जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टर सभाकक्ष, डिंडौरी में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। *जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न* *प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने विकास योजनाओं, सेवा संकल्प एवं जनविश्वास अभियान की समीक्षा की* *डिंडौरी, 17 सितंबर 2026* जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टर सभाकक्ष, डिंडौरी में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की जमीनी स्थिति, लक्ष्यों की उपलब्धि तथा हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। बैठक में डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, सांसद प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री चैन सिंह कुंजाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टर सभाकक्ष, डिंडौरी में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। *जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न* *प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने विकास योजनाओं, सेवा संकल्प एवं जनविश्वास अभियान की समीक्षा की* *डिंडौरी, 17 सितंबर 2026* जिला विकास सलाहकार समिति की
बैठक बुधवार को कलेक्टर सभाकक्ष, डिंडौरी में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की जमीनी स्थिति, लक्ष्यों की उपलब्धि तथा हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। बैठक में डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम, जिला पंचायत
अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, सांसद प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री चैन सिंह कुंजाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया। *सेवा संकल्प अभियान का हिनौता से हुआ शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी* *सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा* *हिनौता से निकली सेवा संकल्प यात्रा, पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएगी शासन की सेवाओं का लाभ* *सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं की जानकारी, रक्तदान से मानवता की सेवा* *स्वामित्व योजना के तहत सेवा संकल्प अभियान में पहली रजिस्ट्री संपादित* *डिंडौरी, 17 सितंबर 2026* जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को मजबूत करना है। इसी क्रम में हिनौता से ’’‘सेवा संकल्प यात्रा’’’ का शुभारंभ किया गया, जो जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देगी। *जनभागीदारी से सेवा और विकास के संकल्प को मिलेगा विस्तार* सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री का कार्य भी किया गया। अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शासन की सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। *रक्तदान से मानवता की सेवा का संदेश, नियमित रक्तदान के लिए किया जा रहा प्रेरित* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, डिंडौरी में विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अधिकारी-कर्मचारी, युवा एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदाताओं द्वारा किए जा रहे रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से नागरिकों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं सहायता राशि का वितरण किया गया। जनजागरण स्व-सहायता समूह हिनौता एवं मां रेवा स्व-सहायता समूह को 3 लाख रुपए की सीसीएल राशि प्रदान की गई। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत श्रीमती चन्द्रिमा परस्ते को प्रमाण पत्र, श्रीमती यशोदा बाई को अनुग्रह सहायता राशि के रूप में 2 लाख रुपए, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत श्री उमाकांत श्रीवास को 1 लाख रुपए तथा मत्स्य विभाग के अंतर्गत नर्मदा मत्स्योद्योग सहकारी मर्यादित, घानामार को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत पहली रजिस्ट्री संपादित की गई। ग्राम हिनौता, तहसील डिंडौरी निवासी श्री मो. पीर खान पिता श्री हाफिज के खसरा नंबर 97, रकबा 121 वर्गमीटर में निर्मित मकान की स्वामित्व संबंधी रजिस्ट्री की गई। इस पहल से हितग्राही को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का विधिवत अभिलेख प्राप्त हुआ। *शिक्षा के क्षेत्र में डिंडौरी कर रहा निरंतर प्रगतिः आईएएस श्री भरत यादव* एमपीआरडीसी के प्रमुख सचिव एवं आईएएस श्री भरत यादव ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना शासन-प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जिला शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। शासन द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन की सभी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाना ही प्रशासन का दायित्व है। सेवा संकल्प के माध्यम से 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक अभियान को चलाकर छूटे हुए हितग्राहियों को जोडा जाएगा। *कलेक्टर ने कहा- कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। यदि किसी कारणवश कोई पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गया है, तो उसे भी शिविरों के माध्यम से चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते ने कहा कि शासन द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन योजनाओं एवं सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।4
- एक बाइक चालक ने चेंज गयी से दूसरे बाईक चालक को मारी जोरदार टक्कर बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल जिस बाईक से किया एक्सीडेंट उसे रात का अंधेरा होते ही बाईक मालिक बाईक ले गया अपने घर सामने से बाइक ने मारी टककर 50 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, शहडोल रेफर उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में 16/09/2026 बुधवार सुबह करीब तकरीबन 8 बजे बाइक क्रमांक MP54ZB1838 मोटर साइकिल मुन्ना विश्वकर्मा की बाइक के बीचो बीच बाईक क्रमांक MP21ZJ1099 ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की हादसे में 50 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही शुरू हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाईक क्रमांक MP21ZJ1099 बाइक इतनी तेज गति में थी की मुन्ना विश्वकर्मा रोड में गाड़ी मोड़ कर पाली मार्केट से दफाई जा रहा था तभी सामने आ रही गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारा की जिसमें 50 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा रोड में गिर पड़ा राहगीरों ने गाड़ी में बैठ कर हॉस्पिटल पहुंचाया टक्कर इतनी भीषण थी कि जिस बाईक ने टक्कर मारी वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर दूर तक घिसटती चली गईं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय स्थानीय निवासी मुन्ना विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उसके सिर, पैर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल बिरसिंहपुर पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए शहडोल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिरसिंहपुर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर रोड के किनारे रखवा दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। किन्तु इसथानिय एवं प्रत्यक्ष दर्शियों का आरोप है कि अगर दो बाईक वाहनों की टक्कर हुई है और एक युवक बुरी तरह घायल हुआ है।जिसे बाहर रेफर कर दिया गया है और पुलिस जांच कर रही है तो जिस बाईक से 50 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा घायल हुआ और है और ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहा है अयसे में जिस बाईक ने टक्कर मारी और छती ग्रस्त हो गई उसे पाली पुलिस ने अपने कब्जे में क्यों नहीं लिया।इन सबके विपरीत जिस बाईक ने टक्कर मारी थी उसके मालिक ने रात का अंधेरा होते ही छती ग्रस्त बाईक को अपने घर ले गया। लोगों का कहना है की क्या अयसा संभव है यह बाईक तो पुलिस अभिरक्षा में थाने में होनी चाहिए थी। जबकि वाहन चालक का लाइसेंस भी नहीं है।फिर एक्सीडेंटल वाहन को वाहन मालिक अपने घर कैसे ले जा सकता है। गौरतलब है कि बिरसिंहपुर पाली मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और रोड के किनारे खड़ी गाड़ियां को हटवाने की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की और निष्पक्ष जांच करने की तथा एक्सीडेंटल बाईक को अपने कब्जे में लेने की बात कही है। ताकि घायल व्यक्ति को सही इन्साफ मिल सके और दोषी व्यक्ति को सजा मिल सके। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।4
- छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता* *RVPS कॉलेज में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी* *उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी से कॉलेज परिसर में बवाल* *छात्र-छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल कॉलेज प्रशासन से सवाल किसके संरक्षण में पहुंच रहे बाहरी लोग? अनुशासन और सुरक्षा को लेकर चिंता* *आज छात्र-छात्राओं ने श्रीमान कलेक्टर महोदय के नाम दिया आवेदन* उमरिया- शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए आज श्रीमान कलेक्टर महोदय, उमरिया के नाम आवेदन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, महाविद्यालय परिसर में अनधिकृत बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन में उपलब्ध वीडियो, फोटो एवं कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में ABVP से जुड़े बताए जा रहे कुछ युवकों की लगातार मौजूदगी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज के नियमित छात्र नहीं होने के बावजूद इनका लगातार परिसर में आना शैक्षणिक माहौल और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। छात्रों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार, कुछ युवक प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर में पहुंचते हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि इनका कोई स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य नहीं है, फिर भी वे कॉलेज में आते-जाते हैं, जिससे पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है। *रोकने पर विवाद का आरोप, ABVP का नाम लेकर दबाव बनाने की बात* शिकायत में विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि इन युवकों से परिसर में आने का कारण पूछने या रोकने पर विवाद किया जाता है। छात्रों के मुताबिक, संबंधित युवक स्वयं को ABVP से जुड़ा बताते हुए कथित तौर पर कहते हैं—हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता, हम ऐसे ही आएंगे। इस मामले से संबंधित वीडियो, फोटो और कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा शिकायत के समर्थन में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसी स्थिति से कॉलेज में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका कहना है कि महाविद्यालय परिसर को अनावश्यक विवादों से दूर रखते हुए अध्ययन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाना चाहिए। *पहले भी दी शिकायत, फिर भी समस्या बरकरार* छात्र-छात्राओं के अनुसार, इस मामले में पहले भी प्राचार्य को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब विद्यार्थियों ने प्रशासन से उपलब्ध वीडियो, फोटो और रिकॉर्डिंग सहित पूरे मामले की जांच कराने, अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा विवाद या अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज शिक्षा का स्थान है, किसी संगठन की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं। इसलिए प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए।4
- गुप्ता ऑटो एजेंसी में श्रद्धा भाव से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा -विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता जिला उमरिया *उमरिया* - *निर्माण, सृजन और शिल्पकला के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती समूचे जिले में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठानों, गैरिजों एवं संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मशीनों, औजारों और उपकरणों का पूजन किया गया।जिला मुख्यालय स्थित खलेसर नाका के समीप गुप्ता आटो एजेंसी में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। एजेंसी के संचालक सूर्यप्रकाश गुप्ता द्वारा गैरिज परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कराई गई। पंडित द्वारा मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद आरती, हवन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपादित हुए*,*पूजन कार्यक्रम में एजेंसी के संचालक सूर्यप्रकाश गुप्ता के साथ स्वप्निल गुप्ता एवं सिद्धार्थ गुप्ता सहित परिवारजन और कर्मचारी शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।ज्ञात हो कि परंपरा के साथ औजारों का पूजन विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों एवं तकनीकी कार्य से जुड़े लोगों द्वारा अपने कार्यस्थल पर औजारों और मशीनों का पूजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत गुप्ता आटो एजेंसी में भी कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा की गई। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा*।1
- गुप्ता ऑटो एजेंसी में श्रद्धाभाव से हुई भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना *गुप्ता आटो एजेंसी में श्रद्धाभाव से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना* *विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद* मध्य प्रदेश उमरिया* - *निर्माण, सृजन और शिल्पकला के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती समूचे जिले में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठानों, गैरिजों एवं संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मशीनों, औजारों और उपकरणों का पूजन किया गया।जिला मुख्यालय स्थित खलेसर नाका के समीप गुप्ता आटो एजेंसी में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। एजेंसी के संचालक सूर्यप्रकाश गुप्ता द्वारा गैरिज परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कराई गई। पंडित द्वारा मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद आरती, हवन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपादित हुए*,*पूजन कार्यक्रम में एजेंसी के संचालक सूर्यप्रकाश गुप्ता के साथ स्वप्निल गुप्ता एवं सिद्धार्थ गुप्ता सहित परिवारजन और कर्मचारी शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।ज्ञात हो कि परंपरा के साथ औजारों का पूजन विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों एवं तकनीकी कार्य से जुड़े लोगों द्वारा अपने कार्यस्थल पर औजारों और मशीनों का पूजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत गुप्ता आटो एजेंसी में भी कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा की गई। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा*।1
- UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है।UPI पर चार्ज लगने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं, लेकिन सरकार ने स्थिति साफ कर दी है।अगर आप अपने परिवार, दोस्तों या किसी दूसरे व्यक्ति को UPI से पैसे भेजते हैं, तो आपसे कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लिया जाएगा। व्यक्ति से व्यक्ति यानी P2P UPI ट्रांजैक्शन पूरी तरह मुफ्त रहेगा, चाहे रकम कितनी भी हो।वहीं, निर्धारित नियमों के तहत 2 हजार रुपये से ज्यादा के कुछ व्यापारी भुगतान पर MDR लागू होगा। यह ग्राहक पर लगाया जाने वाला टैक्स या सीधे UPI यूजर से वसूला जाने वाला चार्ज नहीं है।सरकार के मुताबिक, करीब 96 प्रतिशत व्यापारी UPI लेन-देन भी इस व्यवस्था से प्रभावित नहीं होंगे।इसलिए आम UPI यूजर को परिवार या दोस्तों को पैसे भेजने पर चार्ज लगने की चिंता करने की जरूरत नहीं है।1
- शासकीय मॉडल कॉलेज शहपुरा के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण: नर्मदांचल गौ सेवा समिति थोढ़ा BRC में रहा *शासकीय मॉडल कॉलेज शहपुरा के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण: नर्मदांचल गौ सेवा समिति ढोंढ़ा BRC मे रहा।* *गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से भूमि,पर्यावरण व स्वास्थ्य मे होगा सुधार: बिहारी लाल साहू* *छात्र-छात्राओं ने सीखा जैविक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण* *डिंडौरी/शहपुरा।* शासकीय मॉडल कॉलेज शहपुरा जिला डिंडौरी के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत संचालित *"ऑर्गेनिक फार्मिंग - इट्स रिक्वायरमेंट एंड ग्लोबल अपॉर्च्युनिटीज"* विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज *नर्मदांचल गौ सेवा समिति ढोंढ़ा,शहपुरा में भ्रमण एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के संचालक जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू द्वारा छात्र-छात्राओं को जैविक खेती के विभिन्न आयामों जैसे - *जीवामृत, घनामृत, अग्निअस्त्र, बीजामृत,वर्मीवाश, नीमास्त्र, ब्रम्हास्त्र* गोबर गैस बनाना, कम्पोस्ट खाद एवं केंचुआ खाद निर्माण की विधि को भौतिक रूप से प्रैक्टिकल करके सिखाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सह-समन्वयक डॉ. अजय राय, डॉ. शाहीन बेगम अंसारी, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. दीपक अग्रवाल सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जैविक खेती के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ना और रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। छात्रों ने गौशाला में चल रहे विभिन्न उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एस.सी. के लगभग 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया।2
- मंडला मे कोकायुक्त का छापा तहसील दार का प्राइवेट कर्मचारी लेता था रिश्वत मंडला जिले की बहमनीबंजर उप तहसील के नायब तहसीलदार के प्राइवेट कर्मचारी को जबलपुर लोकायुक्त ने 8000रु की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आवेदक रोहणी चंद्रोल ने आरोप लगाते हुए बताया जमीन का नामांतरण व बटवारे के लिए बहमनी तहसील में आवेदन दिया था जिसके एवंज में नायब तहसीलदार दस हजार रुपए मांगे थे। जिसकी शिकायत मैंने जबलपुर लोकायुक्त में की थी जिसके आधार पर आज लोकायुक्त टीम ने तहसीलदार के कर्मचारी हरीश सिंगोर को गिरफ्तार वहीं लोकायुक्त निरीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया आवेदक रोहणी चंद्रोल ने जबलपुर लोकायुक्त को आवेदन दिया था कि जमीन नामांतरण के नाम पर बम्हनी बंजर तहसील के नायब तहसीलदार व हरीश सिंगोर पैसे मांग रहे हैं जिसका हमने सत्यापन कराया उसीके आधार पर आज हमने नायब तहसीलदार के प्राइवेट कर्मचारी को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया लोकायुक्त जबलपुर4