Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का वीडियो वायरल, पुलिस ने अभियोग पंजिकृत किया सहारनपुर। सोशल मीडिया पर एक अभद्र भाषा का वीडियो वायरल हो रहा है, जो जनपद सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने उक्त वीडियो का संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सहारनपुर व्योम बिंदल ने जानकारी दी।
Quazi Shahid Ahmed
सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का वीडियो वायरल, पुलिस ने अभियोग पंजिकृत किया सहारनपुर। सोशल मीडिया पर एक अभद्र भाषा का वीडियो वायरल हो रहा है, जो जनपद सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने उक्त वीडियो का संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सहारनपुर व्योम बिंदल ने जानकारी दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिग न्यूज मुजफ्फरनगर सुबह के मुख्य योगी आदित्यनाथ ने चीनी मजे को लेकर कहीं बड़ी बात तो वही मुजफ्फरनगर पुरकाजी के नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिर फारूकी ने भी क्या कुछ कहा मुजफ्फरनगर- चाइनीज मांझे को लेकर पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी अपील करते हुए1
- जनपद के जिला अस्पताल में एक मामला प्रकाश में आया है, बागपत के एक शिव भक्त कावड़िया द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपनी यात्रा के लिए निकला था, मुजफ्फरनगर पहुंचे शिव भक्त कावड़िया किसी कारण वश चोटिल होने के कारण अपने इलाज के लिए मुजफ्फरनगर अस्पताल पहुंचता है, अस्पताल कर्मचारी इलाज के लिए उससे पैसे की मांग करते हैं, तथा उसके साथ मारपीट तक भी की जाती है, शिवसेना पदाधिकारी को जानकारी मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंचते हैं, ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए सीएमओ तथा सीएमएस साहब को सूचना दी जाती है, अस्पताल अधिकारी गण खेद प्रकट करते हुए अपने कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर पूरे विषय का पट्टापेक्ष करते हैं,2
- हरिद्वार में शारदीय कांवड़ मेला प्रारंभ हो गया है। रोड़ डायवर्सन प्लान भी आज रात से एक्टिव कर दिया गया है जो 15 फरवरी तक लागू रहेगा हालांकि अभी मेले ने गति नहीं पकड़ी है। आमतौर पर 13 दिन के इस मेले में अंतिम पांच-छह दिन ही भीड़भाड़ रहती है।इस मेले में सावन के कांवड़ मेले की तरह भीड़-भाड़ नहीं होती और यूपी का कांवड़िया ही मुख्यतः आता है। यूपी के सड़क मार्ग पर आज से गहमागहमी बढ़ने से हरिद्वार बिजनौर मार्ग पर आज से भारी ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। (-कुमार दुष्यंत)1
- Post by V.k.upadhyay1
- अवगत कराना है कि आज दिनांक 05.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांजे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने हेतु थानाक्षेत्र सिविल लाईन, खालापार, नई मंडी एवं कोतवाली नगर अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। “जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांजे की बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी स्थिति में चाइनीज मांजा न बेचें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।” *इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट1
- जनपद मुजफ्फरनगर हिन्दू वेशभूषा व फर्जी आधार कार्ड बनाकर घूम रहे 06 व्यक्तियों को थाना ककरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 06 फर्जी आधार कार्ड, 03 आशीर्वाद देने वाली लोहे की चैन, 01 सारंगी बजाने वाली, 02 डमरू, 03 खंजडी, 05 कलावा, 60 नग, 06 चन्दे की रसीद पर्ची, 01 मोर पंख की छडी ,01 बीन की तरह का तुमा, 60 अहदनामा, एक सफेद पार्दर्शी थैली में भभूत आदि बरामद।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत्त वाजपेई एवं थानाध्यक्ष ककरौली श्री जोगिन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना ककरौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* अवगत कराना है कि दिनांक 05.02.2026 को थाना ककरौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध लोग हिन्दू वेश-भूषा धारण कर क्षेत्र में घूम रहे है। इस सूचना का थाना ककरौली पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 04.02.2026 को इसी गिरोह के एक अन्य अभियुक्त अहसान पुत्र शकील नि0 ग्राम जौला थाना बुढाना मु0नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।4
- बिग न्यूज मुजफ्फरनगर दुर्घटना में गांव रोनी हरजीपुर का लड़का हुआ घायल विकास शर्मा एक बार फिर भाकियू नेता विकास शर्मा की सूझबूझ से ग्रामीण और पुलिस के बीच का टकराव टला आज गांव रोनी हरजीपुर के शिवचरण पुत्र सुखबीर का लड़का बिरालसी में दुर्घटना में घायल हो गया जिसे गाड़ी से दुर्घटना हुई थी गाड़ी वाला लड़के को उठाकर पीपलसाह के रास्ते पर लेटाकर चला गया परिवार द्वारा चौकी पुलिस चरथावल सीएससी मुजफ्फरनगर सरकारी अस्पताल में ढूंढने के बाद जब घायल व्यक्ति का पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने परिवार के साथ बिरालसी सड़क पर जाम लगा दिया जिसमें बाद में पहुंचे भाकियू नेता व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा ने दूरभाष पर अधिकारियों द्वारा वार्ता की और मौके पर बुलाए जिसमें चरथावल कोतवाल द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए कमरों की फुटेज के आधार पर गाड़ी गाड़ी मालिक आदि की पहचान की और घायल व्यक्ति को बरामद किया और उसे चरथावल सीएससी में भर्ती कराया इसके बाद भाकियू नेता व जिला पंचायत सदस्य द्वारा ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम खुलवाया और घायल व्यक्ति को चरथावल से मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कराया घायल व्यक्ति सर में काफी चोट है कान से खून बह रहा है एक अंगुली उसकी कट गई और काफी गंभीर चोट पीड़ित को लगी है2
- हरिद्वार | हरिद्वार पुलिस ने बेटी की शादी पर नहीं आने दी आंच हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिला नोटों से भरा बैग, ₹2.16 लाख सुरक्षित लौटाए हरिद्वार पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने एक बार फिर भरोसा जीत लिया। बेटी की शादी के लिए हरियाणा से हरिद्वार आई एक महिला का नगदी से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया, लेकिन हरिद्वार पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में बैग को सुरक्षित बरामद कर महिला को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में हरियाणा से हरिद्वार पहुंची थी। होटल जाते समय वह ई-रिक्शा में सफर कर रही थी, इसी दौरान ₹2 लाख 16 हज़ार रुपये नकद से भरा बैग गलती से ई-रिक्शा में ही छूट गया। होटल पहुंचने पर जब महिला को इसका अहसास हुआ, तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस हरकत में घटना की जानकारी मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने बिना देरी किए सीसीटीवी फुटेज खंगालने, ई-रिक्शा चालक की पहचान करने और संभावित रूट को ट्रेस करने का काम शुरू किया। पुलिस की मेहनत रंग लाई और कुछ ही समय में ई-रिक्शा चालक सहित नोटों से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आंसू बने खुशी की वजह जब महिला को उसका बैग पूरे पैसे के साथ वापस सौंपा गया, तो उसकी आंखों से राहत और खुशी के आंसू छलक पड़े। महिला ने नम आंखों से हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने उसकी बेटी की शादी को संकट में पड़ने से बचा लिया। हरिद्वार पुलिस की सराहनीय पहल इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हरिद्वार पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने में, बल्कि आम नागरिकों की मदद और भरोसा कायम रखने में भी पूरी तरह मुस्तैद है। हरिद्वार पुलिस की यह मानवीय और सराहनीय कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- जनपद देहरादून कालसी क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण जी के घर में आज अचानक आग लग गई। इस भीषण आग में घर में रखा सारा नगद धन और जरूरी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना से परिवार को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आर्थिक सहायता व राहत प्रदान की जाए, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके।1