जन सेवा संस्थान रोहतक की चरखी दादरी शाखा द्वारा निर्मित स्वर्गीय लाला श्याम सुंदर गुप्ता अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम का भव्य उद्घाटन और संत समागम समारोह रविवार को रोहतक रोड स्थित आश्रम परिसर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण के वातावरण में संपन्न हुआ। जन सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद के सानिध्य में आयोजित इस लोकार्पण समारोह में वर्लिन कंज्यूमर प्रा.लि. कड़कड़डूमा सामुदायिक केंद्र दिल्ली के डायरेक्टर और सुप्रसिद्ध भामाशाह उद्योगपति आनंद बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर नवनिर्मित आश्रम भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेठ महावीर प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि स्वर्गीय लाला श्यामसुंदर के परिवार से उनकी धर्मपत्नी सुनिता गुप्ता, पुत्र अरुण गुप्ता, भतीजे एडवोकेट शिवकुमार व सुभाष गुप्ता सहित अन्य सदस्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ से हुआ, जिसका पाठ दीपक बंसल व दिनेश मित्तल ने किया। इसके उपरांत, अतिथियों और कमरा दानदाताओं को अंगवस्त्र, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को पावन सानिध्य प्रदान करते हुए महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद महाराज ने अनाथ, असहाय एवं वृद्धजनों की सेवा को सबसे बड़ा मानव धर्म बताया और समाज के सक्षम वर्ग से ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि आनंद बंसल ने आश्रम को मानवता, करुणा और सेवा का जीवंत केंद्र बताते हुए आशा व्यक्त की कि यहां जरूरतमंदों को परिवार जैसा वातावरण मिलेगा और समाज के लोग सेवा कार्यों से जुड़ेंगे। चरखी दादरी शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष बलराम गुप्ता और कोषाध्यक्ष जगदीश आदमपुरिया ने कहा कि यह आश्रम स्वर्गीय लाला श्याम सुंदर गुप्ता की स्मृति में उनके सेवा, परोपकार और समाजहित के आदर्शों को आगे बढ़ाएगा। बलराम गुप्ता ने बताया कि आश्रम के निर्माण में क्षेत्रवासियों ने कमरे निर्माण और अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है। जन सेवा संस्थान रोहतक और चरखी दादरी की समस्त कार्यकारिणी ने सभी दानदाताओं, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आश्रम भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया तथा उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने भवन का अवलोकन कर उसकी उत्कृष्ट सुविधाओं की सराहना की। लगभग 1200 वर्ग गज क्षेत्र में निर्मित इस आश्रम में अनाथ एवं वृद्धजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं सहित रहने, भोजन, स्वास्थ्य और सेवा की समुचित व्यवस्था की गई है। समारोह में जन सेवा संस्थान रोहतक, और उसकी पानीपत, जींद, घरोंडा, गोहाना, बहादुरगढ़ व चरखी दादरी शाखाओं के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, नगर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। अंत में सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
जन सेवा संस्थान रोहतक की चरखी दादरी शाखा द्वारा निर्मित स्वर्गीय लाला श्याम सुंदर गुप्ता अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम का भव्य उद्घाटन और संत समागम समारोह रविवार को रोहतक रोड स्थित आश्रम परिसर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण के वातावरण में संपन्न हुआ। जन सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद के सानिध्य में आयोजित इस लोकार्पण समारोह में वर्लिन कंज्यूमर प्रा.लि. कड़कड़डूमा सामुदायिक केंद्र दिल्ली के डायरेक्टर और सुप्रसिद्ध भामाशाह उद्योगपति आनंद बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर नवनिर्मित आश्रम भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेठ महावीर प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि स्वर्गीय लाला श्यामसुंदर के परिवार से उनकी धर्मपत्नी सुनिता गुप्ता, पुत्र अरुण गुप्ता, भतीजे एडवोकेट शिवकुमार व सुभाष गुप्ता सहित अन्य सदस्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ से हुआ, जिसका पाठ दीपक बंसल व दिनेश मित्तल ने किया। इसके उपरांत, अतिथियों और कमरा दानदाताओं को अंगवस्त्र, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को पावन सानिध्य प्रदान करते हुए महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद महाराज ने अनाथ, असहाय एवं वृद्धजनों की सेवा को सबसे बड़ा मानव धर्म बताया और समाज के सक्षम वर्ग से ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि आनंद बंसल
ने आश्रम को मानवता, करुणा और सेवा का जीवंत केंद्र बताते हुए आशा व्यक्त की कि यहां जरूरतमंदों को परिवार जैसा वातावरण मिलेगा और समाज के लोग सेवा कार्यों से जुड़ेंगे। चरखी दादरी शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष बलराम गुप्ता और कोषाध्यक्ष जगदीश आदमपुरिया ने कहा कि यह आश्रम स्वर्गीय लाला श्याम सुंदर गुप्ता की स्मृति में उनके सेवा, परोपकार और समाजहित के आदर्शों को आगे बढ़ाएगा। बलराम गुप्ता ने बताया कि आश्रम के निर्माण में क्षेत्रवासियों ने कमरे निर्माण और अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है। जन सेवा संस्थान रोहतक और चरखी दादरी की समस्त कार्यकारिणी ने सभी दानदाताओं, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आश्रम भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया तथा उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने भवन का अवलोकन कर उसकी उत्कृष्ट सुविधाओं की सराहना की। लगभग 1200 वर्ग गज क्षेत्र में निर्मित इस आश्रम में अनाथ एवं वृद्धजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं सहित रहने, भोजन, स्वास्थ्य और सेवा की समुचित व्यवस्था की गई है। समारोह में जन सेवा संस्थान रोहतक, और उसकी पानीपत, जींद, घरोंडा, गोहाना, बहादुरगढ़ व चरखी दादरी शाखाओं के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, नगर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। अंत में सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
- Post by PPT News1
- प्रिंसिपल जसवंत कालियाना ने बताया कि रविदास सेवा आश्रम की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह कदम आश्रम की भूमि को सुरक्षित करने और अवैध कब्जों को रोकने के उद्देश्य से उठाया जाएगा।1
- भिवानी जिले में नीट (NEET) परीक्षा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें इस महत्वपूर्ण परीक्षा के भिवानी में संपन्न होने की पुष्टि की गई।1
- हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भिवानी पहुँचे हैं।1
- हजारों विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार हो गया, जब भिवानी में NEET-UG 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा ने अनगिनत अभ्यर्थियों को उनके सुनहरे भविष्य की ओर एक कदम और करीब ला दिया है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सख्त जांच-पड़ताल और प्रशासन की सतर्क निगरानी के बीच सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। किसी भी केंद्र से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। अब, इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल हुए लाखों विद्यार्थियों की निगाहें उत्सुकता से परिणामों पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार NEET का कटऑफ कितना रह सकता है।1
- भिवानी जिले में 21 जून को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही हजारों अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ देखी गई। प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक सुरक्षा प्रबंधों और सख्त निगरानी के बीच हजारों विद्यार्थियों ने डॉक्टर बनने के अपने सपने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई, जिसमें बायोमेट्रिक सत्यापन, पहचान पत्रों की जांच और सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से प्रत्येक अभ्यर्थी की कड़ी स्क्रीनिंग शामिल थी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर संतोष व्यक्त किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर उत्साह और उम्मीद साफ दिखाई दी। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित था, हालांकि कुछ विषयों में प्रश्न अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण थे। अब लाखों विद्यार्थियों की निगाहें परीक्षा परिणाम और संभावित कटऑफ पर टिकी हुई हैं। NEET परीक्षा को मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश का सबसे बड़ा द्वार माना जाता है, जिसमें हर वर्ष लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं। भिवानी में भी परीक्षा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है, और सबकी नजरें अब नतीजों पर हैं।1
- स्थानीय जानकारी के अनुसार, शुगर (मधुमेह) के एक कथित रामबाण इलाज के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस इलाज के लिए हजारों लोग मौके पर पहुंचे हैं और वे ठीक भी हो रहे हैं।1
- चरखी दादरी स्थित श्री रविदास सेवा आश्रम की जमीन पर हुए कथित कब्जे को हटवाने के लिए आगामी रणनीति तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह अगली बैठक रविवार, 19 जुलाई को चम्पापुरी में बुलाई गई है। इस दौरान, अटेला कलां के पूर्व सरपंच और प्रधान जगदीश राय तथा रावलधी से सुरेश भार्गव जैसे प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे, जो इस मामले में आगे की योजना पर विचार-विमर्श करेंगे।1