logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोर्ट के आदेश के बावजूद कब्जा दिलाने की कार्रवाई अधूरी से पीड़ित ने लगाई गुहार प्रयागराज मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र की पुलिस पर लग रहा है आरोप ,पूरा मामला प्रयागराज मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत के रहने वाले त्रिगुण नारायण का जिनकी पुस्तैनी संपत्ति का कब्जा का मामला पिछले कई सालों से कोर्ट चल रहा था जिसमें अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, प्रयागराज की अदालत में लंबित इजरा वाद संख्या 01/2025 (त्रियुगी नारायण बनाम रमेश चंद्र जायसवाल) में कब्जा दिलाने की कार्रवाई पुलिस बल के अभाव में पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने मामले में संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अदालत के आदेश के अनुसार न्यायालय अमीन द्वारा 23 फरवरी 2026 को मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र स्थित विवादित भवन संख्या 1040, बादू नंबर 1525 पर कब्जा दिलाने की कार्यवाही के लिए पहुंचा गया था। मौके पर डिक्रीदार उपस्थित मिले और उनके द्वारा बताए गए नक्शे व सीमांकन के आधार पर संपत्ति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला बंद था। डिक्रीदार के अनुसार उक्त संपत्ति वर्तमान में गोदाम के रूप में उपयोग में है। मौके पर ताला बंद होने और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध न होने के कारण कब्जा दिलाने की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद न्यायालय अमीन ने अपनी आख्या अदालत में प्रस्तुत की। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुनः कब्जा दिलाने के लिए परवाना जारी किया है। साथ ही अदालत ने मुट्ठीगंज थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि अमीन द्वारा मांग किए जाने पर आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए, ताकि कब्जा दिलाने की कार्यवाही विधिवत पूरी कराई जा सके। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित की थी लेकिन पुलिस ने पर्याप्त बल न होने का हवाला देकर तीसरी बार कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज़ अनूप कुमार गुप्ता अपने बूढ़े पिता के साथ अपने हाथों में सीएम योगी की तस्वीर लेकर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं कोर्ट का आदेश पुलिस को पीड़ित का कब्जा दिलाने का मिला होने के बावजूद खाकी की हीला सवाली से बेहद दुखी हैं ऐसे में अब पीड़ित थक-हार कर सीएम योगी से पुलिस द्वारा कार्रवाई में सहयोग करने की मांग कर रहे हैं। प्रयागराज से ब्यूरो रिपोर्ट

11 hrs ago
user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

कोर्ट के आदेश के बावजूद कब्जा दिलाने की कार्रवाई अधूरी से पीड़ित ने लगाई गुहार प्रयागराज मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र की पुलिस पर लग रहा है आरोप ,पूरा मामला प्रयागराज मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत के रहने वाले त्रिगुण नारायण का जिनकी पुस्तैनी संपत्ति का कब्जा का मामला पिछले कई सालों से कोर्ट चल रहा था जिसमें अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, प्रयागराज की अदालत में लंबित इजरा वाद संख्या 01/2025 (त्रियुगी नारायण बनाम रमेश चंद्र जायसवाल) में कब्जा दिलाने की कार्रवाई पुलिस बल के अभाव में पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने मामले में संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अदालत के आदेश के अनुसार न्यायालय अमीन द्वारा 23 फरवरी 2026 को मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र स्थित विवादित भवन संख्या 1040, बादू नंबर 1525 पर कब्जा दिलाने की कार्यवाही के लिए पहुंचा गया था। मौके पर डिक्रीदार उपस्थित मिले और उनके द्वारा बताए गए नक्शे व सीमांकन के आधार पर संपत्ति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला बंद था। डिक्रीदार के अनुसार उक्त संपत्ति वर्तमान में गोदाम के रूप में उपयोग में है। मौके पर ताला बंद होने और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध न होने के कारण कब्जा दिलाने की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद न्यायालय अमीन ने अपनी आख्या अदालत में प्रस्तुत की। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुनः कब्जा दिलाने के लिए परवाना जारी किया है। साथ ही अदालत ने मुट्ठीगंज थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि अमीन द्वारा मांग किए जाने पर आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए, ताकि कब्जा दिलाने की कार्यवाही विधिवत पूरी कराई जा सके। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित की थी लेकिन पुलिस ने पर्याप्त बल न होने का हवाला देकर तीसरी बार कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज़ अनूप कुमार गुप्ता अपने बूढ़े पिता के साथ अपने हाथों में सीएम योगी की तस्वीर लेकर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं कोर्ट का आदेश पुलिस को पीड़ित का कब्जा दिलाने का मिला होने के बावजूद खाकी की हीला सवाली से बेहद दुखी हैं ऐसे में अब पीड़ित थक-हार कर सीएम योगी से पुलिस द्वारा कार्रवाई में सहयोग करने की मांग कर रहे हैं। प्रयागराज से ब्यूरो रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज के सिविल लाइन्स मे स्थित PVR मॉल के ठीक सामने पेट्रोल पंप पर अचानक एक ब्लैक कार तेज़ी से अंदर घुसी और वहाँ पेट्रोल डलवा रहे एक व्यक्ति के पैर पर इतनी ज़ोर से टक्कर मारी की उसका पैर टूट गया। तत्काल उसको हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं बगल में खड़ी गाड़ी भी टक्कर से टूट गई।
    1
    प्रयागराज के सिविल लाइन्स मे स्थित PVR मॉल के ठीक सामने पेट्रोल पंप पर अचानक एक ब्लैक कार तेज़ी से अंदर घुसी और वहाँ पेट्रोल डलवा रहे एक व्यक्ति के पैर पर इतनी ज़ोर से टक्कर मारी की उसका पैर टूट गया। तत्काल उसको हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं बगल में खड़ी गाड़ी भी टक्कर से टूट गई।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य प्रादेशिक सरस मेले के द्वितीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित* *माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा 637 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के रूप में एक करोड़ 91 लाख रुपए एवं 1020 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 15 करोड़ 30 लाख रुपए का डेमो चेक प्रदान किया गया* *स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला* *महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त बनने से परिवार, समाज और राष्ट्र भी होगा समृद्ध-माननीय उपमुख्यमंत्री* *मेले में आने वाले लोग समूह की दीदियो द्वारा लगाए स्टालों पर जाकर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों में से कुछ समानों की खरीदारी अवश्य करें-यूपी मुख्यमंत्री* *सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का मिलता हैं अवसर-माननीय उप मुख्यमंत्री* *कार्यक्रम के द्वितीय दिवस माननीय सांसद व गायक श्री मनोज तिवारी, पद्मश्री श्री कैलाश खेर, तृप्ति शाक्या के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए* *प्रयागराज 15 मार्च* मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित प्रादेशिक सरस मेले के द्वितीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस माननीय सांसद व गायक श्री मनोज तिवारी, पद्मश्री श्री कैलाश खेर, गायिका तृप्ति शाक्या के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सरस मेला 10 दिनों तक लगातार चलता रहेगा, जिसमें विभिन्न कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। सरस मेले विभिन्न विभागों के द्वारा वृहद स्तर पर उनसे सम्बंधित स्टॉल लगाये गये है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा मेले में लगाए गए स्टालों पर जाकर स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया गया तथा उनसे उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरस महोत्सव के द्वितीय दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं आज प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बन रही हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें ‘लखपति दीदी’ बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि 10 दिवसीय सरस मेले में गरीबो के जीवन में ख़ुशहाली लाने ,उनकी आर्थिक संवृद्घि हेतु एवं महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समूह की दीदियो के द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री तथा उनके उत्पादों की पहचान हेतु स्टाल लगाए गये हैं इसलिये आप सभी लोग कुछ समानों की खरीदारी अवश्य करे। माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। जो महिलाएं पहले घर की चाहरदीवारी तक सीमित रहती थीं, आज वे अपने परिश्रम और उद्यमिता से परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ गांव और समाज में सम्मान प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन समूहों से जुड़ने के बाद महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ी है और उन्हें परिवार तथा समाज में पहले से अधिक सम्मान मिल रहा है। माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 तक उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की संख्या को 1करोड 10 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ तक पहुंचाना है। साथ ही प्रदेश में एक करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाना है। उन्होंने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में छह करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज कपड़ा निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, कैंटीन संचालन, परिवहन तथा अन्य कई प्रकार के उद्यमों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है और महिलाएं परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं केवल छोटे स्तर तक ही सीमित न रहें, बल्कि उन्हें उद्योग, उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जाए। सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होती है। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में हुए व्यापक सुधार के कारण महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिला है। अपराधियों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के चलते महिलाएं निर्भय होकर आगे बढ़ रही हैं और अपने उद्यमों को विकसित कर रही हैं। सरकार के सहयोग से ये महिलाएं तेजी से “लखपति दीदी” बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि समाज में उनका सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं केवल छोटे स्तर तक ही सीमित न रहें, बल्कि उन्हें उद्योग, उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जाए। सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होती है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लिया गया है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और सरकार उनके हर कदम पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की इस मुहिम को और मजबूत बनाने के लिए सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा प्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने में सहभागी बनें। माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा 637 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के रूप में एक करोड़ 91 लाख रुपए एवं 1020 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 15 करोड़ 30 लाख रुपए का डेमो चेक प्रदान किया गया। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में बताया कि परेड ग्राउंड में लगे सरस मेले में देश के आठ अन्य प्रदेशों की महिलाओं के स्टाल, प्रदेश के 38 जनपदों के स्टॉल एवं प्रयागराज के 40 स्टालों पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मेले के प्रथम दिन लगभग 14 लाख रुपए की बिक्री की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री दिलीप पटेल जी, मा. सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, माननीय सांसद भदोही श्री विनोद कुमार बिंद, मा. महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह , विधान परिषद के मा. सदस्यगण डॉ. के. पी. श्रीवास्‍तव, श्री सुरेंद्र चौधरी, मा. विधायकगण फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल , माननीय विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद , माननीय विधायक कोराव श्री राजमणि कोल, माननीय विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता , भाजपा यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, पूर्व सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, श्रीमती केसरी देवी पटेल, पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मिशन निदेशक ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती दीपा रंजन, सीडीओ हर्षिका सिंह एवं अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    8
    *मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य प्रादेशिक सरस मेले के द्वितीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित*
*माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा 637 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के रूप में एक करोड़ 91 लाख रुपए एवं 1020 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 15 करोड़ 30 लाख रुपए का डेमो चेक प्रदान किया गया*
*स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला*
*महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त बनने से परिवार, समाज और राष्ट्र भी होगा समृद्ध-माननीय उपमुख्यमंत्री*
*मेले में आने वाले लोग समूह की दीदियो द्वारा लगाए स्टालों पर जाकर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों में से कुछ समानों की खरीदारी अवश्य करें-यूपी मुख्यमंत्री*
*सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का मिलता हैं अवसर-माननीय उप मुख्यमंत्री*
*कार्यक्रम के द्वितीय दिवस माननीय सांसद व गायक श्री मनोज तिवारी, पद्मश्री श्री कैलाश खेर, तृप्ति शाक्या के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए*
*प्रयागराज 15 मार्च*
मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित प्रादेशिक सरस मेले के द्वितीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस माननीय सांसद व गायक श्री मनोज तिवारी, पद्मश्री श्री कैलाश खेर, गायिका तृप्ति शाक्या के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सरस मेला 10 दिनों तक लगातार चलता रहेगा, जिसमें विभिन्न कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। सरस मेले विभिन्न विभागों के द्वारा वृहद स्तर पर उनसे सम्बंधित स्टॉल लगाये गये है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा मेले में लगाए गए स्टालों पर जाकर स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया गया तथा उनसे उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरस महोत्सव के द्वितीय दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं आज प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बन रही हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें ‘लखपति दीदी’ बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि 10 दिवसीय सरस मेले में गरीबो के जीवन में ख़ुशहाली लाने ,उनकी आर्थिक संवृद्घि हेतु एवं महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समूह की दीदियो के द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री तथा  उनके उत्पादों की पहचान हेतु स्टाल लगाए गये हैं इसलिये आप सभी लोग कुछ समानों की खरीदारी अवश्य करे।
माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। जो महिलाएं पहले घर की चाहरदीवारी तक सीमित रहती थीं, आज वे अपने परिश्रम और उद्यमिता से परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ गांव और समाज में सम्मान प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन समूहों से जुड़ने के बाद महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ी है और उन्हें परिवार तथा समाज में पहले से अधिक सम्मान मिल रहा है।
माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 तक उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की संख्या को 1करोड 10 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ तक पहुंचाना है। साथ ही प्रदेश में एक करोड़ ‘लखपति दीदी’  बनाना है। उन्होंने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में छह करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज कपड़ा निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, कैंटीन संचालन, परिवहन तथा अन्य कई प्रकार के उद्यमों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है और महिलाएं परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं केवल छोटे स्तर तक ही सीमित न रहें, बल्कि उन्हें उद्योग, उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जाए। सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होती है।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में हुए व्यापक सुधार के कारण महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिला है। अपराधियों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के चलते महिलाएं निर्भय होकर आगे बढ़ रही हैं और अपने उद्यमों को विकसित कर रही हैं।
सरकार के सहयोग से ये महिलाएं तेजी से “लखपति दीदी” बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि समाज में उनका सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं केवल छोटे स्तर तक ही सीमित न रहें, बल्कि उन्हें उद्योग, उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जाए। सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होती है।
जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा।
उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लिया गया है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और सरकार उनके हर कदम पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की इस मुहिम को और मजबूत बनाने के लिए सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा प्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने में सहभागी बनें।
माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा 637 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के रूप में एक करोड़ 91 लाख रुपए एवं 1020 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 15 करोड़ 30 लाख रुपए का डेमो चेक प्रदान किया गया। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में बताया कि परेड ग्राउंड में लगे सरस मेले में देश के आठ अन्य प्रदेशों की महिलाओं के स्टाल, प्रदेश के 38 जनपदों के स्टॉल एवं प्रयागराज के 40 स्टालों पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मेले के प्रथम दिन लगभग 14 लाख रुपए की बिक्री की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री दिलीप पटेल जी, मा. सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, माननीय सांसद भदोही श्री विनोद कुमार बिंद, मा. महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह , विधान परिषद के मा. सदस्यगण डॉ. के. पी. श्रीवास्‍तव, श्री सुरेंद्र चौधरी, मा. विधायकगण फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल , माननीय विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद , माननीय विधायक कोराव श्री राजमणि कोल, माननीय विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता , भाजपा यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल,  गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, पूर्व सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, श्रीमती केसरी देवी पटेल, पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मिशन निदेशक ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती दीपा रंजन, सीडीओ हर्षिका सिंह एवं अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    user_Shishir gupta
    Shishir gupta
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    1
    Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • प्रयागराज। आज दिनांक 15 मार्च, 2026 को प्रयागराज मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP SI) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए प्रयागराज मंडल प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। प्रयागराज जंक्शन, कानपूर सेंट्रल एवं अन्य प्रमुख स्टेशनों परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर तथा प्रवेश/निकास द्वारों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इसके साथ ही मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। अधिकारियों द्वारा भीड़ की स्थिति, यात्री आवागमन तथा प्लेटफॉर्म व्यवस्था का सतत अवलोकन किया जाता रहा, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें। प्रयागराज मंडल द्वारा संचालित की गई गाड़ियों का विवरण निम्नांकित है- 1. कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल से 13:02 बजे प्रस्थान किया। इस ट्रेन में 22 कोच लगाये गए थे। 2. कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल से 18:10 बजे प्रस्थान किया। इस ट्रेन में 22 कोच लगाये गए थे। 3. कानपुर सेंट्रल- वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल से 18:45 बजे प्रस्थान किया, इस ट्रेन में 20 कोच लगाये गए थे। 4. कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल के प्लेटफोर्म संख्या -4 पर 18:50 बजे प्लेस की गई की। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्नाकित गाड़ियों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया। क्र.सं. ट्रेन संख्या कहाँ से कहाँ तक वर्तमान समय पुनर्निर्धारित समय 1 64212 CNB–LKO 12:20 14:00 2 54154 CNB–RBL 16:30 17:45 3 19812 ETW–KOTA 17:00 18:00 4 64646 CNB–KURJ 16:20 17:20 परीक्षार्थियों की सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों को प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी स्टेशन परिसर में यात्रियों का मार्गदर्शन किया गया तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। टिकट जांच स्टाफ और हेल्प डेस्क कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों को प्लेटफॉर्म, ट्रेन समय तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं प्रदान की जाती रहीं। स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन, स्वच्छता तथा आवश्यक सहायता के लिए संबंधित विभागों को सतर्क किया गया । अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। भीड़ प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई तथा यात्रियों को लाइन में व्यवस्थित रूप से प्रवेश एवं निकास के लिए प्रेरित किया गया। सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी यात्रियों को लगातार आवश्यक सूचनाएं दी जाती रहीं, जिससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न लगे और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। रेलवे का निरंतर प्रयास है कि अभ्यार्थियों को परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह परीक्षा विशेष गाड़ी इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे परीक्षार्थी तनावमुक्त होकर अपनी परीक्षा में सम्मिलित हो सकें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र/गंतव्य तक पहुँच सकें।
    1
    प्रयागराज। आज दिनांक 15 मार्च, 2026 को प्रयागराज मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP SI) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए प्रयागराज मंडल प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 
मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। प्रयागराज जंक्शन, कानपूर सेंट्रल एवं अन्य प्रमुख स्टेशनों परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर तथा प्रवेश/निकास द्वारों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इसके साथ ही मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। अधिकारियों द्वारा भीड़ की स्थिति, यात्री आवागमन तथा प्लेटफॉर्म व्यवस्था का सतत अवलोकन किया जाता रहा, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
प्रयागराज मंडल द्वारा संचालित की गई गाड़ियों का विवरण निम्नांकित है-
1.	कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल से 13:02 बजे प्रस्थान किया। इस ट्रेन में 22 कोच लगाये गए थे।
2.	कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल से 18:10 बजे प्रस्थान किया। इस ट्रेन में 22 कोच लगाये गए थे।
3.	 कानपुर सेंट्रल- वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल से 18:45 बजे प्रस्थान किया, इस ट्रेन में 20 कोच लगाये गए थे।
4.	कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल के प्लेटफोर्म संख्या -4 पर 18:50 बजे प्लेस की गई की। 
इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्नाकित गाड़ियों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया।
क्र.सं.	ट्रेन संख्या      कहाँ से कहाँ तक    वर्तमान समय      पुनर्निर्धारित समय
1	64212	          CNB–LKO   	         12:20	           14:00
2	54154	          CNB–RBL	         16:30	           17:45
3	19812	          ETW–KOTA	         17:00	          18:00
4	64646	          CNB–KURJ	         16:20	           17:20
परीक्षार्थियों की सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों को प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी स्टेशन परिसर में यात्रियों का मार्गदर्शन किया गया तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। टिकट जांच स्टाफ और हेल्प डेस्क कर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों को प्लेटफॉर्म, ट्रेन समय तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं प्रदान की जाती रहीं। स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन, स्वच्छता तथा आवश्यक सहायता के लिए संबंधित विभागों को सतर्क किया गया । अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
भीड़ प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई तथा यात्रियों को लाइन में व्यवस्थित रूप से प्रवेश एवं निकास के लिए प्रेरित किया गया। सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी यात्रियों को लगातार आवश्यक सूचनाएं दी जाती रहीं, जिससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न लगे और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।
रेलवे का निरंतर प्रयास है कि अभ्यार्थियों को परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह परीक्षा विशेष गाड़ी इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे परीक्षार्थी तनावमुक्त होकर अपनी परीक्षा में सम्मिलित हो सकें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र/गंतव्य तक पहुँच सकें।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज के नैनी स्थित सुआट्स परिसर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी बब्बन दुबे के नेतृत्व में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर रोज़ा खोलते नजर आए, जिससे आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल देखने को मिली। रोज़ा इफ्तार के दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता बब्बन दुबे ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुट होकर रहने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि तीर्थराज प्रयाग हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं और एक-दूसरे की मदद करते हैं। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, बुद्धिजीवी वर्ग और क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    1
    प्रयागराज के नैनी स्थित सुआट्स परिसर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी बब्बन दुबे के नेतृत्व में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर रोज़ा खोलते नजर आए, जिससे आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल देखने को मिली।
रोज़ा इफ्तार के दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता बब्बन दुबे ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुट होकर रहने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि तीर्थराज प्रयाग हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं और एक-दूसरे की मदद करते हैं।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, बुद्धिजीवी वर्ग और क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज: सिविल लाइन्स के पीवीआर के सामने पेट्रोल पंप पर अचानक रविवार लगभग 4:00 बजे उसे समय अपरा तफरी मच गई जब एक ब्लैक कार तेज़ी से अंदर घुस गई और वहाँ पेट्रोल डलवा रहे एक व्यक्ति के पैर पर इतनी ज़ोर से टक्कर मारी की उसका पैर टूट गया। तत्काल उसको हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं बगल में खड़ी गाड़ी भी टक्कर से टूट गई। जितने में लोग समझ पाते हैं,तब तक व्यक्ति घायल हो चुका था टक्कर इतनी जोरदार थी कि,कार के बोनट भी टूट गया फिलहाल पेट्रोल पंप कर्मियों ने पुलिस को सूचना दे दी है,कार किस कारण से इतनी स्पीड में टकराई कार चालक से पूछताछ जारी है!
    1
    प्रयागराज: सिविल लाइन्स के पीवीआर के सामने पेट्रोल पंप पर अचानक रविवार लगभग 4:00 बजे उसे समय अपरा तफरी मच गई जब एक ब्लैक कार तेज़ी से अंदर घुस गई और वहाँ पेट्रोल डलवा रहे एक व्यक्ति के पैर पर इतनी ज़ोर से टक्कर मारी की उसका पैर टूट गया। तत्काल उसको हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं बगल में खड़ी गाड़ी भी टक्कर से टूट गई। जितने में लोग समझ पाते हैं,तब तक व्यक्ति घायल हो चुका था टक्कर इतनी जोरदार थी कि,कार के बोनट भी टूट गया फिलहाल पेट्रोल पंप कर्मियों ने पुलिस को सूचना दे दी है,कार किस कारण से इतनी स्पीड में टकराई कार चालक से पूछताछ जारी है!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अखिलेश के सिलेंडर वाले बयान पर केशव मौर्य का पलटवार प्रयागराज: यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सिलेंडर को लापता सिलेंडर बताने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के नेता देश में संकट के समय पैनिक बनाने की कोशिश करते हैं। देशभक्ति से कांग्रेस और सपा का कोई नाता नहीं है। केशव मौर्य ने कहा कि 2017 में अखिलेश खुद को नहीं बचा पाए, 2027 में उनका हश्र और बुरा होगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल और असम की राजनीति पर भी बयान दिया।
    1
    अखिलेश के सिलेंडर वाले बयान पर केशव मौर्य का पलटवार
प्रयागराज: यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सिलेंडर को लापता सिलेंडर बताने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के नेता देश में संकट के समय पैनिक बनाने की कोशिश करते हैं। देशभक्ति से कांग्रेस और सपा का कोई नाता नहीं है। केशव मौर्य ने कहा कि 2017 में अखिलेश खुद को नहीं बचा पाए, 2027 में उनका हश्र और बुरा होगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल और असम की राजनीति पर भी बयान दिया।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.