शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान'मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन ! 27 अगस्त 2026 शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज “विद्यार्थी हुंकार अभियान” के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। उसी क्रम में आज दतिया जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । अभाविप ने कहा कि प्रदेश के अनेक शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, व्यवस्थित कक्षाओं, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इन समस्याओं का तत्काल समाधान आवश्यक है। अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सरकार प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का तत्काल सर्वे कराते हुए ठोस आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे एवं उन व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए तथा जिन कार्यों के लिए बजट की आवश्यकता है, उनके लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाए। मध्यभारत प्रान्त मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि - अत्यंत चिंताजनक विषय है कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित कई शासकीय महाविद्यालय इस समय मूलभूत सुविधाओं के घोर अभाव और जर्जर अधोसंरचना से जूझ रहे हैं। देखने में आ रहा है कि प्रदेश के अधिकांश महाविद्यालयों में बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त है या गायब है जिस कारण परिसर यह असामाजिक तत्वों का गढ़ बन रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण अभाविप द्वारा भोपाल के एम.वी.एम महाविद्यालय में चलाए गए स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में मिली शराब की बोतलें हैं । अधिकांश महाविद्यालयों की विवेकानंद के करियर गाइडेंस सेल ठप पड़ी हुई है , कैंटीन बंद है और पुस्तकालय यह पठन सामग्री के अभाव से जूझ रहे हैं । प्रदेश भर के कई महाविद्यालयों में कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं पर्याप्त संसाधनों एवं उपकरणों की कमी के कारण उनकी स्थिति दयनीय है। साथ ही साथ विद्यार्थी सहायता केंद्र सक्रिय न होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं हेतु घंटों परेशान होना पड़ता है । अतः सरकार हमारी मांगों को स्वीकार करते हुए त्वरित निराकरण करे ताकि सुदृढ़ शैक्षणिक एवं इंस्टीट्यूशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण प्रदेश का छात्र समुदाय बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन कर सके। अभाविप के दतिया जिला संयोजक श्री ध्रुव नीखरा ने कहा कि जिले अंदर संचालित शासकीय महाविद्यालय में मूलभूत सुविधा उपलब्ध की जाए एवं छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष रूप से जल्द से जल्द कराए जाए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह विद्यार्थी हुंकार अभियान इस प्रदर्शन से प्रारंभ हुआ है । आने वाले समय में विभिन्न रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक माध्यमों से मांगों के पूर्ण होने तक अभाविप का यह अभियान जारी रहेगा ।

- रिश्वत राशि- 5000/ लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही । आवेदक :- श्री राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड मध्य प्रदेश आरोपी :- श्री संजय बघेल पटवारी हल्का सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड रिश्वत राशि- 5000/ विवरण :- आवेदक राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 21/08/2026 को आवेदन किया कि आवेदक से आवेदक की पत्नी श्रीमती आरती बघेल के नाम कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में हल्का पटवारी सीमार श्री संजय बघेल के द्वारा 10,000/-रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है जिसके सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनाँक 27.08.2026 को ट्रैप कार्यवाही हेतु ट्रैप दल रवाना किया गया जिसमें आरोपी पटवारी संजय बघेल के द्वारा अपने निवास के समीप स्थित सुरुचि ऑनलाइन में आवेदक से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते रंगे हाथों पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है एवं प्रकरण में सुरुचि ऑनलाइन के संचालक की भी जांच की जा रही है | ट्रेपदल निरीक्षक श्री उपेंद्र दुबे ट्रैप कर्ता अधिकारी ट्रैप दल सदस्य निरीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, प्रधान आर० जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा आरक्षकगण-- बलवीर, धीरज नायक, प्रशांत सिंह, सुनील राजपूत, विशंभर सिंह। संपर्क सूत्र एवं पता - यदि आपसे कोई रिश्वत की मांग कर रहा है तो उसके लिए निम्न पते पर संपर्क करें,,, । _कार्यालय पुलिस अधीक्षक,विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त,संभाग ग्वालियर फोन नंबर 0751-24571211
- शीतला माता मंदिर के पास तहसीलदार दीपक यादव ने सब्जी विक्रेता के सब्जी ठेले को इंदरगढ़ थाने में रखवाया अतिक्रमण के कारण बाजार में लग रहे जाम खुलवाने की दृष्टि से तहसीलदार दीपक यादव सीएमओ विजय सिंह एवं इंदरगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व में इन सब्जी विक्रेताओं और हाथ ठेले बालों को समझाएं दी गई और उन्हें नवीन बस स्टैंड नगर पालिका के सामने अस्पताल के सामने अपना व्यवसाय करने के लिए कहा गया था क्योंकि शीतला माता मंदिर के सामनेनवीन रोड निर्माण हुआ वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी एवं वार्ड वासियों द्वारा बार-बार शिकायतें आ रही थी इस कारण इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया सभी दुकानदारों को भी यह समझाएं दी गई है की रोड पर अतिक्रमण न करें अपना सामान आगे ना रखें आगर रोड पर सामान रख पाया गया तो नगरपाल का एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सामान जपती की कार्रवाई की जाएगी नगर परिषद द्वारा समय-समय पर सभी दुकानदारों को टके बना करने की समझाएं दी जा रही है1
- डबरा नगर पालिका के बाहर पार्षदों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा। तीन दिन के धरने के बाद अब भूख हड़ताल शुरू, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट को लेकर उठाए सवाल। पार्षदों का साफ कहना—जनसमस्याओं का समाधान होने तक जारी रहेगा आंदोलन। अब देखना होगा नगर पालिका प्रशासन इस आंदोलन पर क्या कदम उठाता1
- लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही । *आवेदक* :- श्री राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड मध्य प्रदेश *आरोपी* :- श्री संजय बघेल पटवारी हल्का सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड *रिश्वत राशि- 5000/* विवरण :- आवेदक राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 21/08/2026 को आवेदन किया कि आवेदक से आवेदक की पत्नी श्रीमती आरती बघेल के नाम कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में हल्का पटवारी सीमार श्री संजय बघेल के द्वारा 10,000/-रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है जिसके सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनाँक 27.08.2026 को ट्रैप कार्यवाही हेतु ट्रैप दल रवाना किया गया जिसमें आरोपी पटवारी संजय बघेल के द्वारा अपने निवास के समीप स्थित सुरुचि ऑनलाइन में आवेदक से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते रंगे हाथों पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है एवं प्रकरण में सुरुचि ऑनलाइन के संचालक की भी जांच की जा रही है | *ट्रेपदल* निरीक्षक श्री उपेंद्र दुबे ट्रैप कर्ता अधिकारी ट्रैप दल सदस्य निरीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, प्रधान आर० जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा आरक्षकगण-- बलवीर, धीरज नायक, प्रशांत सिंह, सुनील राजपूत, विशंभर सिंह।।1
- दतिया में लगातार बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त घरों में पानी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- शादी के एक महीने महीने बाद रिश्ते में तूफान ! चाय-दूध में नींद की दवा देने का आरोप, घर में मिला कथित प्रेमी... प्रेमी ने भरी मांग !"1
- कैलाश विजयवर्गीय का बयान देश की मिडिल क्लास जनता का अपमान है! सत्ता के अहंकार में डूबे ऐसे बयानों को जनता ध्यान से देख और सुन रही है। जनता सब समझती है और सही समय आने पर अपने वोट की ताकत से इसका जवाब जरूर देगी! दतिया को लेकर भी दिया बड़ा बयान। श्री जीतू पटवारी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष. कैलाश विजयवर्गीय का बयान देश की मिडिल क्लास जनता का अपमान है! सत्ता के अहंकार में डूबे ऐसे बयानों को जनता ध्यान से देख और सुन रही है। जनता सब समझती है और सही समय आने पर अपने वोट की ताकत से इसका जवाब जरूर देगी! दतिया को लेकर भी दिया बड़ा बयान। श्री जीतू पटवारी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष.1
- इंदरगढ़ में हो रहे अतिक्रमण पर संवाददाता राजू राणा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय सिंह बेबाक बातचीत की आज इंदरगढ़ नगर में अवैध अतिक्रमण के बारे में संवाददाता राजू राणा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय सिंह से बाजार में तीन दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को लेकर प्रश्न किया उन्होंने अवैध अतिक्रमण तोड़ने के मुद्दे पर सीएमओ से बात की जिस पर सीएमओ ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम इन दुकानदारों का जवाब मिलते ही कोर्ट कार्रवाई करेंगे उन्होंने यह भी कहा की सर्वे क्रमांक 347/2 मे अतिक्रमण हटाकर भविष्य मेंसौंदरीकरण का प्रस्ताव लाया जाएगा अब देखना है कि जिला प्रशासनकइसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आदेश देते हैं या फिर नेताओं के दबाव में यह अतिक्रमण प्रकरण ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा हमारे सूत्र बताते हैं कि इसी प्रकार को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र कलेक्टर से मिलेगा और नगर मे हो रहे अतिक्रमण पर चर्चा करेगा कुछ समाजसेवियों ने हमारे संवाददाता को बताया की कुछ लोग शीघ्र कलेक्टर को एक ज्ञापन देंगे1