जिला अध्यक्ष शंकर यादव के नेतृत्व में तहसील मिलक में भारतीय किसान क्रांति यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना पर । मिलक, भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। धरने के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण किसानों एवं ग्रामीणों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। करीमगंज के मजरा स्थित श्मशान घाट का रास्ता खराब एवं बेहाल है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने-जाने में ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है।करीमगंज श्मशान घाट में अत्यधिक गंदगी है तथा साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। श्मशान घाट की स्थिति तत्काल सुधारने की आवश्यकता है।पीएचसी परिसर में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को परेशानी के साथ-साथ असुविधा और खतरा बना हुआ है - पीएचसी में उजाले/प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण शाम और रात के समय मरीजों एवं ग्रामीणों को परेशानी होती है। भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त समस्याओं का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराकर तत्काल समाधान कराया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों और आम जनता की समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने में राष्ट्रीय सचिव मोनू शर्मा, मंडल प्रभारी ज्ञानपाल यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता लखविंदर सिंह लक्खा आरिफ खान, अब्बास खान, बनीत शर्मा, शीमा देवी, कविता, गीता, रजनी, उर्मिला, बीना, हबीब, काजल कुमारी, संतोष, राज कुमार, विनीत शर्मा, असलम बाबा, सर्वे सक्सेना, गंगा सरण पांडे, बाबू भाई, मोहम्मद हुसैन, विपिन शर्मा रईस अहमद, छेला सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष शंकर यादव के नेतृत्व में तहसील मिलक में भारतीय किसान क्रांति यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना पर । मिलक, भारतीय किसान क्रांति यूनियन द्वारा किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। धरने के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण किसानों एवं ग्रामीणों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। करीमगंज के मजरा स्थित श्मशान घाट का रास्ता खराब एवं बेहाल है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने-जाने में ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है।करीमगंज श्मशान घाट में अत्यधिक गंदगी है तथा साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। श्मशान घाट की स्थिति तत्काल सुधारने की आवश्यकता है।पीएचसी परिसर में
बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को परेशानी के साथ-साथ असुविधा और खतरा बना हुआ है - पीएचसी में उजाले/प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण शाम और रात के समय मरीजों एवं ग्रामीणों को परेशानी होती है। भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त समस्याओं का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराकर तत्काल समाधान कराया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों और आम जनता की समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने में राष्ट्रीय सचिव मोनू शर्मा, मंडल प्रभारी ज्ञानपाल यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता लखविंदर सिंह लक्खा आरिफ खान, अब्बास खान, बनीत शर्मा, शीमा देवी, कविता, गीता, रजनी, उर्मिला, बीना, हबीब, काजल कुमारी, संतोष, राज कुमार, विनीत शर्मा, असलम बाबा, सर्वे सक्सेना, गंगा सरण पांडे, बाबू भाई, मोहम्मद हुसैन, विपिन शर्मा रईस अहमद, छेला सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- ₹4 हजार मानदेय में परिवार चलाना 20हजार मानदेय बढ़ाने की मांग ₹4 हजार मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल, बैंक सखियों ने डीएम से की मानदेय बढ़ाने की मांग बरेली। खंड बहेड़ी क्षेत्र की बैंक सखियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी बरेली को प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है। बैंक सखियों का कहना है कि वे पिछले 4-5 वर्षों से लगातार विभिन्न बैंक शाखाओं में सेवाएं दे रही हैं, लेकिन उन्हें मात्र ₹4,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। महंगाई के दौर में इतनी कम राशि में परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो रहा है। बैंक सखियों के अनुसार वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैंक संबंधी कार्य करती हैं। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करने तथा ग्राम समूहों से जुड़े कार्य भी करती हैं। इसके बावजूद उन्हें उनके काम के अनुरूप मानदेय नहीं मिल रहा है। कई-कई महीने तक मानदेय के लिए लगाना पड़ता है चक्कर बैंक सखियों ने आरोप लगाया कि पिछले करीब एक वर्ष से मानदेय का भुगतान भी समय से नहीं हो रहा है। कई-कई महीनों तक भुगतान नहीं होने पर उन्हें सीएलएफ अध्यक्ष और सचिव के पास रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बाद रिपोर्ट ब्लॉक स्तर पर जमा होती है और वहां से बीएमएम के माध्यम से जिला स्तर पर भेजी जाती है। मानदेय पहले सीएलएफ के खाते में पहुंचता है और उसके बाद बैंक सखियों के खातों में आता है। बैंक सखियों ने मांग की है कि मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि अनावश्यक देरी और परेशानी से बचा जा सके। ₹20 हजार मानदेय करने की मांग बैंक सखियों ने वर्तमान ₹4,000 के मानदेय को बढ़ाकर ₹20,000 प्रतिमाह किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि उनसे बैंक, फील्ड और स्वयं सहायता समूहों से संबंधित विभिन्न कार्य लिए जाते हैं, लेकिन इसके बदले मिलने वाला मानदेय बेहद कम है। इसके साथ ही बैंक सखियों ने अपने कार्य को स्थायी पद किए जाने की भी मांग उठाई है। नए बैंक खातों पर इंसेंटिव नहीं मिलने की शिकायत बैंक सखियों ने यह भी शिकायत की कि सरकार की ओर से प्रत्येक नए बैंक खाते पर मिलने वाला निर्धारित इंसेंटिव भी उन्हें कई मामलों में नहीं मिल रहा है। बैंक में शिकायत करने पर कर्मचारियों द्वारा इंसेंटिव नहीं आने की बात कहकर उन्हें टाल दिया जाता है। बैंक सखियों का कहना है कि इस संबंध में जिला स्तर से भी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती। बैंक सखियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनकी समस्याओं की जांच कर समय से मानदेय भुगतान, सीधे खातों में भुगतान, इंसेंटिव दिलाने, मानदेय बढ़ाने और सेवा को स्थायी किए जाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। खंड बहेड़ी, जिला बरेली की समस्त बैंक सखियों ने जिलाधिकारी से अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की गुहार लगाई है।1
- थाना किला #bareillypolice द्वारा अधोमानक/प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में श्री नितिन *थाना किला #bareillypolice द्वारा अधोमानक/प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में श्री नितिन कुमार #COcity 02 बरेली की बाइट।*👇2
- मीरगंज विधानसभा, बरेली — विकास की ओर लगातार कदम बिजली, पानी, सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा के कार्यकाल में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और जारी परियोजनाओं से मीरगंज की कनेक्टिविटी एवं मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास जारी है। मीरगंज विधानसभा — विकास कार्यों की निरंतरता, बेहतर सुविधाओं की दिशा में प्रयास।1
- मृत नंदी को ब्लॉक परिसर में लाकर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना, गड्ढा खोदकर दफनाया गया नंदी अलीगंज। ग्राम पंचायत लोहारी के मजरा रघुवीरपुर में मृत नंदी के निस्तारण में देरी का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मृत नंदी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से मझगवां ब्लॉक परिसर में लाकर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। बाद में मृत नंदी को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक शिवांश शर्मा ने बताया कि रघुवीरपुर गांव में एक नंदी की मौत हो गई थी। कार्यकर्ताओं को तीन दिन से नंदी के मृत पड़े होने की सूचना मिल रही थी। मामले की जानकारी प्रशासन, वीडियो और ग्राम प्रधान यशपाल को दी गई, लेकिन निस्तारण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांव के कोटेदार की मदद से मृत नंदी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर मझगवां ब्लॉक परिसर पहुंचाया और धरना शुरू कर दिया। सूचना पर एडीओ पंचायत अभय आर्य मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने बीडीओ मझगवां भगवान दास को मौके पर बुलाने की मांग की। इसी बीच एसडीएम आंवला सुशील कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। बाद में सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय, सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा पांडे, तहसीलदार अतुल सेन सिंह और बीडीओ भगवान दास भी ब्लॉक परिसर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मृत नंदी को ब्लॉक परिसर से बाहर ले जाया गया और गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। शिवांश शर्मा ने कहा कि घायल अथवा मृत गोवंश की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा समय पर सुनवाई नहीं होने पर कार्यकर्ताओं को इस तरह के कदम उठाने पड़ेंगे। एसडीएम का पक्ष एसडीएम आंवला सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि लोहारी ग्राम पंचायत के मजरा रघुवीरपुर में नंदी की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद उसे जेसीबी से दफनाने की तैयारी की जा रही थी। जेसीबी पहुंचने में कुछ देरी हुई, इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और असंतोष जताया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच गलतफहमी थी, जिसे मौके पर पहुंचकर बातचीत के माध्यम से दूर कर दिया गया। प्रशासन गौ संरक्षण के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष विकास शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, नगर गौरक्षक अमन गुप्ता, खंड अध्यक्ष संजय यादव, छोटा गुजर, संजय यादव, संजीव राजपूत, अंशु, अजय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जिला संवाददाता हरपाल यादव एडिशन बरेली फरीदपुर क्षेत्र के थाना भुता अध्यक्ष तेज तारक बाय ईमानदार सभी बने हुए जनता के समक्ष थाने पर बैठे हुए हैं जनता को न्याय दिलाने में सफल पूर्वक कार्य किया जा रहा है1
- *PS अलीगंज, बरेली- 02 वर्षीय बालक की नाले में डूबने से मृत्यु एवं प्रकरण में की गई पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्री हेमन्त उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी आंवला, बरेली की बाइट।* *PS अलीगंज, बरेली- 02 वर्षीय बालक की नाले में डूबने से मृत्यु एवं प्रकरण में की गई पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्री हेमन्त उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी आंवला, बरेली की बाइट।*1
- आलमपुर में गंदगी का अंबार, बीमारी फैलने की आशंका सफाई कर्मचारी के नियमित नहीं आने से ग्रामीणों में नाराजगी, नालियां गंदगी से पटीं । कामचोर सफाई कर्मी की लापरवाही आई सामने लोकेशन बदायूँ आलमपुर में गंदगी का अंबार, बीमारी फैलने की आशंका सफाई कर्मचारी के नियमित नहीं आने से ग्रामीणों में नाराजगी, नालियां गंदगी से पटीं बदायूं -जिले के ब्लॉक जगत क्षेत्र के ग्राम आलमपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी जमा है और नालियां भी कूड़े-कचरे से भरी पड़ी हैं। इससे गांव में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है और लोगों को बीमारी फैलने की आशंका सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारी की जिम्मेदारी है, लेकिन कर्मचारी नियमित रूप से गांव में सफाई करने नहीं पहुंचता। आरोप है कि वह कभी-कभार गांव में आता है और अपने दोस्तों के साथ बैठकर वापस चला जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करे तो गांव की स्थिति काफी हद तक सुधर सकती है। नालियां गंदगी से पटीं, दुर्गंध से परेशानी गांव की कई नालियां गंदगी और कचरे से भरी होने के कारण पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है। नालियों से निकलने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है तथा गंदा पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई की मांग उठाई ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कराने और सफाई कर्मचारी को नियमित रूप से सफाई के लिए भेजने की मांग की है। ग्रामीण चाहते हैं कि नालियों की सफाई कराकर जमा कूड़े-कचरे को तत्काल हटाया जाए और गांव में नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सफाई व्यवस्था में लापरवाही जारी रही तो आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर आलमपुर गांव में नियमित सफाई व्यवस्था लागू कराने की मांग की है।4
- डिलारी : मुरादाबाद के थाना डिलारी के गांव सैंजनी में तेंदुआ रेस्क्यू,ग्रामीण इलाके में तेंदुओं की दहशत कायम डिलारी : मुरादाबाद के थाना डिलारी के गांव सैंजनी में तेंदुआ रेस्क्यू,ग्रामीण इलाके में तेंदुओं की दहशत कायम1
- बिहार वैशाली लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास भारतमाला परियोजना के तहत बन रहें पुल NHI .-139W निर्माणाधीन पुल का भारी आचनाक भर-भराकर गिर गया1