Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sana khan
- Heenadjsound BagruJaipur, Rajasthan👌2 hrs ago
- Heenadjsound BagruJaipur, Rajasthan😂2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- जयपुर में मुहाना मंडी स्थित फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई। श्री श्याम ब्रांड सॉस का सैंपल पहले जांच में अनसेफ पाया गया था। संदेह पर 1000 किलो सॉस सीज, 150 किलो एक्सपायर्ड माल नष्ट। जयपुर द्वितीय क्षेत्र में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुहाना मंडी स्थित मैसर्स श्री श्याम फूड इंडस्ट्री पर कार्रवाई करते हुए 1000 किलो सॉस सीज किया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने यह कार्रवाई की। सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि श्री श्याम ब्रांड सॉस का सैंपल पूर्व में जांच में अनसेफ पाया गया था, जिसके बाद रिकॉल और रिसेंपलिंग के निर्देश जारी हुए। टीम ने मौके पर स्नैक्स सॉस और रेड चिली सॉस के नमूने लिए और शेष 1000 किलो सॉस में कलर व अन्य मिलावट की आशंका के चलते जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिया। फैक्ट्री में करीब 150 किलो एक्सपायर्ड फ्लेवर, सॉस और अचार भी मिले जिन्हें नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान गंदगी, फूड हैंडलर्स का मेडिकल फिटनेस अभाव, पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल नहीं मिलने जैसी गंभीर कमियां सामने आईं। फर्म के प्रोपराइटर सुनील पारीक को कमियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, राजेश नागर और प्रोबेशनरी अधिकारियों की टीम शामिल रही।1
- जयपुर में मजदूर विरोधी नीतियों और नए काले श्रम कानूनों के खिलाफ विभिन्न श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से विशाल रैली का आयोजन किया। यह रैली HMS रेलवे कार्यालय से शुरू होकर श्रम आयुक्त कार्यालय, हसनपुरा तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर और किसान शामिल हुए। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के तहत निकाली गई इस रैली का नेतृत्व कामरेड डी.के. छंगाणी, एम.एल. यादव, कुणाल रावत, मुकेश माथुर, नरेंद्र आचार्य, सुनीता चतुर्वेदी, निशा सिद्धू, नईमुद्दीन आकिल और विनोद कुमार ने किया। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) के नेतृत्व में जिलाधीश को सौंपे गए ज्ञापन में वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थिति संहिता 2020 को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में चारों श्रम संहिताओं को रद्द कर पुराने श्रम कानून लागू करने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक, ठेका प्रथा समाप्त करने, न्यूनतम मजदूरी ₹26,000 प्रतिमाह तय करने, सभी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन व ईएसआई सुविधा देने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और महंगाई पर नियंत्रण की मांग रखी गई। कार्यक्रम का समन्वय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, जयपुर के शहर सचिव नईमुद्दीन आकिल ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांगों को राज्य व केंद्र सरकार तक पहुंचाने की अपील की।1
- Ac fridge geyser Aaro mobile repairing course best institute in hk it jaipur Rajasthan call📞 99820554491
- बांसखोह कस्बे में रामदेव जी मंदिर के पास नई नाथ रोड पर करीब 3 महीने से सड़क पर लगी लोहे की जाली निकली हुई है इसके बारे में पंचायत प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार अवगत करवा दिया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई जबकि आने वाले दो दिनों में महाशिवरात्रि का मेला लगेगा जिसमें लाखों श्रद्धालु नई नाथ धाम भोले बाबा के मंदिर में दर्शन करेंगे प्रशासन से यही निवेदन है कि जल्दी से जल्दी समस्या का समाधान करें जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े यह जानकारी ग्रामीणों ने दी1
- सांभरलेक: कस्बे की ग्राम पंचायत काजीपुरा के एक शिक्षक ने दहेज प्रथा के खिलाफ खड़े होकर समाज को एक नई दिशा दिखाई है। सरकारी स्कूल में शिक्षक अनिल कुमावत ने साफ शब्दों में तय कर लिया था कि वे बेटे नवीन कुमावत का दहेज मुक्त विवाह करेंगे। शिक्षक अनिल कुमावत ने बताया जब वे स्वयं शिक्षक हैं और बच्चों को शिक्षा देना उनका दायित्व है तो पहले उन्हें वही शिक्षा अपने जीवन में उतारनी होगी। बेटे नवीन की बारात ग्राम पंचायत बोराज पहुंची जहां बिना दहेज के सिर्फ ₹1 और नारियल लेकर शादी कर बहू को बेटी के रूप में लेकर आए। ऐसे में शिक्षक अनिल कुमावत ने भी दहेज प्रथा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और दहेज प्रथा के खिलाफ लोगों को शिक्षा का पाठ पढ़ाया है ऐसे में हर कोई शिक्षक अनिल कुमावत के प्रयास की सराहना कर रहा है।1
- स्थान:मामटोरी खुर्द दिनांक:13/02/2026 शाहपुरा क्षेत्र के मामटोरी खुर्द स्थित बुनकर मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे। क्षेत्रवासियों द्वारा समस्या से अवगत कराने पर शाहपुरा भाजपा विधायक प्रत्याशी उपेन यादव ने तत्परता दिखाते हुए महज एक फोन कॉल पर संबंधित विभाग को निर्देशित कर बंद पड़े बड़े बोरिंग को पुनः चालू करवाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब पांच दिनों के भीतर ही बंद पड़ा बोरिंग चालू करवा दिया गया, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई है। पानी की समस्या के समाधान से बुनकर मोहल्ले के लोगों में खुशी का माहौल है। समस्त बुनकर मोहल्ला, मामटोरी खुर्द के निवासियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए उपेन यादव का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रकट किया है।1
- जयपुर : प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के पोषण से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बाल्टी पानी में सिर्फ आधा किलो के दो पैकेट दूध मिलाकर बच्चों को पिलाया गया । इस दौरान प्रधानाचार्य भी मौके पर मौजूद रहीं । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला यूपी के महोबा गांव के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है1
- महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कलेक्टर का औचक निरीक्षण उपखंड के रामगढ़ पचवारा में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में जिला कलेक्टर ने विद्यालय का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता, शैक्षणिक स्तर व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा गुणवत्ता की जानकारी ली तथा विद्यालय प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की।1
- जयपुर तिराया शाहपुरा फ्लाईओवर 10 फरवरी को चालु नहीं हुआ जब कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश,1