाज़ उठाते रहेंगे।
जो लोग नफरत और फिरकापरस्ती फैलाकर हिंदू-मुस्लिम एकता में दरार पैदा करना चाहते हैं, हम उनके खिलाफ मजबूती से खड़े हैं।
इस मुल्क की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने देंगे।

मोहसिन अली खान
प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM मध्य प्रदेश
    user_SAB News Tak
    SAB News Tak
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नरेला विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज शुक्ला द्वारा पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
    2
    नरेला विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज शुक्ला द्वारा पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उज्जैन में भारी मशीनें भी हुईं फेल! 😳 170 साल पुराने खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन प्रतिमा अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई। उज्जैन में भारी मशीनें भी हुईं फेल! 😳 170 साल पुराने खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन प्रतिमा अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई। सड़क चौड़ीकरण के बीच अब विशेषज्ञों से स्कैनिंग और तकनीकी जांच कराई जा रही है। क्या ये तकनीकी चुनौती है या भक्तों के लिए आस्था का चमत्कार? 🙏🚩
    1
    उज्जैन में भारी मशीनें भी हुईं फेल! 😳
170 साल पुराने खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन प्रतिमा अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई।
उज्जैन में भारी मशीनें भी हुईं फेल! 😳
170 साल पुराने खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन प्रतिमा अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई। सड़क चौड़ीकरण के बीच अब विशेषज्ञों से स्कैनिंग और तकनीकी जांच कराई जा रही है।
क्या ये तकनीकी चुनौती है या भक्तों के लिए आस्था का चमत्कार? 🙏🚩
    user_HIGH NEWS LIVE
    HIGH NEWS LIVE
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.