Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जिसे आप द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देख सकते हैं
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जिसे आप द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देख सकते हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संगम नगरी प्रयागराज में धूमधाम से विसर्जित किए विघ्नहर्ता नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको संगम नगरी प्रयागराज से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां प्रसिद्ध और प्राचीन अरैल घाट पर धूमधाम से गणपति बप्पा को विसर्जित किया गया1
- माधौगढ़ विकास खंड के पास अनियंत्रित स्कूल बस खंदक में उतरी, बाल-बाल बचे लोग!! माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ विकास खंड कार्यालय के पास मंगलवार को एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा उतरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि विकास खंड कार्यालय के समीप रह रहे लोहा पीटा समाज के लोग हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि बस की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच किए जाने की जरूरत भी सामने आई है।1
- मेडिकल कॉलेज में ‘ नर्सिंग छात्र और जूनियर डॉक्टर आमने-सामने, मारपीट का वीडियो वायरल 🚨 ब्रेकिंग जालौन: मेडिकल कॉलेज में ‘क्लिनिकल ड्यूटी’ बनी अखाड़ा! नर्सिंग छात्र और जूनियर डॉक्टर आमने-सामने, मारपीट का वीडियो वायरल—अब हड़ताल से गरमाया मामला! राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान नर्सिंग छात्रों और एमबीबीएस इंटर्न के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि कथित मारपीट तक पहुंच गया। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 📱🔥 बताया जा रहा है कि विवाद के बाद मेडिकल कॉलेज का माहौल कुछ ऐसा हो गया कि क्लिनिकल ड्यूटी कम और ‘कौन किस पर भारी’ का मुकाबला ज्यादा नजर आने लगा! 😳🥊 🏥 हंगामे के बाद छात्रों का प्रदर्शन घटना के बाद नर्सिंग छात्रों ने हड़ताल शुरू कर दी, वहीं जूनियर डॉक्टरों की ओर से भी प्रदर्शन किए जाने की बात सामने आई है। यानी मेडिकल कॉलेज में इलाज के साथ-साथ अब प्रार्थना पत्र और प्रदर्शन की ‘ड्यूटी’ भी शुरू हो गई! 😅 नर्सिंग छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। माफी और सुरक्षा की मांग नर्सिंग छात्रों की ओर से मांग रखी गई है कि संबंधित एमबीबीएस इंटर्न से लिखित माफी ली जाए और नर्सिंग छात्रों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित किया जाए। अब असली सवाल यह है कि आखिर क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान ऐसा क्या हुआ कि मामला पढ़ाई और मरीजों की सेवा से निकलकर मारपीट और प्रदर्शन तक जा पहुंचा? 🤔 🎥 वीडियो वायरल, जांच पर टिकी नजर घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है। हालांकि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में हुए इस विवाद के बाद छात्रों और जूनियर डॉक्टरों के बीच तनाव का माहौल बताया जा रहा है। अब सबकी निगाहें कॉलेज प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। 👀 📌 जालौन की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए… क्योंकि यहां खबर कभी-कभी इतनी तेज दौड़ती है कि एंबुलेंस भी पीछे छूट जाए!4
- कोंच,गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा कोंच, धनुतालाब में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा कोंच, धनुतालाब में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन कोंच (जालौन)। नगर में गणेश उत्सव के समापन पर मंगलवार को गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। दोपहर करीब दो बजे नगर के विभिन्न स्थानों पर विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमाओं को श्रद्धालु धूमधाम के साथ धनुतालाब लेकर पहुंचे, जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय गीतों व जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। विसर्जन से पहले नगर के प्राचीन गढ़ी मंदिर पर विराजमान भगवान श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ शामिल हुए। भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन और पूजन के लिए रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने भगवान गणेश की आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर में गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा हवन-पूजन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।व कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे उत्सव के दौरान गणपति बप्पा की आराधना को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। धनुतालाब पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना के साथ उन्हें विदाई दी।1
- राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में छात्र गुटों के बीच तीखी झड़प, कॉलेज परिसर में भारी तनाव। 🚨 बड़ी खबर: उरई (जालौन) ➡️ राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में छात्र गुटों के बीच तीखी झड़प, कॉलेज परिसर में भारी तनाव। ➡️ नर्सिंग छात्रों ने एमबीबीएस छात्रों पर लगाया गंभीर अभद्रता और मारपीट का आरोप। ➡️ आक्रोशित नर्सिंग छात्रों व छात्राओं ने काम छोड़कर किया बहिष्कार; इमरजेंसी सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका। ➡️ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासनिक व पुलिस अमला तैनात; मामले को शांत कराने का प्रयास जारी। ➡️ राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बीच उपजे इस विवाद से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।2
- घर में निकला विषखोपड़ा, परिवार में मची दहशत जालौन के उदोतपुरा में रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया जालौन। उदोतपुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुलदीप राजावत के घर में एक विषखोपड़ा दिखाई दिया। अचानक घर में जीव के निकलने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी काफी मशक्कत के बाद विषखोपड़े को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू होने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए भीड़ लग गई। रेस्क्यू के बाद विषखोपड़े को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया घर में निकला विषखोपड़ा, परिवार में मची दहशत जालौन के उदोतपुरा में रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया जालौन। उदोतपुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुलदीप राजावत के घर में एक विषखोपड़ा दिखाई दिया। अचानक घर में जीव के निकलने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी काफी मशक्कत के बाद विषखोपड़े को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। रेस्क्यू होने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए भीड़ लग गई। रेस्क्यू के बाद विषखोपड़े को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया1
- जालौन में श्री मद्भागवत कथा पांडाल में महिलाओं के आभूषण गायब, देर रात श्रीमद्भागवत कथा के दौरान चेन स्नेचिंग हुई, कथा में प्रसाद वितरण के दौरान महिलाओं को बनाया गया निशाना, भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र पार करने का आरोप, एक महिला की चेन स्नेचिंग करते मौके पर पकड़ी गईं चार संदिग्ध महिलाएं, लोगों की भीड़ ने चारों संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, पुलिस चारों महिलाओं को थाने लाकर कर रही पूछताछ, घटना से कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप, कोंच कोतवाली क्षेत्र की बलदाऊ धर्मशाला का मामला।1
- कोंच में चोरी का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार, जेवरात और 4710 रुपये बरामद जालौन के कोंच में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं के कब्जे से चोरी के जेवरात और कुल 4710 रुपये नगद बरामद किए हैं। मंगलवार को कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी। सीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में चोरी की घटनाओं के अनावरण और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में कोंच कोतवाली पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 197/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आराजी लेन पावर हाउस के पास से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिलाओं में मुस्कान पुत्री मुन्ना, पत्नी आरिफ, निवासी भगत सिंह नगर कोंच, उम्र करीब 26 वर्ष, राधिका उर्फ अनुराधा पत्नी इंद्र, उम्र करीब 32 वर्ष, रचना पत्नी चेतन, उम्र करीब 30 वर्ष और वर्षा उर्फ गुलाल पत्नी कन्हैया, उम्र करीब 35 वर्ष शामिल हैं। राधिका, रचना और वर्षा मूल रूप से रेलवे कॉलोनी, टूंडला, फिरोजाबाद की रहने वाली हैं और वर्तमान में शाहगंज, आगरा में रह रही थीं। पुलिस ने मुस्कान के पास से एक पेंडिल, एक गुरिया पीली धातु और 50 रुपये नगद बरामद किए। राधिका उर्फ अनुराधा के कब्जे से 2140 रुपये और रचना से 2520 रुपये मिले। वहीं वर्षा उर्फ गुलाल के पास से काले व सुनहरे मोतियों में पिरोए हुए दो मंगलसूत्र बरामद किए गए, जिनमें पीली धातु के पेंडिल लगे हुए थे। सीओ ने बताया कि राधिका उर्फ अनुराधा के खिलाफ पहले से ताजगंज आगरा में चोरी और वृंदावन मथुरा में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। वर्षा के खिलाफ भी ताजगंज आगरा में चोरी का मुकदमा दर्ज बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सुरही, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित पांडेय सागर, उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह, महिला कांस्टेबल कृष्णा जान्ह्वी, कांस्टेबल पवन कुमार, अनिल यादव और सोनू डागुर शामिल रहे। पुलिस ने चारों महिलाओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।1
- जालौन रिपोर्टर - Date - 22/09/26 एंकर जालौन में मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग विद्यार्थियों और जूनियर डॉक्टरो जालौन में मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग विद्यार्थियों और जूनियर डॉक्टरों में हुई जमकर मारपीट, मारपीट की घटना के वीडियो कैमरे में कैद घटना के बाद नर्सिंग के विद्यार्थियों ने शुरू की हड़ताल, जूनियर डॉक्टर ने भी मेडिकल कॉलेज में शुरू किया प्रदर्शन, क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान एमबीबीएस इंटर्न से नर्सिंग के छात्रों में हुआ विवाद, नर्सिंग विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को दिया लिखित प्रार्थना पत्र, घटना की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग, एमबीबीएस इंटर्न से लिखित माफी की मांग, नर्सिंग विद्यार्थियों ने सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की उठाई मांग मामला उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज का2