logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जैन साध्वियों ने काले नाग को सुनाया णमोकार मंत्र, सुनकर शांत हुआ नागराज का क्रोध सड़क पर अचानक सामने आए फन फुलाए हुए काले नाग को देखकर जैन आर्यिकाओं द्वारा णमोकार मंत्र सुनाने से फ़न फुलाए बैठे विषधर का क्रोध शांत हो गया। मामला जनपद ललितपुर की तहसील मड़ावरा के ग्राम गिरार का है जहां चातुर्मास वर्षाकाल के लिये मौजूद जैन आर्यिकाओं के रास्ते में एक काला नाग आ गया। जैन साध्वियों द्वारा सर्प के भव से मुक्ति की कामना करते हुये उसके सामने नमोकार मंत्र का पाठ किया गया। मंत्र का उच्चारण सुनकर नाग का क्रोध शांत हो गया। (देखिये इस रोंमचक वीडियो में वार्तालाप)

11 hrs ago
user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
इमरान ख़ान, मड़ावरा
Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

जैन साध्वियों ने काले नाग को सुनाया णमोकार मंत्र, सुनकर शांत हुआ नागराज का क्रोध सड़क पर अचानक सामने आए फन फुलाए हुए काले नाग को देखकर जैन आर्यिकाओं द्वारा णमोकार मंत्र सुनाने से फ़न फुलाए बैठे विषधर का क्रोध शांत हो गया। मामला जनपद ललितपुर की तहसील मड़ावरा के ग्राम गिरार का है जहां चातुर्मास वर्षाकाल के लिये मौजूद जैन आर्यिकाओं के रास्ते में एक काला नाग आ गया। जैन साध्वियों द्वारा सर्प के भव से मुक्ति की कामना करते हुये उसके सामने नमोकार मंत्र का पाठ किया गया। मंत्र का उच्चारण सुनकर नाग का क्रोध शांत हो गया। (देखिये इस रोंमचक वीडियो में वार्तालाप)

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर ब्लॉक बार के ग्राम चिगलौआ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुबह 9:22 बजे तक बंद मिला, बच्चों ने आरोप लगाया कि शिक्षक रोजाना 10 बजे के बाद पहुंचते हैं। ललितपुर जनपद के ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिगलौआ में स्कूल खुलने के समय को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय का निर्धारित समय सुबह 8 बजे है, लेकिन सोमवार सुबह करीब 9:22 बजे तक स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय तक विद्यालय बंद रहा, जिससे स्कूल आने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में शिक्षक अक्सर समय से नहीं पहुंचते हैं और कई बार सुबह 10 बजे के बाद स्कूल आते हैं। बच्चों का कहना है कि कुछ शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कराने और विद्यालय में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बेहद जरूरी है। वहीं, इस मामले में विद्यालय के जिम्मेदार शिक्षकों और शिक्षा विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में शासन के निर्देशों का पालन होना चाहिए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। अब देखना होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग क्या कदम उठाता है।
    1
    ललितपुर ब्लॉक बार के ग्राम चिगलौआ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुबह 9:22 बजे तक बंद मिला, बच्चों ने आरोप लगाया कि शिक्षक रोजाना 10 बजे के बाद पहुंचते हैं।
ललितपुर जनपद के ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिगलौआ में स्कूल खुलने के समय को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय का निर्धारित समय सुबह 8 बजे है, लेकिन सोमवार सुबह करीब 9:22 बजे तक स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ मिला।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय तक विद्यालय बंद रहा, जिससे स्कूल आने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में शिक्षक अक्सर समय से नहीं पहुंचते हैं और कई बार सुबह 10 बजे के बाद स्कूल आते हैं। बच्चों का कहना है कि कुछ शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कराने और विद्यालय में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बेहद जरूरी है।
वहीं, इस मामले में विद्यालय के जिम्मेदार शिक्षकों और शिक्षा विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में शासन के निर्देशों का पालन होना चाहिए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। अब देखना होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग क्या कदम उठाता है।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ कुंडेश्वर से दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल टीकमगढ़, मध्य प्रदेश। सावन के प्रथम सोमवार को टीकमगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदल दीं। सागर हाईवे पर अजनौर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल टीकमगढ़ में जारी है। #एक्सीडेंट #छतरपुर #टीकमगढ़ #कुंडेश्वर
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
कुंडेश्वर से दर्शन कर लौट रहे परिवार
की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल
टीकमगढ़, मध्य प्रदेश। सावन के प्रथम सोमवार को टीकमगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदल दीं। सागर हाईवे पर अजनौर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल टीकमगढ़ में जारी है।
#एक्सीडेंट #छतरपुर #टीकमगढ़ #कुंडेश्वर
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खरगापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर बंद किया काम खरगापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर बंद किया काम मध्य प्रदेश पटवारी संघ (भोपाल) के आह्वान पर खरगापुर में पटवारियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन पटवारियों ने अपने बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कराकर कार्य का बहिष्कार किया। पटवारी संघ का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ के अनुसार, लगातार उपेक्षा के कारण पटवारी संवर्ग स्वयं को शोषित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पटवारी महाधिवेशन का निमंत्रण दिया गया था। मुख्यमंत्री ने नवंबर 2025 में महाधिवेशन के लिए समय देने और तिथि अलग से तय करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो महाधिवेशन की तिथि तय हुई और न ही लंबित मांगों पर कोई आदेश जारी किया गया। पटवारी संघ की प्रमुख मांगें: लंबित कैडर रिव्यू प्रस्ताव को तत्काल लागू किया जाए। पदोन्नति से वंचित पटवारियों को शीघ्र पदोन्नति प्रदान की जाए। कैडर रिव्यू लागू होने तक समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए। नायब तहसीलदार पद के लिए विभागीय परीक्षा नियमित रूप से आयोजित की जाए। पटवारी संघ का कहना है कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और शासन को इन पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
    1
    खरगापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर बंद किया काम
खरगापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर बंद किया काम
मध्य प्रदेश पटवारी संघ (भोपाल) के आह्वान पर खरगापुर में पटवारियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन पटवारियों ने अपने बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कराकर कार्य का बहिष्कार किया।
पटवारी संघ का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ के अनुसार, लगातार उपेक्षा के कारण पटवारी संवर्ग स्वयं को शोषित और उपेक्षित महसूस कर रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पटवारी महाधिवेशन का निमंत्रण दिया गया था। मुख्यमंत्री ने नवंबर 2025 में महाधिवेशन के लिए समय देने और तिथि अलग से तय करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो महाधिवेशन की तिथि तय हुई और न ही लंबित मांगों पर कोई आदेश जारी किया गया।
पटवारी संघ की प्रमुख मांगें:
लंबित कैडर रिव्यू प्रस्ताव को तत्काल लागू किया जाए।
पदोन्नति से वंचित पटवारियों को शीघ्र पदोन्नति प्रदान की जाए।
कैडर रिव्यू लागू होने तक समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए।
नायब तहसीलदार पद के लिए विभागीय परीक्षा नियमित रूप से आयोजित की जाए।
पटवारी संघ का कहना है कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और शासन को इन पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • टीकमगढ़ में पत्रकार से मारपीट, एसपी से शिकायत, पुलिस ने आरोपियों पर की एफआईआर टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर आज सोमवार को टीकमगढ़ के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने तीन आरोपी शिवम जड़िया, ऋषि जड़िया और साहिल हरदशानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि ऋषि जड़िया ने पत्रकार पर धारदार हथियार से उनके माथे पर हमला किया और उनके कान से सोने की बाली खींच ली। इस हमले में लोकेन्द्र को सिर, आंख के पास और हाथ में चोटें आईं।
    1
    टीकमगढ़ में पत्रकार से मारपीट, एसपी से शिकायत, पुलिस ने आरोपियों पर की एफआईआर

टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर आज सोमवार को टीकमगढ़ के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

इसके बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने तीन आरोपी शिवम जड़िया, ऋषि जड़िया और साहिल हरदशानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

आरोप है कि ऋषि जड़िया ने पत्रकार पर धारदार हथियार से उनके माथे पर हमला किया और उनके कान से सोने की बाली खींच ली। इस हमले में लोकेन्द्र को सिर, आंख के पास और हाथ में चोटें आईं।
    user_News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार बानपुर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा | शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना | Har Har Mahadev बानपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बानपुर कस्बे में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 श्री बजरंगगढ़ प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बजरंगगढ़ मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के उद्घोष के साथ पवित्र जल लेकर शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और मार्ग शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस पावन यात्रा में कस्बे के धर्मप्रेमी नागरिकों के साथ-साथ माताएं, बहनें, युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। प्रथम सोमवार पर आयोजित इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। यात्रा शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में आगे बढ़ी तथा श्रद्धालु शिवधाम कुण्डेश्वर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन के पहले सोमवार पर निकली इस भव्य कांवड़ यात्रा ने पूरे बानपुर क्षेत्र को शिवमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला और हर ओर "हर-हर महादेव" तथा "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे।
    1
    सावन के पहले सोमवार बानपुर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा | शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना | Har Har Mahadev
बानपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बानपुर कस्बे में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 श्री बजरंगगढ़ प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बजरंगगढ़ मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ।
कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के उद्घोष के साथ पवित्र जल लेकर शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और मार्ग शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस पावन यात्रा में कस्बे के धर्मप्रेमी नागरिकों के साथ-साथ माताएं, बहनें, युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। प्रथम सोमवार पर आयोजित इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। यात्रा शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में आगे बढ़ी तथा श्रद्धालु शिवधाम कुण्डेश्वर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
सावन के पहले सोमवार पर निकली इस भव्य कांवड़ यात्रा ने पूरे बानपुर क्षेत्र को शिवमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला और हर ओर "हर-हर महादेव" तथा "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *टीकमगढ़, - दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर टीकमगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न मनाया। *ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा गांधी चौराहा* *टीकमगढ़: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न* *गांधी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी* *यादवेंद्र बुंदेला बोले - जनता ने भाजपा के अहंकार को हराया* *टीकमगढ़, - दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर टीकमगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न मनाया। *ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा गांधी चौराहा* शाम 6 बजे गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए, पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मुंह मीठा* कराकर जीत की बधाई दी गई। जश्न का नेतृत्व कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने किया। कार्यकर्ताओं ने पहले गांधी प्रतिमा पर माला अर्पित की। *घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को हराया* बता दें कि मध्य प्रदेश के *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हराकर जीत दर्ज की है। परिणाम आते ही टीकमगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। *विधायक बुंदेला का बयान* इस अवसर पर विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि "दतिया की जनता ने भाजपा के अहंकार को हराया है। भाजपा के *तानाशाहीपूर्ण रवैये* से हर वर्ग नाराज है।" उन्होंने दावा किया कि *महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही* से जूझ रही प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भी बदलाव करेगी। "आने वाले समय में पूरे प्रदेश में ऐसे ही परिणाम देखने को मिलेंगे," बुंदेला ने कहा। *मौजूद रहे कांग्रेस नेता* जश्न में जिला महासचिव संजय नायक, ब्लॉक अध्यक्ष अनीस अहमद, शहर अध्यक्ष गौरव शर्मा, भगत राम यादव, डॉ. इसरार मोहम्मद, राजीव जैन, सुनील जैन, सुनील अहिरवार, भरत सोनी और प्रभात पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    *टीकमगढ़,  - दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर टीकमगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न मनाया। 
*ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा गांधी चौराहा*
*टीकमगढ़: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न*  
*गांधी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी*  
*यादवेंद्र बुंदेला बोले - जनता ने भाजपा के अहंकार को हराया*
*टीकमगढ़,  - दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर टीकमगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न मनाया। 
*ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा गांधी चौराहा*
शाम 6 बजे गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए, पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मुंह मीठा* कराकर जीत की बधाई दी गई।
जश्न का नेतृत्व कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने किया। कार्यकर्ताओं ने पहले गांधी प्रतिमा पर माला अर्पित की।
*घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को हराया*
बता दें कि मध्य प्रदेश के *दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हराकर जीत दर्ज की है। परिणाम आते ही टीकमगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।
*विधायक बुंदेला का बयान*
इस अवसर पर विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि "दतिया की जनता ने भाजपा के अहंकार को हराया है। भाजपा के *तानाशाहीपूर्ण रवैये* से हर वर्ग नाराज है।"
उन्होंने दावा किया कि *महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही* से जूझ रही प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भी बदलाव करेगी। "आने वाले समय में पूरे प्रदेश में ऐसे ही परिणाम देखने को मिलेंगे," बुंदेला ने कहा।
*मौजूद रहे कांग्रेस नेता*
जश्न में जिला महासचिव संजय नायक, ब्लॉक अध्यक्ष अनीस अहमद, शहर अध्यक्ष गौरव शर्मा, भगत राम यादव, डॉ. इसरार मोहम्मद, राजीव जैन, सुनील जैन, सुनील अहिरवार, भरत सोनी और प्रभात पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 🎵 स्वच्छ भारत अभियान जिंगल 🎵 (कोरस) 🚜 ट्रैक्टर वाला आया, घर-घर खुशियाँ लाया, कचरा बाहर निकालो, अपना गाँव सजाओ। (अंतरा) स्वच्छ भारत का है नारा, साफ़ रहे हर घर हमारा। गीला-सूखा कचरा छाँटो, मिलकर गाँव को सुंदर बाँटो। (कोरस) 🚜 ट्रैक्टर वाला आया, घर से कचरा ले गया। स्वच्छ ग्राम पंचायत अस्तौन, सबका सपना सच हुआ। समापन आओ मिलकर शपथ उठाएँ, गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाएँ। स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत! 🇮🇳
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
🎵 स्वच्छ भारत अभियान जिंगल 🎵
(कोरस)
🚜 ट्रैक्टर वाला आया, घर-घर खुशियाँ लाया,
कचरा बाहर निकालो, अपना गाँव सजाओ।
(अंतरा)
स्वच्छ भारत का है नारा,
साफ़ रहे हर घर हमारा।
गीला-सूखा कचरा छाँटो,
मिलकर गाँव को सुंदर बाँटो।
(कोरस)
🚜 ट्रैक्टर वाला आया,
घर से कचरा ले गया।
स्वच्छ ग्राम पंचायत अस्तौन,
सबका सपना सच हुआ।
समापन
आओ मिलकर शपथ उठाएँ,
गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाएँ।
स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत! 🇮🇳
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा बस और ट्रक की क्रॉसिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा बस और ट्रक की क्रॉसिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान प्रमोद सेन के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की तहसील महरौनी का निवासी बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि मृतक ओरछा से महरौनी जा रहा था हादसे की सूचना मिलते ही दिगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है
    1
    टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा
बस और ट्रक की क्रॉसिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा
बस और ट्रक की क्रॉसिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई
मृतक की पहचान प्रमोद सेन के रूप में हुई है 
जो उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की तहसील महरौनी का निवासी बताया जा रहा है
बताया जा रहा है कि मृतक ओरछा से महरौनी जा रहा था
हादसे की सूचना मिलते ही दिगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.