logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर का आइसा ने किया घेराव, शैक्षणिक अराजकता व अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन* ताजपुर/समस्तीपुर 3 अगस्त 2026 शैक्षणिक अराजकता दूर करने, अवैध वसूली पर रोक लगाने, लाइब्रेरी एवं लेबोरेटरी को समृद्ध करने, एससी-एसटी छात्राओं से नामांकन के दौरान लिए गए कथित अवैध शुल्क की वापसी तथा पारदर्शी नामांकन व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठन आइसा ने सोमवार को एलकेवीडी कॉलेज, ताजपुर का घेराव किया। आइसा नेताओं गौतम सैनी, मो. फरमान, अनील कुमार, जीतेंद्र सहनी एवं मो. जावेद के नेतृत्व में कालेज गेट से छात्रों ने जुलूस निकालकर कॉलेज परिसर में प्रिंसिपल के समक्ष प्रदर्शन किया। भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचीं और प्राचार्य कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी करीब एक घंटे तक अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने, छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्राओं से नामांकन के नाम पर अवैध राशि वसूली गई है, जिसे वापस किया जाना चाहिए। बाद में प्राचार्य के बुलावे पर आइसा के प्रतिनिधिमंडल ने 17 सूत्री मांगपत्र प्रिंसिपल धर्मराज राम को सौंपा। प्रतिनिधियों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता मो० जावेद एवं संचालन जीतेंद्र सहनी ने किया। कार्यक्रम में पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, नैंसी कुमारी, वाजिया खातून, आलिशा, नासरीन, जन्नत जहां, इशरत खातून, हलिया खातून, रहनुमा खातून, कायनात अरसी, रौनक खातून, नाजनी खातून, शाइस्ता खातून, नेहा रानी, शाहीना खातून, इराम परवीन, जोया परवीन, इमराना परवीन, सलमा खातून, वाजिद, रोहित, रूबी, निशू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Anil shriwastav
Anil shriwastav
दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Lalu Kumar
    1
    Post by Lalu Kumar
    user_Lalu Kumar
    Lalu Kumar
    मोहनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • समस्तीपुर मथुरापुर घाट का अतिक्रमण कार्यक्रम चल रहा है बिहार समस्तीपुर मथुरापुर घाट अकबरपुर अवैध कब्ज़ा अतिक्रमण हटाने का निर्माण कार्य धीरे-धीरे अच्छा से चल रहा है
    2
    समस्तीपुर मथुरापुर घाट का अतिक्रमण कार्यक्रम चल रहा है
बिहार समस्तीपुर मथुरापुर घाट अकबरपुर अवैध कब्ज़ा अतिक्रमण हटाने का निर्माण कार्य धीरे-धीरे अच्छा से चल रहा है
    user_Ajay Vlog
    Ajay Vlog
    Electrician समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • बाया नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी रौशन कुमार (पिता हरेकृष्ण राम) की सोमवार को बस्ती डीह घाट स्थित बाया नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया है कि रौशन कुमार बस्ती डीह घाट स्थित बाया नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहिउद्दीननगर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एजाज अहमद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूर्व मुखिया मो. निजाम ने बताया कि रौशन कुमार मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसआई संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बाया नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी रौशन कुमार (पिता हरेकृष्ण राम) की सोमवार को बस्ती डीह घाट स्थित बाया नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बताया गया है कि रौशन कुमार बस्ती डीह घाट स्थित बाया नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहिउद्दीननगर ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एजाज अहमद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूर्व मुखिया मो. निजाम ने बताया कि रौशन कुमार मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसआई संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।
थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • दुष्कर्मी की गिरफ्तारी को लेकर,घंटों तक जाम रहा मुसरीघरारी चौक. समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी मुख्य चौराहे को घंटों तक जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
    1
    दुष्कर्मी की गिरफ्तारी को लेकर,घंटों तक जाम रहा मुसरीघरारी चौक.

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से  दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी मुख्य चौराहे को घंटों तक जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Lalu Kumar
    1
    Post by Lalu Kumar
    user_Lalu Kumar
    Lalu Kumar
    मोहनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • सांसद पप्पू यादव पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पप्पू समर्थकों ने जताया विरोध, जलाया पुतला । जी हां यह नारेवाजी सांसद पप्पू यादव के समर्थको द्वारा की जा रही है। जहां अपने नेता सांसद पप्पू यादव के दिल्ली आवास पर हुए जानलेवा हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का विरोध जताते हुए, आज पूरे सूबे में पप्पू समर्थकों ने देशव्यापी पुतला दहन किया । आज उसी हमले के विरोध में समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक स्थित पप्पू यादव के दर्जनों समर्थकों ने गृह मंत्री अमित शाह का विरोध जताते हुए पुतला दहन किया और उसके खिलाफ में जमकर नारेबाजी की। जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक प्रत्याशी सूर्य नारायण सहनी के द्वारा किया गया और संचालन अनिल कुमार यादव ने की। मौके पर पूर्व उप प्रमुख हरिवंश राय, धर्मेंद्र कुमार शुड्डू, विनोद कुमार राय कमल सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा सहित अन्य कई समर्थक मौजूद थे। इसी दौरान उनके कई समर्थकों ने गृह मंत्री का विरोध जताते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    सांसद पप्पू यादव पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पप्पू समर्थकों ने जताया विरोध, जलाया पुतला ।
जी हां यह नारेवाजी सांसद पप्पू यादव के समर्थको द्वारा की जा रही है। जहां अपने नेता सांसद पप्पू यादव के दिल्ली आवास पर हुए जानलेवा हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का विरोध जताते हुए, आज पूरे सूबे में पप्पू समर्थकों ने देशव्यापी पुतला दहन किया ।
आज उसी हमले के विरोध में समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक स्थित पप्पू यादव के दर्जनों समर्थकों ने गृह मंत्री अमित शाह का विरोध जताते हुए पुतला दहन किया और उसके खिलाफ में जमकर नारेबाजी की।
जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक प्रत्याशी सूर्य नारायण सहनी के द्वारा किया गया और संचालन अनिल कुमार यादव ने की।
मौके पर पूर्व उप प्रमुख हरिवंश राय, धर्मेंद्र कुमार शुड्डू, विनोद कुमार राय कमल सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा सहित अन्य कई समर्थक मौजूद थे।
इसी दौरान उनके कई समर्थकों ने गृह मंत्री का विरोध जताते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • सांसद पप्पू यादव पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पप्पू समर्थकों ने पटोरी में जलाया गृह मंत्री का पुतला । सांसद पप्पू यादव पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पप्पू समर्थकों ने पटोरी में गृह मंत्री का जलाया पुतला । जताया विरोध, किया जमकर नारेबाजी । जी हां यह नारेवाजी सांसद पप्पू यादव के समर्थको द्वारा की जा रही है। जहां अपने नेता सांसद पप्पू यादव के दिल्ली आवास पर हुए जानलेवा हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का विरोध जताते हुए, आज पूरे सूबे में पप्पू समर्थकों ने देशव्यापी पुतला दहन किया । आज उसी हमले के विरोध में समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक स्थित पप्पू यादव के दर्जनों समर्थकों ने गृह मंत्री अमित शाह का विरोध जताते हुए पुतला दहन किया और उसके खिलाफ में जमकर नारेबाजी की। जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक प्रत्याशी सूर्य नारायण सहनी के द्वारा किया गया और संचालन अनिल कुमार यादव ने की। मौके पर पूर्व उप प्रमुख हरिवंश राय, धर्मेंद्र कुमार शुड्डू, विनोद कुमार राय कमल सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा सहित अन्य कई समर्थक मौजूद थे। इसी दौरान उनके कई समर्थकों ने गृह मंत्री का विरोध जताते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    सांसद पप्पू यादव पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पप्पू समर्थकों ने पटोरी  में जलाया गृह मंत्री का पुतला ।
सांसद पप्पू यादव पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पप्पू समर्थकों ने पटोरी  में गृह मंत्री का जलाया पुतला ।
जताया विरोध, किया जमकर नारेबाजी ।
जी हां यह नारेवाजी सांसद पप्पू यादव के समर्थको द्वारा की जा रही है। जहां अपने नेता सांसद पप्पू यादव के दिल्ली आवास पर हुए जानलेवा हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का विरोध जताते हुए, आज पूरे सूबे में पप्पू समर्थकों ने देशव्यापी पुतला दहन किया ।
आज उसी हमले के विरोध में समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चंदन चौक स्थित पप्पू यादव के दर्जनों समर्थकों ने गृह मंत्री अमित शाह का विरोध जताते हुए पुतला दहन किया और उसके खिलाफ में जमकर नारेबाजी की।
जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक प्रत्याशी सूर्य नारायण सहनी के द्वारा किया गया और संचालन अनिल कुमार यादव ने की।
मौके पर पूर्व उप प्रमुख हरिवंश राय, धर्मेंद्र कुमार शुड्डू, विनोद कुमार राय कमल सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा सहित अन्य कई समर्थक मौजूद थे।
इसी दौरान उनके कई समर्थकों ने गृह मंत्री का विरोध जताते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.