logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मधुबन–दोहरीघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया औचक निरीक्षण* *धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों से दूरभाष पर की वार्ता* *समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश* *लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर* मऊ, 15 अप्रैल,2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री श्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।मंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क को चालू किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने मंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी लंबितवंव् है, जिसके कारण कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।

11 hrs ago
user_Umesh Yadav
Umesh Yadav
मधुबन, मऊ, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
65134625-950b-4cce-a0df-19b0c3824991

*मधुबन–दोहरीघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया औचक निरीक्षण* *धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों से दूरभाष पर की वार्ता* *समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश* *लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर* मऊ, 15 अप्रैल,2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री श्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।मंत्री

114adc0b-7a8f-4f36-9175-31f1ef2b9a34

श्री शर्मा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क को चालू किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने मंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी लंबितवंव् है, जिसके कारण कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बेल्थरारोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैविनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को यहां कहा कि भाजपा से जुड़े पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर समाज के प्रहरी थे, वे समाज को दिशा देने वाले नेता थे उनके निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। जब भी कोई बात होती थी तो वे मुखर होकर समाज की लड़ाई लड़ते थे। राजनीति में आपसी मतभेद को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनसे मेरा कोई विरोध नही था। नेता-नेता में कहाॅं लड़ाई होती है। कहा कि निधन की खबर सुनकर शोक श्रद्धांजलि देने आया था। परिजनों को सांत्वना दिया। कहा कि हर किसी को यह सांस्कारिक दुनिया छोड़कर जाना ही है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर दिवंगत पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर के ग्राम टगुनियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। दिवंगत राजभर के चित्र पर फूल माला चढाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मीडिया के सवालों के जबाब में कहा कि आज समय रानीतिक बाते करने का तो नही है, किन्तु सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव महिला आरक्षण के विरोधी हैं, यदि उन्हें कोई दिक्कत है तो विल के खिलाफ उन्हेंसंविधान में बाराबरी का अधिकार दिया है। सदन में अपनी बात रखनी चाहिए थी। कहा कि बीते 24 सालों से हम महिलाओं को आरक्षण देने की बात करते आ रहे हैं। कहा कि संविधान में भी बाबा भीमराव अम्बेडकर ने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया है। और लम्बे समय से राजनीति में आरक्षण की बात सिर्फ चर्चा में बनकर रही है। 16,17 व 18 की तिथि लोक सभा में चर्चा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह ने निर्धारित किया है। इसमें विपक्ष को अपनी बात सदन में रखनी चाहिए। लोकसभा व विधान सभा की सीटे आरक्षण के हिसाब से बढ़ रही हैं। जो विरोध कर रहे हैं वे महिला विरोधी हैं। त्रिस्तरीय आरक्षण की तर्ज पर लोक सभा व विधान सभा का चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण दिये जाने के हम पक्षधर है।
    1
    बेल्थरारोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैविनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को यहां कहा कि भाजपा से जुड़े पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर समाज के प्रहरी थे, वे समाज को दिशा देने वाले नेता थे उनके निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। जब भी कोई बात होती थी तो वे मुखर होकर समाज की लड़ाई लड़ते थे। राजनीति में आपसी मतभेद को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनसे मेरा कोई विरोध नही था। नेता-नेता में कहाॅं लड़ाई होती है। कहा कि निधन की खबर सुनकर शोक श्रद्धांजलि देने आया था। परिजनों को सांत्वना दिया। कहा कि हर किसी को यह सांस्कारिक दुनिया छोड़कर जाना ही है।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर दिवंगत पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर के ग्राम टगुनियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। दिवंगत राजभर के चित्र पर फूल माला चढाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मीडिया के सवालों के जबाब में कहा कि आज समय रानीतिक बाते करने का तो नही है, किन्तु सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव महिला आरक्षण के विरोधी हैं, यदि उन्हें कोई दिक्कत है तो विल के खिलाफ उन्हेंसंविधान में बाराबरी का अधिकार दिया है।  सदन में अपनी बात रखनी चाहिए थी। कहा कि बीते 24 सालों से हम महिलाओं को आरक्षण देने की बात करते आ रहे हैं। कहा कि संविधान में भी बाबा भीमराव अम्बेडकर ने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया है। और लम्बे समय से राजनीति में आरक्षण की बात सिर्फ चर्चा में बनकर रही है। 16,17 व 18 की तिथि लोक सभा में चर्चा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह ने निर्धारित किया है। इसमें विपक्ष को अपनी बात सदन में रखनी चाहिए। लोकसभा व विधान सभा की सीटे आरक्षण के हिसाब से बढ़ रही हैं। जो विरोध कर रहे हैं वे महिला विरोधी हैं। त्रिस्तरीय आरक्षण की तर्ज पर लोक सभा व विधान सभा का चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण दिये जाने के हम पक्षधर है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    9 hrs ago
  • धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों से दूरभाष पर की वार्ता समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री श्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।मंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क को चालू किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने मंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी लंबित है, जिसके कारण कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।
    4
    धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों से दूरभाष पर की वार्ता
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश
लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर
मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री श्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।मंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क को चालू किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान अधिशासी अभियंता ने मंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी लंबित है, जिसके कारण कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आज 15/04/2026 को थाना घोसी में कुल 20 गाड़ियों की नीलामी सम्पन्न हुई यह जिला मऊ के थाना घोसी में नीलामी होनी थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग नीलामी में खरीदारी के लिए आए थे
    1
    आज 15/04/2026 को थाना घोसी में कुल 20 गाड़ियों की नीलामी सम्पन्न हुई  
यह जिला मऊ के थाना घोसी में नीलामी होनी थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग नीलामी में खरीदारी के लिए आए थे
    user_Avnish Yadav
    Avnish Yadav
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अंबेडकर युवा समिति सलेमपुर के तत्वावधान में विश्वरत्न, विश्वभूषण, भारतरत्न, महाविद्वान, महानायक, अर्थशास्त्री, महान इतिहासकार, संविधान निर्माता, क्रांतिसूर्य, युगपुरुष, परम पूज्य बोधिसत्व, महामानव Dr. B. R. Ambedkar जी की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ वार्ड नंबर 2, पिपरा नजीर में मनाई गई। इस पावन अवसर पर श्री अशोक कुमार रावत एवं श्री प्रदीप कुमार जी के आवास पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 2 श्री काशीनाथ (पूर्व रिटायर्ड रेलवे गार्ड), अशोक कुमार रावत, उमाशंकर प्रसाद, हर्षचन्द्र, दीपक कुमार, अरुण कुमार, अजय कुमार, अवधेश कुमार, अजय रावत, राजेश कुमार गौतम, विनोद रावत, दीपचंद रावत, जय प्रकाश, राजन कुमार, संदीप कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लगातार तीन बार से सभासद रहे श्री प्रदीप कुमार यादव जी द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को कॉपी, किताब एवं पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया गया। उनके इस प्रेरणादायक योगदान की अंबेडकर युवा समिति सलेमपुर द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। यह आयोजन न केवल बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता के संदेश को भी सुदृढ़ करने का कार्य किया। #AmbedkarJayanti #DrBRAmbedkar #EducationForAll #SocialJustice #RKsocialist
    4
    अंबेडकर युवा समिति सलेमपुर के तत्वावधान में विश्वरत्न, विश्वभूषण, भारतरत्न, महाविद्वान, महानायक, अर्थशास्त्री, महान इतिहासकार, संविधान निर्माता, क्रांतिसूर्य, युगपुरुष, परम पूज्य बोधिसत्व, महामानव Dr. B. R. Ambedkar जी की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ वार्ड नंबर 2, पिपरा नजीर में मनाई गई।
इस पावन अवसर पर श्री अशोक कुमार रावत एवं श्री प्रदीप कुमार जी के आवास पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 2 श्री काशीनाथ (पूर्व रिटायर्ड रेलवे गार्ड), अशोक कुमार रावत, उमाशंकर प्रसाद, हर्षचन्द्र, दीपक कुमार, अरुण कुमार, अजय कुमार, अवधेश कुमार, अजय रावत, राजेश कुमार गौतम, विनोद रावत, दीपचंद रावत, जय प्रकाश, राजन कुमार, संदीप कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लगातार तीन बार से सभासद रहे श्री प्रदीप कुमार यादव जी द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को कॉपी, किताब एवं पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया गया। उनके इस प्रेरणादायक योगदान की अंबेडकर युवा समिति सलेमपुर द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
यह आयोजन न केवल बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता के संदेश को भी सुदृढ़ करने का कार्य किया।
#AmbedkarJayanti #DrBRAmbedkar #EducationForAll #SocialJustice #RKsocialist
    user_Rajesh K Socialist
    Rajesh K Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा,कई मजदूरों की मौत...! छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत की खबर है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।
    1
    छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा,कई मजदूरों की मौत...!
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत की खबर है।
प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmad Journalist
    1
    Post by Sadik Ahmad Journalist
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बिल्थरारोड उभाव कोतवाली में बुधवार को नवागत प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने कार्यभार ग्रहण किया। चार्ज संभालते ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की स्थिति, भौगोलिक जानकारी और संवेदनशील स्थानों की समीक्षा की। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए बीट पुलिसिंग मजबूत करने, लंबित मामलों के निस्तारण और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया।
    1
    बिल्थरारोड उभाव कोतवाली में बुधवार को नवागत प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने कार्यभार ग्रहण किया। चार्ज संभालते ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की स्थिति, भौगोलिक जानकारी और संवेदनशील स्थानों की समीक्षा की। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए बीट पुलिसिंग मजबूत करने, लंबित मामलों के निस्तारण और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.