logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महा मुनिराज की द्वितीय समाधि स्मृति पर भव्य रक्तदान शिविर हजारीबाग(जैन भवन)। परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज की द्वितीय समाधि स्मृति के पावन अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत के द्वारा जैन भवन परिसर में एक भव्य एवं सुव्यवस्थित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा, समर्पण और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 43 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे किया गया। रक्तदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जो दिनभर निरंतर चलती रही। शिविर में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। ब्लड संग्रह का कार्य आरोग्यम ब्लड बैंक की अनुभवी चिकित्सकीय टीम द्वारा पूरी सावधानी और आधुनिक उपकरणों के साथ संपन्न कराया गया। प्रत्येक रक्तदाता का पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सुरक्षित प्रक्रिया के माध्यम से रक्त संग्रह सुनिश्चित किया गया। हजारीबाग में वर्तमान समय में रक्त की कमी को देखते हुए यह शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, दुर्घटना पीड़ितों तथा गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह रक्तदान शिविर जीवन दायी साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान समाज के अध्यक्ष नागेंद्र विनायक, सचिव संजय जैन अजमेरा सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के तप, त्याग और समाज निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि आचार्य श्री का संपूर्ण जीवन मानव कल्याण, शिक्षा प्रसार और नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा है, और उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज को निरंतर सेवा कार्यों में अग्रसर रहना चाहिए। शिविर के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक हर्ष अजमेरा, अनीश लुहाड़िया एवं प्रतीक अजमेरा ने सक्रिय भूमिका निभाई। पंजीकरण व्यवस्था से लेकर रक्तदाताओं की सुविधा, अल्पाहार और प्रमाण पत्र वितरण तक की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की गई। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं में सौरव जैन, हर्ष अजमेरा,रोबिन जैन, आर. के. शर्मा, निलेश जैन, ऋषभ जैन, सोहम राज, चेतन जैन, अनिश जैन, संयम जैन, सूर्यांश अजमेरा, सुनीत जैन, आदित्य जैन, सुबोध कुमार जैन, विवेक विनायका, विजय कुमार जैन, निबाय जैन, प्रियेश आनंद, रविकांत कुमार, तरुण कुमार जैन, राजीव जैन, जे. पी. जैन, नेहा जैन, प्रतीक अजमेरा, शिल्पा जैन, सचिन कुमार खंडेलवाल, विनीता जैन, रुचि जैन, अमित जैन, प्रिया जैन, नेहा सेठी, विकास जैन, नवीन विनायका,विपिन कुमार, देवेंद्र कुमार जैन, राजन गुप्ता, चिराग बोकलीवाल, नितेश छाबड़ा, रितेश कुमार जैन, स्वेता सेठी, पूजा जैन, प्रियंका जैन, राहुल जैन ने रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी मिसाल पेश की। अध्यक्ष नागेंद्र विनायक ने कहा कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी द्वितीय समाधि स्मृति पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। सचिव संजय जैन अजमेरा ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन को बचा सकता है। समाज के 43 सदस्यों द्वारा किया गया यह योगदान मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। आरोग्यम अस्पताल के ब्लड बैंक के निदेशक सह कार्यक्रम संयोजक हर्ष अजमेरा ने बताया कि हजारीबाग में समय-समय पर रक्त की कमी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में समाज की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस शिविर से संग्रहित रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और सेवा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। समाज के लोगों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि मानवता की सेवा ही सच्ची भक्ति है। आरोग्यम अस्पताल ब्लड बैंक के डॉक्टर सुरेश कुमार सिंह,एम.डी. नदीम ब्लड बैंक प्रभारी,ओम प्रकाश सिंह टेक्नीशियन सुपरवाइजर,किरण कुमारी काउंसलर, शैला कुमारी काउंसलर,राहुल कुमार टेक्नीशियन,चंदन कुमार टेक्नीशियन, प्रियंका कुमारी टेक्नीशियन, राजकुमार कार्यालय सहायक (ऑफिस बॉय) ने अपना सहयोग किया।

2 hrs ago
user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
Ravi Sharma Ptrakar Hzb
हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago
6546e7d5-eceb-46d5-abbb-5694fe06c239

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग (पुराना समाहरणालय)। के जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक मुख्य सड़क पर लगने वाले रोज़ाना जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से इस मार्ग पर सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई बार वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए सभी सब्जी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि सड़क किनारे दुकानें लगने से लगातार यातायात बाधित हो रहा था, इसलिए व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब आम लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इधर इस कार्रवाई को लेकर सब्जी विक्रेताओं ने नगर निगम के प्रति नाराजगी जाहिर की है।
    1
    हजारीबाग (पुराना समाहरणालय)। के जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक मुख्य सड़क पर लगने वाले रोज़ाना जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से इस मार्ग पर सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई बार वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए सभी सब्जी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि सड़क किनारे दुकानें लगने से लगातार यातायात बाधित हो रहा था, इसलिए व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब आम लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इधर इस कार्रवाई को लेकर सब्जी विक्रेताओं ने नगर निगम के प्रति नाराजगी जाहिर की है।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Kashif Adib
    1
    Post by Kashif Adib
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • हजारीबाग में जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक रोज़ लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने सभी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है।
    3
    हजारीबाग में जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक रोज़ लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने सभी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है।
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सदर प्रखंड के मेरू निवासी घनश्याम प्रसाद उर्फ (घमन) पिता झरन महतो पिछले दो महीने से मुंह कैंसर से जूझ रहा है अत्यंत ही गरीब परिवार से है सभी से अपील है के इस कैंसर पीड़ित की मदद करें। Mob 6200636074
    1
    सदर प्रखंड के मेरू निवासी घनश्याम प्रसाद उर्फ (घमन) पिता झरन महतो पिछले दो महीने से मुंह कैंसर से जूझ रहा है अत्यंत ही गरीब परिवार से है सभी से अपील है के इस कैंसर पीड़ित की मदद करें।  
Mob 6200636074
    user_पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • खाता संख्या 16 प्लॉट नंबर 817 जोकि मेरा खतियानी जमीन हैं इस जमीन को बेचने वाले और खरीदने वाले सावधान हों जाये दलालों से सावधान रहें
    1
    खाता संख्या 16 प्लॉट नंबर 817 जोकि मेरा खतियानी जमीन हैं इस जमीन को बेचने वाले और खरीदने वाले सावधान हों जाये दलालों से सावधान रहें
    user_Dabang bihari Pandey ji
    Dabang bihari Pandey ji
    Hazaribag, Hazaribagh•
    12 hrs ago
  • हजारीबाग: शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान अव्यवस्थित खुदाई से उत्पन्न यातायात संकट पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी Aditya Pandey ने मंगलवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अभियंता को फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
    1
    हजारीबाग: शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान अव्यवस्थित खुदाई से उत्पन्न यातायात संकट पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी Aditya Pandey ने मंगलवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अभियंता को फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    18 hrs ago
  • Post by Boltajharkhand
    1
    Post by Boltajharkhand
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    20 hrs ago
  • gajab ka Jan samarthan
    1
    gajab ka Jan samarthan
    user_UPDATE 24 NEWS
    UPDATE 24 NEWS
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.