Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनाली के सोलंग नाला में 20 मार्च को हुई ताजा बर्फबारी से यातायात बाधित होने से सैलानियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
Dev Raj Thakur
मनाली के सोलंग नाला में 20 मार्च को हुई ताजा बर्फबारी से यातायात बाधित होने से सैलानियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश1
- Post by Dev Raj Thakur1
- रिपोर्ट 21 मार्च बुद्ध सिंह ठाकुर सैंज। चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: जयकारों से गूंजा मां दुर्गा का दरबार, महिला मंडलों ने भजनों से बांधा समां सैंज (कुल्लू): चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सैंज घाटी के प्रसिद्ध माता दुर्गा मंदिर वनोगी देहुरी में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिर परिसर भक्तों की लंबी कतारों से भर गया और पूरा वातावरण “जय माता दी” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तिमय हुआ वातावरण, महिला मंडलों ने बिखेरी छटा इस पावन अवसर पर स्थानीय महिला मंडलों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति ने माता की भेंटें और भक्तिमय भजन प्रस्तुत कर पूरे माहौल को दिव्य बना दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और मंदिर की घंटियों की गूंज के बीच श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। सुहावने मौसम ने बढ़ाया उत्साह घाटी में खिले साफ और सुहावने मौसम ने श्रद्धालुओं के उत्साह को दोगुना कर दिया है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए भक्तों ने माता के चरणों में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उमड़ी यह भारी भीड़ क्षेत्र के लोगों की माता रानी के प्रति अटूट अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण है।1
- सदन में चिट्टे पर हंगामा, विपक्ष का नारेबाज़ी करते हुए सदन से किया वाकआउट... जयराम ठाकुर के गंभीर आरोप नशा तस्करों को पकड़ने के बजाय विपक्ष के विधायकों के फोन टैप कर रही पुलिस हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के छठे दिन सदन के भीतर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब शून्य काल के दौरान नशे का मुद्दा उठा. इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. इसके बाद विपक्ष ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाई गई STF के पुलिसकर्मी संलिप्त पाए गए और सरकार विपक्ष के नेताओं के फोन बिना इजाज़त सर्विलेंस पर लेने में लगी हुई है. VO -- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में नशा गांव-गांव तक पहुंच चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर मुख्यमंत्री नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में युवा नशे के ओवरडोज के कारण चौक-चौराहों पर अपनी जान गंवा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि जब उन्होंने इस गंभीर मुद्दे को सदन में उठाया, तो मुख्यमंत्री, मंत्री और पुलिस अधिकारी इस पर हंसते नजर आए, जो बेहद चिंताजनक और गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ केवल दिखावे के लिए वॉकथन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्कूलों से बच्चों को बुलाकर 4 से 5 घंटे तक इंतजार करवाया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे आयोजनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई की कमी है। उन्होंने कहा कि बिना उचित जांच के पुलिस कर्मियों को एसटीएफ में तैनात किया गया है, जिससे नशे के खिलाफ अभियान की गंभीरता पर सवाल उठते हैं। विपक्ष ने पूर्व सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए दावा किया कि उस समय नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी, जिसके चलते कई लोगों को यह अवैध कारोबार छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के अधिकारी केवल सरकार को खुश करने में लगे हुए हैं और विपक्ष के नेताओं के फोन सर्विलांस पर रखे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर विपक्षी नेताओं की फोन निगरानी की गई थी। बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष1
- Post by Munishkoundal1
- ज़िला किन्नौर के डीसी डॉ अमित कुमार शर्मा ने रिकांग पीओ मे जानकारी देते हुए कहा कि ज़िला के अंदर जल्द पंचायत के चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि ज़िला के नए वोटरों को यदि चुनावों से पूर्व वोटिंग लिस्ट से संबंधित जानकारी का अभाव हो तो वे प्रशासन से सम्पर्क कर सकते है।1
- देवभूमि कुल्लू हिमाचल प्रदेश1
- भाजपा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष जानकारी देते हुए1