जनपद में सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं, सात नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र जनपद में सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं, सात नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र ग्रेटर नोएडा संवाददाता, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार,भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक तथा संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन तथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित कार्यक्रम में सात नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नवचयनित युवाओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, आधुनिक तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कृषि क्षेत्र में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवचयनित कार्मिकों से किसानों के साथ संवेदनशीलता एवं सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे, अपर जिला कृषि अधिकारी अम्बा प्रकाश शर्मा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद में सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं, सात नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र जनपद में सजीव प्रसारण के दौरान जिलाधिकारी ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं, सात नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र ग्रेटर नोएडा संवाददाता, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार,भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक तथा संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन तथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित कार्यक्रम में सात नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नवचयनित युवाओं में नई जिम्मेदारी को
लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, आधुनिक तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कृषि क्षेत्र में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवचयनित कार्मिकों से किसानों के साथ संवेदनशीलता एवं सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे, अपर जिला कृषि अधिकारी अम्बा प्रकाश शर्मा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा :: धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा :: धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर 4,125 रूपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़कर 6,400 रूपये प्रति वर्ग मीटर से अधिक मुआवजे की उम्मीद ग्रेटर नोएडा संवाददाता,जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों के लिए रक्षाबंधन का पर्व बड़ी सौगात लेकर आ सकता है। किसानों के मुआवजे, आबादी भूखंडों और अवशेष किसानों के 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे से जुड़े विषयों पर शासन एवं सरकार स्तर पर हुई सकारात्मक वार्ता के पश्चात अब शीघ्र महत्वपूर्ण नतीजे सामने आने की उम्मीद है।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किसानों के प्रति सकारात्मक, संवेदनशील और समाधानपरक दृष्टिकोण ही है कि जिन किसानों के लिए मुआवजे की दर लगभग 4,125 रूपये प्रति वर्ग मीटर थी उन्हें अब 6,400 रूपये प्रति वर्ग मीटर से भी अधिक की दर से मुआवजा मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के किसानों की समस्याओं को लगातार मुख्यमंत्री एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखा गया। सरकार का प्रयास है कि औद्योगिक और आधारभूत विकास के साथ-साथ उन किसानों के हितों की भी पूरी सुरक्षा हो, जिनकी जमीन इस विकास की बुनियाद बनी है।किसानों के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल यह है कि भविष्य में जब भी किसी परियोजना के लिए किसानों से भूमि क्रय अथवा अर्जित की जाएगी, उसी प्रक्रिया के साथ किसानों को दिए जाने वाले आबादी भूखंडों के विकास की व्यवस्था भी साथ-साथ सुनिश्चित किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों को आबादी भूखंड प्राप्त करने के लिए वर्षों तक प्राधिकरण के चक्कर लगाने की समस्या से राहत मिलेगी।जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास ऐसी व्यवस्था स्थापित कराने का है, जिसमें किसान जमीन देने के बाद अपने अधिकारों के लिए भटकता न रहे। परियोजना विकसित हो तो किसान का आबादी भूखंड भी उसी के साथ विकसित हो।ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के उन अवशेष किसानों के विषय में भी शासन स्तर पर गंभीर मंथन चल रहा है जिन्हें अभी तक 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का लाभ नहीं मिल पाया है। इस संबंध में भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय और घोषणा होने की उम्मीद है।जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों से जुड़े सभी लंबित विषयों को चरणबद्ध तरीके से समाधान तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में शेष किसानों को भी राहत मिलेगी।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा ग्रेटर नोएडा के किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने के लिए मैं क्षेत्र के किसानों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 4,125 रूपये प्रति वर्ग मीटर से 6,400 रूपये प्रति वर्ग मीटर से अधिक मुआवजे की दिशा में बढ़ना केवल दरों में वृद्धि नहीं, बल्कि किसानों के त्याग और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान का सम्मान है।विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा किसानों के हितों से जुड़े विषय किसी एक व्यक्ति के नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों ने किसानों की आवाज को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने सांसद गौतमबुद्धनगर डॉ महेश शर्मा,दादरी विधायक तेजपाल नागर,नोएडा विधायक पंकज सिंह, एमएलसी नरेन्द्र भाटी और एमएलसी श्रीचंद शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया।1
- रक्षाबंधन को लेकर परवाना के बाजार में लौटी रौनक, राखियों से सजीं दुकानें रक्षाबंधन को लेकर परवाना के बाजार में लौटी रौनक, राखियों से सजीं दुकानें परवाना, बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गांव परवाना के बाजार में रौनक लौट आई है। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को रंग-बिरंगी राखियों, आकर्षक सजावट और सुंदर डेकोरेशन से सजाया है। बाजार में विभिन्न डिजाइनों और रंगों की राखियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। खासकर बच्चों के लिए छोटा भीम सहित कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चे इन राखियों को पसंद कर रहे हैं और अपने पसंदीदा डिजाइन की राखियां खरीदने में उत्साह दिखा रहे हैं। दुकानों पर पारंपरिक राखियों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन की राखियां भी उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां खरीद रही हैं, वहीं बाजार में मिठाई और त्योहार से संबंधित अन्य सामान की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी राखियां और दुकानों की आकर्षक सजावट रक्षाबंधन के उत्साह को और बढ़ा रही है। गांव के बाजार में त्योहार की रौनक साफ दिखाई दे रही है। पत्रकार — समीर चौधरी परवाना1
- बुलन्दशहर: हिन्दुओं के धार्मिक स्थल पूजनीय कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष। ग्रामीणों का दावा- गैर समुदाय के दबंग कर रहे हैं सरकारी भूमि में बने धार्मिक स्थल पर कब्जे का प्रयास। दबंगों ने सरकारी भूमि पर की अपनी बाउंड्री, ग्रामीणों ने जताया कब्जे का विरोध, सीएम से की शिकायत। दबंगों पर शिकायतकर्ता को धमकी देने का भी आरोप, ग्रामीणों की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त की मांग। क्षेत्रीय विधायक, डीएम, और एसडीएम से शिकायत कर चुके ग्रामीण, दबंग लगातार कर रहे हैं निर्माण कार्य। ग्रामीणों की मांग- प्रशासन अवैध कब्जा रोके, जाँच उपरांत खाली हो सरकारी भूमि, दबंगों पर हो कार्रवाई। बुलन्दशहर सदर तहसील क्षेत्र में गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महावतपुर गढ़ी का पूरा मामला। रिपोर्ट: मनोज गिरि, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- *बुलंदशहर* 🚨 *कचहरी परिसर में दो पक्षों में मारपीट* लड़की के भाई को लड़के पक्ष ने पीटा बीच-बचाव को आई पीड़िता, मां को पीटा सरेआम मारपीट करने का वीडियो वायरल2
- आरक्षण समीक्षा के आंदोलन से सभी राजनेता/ किसान नेताओं ने बनाई दूरी। मास्टर श्यौराज1
- सीमापुरी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा गाजियाबाद/सीमापुरी। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आज सीमापुरी क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह और अकीदत के साथ भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। जुलूस को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने में सहयोग किया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशभर में धार्मिक कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। आकाशवाणी के अनुसार, इस अवसर पर पैगंबर हजरत मुहम्मद के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हुए मिलाद महफिलें, सीरत सम्मेलन और जुलूस आयोजित किए गए। इस अवसर पर शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिलाद-उन-नबी पर बधाई देते हुए एकता, खुशी, दया और समाजसेवा की भावना को मजबूत करने की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देते हैं। संवाददाता रेनू पुरी5
- फर्जी Paytm/UPI स्क्रीनशॉट से दुकानदारों को ठगने वाले गिरोह का साइबर नॉर्थ पुलिस ने किया पर्दाफाश मोबाइल और यूपीआई की जानकारी हासिल कर खातों से उड़ाते थे रकम, 30.81 लाख से ज्यादा की ठगी ट्रेस, देखिये डीसीपी नॉर्थ निहारिका भट्ट ने क्या कहा?2
- बारिश से प्रभावित पंडित संजय शर्मा जी की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। 🙏 🤝 इंसानियत की मिसाल—मुश्किल वक्त में मदद का हाथ बारिश से प्रभावित पंडित संजय शर्मा जी की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। 🙏 जिला पंचायत प्रत्याशी कैलाश कुमार उर्फ कलवा हलवाई, वार्ड नंबर 51 ने आर्थिक सहयोग देकर पंडित संजय शर्मा जी की मदद की। वहीं अभिषेक गौतम, जो पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं, उन्होंने भी अपनी मेहनत की कमाई में से सहयोग देकर दरियादिली और इंसानियत की मिसाल पेश की। ❤️ मुश्किल समय में किसी जरूरतमंद का साथ देना ही सच्ची इंसानियत है। आपका छोटा सा सहयोग किसी परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकता है। 🙏 ✍️ पत्रकार समीर चौधरी परवाना #पंडितसंजयशर्मा #मदद #इंसानियत #कैलाशकुमार #कलवाहलवाई #अभिषेकगौतम #जिलापंचायत #वार्ड51 #बुलंदशहर #उत्तरप्रदेश #मानवतासबसेपहले1