logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साहिबगंज में बढ़ा गंगा का जलस्तर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण साहिबगंज। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने चानन घाट, ओझाटोली घाट और शकुंतला सहाय घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलस्तर, कटाव तथा कटावरोधी कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गंगा का जलस्तर वर्तमान में 26.25 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 27.25 मीटर निर्धारित है। यानी नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे है। हालांकि जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन अभी तक जिले में किसी भी आबादी के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के सुरक्षित आवागमन और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित निकासी के लिए पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की छह मोटराइज्ड नावें फिलहाल सेवा के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त नावों का अधिग्रहण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में खराब हुई वॉटर एंबुलेंस की मरम्मत करा ली गई है और उसे भी सेवा के लिए तैयार रखा गया है। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर इसका उपयोग प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को तत्काल चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। शकुंतला सहाय घाट के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संभावित बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए वॉटरप्रूफ टेंट लगाने के उद्देश्य से उपयुक्त स्थान चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षित स्थानों की उपलब्धता, आवागमन और प्रभावित लोगों की त्वरित निकासी की व्यवस्था को मजबूत रखने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन गंगा के जलस्तर और बाढ़ की संभावित स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_JOURNALIST
JOURNALIST
Journalist साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•

More news from Jamālpur and nearby areas
  • कांवड़िया बनीं लोक गायिका निशा उपाध्याय, 105 KM पैदल चलीं और सरकार से कर दी बड़ी मांग!
    1
    कांवड़िया बनीं लोक गायिका निशा उपाध्याय, 105 KM पैदल चलीं और सरकार से कर दी बड़ी मांग!
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    20 min ago
  • कच्ची कांवरिया पथ पर अनोखी भक्ति ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
    1
    कच्ची कांवरिया पथ पर अनोखी भक्ति
✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯
हमारे पेज को फॉलो करें /
 सच को आवाज जनता के साथ 
🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Exams have a Syllabus and life is Out of Syllabus. Live Your Campus Life to it's fullest. # IIT
    1
    Exams have a Syllabus and life is Out of Syllabus. Live Your Campus Life to it's fullest. # IIT
    user_CAppu NEWS
    CAppu NEWS
    Advertising Photographer महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • अस्सलाम अलैकुम वरहमतुल्लाहि वबरकातुहु 🤲❤️👍अपने बच्चों को मूबाईल देखने ना 😭दे आखे👁️खराब होती है 🙏👇
    2
    अस्सलाम अलैकुम वरहमतुल्लाहि वबरकातुहु 🤲❤️👍अपने बच्चों को मूबाईल देखने ना 😭दे आखे👁️खराब होती है 🙏👇
    user_AJHARUDDIN
    AJHARUDDIN
    बरसोई, कटिहार, बिहार•
    20 hrs ago
  • संसद परिसर में दिलचस्प नजारा भाजपा के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनके बीच घुस गए और "अमित शाह शर्म करो.." नारा लगा दिया। जबसे संसद चल रही है, देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों लोग किसी भी सदन में दिखाई नहीं दिए हैं। भगवान जाने उन्होंने ऐसा क्या किया है कि अपनी ही संसद के सदन में आने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। विपक्ष उनके सदन में आने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है तो तमाशेबाज भाजपाई प्रदर्शन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
    1
    संसद परिसर में दिलचस्प नजारा 

भाजपा के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनके बीच घुस गए और "अमित शाह शर्म करो.." नारा लगा दिया। 
जबसे संसद चल रही है, देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों लोग किसी भी सदन में दिखाई नहीं दिए हैं। भगवान जाने उन्होंने ऐसा क्या किया है कि अपनी ही संसद के सदन में आने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। विपक्ष उनके सदन में आने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है तो तमाशेबाज भाजपाई प्रदर्शन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
    user_BP NEWS (ALL INDIA)
    BP NEWS (ALL INDIA)
    मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • मुरैना शिक्षा के मंदिर में भी हो रही है ठेकेदारी, शासकीय शिक्षक ने अपने स्थान पर ठेकेदारी से नियुक्त की शिक्षिका/ ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
    1
    मुरैना शिक्षा के मंदिर में भी हो रही है ठेकेदारी, शासकीय शिक्षक ने अपने स्थान पर ठेकेदारी से नियुक्त की शिक्षिका/
✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯
हमारे पेज को फॉलो करें /
 सच को आवाज जनता के साथ 
🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • फ़्लैश फ्लड कितना खतरनाक हो सकता है यह वीडियो उसका नमूना है। पल भर में सैलाब और मलबा भारी भरकम विशाल लोहे के पुल को तिनके की तरह ले उड़ा। यह ख़ौफ़नाक मंज़र उत्तराखंड के जिला चमोली की नीति घाटी की हैं। BRO लोहे का पुल बना रहा था वो चंद सेकंड में ग़ायब हो गया।
    1
    फ़्लैश फ्लड कितना खतरनाक हो सकता है यह वीडियो उसका नमूना है। पल भर में सैलाब और मलबा भारी भरकम विशाल लोहे के पुल को तिनके की तरह ले उड़ा। यह ख़ौफ़नाक मंज़र उत्तराखंड के जिला चमोली की नीति घाटी की हैं। BRO लोहे का पुल बना रहा था वो चंद सेकंड में ग़ायब हो गया।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.