Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगरौली: महाविद्यालय में मूलभूत समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर के गेट पर किया धरना प्रदर्शन।
Amrendra Shukla पत्रकार
सिंगरौली: महाविद्यालय में मूलभूत समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर के गेट पर किया धरना प्रदर्शन।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिंगरौली: कलेक्टर एसडीएम को मांग पत्र देने को लेकर गेट पर डटे रहे छात्र एसडीएम के आने पर सौंपा 17 सूत्रीय मांग पत्र।1
- सिंगरौली जिसे ऊर्जाधानी कहा जाता है, वहां बिजली के लिए आधी रात तक आंदोलन करना पड़ा। LCH निगाही बस्ती में 3 दिनों से बिजली नहीं होने पर लोगों ने रात 10 से 1 बजे तक जीएम कार्यालय का घेराव किया। अधिकारियों ने आज शाम 4 बजे तक बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया है। सिंगरौली जिसे ऊर्जाधानी कहा जाता है, वहां बिजली के लिए आधी रात तक आंदोलन करना पड़ा। LCH निगाही बस्ती में 3 दिनों से बिजली नहीं होने पर लोगों ने रात 10 से 1 बजे तक जीएम कार्यालय का घेराव किया। अधिकारियों ने आज शाम 4 बजे तक बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया है।1
- रक्षाबंधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा के संकल्प को सराहा ओबरा (सोनभद्र)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृशक्ति ने समाज और जनपद की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधकर एक अनूठी मिसाल पेश की। ओबरा स्थित पुलिस सहायता केंद्र (पिंक बूथ) पर आयोजित कार्यक्रम में संघ की मातृशक्तियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सुरक्षाकर्मियों के प्रति जताया आभार संस्था की ओर से गीतांजलि (विभाग कार्यवाह) के नेतृत्व में पहुंचीं मातृशक्तियों—संजू श्रीवास्तव, ऊषा शर्मा, बीना पांडे और हेमलता ने कहा कि जब पूरा देश त्योहार अपने परिवारों के साथ मनाता है, तब पुलिस के जवान और अधिकारी अपनी परवाह किए बिना नागरिकों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें यह अहसास कराना कि पूरा समाज उनका परिवार है, हमारा कर्तव्य है। पुलिस अधिकारियों ने जताया आभार राखी बंधवाने के बाद ओबरा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार, यातायात प्रभारी राजेश यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, संतोष पटेल तथा अन्य जवानों ने मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्षासूत्र का यह स्नेह हमें अपने कर्तव्य पथ पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से डटे रहने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने मातृशक्ति और क्षेत्र की हर बहन-बेटी की सुरक्षा व सम्मान बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा।4
- कटौली मोड़ पर ट्रेलर का पहिया सड़क से उतरा, रात से लगा लंबा जाम कटौली मोड़ पर ट्रेलर का पहिया सड़क से उतरा, रात से लगा लंबा जाम दोनों तरफ दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार राखी बांधने जा रही बहनें और काम पर जाने वाले मजदूर फंसे बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा-बीजपुर मुख्य मार्ग पर कटौली मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब 12 बजे रेणुकूट की ओर जा रहे एक ट्रेलर का पिछला पहिया सड़क से नीचे उतर जाने के कारण लंबा जाम लग गया। ट्रेलर पर भारी सामान लदा होने के कारण उसे सड़क से हटाने में परेशानी हो रही है। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर तक बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुद्धी, म्योरपुर और रेणुकूट की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहन जाम में फंसे हुए हैं। वहीं छोटी गाड़ियां भी काफी मशक्कत के बाद किसी तरह निकल पा रही हैं।रात से लगे जाम का असर सुबह भी देखने को मिला। काम पर जाने वाले कई मजदूर जाम में फंसने के बाद मायूस होकर वापस लौट गए। वहीं रक्षाबंधन के त्योहार पर भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों को भी घंटों जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ी।सूचना पर म्योरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेलर पर भारी सामान लदा होने के कारण उसे तत्काल हटाया नहीं जा सका। इस संबंध में थाना प्रभारी म्योरपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेलर को सड़क से हटवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।जाम में फंसे वाहन चालकों ने बताया कि घंटों से सड़क पर फंसे होने के कारण उन्हें खाने-पीने के सामान के साथ ही नित्यक्रिया के लिए भी कोई संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर सड़क से नहीं हटाया जा सका था और जाम की स्थिति बनी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।3
- कुंडेश्वरी देवी मां का दरबार जनपद सोनभद्र में इस दरबार में पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना, आप भी वीडियो के माध्यम से दर्शन करे1
- सावन भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन का पूर्णिमा पर हुआ समापन - 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति - हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा भिखारी बाबा आश्रम - प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण - रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर परिसर में चल रहा था कार्यक्रम दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर शिव मंदिर में सावन माह भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का पूर्णिमा पर समापन हो गया। पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। आरती पूजन के दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा भिखारी बाबा आश्रम गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों ने खूब जयकारे लगाया। आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक, हवन एवं आरती पूजन कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह भर आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक पूजन व आरती कराया जा रहा था, जिसका पूर्णिमा पर समापन हो गया। पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई, ताकि वातावरण स्वच्छ बना रहे। आचार्य जी का दक्षिणा 9001 रुपये सोनभद्र के वरिष्ठ समाजसेवी संजय अग्रवाल की ओर से भेंट दिया गया। इस दौरान शिव शक्ति महिला मंडल व भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों द्वारा हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में चिंता मौर्य, आदित्य केशरी, उषा, रिशिता, चिरौंजी, रामकृपा, मनीता, करुणा सिंह, उर्मिला देवी, सत्या, संगीता, परमानंद, कालो देवी, विमला देवी, हीरा सिंह, साधु सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।3
- केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी ने जबलपुर के प्रोजेक्ट में सराहनीय सहयोग के लिए मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री जी एवं सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी।1
- महंगाई और एथेनॉल नीति के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन...! महंगाई और एथेनॉल नीति के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन...!1
- सोनभद्र जिले के ग्राम पंचायत भैसवार सेमरीहवा टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान पर धरनारत किसानों का धरना प्रदर्शन 466 वे दिन में पहुचा जिला सचिव संजय कुमार यादव ने रक्षाबंधन के दिन पूरे ग्राम वासियों को हार्दिक बधाई दिए और यह भी बताएं कि हमारा राष्ट्रीय महापंचायत 12 13 सितंबर को वाराणसी रामनगर पर होना सुनिश्चित हो गया है इस धरने का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर को लेकर के ग्राम पंचायत भैसवार में धरना प्रदर्शन को लेकर के राष्ट्रीय महापंचायत घोषणा की बहुत जल्द ही चकबंदी की समस्या हल हो जाएगी1