Shuru
Apke Nagar Ki App…
महनार CHC पर आशा कार्यकर्ताओं का जोरदार धरना, वेतन भुगतान की मांग तेज महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज आशा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। #MahnarNews #ASHAWorkersProtest #SalaryIssue #BiharNews #BreakingNews #VaishaliNews
Mohan Kumar
महनार CHC पर आशा कार्यकर्ताओं का जोरदार धरना, वेतन भुगतान की मांग तेज महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज आशा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। #MahnarNews #ASHAWorkersProtest #SalaryIssue #BiharNews #BreakingNews #VaishaliNews
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर क्षेत्र के ज्ञानेश्वर पब्लिक स्कूल की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित। अच्छे अंकों के साथ अभिभावक सहित विद्यार्थी खुश। जी हां यह खुशियां ज्ञानेश्वर पब्लिक स्कूल का है जहां 2026 के वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे पर खुशियां देखी जा रही है , जिसे लेकर अभिभावकों ने विद्यालय एवं संस्थापक के प्रति आभार जताते हुए सराहना की है। आपको बताते चलें कि यह विद्यालय आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत बलुआही स्थित जाने माने ज्ञानेश्वर पब्लिक स्कूल का है । जहां अच्छी पठन पाठन के साथ बच्चों को उच्च शिक्षा और दीक्षा दी जाती है। जिसका परिणाम आप सभी के सामने है। इस खास मौके पर प्रमाण पत्र के साथ निकले कई बच्चों ने विद्यालय एवं शिक्षकों को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- पटना जिला के मोकामा नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी प्रणव राज के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। पड़ोसी की छत से घर में घुसे चोरों ने करीब ग्यारह ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित अधिकारी के पिता राजीव सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है।1
- Post by Rashtriy apna dal1
- अविश्वास प्रस्ताव में प्रखंड प्रमुख की कुर्सी गई। 12 सदस्यों ने हटाने के पक्ष में किया मतदान, विरोध में एक भी मत नहीं। फतुहा , संवाददाता : 1 अप्रैल 2026 प्रखंड परिसर में बुधवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान के बाद प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया। इस निर्णय के साथ ही क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक हलचल पर विराम लग गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 24 मार्च 2026 को बैठक की तिथि तय की गई थी, जिसके तहत 1 अप्रैल को मतदान कराया गया। कुल 18 पंचायत समिति सदस्यों में से 12 सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी 12 सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख को हटाने के पक्ष में अपना मत दिया, जबकि विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा। इस प्रकार सर्वसम्मति से अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। बैठक में उप प्रमुख संतोष कुमार मौजूद रहे, वहीं परिवेक्षक के रूप में अभीलासा सिन्हा की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया गया। इस फैसले के बाद क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।2
- Post by JMBNEWS1
- मोगलपुरा पंचायत के विकास की स्थिति पर एक विशेष रिपोर्ट पर मुखिया से चर्चा1
- महुआ प्रखंड के हसनपुर ओस्ती पंचायत के वार्ड संख्या 14 में पंचायती राज के पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सोलर लाइट योजना का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, जहां आबादी है और लोगों को रोशनी की जरूरत है, वहां सोलर लाइट नहीं लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर, सोलर लाइट को ऐसे स्थान पर लगाया गया है जहां आसपास कोई बस्ती नहीं है। बताया जा रहा है कि चौड़ इलाके में बोर्डिंग के पास सोलर लाइट लगाई गई है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है। #MahuaViral #BiharViralNews #Expose #ScamAlert #जनता_का_पैसा #पंचायत_घोटाला #सोलर_घोटाला #गांव_की_आवाज #हकीकत #सच्चाई1
- बिहार समस्तीपुर मैट्रिक परीक्षा में अव्वल आए विद्यार्थियों के प्रतिभा पर मुखिया ने किया सम्मानित। विद्यार्थियों ने जताई अपनी अपनी इच्छा । जी हां बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा की परिणाम घोषित होते ही पूरे राज्य में उत्साह और खुशी का माहौल है वहीं समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर दक्षिणी पंचायत के कई छात्र छात्राओं ने भी मैट्रिक परीक्षा में सफलता हासिल की है । जहां मोहिउद्दीन नगर थाना चौक के रहने वाले मजदूर संजय कुमार पंडित की बेटी चंदना कुमारी ने 479 अंकों के साथ अनुमंडल टॉपर के रूप में देखी जा रही है वही दुकानदार अनिल साह के पुत्र अंशु कुमार ने भी 470 अंकों के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए का पंचायत का नाम रोशन किया है तो दूसरी ओर रेडी लगाने वाले मजदूर संजय शाह की पुत्री ईशा कुमारी ने भी 458 अंकों के साथ सफलता हासिल की है इस दौरान उक्त तीनों विद्यार्थियों ने शिक्षा दीक्षा को लेकर विद्यालय एवं जीनियस क्लासेस शिक्षण संस्थान के प्रति आभार जाताया है। जिसमें दो छात्रा ने डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की है तो अंशु ने इंजीनियर बनने की चाहत जताई है। अब देखना यह है कि तीनों विद्यार्थी आगे चलकर क्षेत्र एवं बिहार का नाम रोशन कर पाते हैं या नहीं । आज इसी खुशी को लेकर मोहिउद्दीन नगर दक्षिणी पंचायत के लोक प्रिय मुखिया सुरेंद्र राय ने उक्त तीनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर करते हुए डेढ़ सारी शुभकामनाएं दी है , और आगे भी यथासंभव मदद करने की बात कही है इस मौके पर विद्यार्थी सहित मुखिया श्री राय ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- बख्तियारपुर जदयू कार्यकर्ताओं का छलका दर्द, बोले मुख्यमंत्री के फैसले से मर्माहट लेकिन उनकी इच्छा सर्वोपरि, 2030 तक रहते तो बिहार की दिशा-दशा और बदल जाती 🙂1