Shuru
Apke Nagar Ki App…
ई-विकास पोर्टल से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक नरसिंहपुर उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि खरीफ फसलों की बोनी की तैयारियों के लिए जिले में खाद का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। जिले में वर्तमान स्थिति में 12 हजार 829 मैट्रिक टन यूरिया, एक हजार 673 मैट्रिक टन डीएपी, 5 हजार 537 मैट्रिक टन एनपीकेएस, 504 मैट्रिक टन एमओपी और 12 हजार 45 मैट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) का सुरक्षित भंडारण किया जा चुका है। ई- विकास प्रणाली (ई-टोकन उर्वरक वितरण) अंतर्गत जिले में 49 हजार 352 किसानों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसके अंतर्गत एक अप्रैल 2026 से 17 हजार 852 किसानों द्वारा ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक क्रय किया गया है।
DEEPAK SAHU

More news from Narsinghpur and nearby areas
- नरसिंहपुर - पुलिस अधीक्षक ने लौटाई मासूम बच्ची की मुस्कान,चोरी हुई गुल्लक के पैसे बच्ची को वापस मिले नरसिंहपुर जिले के स्टेशन गंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली चोरी की वारदात का पुलिस ने न केवल खुलासा किया, बल्कि एक भावुक पहल कर बच्ची की खुशियां भी लौटा दीं। पिछले दिनों शातिर चोरों ने एक घर में घुसकर मासूम बच्ची की गुल्लक तोड़कर उनके जमा किए हुए पैसे पार कर दिए थे। इस घटना से बच्ची काफी उदास थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में स्टेशनगंज थाना टीम ने तत्परता दिखाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आज सोमवार एसपी कार्यालय में उस वक्त बेहद सुखद नजारा देखने को मिला, जब डॉ. ऋषिकेश मीना ने बच्ची को उसकी गुल्लक के चोरी हुए पैसे के साथ गुल्लक भी वापस सौपी। अपनी मेहनत की बचत वापस पाकर बच्ची के चेहरे पर बड़ी मुस्कान लौट आई। एसपी की इस सहृदयता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जिले भर में सराहना हो रही है। इस कदम ने जनता के बीच पुलिस की मानवीय छवि को और मजबूत किया है।1
- नरसिंहपुर:- शराब ठेकेदार का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, नरसिंहपुर। जिले के करकबेल इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दबंगों ने अपहरण, मारपीट और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। माँ नर्मदा स्टोन क्रेशर और करकबेल शराब दुकान के संचालक प्रदीप कौरव पर हुए इस जानलेवा हमले ने समूचे जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।1
- प्रधानमंत्री की अपने देशवासियों से अपील #newstoday49 pm1
- नृसिंहपुर पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए एक समर कैंप का आयोजन किया गया है। यह पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की एक विशेष पहल है, जिससे बच्चों को अवकाश में सीखने और मनोरंजन का अवसर मिलेगा।1
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक बेटी ने परिवार को नशीली गोलियाँ खिलाकर करीब 40 लाख के जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- नरसिंहपुर में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यह शिविर सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने और युवाओं को कला से जोड़ने पर केंद्रित है।1
- नरसिंहपुर प्रदीप शर्मा एसीएन भारत समाचार9977447750 नरसिंहपुर बेटी बनी लुटेरी: परिवार को सुलाया गहरी नींद, 40 लाख की ज्वेलरी लेकर प्रेमी संग हुई फुर्र!", ऑफिस पहुँचकर न्याय की गुहार1
- नरसिंहपुर - महिला ने घर बनाकर रोका रास्ता ग्रामीण परेशान एसपी को दिया आवेदन ग्राम पंचायत रोसरा निवासी महिला एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी को आवेदन दिया वहीं महिला ने बताया कि गांव में ग्राम पंचायत के पास रह रही है एक महिला के द्वारा टपरिया बना ली गई और रास्ते में पानी भर दिया जाता है जिससे वहां से निकलने वाले लोगो को परेशानी होती है और जब महिला से मना किया जाता है तो विवाद कर धमकी दी जाती है वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि पूरे निवासी महिला से परेशान है और रास्ता खुलवाने की एसपी से मांग को लेकर एसपी को आवेदन दिया1