Shuru
Apke Nagar Ki App…
#हर्ष वर्धन (संपादक):- पाकिस्तान ने 13मार्च दिन शुक्रवार को बांग्लादेश को अपनी ही जमीन पर 128 रनों से रौदा!
Harsh Pundhir
#हर्ष वर्धन (संपादक):- पाकिस्तान ने 13मार्च दिन शुक्रवार को बांग्लादेश को अपनी ही जमीन पर 128 रनों से रौदा!
More news from Etah and nearby areas
- Post by Amit Kumar1
- कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में सो रहे एक कुत्ते को ईट से कुचलकर एक युवक ने मार डाला, मिली जानकारी के मुताबिक मिराज नाम के युवक ने सोते हुए कुत्ते पर ईंट से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। और कार्यवाही की मांग की, बताया जा रहा है, कि यह घटना करीब दो दिन पुरानी है।1
- *प्रेस रिलीज* आज कैथल में किसान यूनियन के दफ्तर में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष शमशेर कुंडू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य तौर पर प्रदेश संयोजक होशियार सिंह गिल, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़, प्रदेश सलाहकार जसविंदर ढुल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाना राम सेगा,परदेश उपाध्यक्ष शेरा बेनीवाल, संदीप जाटान, वकील कमालपुर, दीपक मलिक, सुखदेव सिंह, प्रेम हरसौला, लीला तितरम, सुरेंदर भंगू, रामेश्वर आजाद, रमेश खरेटा, गुरुदेव सिसला, बीरा कुंडू, जसबीर नायडू आदि उपस्थित रहे। प्रदेश संयोजक होशियार सिंह गिल ने कहा कि MSP गारंटी कानून बनवाने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खेती, डेयरी एवम पोल्ट्री सेक्टरों को बाहर रखने समेत 8 मांगों पर दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 मार्च को आयोजित किसान पंचायत में जिले के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका के फैंसले भारत के ऊपर जबरदस्ती थोपने का प्रयास किया जा रहा है जिसे भारत का किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका कौन होता है हमें ये बताने वाला कि हमें किस देश से तेल खरीदना है और किस से नहीं खरीदना है? उन्होंने कहा कि भारत को आर्थिक तौर पर गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके खिलाफ सभी देशवासियों को आवाज़ उठानी चाहिए। जिला प्रधान शमशेर तितरम ने कहा कि सरकार को पोर्टल पर किसानों द्वारा कराए गए रजिस्ट्रेशन को समय पर वेरीफाई करना चाहिए ताकि मंडियों में फसल लाते समय किसानों को बेवजह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि मंडियों में बॉयोमेट्रिक व्यवस्था के सम्बन्ध में किसानों को आने वाली समस्याओं का समाधान कराने की तरफ सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में सरसों कटनी शुरू हो गयी है इसलिए सरकार को जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश जारी करने चाहिए एवम सरसों खरीद में प्रति एकड़ के अनुसार कैपिंग नहीं लगाई जानी चाहिए। सधन्यवाद तरसेम लालर जिला सचिव भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर3
- हाथरस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद न्यायालय परिसर सहित कई स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में वादकारी अपने मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचे। इस दौरान बैंक, बिजली, जल बिल, वैवाहिक, राजस्व और सिविल मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया गया। वहीं लघु आपराधिक मामलों में अर्थदंड लगाकर निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय मिला।1
- सिद्धार्थनगर में अलीगढ़वा बाॅर्डर पर दो ईरानी नागरिक पकड़े गए। नेपाल के जिला कपिलवस्तु की ओर से बुधवार को देर शाम अलीगढ़वा बाॅर्डर पर पहुंचे दो ईरानी नागरिकों को एसएसबी ने हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी मिलते ही जिले के अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियां टीम भी पहुंच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ईरानी नागरिक नेपाल के टूरिस्ट वीजा पर थे और किसी कार्य के लिए अलीगढ़वा बाॅर्डर पहुंचे। नेपाल के स्थानीय लोग बता रहे हैं कि वे डॉलर एक्सचेंज कराने के इरादे से एक दुकानदार के पास गए थे। दुकानदार ने उन्हें बाॅर्डर की ओर इशारा किया। जैसे ही वे बाॅर्डर की तरफ बढ़े, इसी दौरान एसएसबी जवानों की नजर में आ गए। जवानों ने उन्हें रोका।1
- अलीगढ़ में दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर की फायरिंग करने वालों की सुने कहानी1
- हाथरस में उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रवेश परीक्षा आज से जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 13,440 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।1
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कल्चरल एजुकेशन सेंटर (सीईसी) में अलविदा जुमे के अवसर पर एमएसओ द्वारा एक शानदार इफतार पार्टी आयोजित की गई। इस अवसर पर एएमयू के कई छात्रों ने भाग लिया और एक साथ मिलकर इफतार का आनंद लिया। इस इफतार पार्टी में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए, जिसमें से कुछ विशेष व्यंजन जैसे कि सेवई, बिरयानी, और शीर खुरमा आकर्षण का केंद्र थे। छात्रों ने एक दूसरे के साथ मिलकर इफतार किया और इस अवसर पर आयोजित की गई सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। इस अवसर पर एमएसओ के सदस्यों ने छात्रों को संबोधित किया और उन्हें इस्लामी मूल्यों और संस्कृति के बारे में बताया। छात्रों ने भी अपने विचार साझा किए और इस अवसर पर आयोजित की गई गतिविधियों की प्रशंसा की। क्या आप जानना चाहते हैं कि एएमयू में और क्या गतिविधियां आयोजित की जाती हैं या एमएसओ के बारे में अधिक जानना चाहते हैं?1
- डॉ.कंचन जैन नजर इंडिया 24 समाचार पत्र द्वारा नारी शक्ति गौरव सम्मान से अलंकृत1