मुखर्जी नगर में चोरों का आतंक, स्कूटी से लेकर वाटर मोटर और AC पाइप तक हो रही चोरी, लोगों में दहशत न्यूज़: दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षेत्र में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है, जिससे स्थानीय निवासी बेहद परेशान और भयभीत हैं। इलाके के विभिन्न हिस्सों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां स्कूटी, वाटर मोटर, AC पाइप समेत जो भी सामान चोरों के हाथ लग रहा है, उसे निशाना बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही इन चोरियों के कारण क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है और रात के समय लोग अपने घरों और वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। निवासियों ने दिल्ली पुलिस से इस गंभीर स्थिति पर तत्काल ध्यान देने और इलाके में गश्त बढ़ाने, CCTV निगरानी मजबूत करने तथा चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके।

- Post by BCHANDEL1
- बंगाल में आतंकी शासन का अंत होगा मोदी का एलान, ममता बोली हम सबको मच्छी खिलाता, हिंदू वोटों के भरोसे हिमंता, केरल में बीजेपी को एक सीट नहीं - थरूर , इजरायली बमबारी जारी और शिक्षिका देवी पर पंखा डुलाता भविष्य.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर थाना सेवरही पुलिस द्वारा चोरी के 06 अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 नफर शातिर वाहन चोर गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.04.2026 को थाना सेवरही पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 80/2026 धारा 2(30),317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के 06 अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 नफर शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना के अनावरण में यक्ष एप की भूमिका। प्राप्त सूचना पर चोरी अनावरण हेतु टीमें गठित की गईं। यक्ष एप के माध्यम से क्षेत्र के CCTV कैमरों की जानकारी प्राप्त की गई। CCTV फुटेज विश्लेषण से संदिग्धों की फोटो निकाली गई। संघन चेकिंग के दौरान फुटेज में दिखे संदिग्धों से मिलते-जुलते तीन व्यक्ति ठकरहा क्षेत्र में दिखाई दिए, जो पुलिस देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें हिकमत से पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की फोटो यक्ष एप पर फेस सर्च से मिलाई गई, जिसमें उनका अपराधिक इतिहास सामने आया। कड़ाई से पूछताछ पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे भीड़-भाड़ वाले बाजारों से मोटरसाइकिल चुराते हैं और 5-7 इकट्ठा होने पर बिहार में बेच देते हैं। वे आज भी चोरी की मोटरसाइकिलें तमकुही रोड मोड़ पर बेचने जा रहे थे। यक्ष एप के फेस सर्च फीचर से CCTV फुटेज में आए अज्ञात चोर का चेहरा पकड़े गए संदिग्धों से मिलान किया गया, जो सकारात्मक पाया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तगण-* 1. लड्डू उर्फ अजय यादव पुत्र बिरेश यादव पता धामा पाकड़ थाना मांझा जिला गोपालगंज बिहार, 2. तबरेज अंसारी उर्फ सोनू पुत्र स्व0 जाहिद अंसारी पता कथवलिया उर्फ हबीरपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 3. कमलेश प्रसाद पुत्र फेकू प्रसाद निवासी दवनहा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर1
- Post by मनोज विश्वकर्मा1
- आसमानी आफत से किसानों की कमर टूटी, ओलावृष्टि ने गोवर्धन ब्लॉक में मचाई1
- न्यूज़: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में रहने वाले छात्रों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में इजाफा होने से छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करना महंगा और मुश्किल होता जा रहा है। किराया, बिजली-पानी और कोचिंग फीस के साथ-साथ अब भोजन की लागत भी छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। कई छात्र सीमित बजट में गुजारा करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि सस्ती और बेहतर खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों को ध्यान देना चाहिए, ताकि बाहर से पढ़ाई करने आए छात्रों को राहत मिल सके।1
- Post by Sama rajput1
- दिल्ली में 10 और 11 अप्रैल को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने किया अलर्ट1